Flypped Hindi

Top 10 Richest Actor in India: भारत के 10 सबसे अमीर अभिनेता, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश!

By |
Top 10 Richest Actor in India: भारत के 10 सबसे अमीर अभिनेता, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश!

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में से एक है। इस इंडस्ट्री के एक्टर न केवल फिल्मों से, बल्कि अन्य तरीकों से भी करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। इन अन्य तरीकों में विज्ञापन, बिजनेस, प्रोडक्शन हाउस, रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट आदि शामिल हैं। आज भारत में कई ऐसे अभिनेता (Richest Actor in India) हैं, जो अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और उनकी कमाई किसी भी बड़े उद्योगपति से कम नहीं है। आज इस लेख में हम Top 10 Richest Actor in India के साथ-साथ उनकी कुल संपत्ति, आय के स्रोत और सफलता की कहानी के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।

List of Top 10 Richest Actors in India: भारत के 10 अमीर एक्टर्स

भारत की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ कई तरह के बिजनेस, निवेश, ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए अरबों रुपए की कमाई की है। आइए Top 10 Richest Actor in India के बारे में आपको बताते हैं -

1. शाहरुख खान: शाहरुख खान को बॉलीवुड का "किंग खान" कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी, लेकिन आज वे दुनिया के सबसे सफल और अमीर अभिनेताओं में से एक गिने जाते हैं। शाहरुख खान का नाम भारत के 10 सबसे अमीर एक्टर्स में गिना जाता है। उनकी अनुमानित नेट वर्थ की बात करें, तो वह लगभग 12,930 करोड़ रुपए है।

आय के स्रोत: शाहरुख फिल्मों के अलावा Red Chillies Entertainment के मालिक हैं, जो फिल्में प्रोड्यूस करने के साथ-साथ विजुअल इफेक्ट को हैंडल करते हैं। एक्टर की खुद की IPL team भी है, जो Kolkata Knight Riders के नाम से है। इसके अलावा वे हर साल विज्ञापनों में भी दिखाई देते हैं। शाहरुख खान की फिल्में दुनिया भर में करोड़ों का कारोबार करती हैं। उनके पास दुबई, लंदन और मुंबई में कई लग्जरी प्रॉपर्टीज़ हैं।

2. नागार्जुन अक्किनेनी: नागार्जुन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। वे कई दशकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लोगों का मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं। एक्टर का नाम भारत के 10 सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में शामिल किया जाता है। उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 5000 करोड़ रुपए के आसपास है। नागार्जुन साउथ भारत के सबसे सफल अभिनेता-व्यवसायियों में गिने जाते हैं।
Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

आय के स्रोत: एक्टर फिल्मों के अलावा होटल बिजनेस, रियल एस्टेट में निवेश आदि से कमाई करते हैं। इतना ही नहीं एक्टर अन्नपूर्णा स्टूडियो के मालिक भी हैं।   

3.सलमान खान: सलमान खान बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक गिने जाते हैं। उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 3225 करोड़ रुपए आंकी जाती है।  

आय के स्रोत: सलमान खान फिल्मों के अलावा, बिग बॉस से भी अच्छा खासा कमाते हैं। बिग बॉस उनकी कमाई का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। वहीं उनका Being Human Brand और खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिससे वे करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी लाखों की कमाई करती हैं।

4.ऋतिक रोशन: ऋतिक रोशन अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए बहुत फेमस हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 3100 करोड़ रुपए की मानी जाती है। एक्टर Top 10 Richest Actor in India में से एक गिने जाते हैं।

आय के स्रोत: एक्टर फिल्मों से मोटी कमाई करने के साथ-साथ विज्ञापन, निवेश, HRX से भी पैसा कमाते हैं। HRX भारत के सबसे फेमस फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड्स में शामिल है, जिसने ऋतिक की संपत्ति में बड़ा योगदान दिया है।

5.अक्षय कुमार: अक्षय कुमार को ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से जाना जाता है। वे अपनी अनुशासित जीवनशैली और लगातार काम करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 2500 करोड़ रुपए तक की आंकी जाती है।  

आय के स्रोत: अक्षय कुमार के अन्य आय स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन कंपनी, निवेश आदि हैं। वे कई सालों से दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में शामिल रहे हैं।

6.आमिर खान: आमिर खान को बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से जाना जाता है। एक्टर ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आमिर खान का नाम Top 10 richest Actor in India की लिस्ट में शामिल है। एक्टर की अनुमानित नेट वर्थ करीब 1900 करोड़ रुपए तक आंकी जाती है।

आय के स्रोत: आमिर खान फिल्मों से तो अच्छा-खासी कमाई करते ही हैं, लेकिन साथ ही वे आमिर खान प्रोडक्शन्स से फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं। वे फिल्मों से फीस चार्ज करने के साथ-साथ प्रोजेक्ट में प्रोफिट का हिस्सा भी लेते हैं, साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। आमिर खान कम फिल्में करते हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की कमाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचती है।

7.चिरंजीवी: चिरंजीवी तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने साउथ में बहुत-सी हिट फिल्में दी हैं। उनकी कुल संपत्ति का अनुमान करीब 1800 करोड़ रुपए का माना जाता है।

आय स्रोत: एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के अलावा प्रोडक्शन, निवेश आदि से खासा कमाई करते हैं।

8.अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के बिग बी यानी कि अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा का महानायक कहा जाता है। अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि भारत के 10 सबसे अमीर अभिनेताओं (Top 10 Richest Actor in India) की लिस्ट में भी शामिल हैं। एक्टर की कुल संपत्ति लगभग 1700 करोड़ रुपए के आसपास है।   

आय के स्रोत: अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा टीवी शो, विज्ञापन, निवेश, रियल एस्टेट से अच्छे पैसे कमाते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया कौन बनेगा करोड़पति शो भी है, जिसे वे होस्ट करते हैं। एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए भी पैसे कमाते हैं।   

9.राम चरण: फिल्म "RRR" के बाद राम चरण की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ी है। वे कई सालों से साउथ इंडस्ट्री को हिट फिल्में देते आ रहे हैं। एक्टर की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 1600 करोड़ रुपए के आसपास है।

आय के स्रोत: एक्टर फिल्मों से पैसा कमाने के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस इंवेस्टमेंट, प्रोडक्शन आदि से भी कमाई करते हैं। वे साउथ सिनेमा से सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं।

10.अल्लू अर्जुन: अल्लू अर्जुन ने "Pushpa" फ्रेंचाइजी के जरिए पूरे भारत में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। एक्टर इससे पहले भी साउथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में अपने नाम कर चुके हैं। उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 1250 करोड़ रुपए है।  

आय के स्रोत: अल्लू अर्जुन फिल्मों के अलावा विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन, निवेश आदि से खूब कमाई करते हैं। एक्टर के स्टाइल और अभिनय ने उन्हें पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया है।

Top 10 Richest Actor in India: भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची

भारत में कई ऐसे अभिनेता हैं, जो न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अमीर होने के लिए भी जाने जाते हैं। Top 10 Richest Actor in India की लिस्ट में शामिल हैं -   

अभिनेताओं की सूचीअनुमानित नेट वर्थ
शाहरुख खान12000 करोड़+
नागार्जुन अक्किनेनी5000 करोड़ +
सलमान खान3200 करोड़ +
ऋतिक रोशन3100 करोड़ +
अक्षय कुमार2200 करोड़ +
आमिर खान1850 करोड़ +
चिरंजीवी1700 करोड़ +
अमिताभ बच्चन1680 करोड़ +
राम चरण1630 करोड़ +
अल्लू अर्जुन1250 करोड़ +

 First Richest Actor in the India: भारत का पहला अमीर अभिनेता

जब भी एक्टर्स की बात होती है, तो सबसे पहले दिमाग में ये सवाल जरूर आता है कि Who is the Most Richest Actor in India? ऐसे में इसका जवाब आज हम आपको बताने जा रहे हैं। बता दें कि साल 2026 की रिपोर्ट्स की मानें, तो वर्तमान समय में शाहरुख खान को न सिर्फ भारत के 10 सबसे अमीर अभिनेताओं (Top 10 Richest Actor in India) की लिस्ट में शामिल किया जाता है, बल्कि भारत का पहला सबसे अमीर अभिनेता माना जाता है।

शाहरुख खान की नेट वर्थ की बात करें, तो वह करीब 1300 करोड़ रुपए की आंकी जाती है। शाहरुख खान की कमाई सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि कई बड़े बिजनेस और निवेश के जरिए भी होती है। इतना ही नहीं शाहरुख खान ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनसे वे करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं। वहीं प्रोडक्शन से एक्स्ट्रा प्रॉफिट भी लेते हैं।

इतना ही नहीं शाहरुख खान का Red Chillies Entertainment नाम का प्रोडक्शन हाउस है। इसके साथ ही VFX कंपनी भी है, जो विजुअल इफेक्ट के काम को हैंडल करती है। इनसे वे अरबों रुपए की कमाई करते हैं। इसके साथ ही उनकी कमाई का मुख्य जरिया बड़ी फिल्में और OTT प्लेटफॉर्म्स पर आने वाला कंटेंट भी है।

बता दें शाहरुख खान IPL टीम Kolkata Knight Riders के को-ओनर भी हैं। इस टीम की वैल्यू लाखों-करोड़ों में है। एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी खूब कमाई करते हैं। वे कई बड़े-बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं। शाहरुख हर विज्ञापन के लिए कम से कम करोड़ों रुपए की फीस चार्ज करते हैं।

यही नहीं शाहरुख खान रियल एस्टेट में भी निवेश करते हैं। इसके साथ ही वे कई लग्जरी प्रॉपर्टीज के भी मालिक हैं। उनके पास मुंबई में लग्जरी घर है, जो ‘मनन्त’ के नाम से फेमस है। इतना ही नहीं उनके पास दुबई और लंदन में भी कई लग्जरी संपत्तियां हैं। शाहरुख हर साल अलग-अलग विज्ञापनों में भी नजर आते हैं, जिसके लिए वे करोड़ों रुपए की फीस चार्ज करते हैं।  

Read More:

No tags available for this post.