Alia Bhatt AI Image Controversy: आलिया और पाकिस्तानी ब्रांड विवाद का सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों आलिया भट्ट के पाकिस्तानी ब्रांड की मार्केटिंग को (Alia Bhatt AI image controversy) लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में इंटरनेट पर कुछ ऐसी फोटोज वायरल हुई, जिनमें बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड के लिए फोटोशूट करती हुई नजर आ रही है। जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहुंची फैन्स देखकर हैरान रह गए और सवाल करने लगे कि क्या सच में ये आलिया है और क्या उन्होंने पड़ोसी देश के ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है?
हालांकि, इन वायरल तस्वीरों के पीछे सच्चाई कुछ और ही है, जो टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग की ओर इशारा करती हैं। आइए जानते है।
क्या सच में आलिया भट्ट ने किया पाकिस्तानी ब्रांड जॉइन (Alia Bhatt controversy)
इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने पहली नजर में ही सभी को दंग कर दिया। एक पाकिस्तानी कपड़ों के ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में आलिया उस ब्रांड के लेटेस्ट कलेक्शन के कपड़ों के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ब्रांड ने दावा किया कि ‘आलिया भट्ट को उनका कलेक्शन बहुत ही पसंद आया’। जैसे ही यह खबर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स तक पहुंची, तो आलिया के फैंस नाराज हो गए और ब्रांड की इस मार्केटिंग स्ट्रेटजी पर सवाल खड़े करने लगे।
फैंस का गुस्सा उस समय ज्यादा बढ़ गया, जब उन्हें पता चला कि ये तस्वीरें पूरी तरह से नकली हैं। वहीं, पाकिस्तानी ब्रांड ने बिना किसी परमिशन के आलिया के पुराने फोटोशूट्स को AI के माध्यम से इस्तेमाल किया (Alia Bhatt AI deepfake images) और उन्हें अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश करने की कोशिश की। यह सीधे तौर पर कॉपीराइट और सेलिब्रिटी राइट्स का उल्लंघन है।
NOTE: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
आलिया भट्ट एआई विवाद
आज के डिजिटल दौर में AI का दुरुपयोग अधिक देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसी एआई का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी ब्रांड ने भी बड़ी सफाई से आलिया भट्ट के चेहरे को अपने मॉडल्स के साथ रिप्लेस कर दिया (Alia Bhatt fake brand promotion)। पहली बार देखने पर किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि ये आलिया नहीं हैं।
लेकिन जब एक्सपर्ट्स और फैंस ने इन तस्वीरों को ध्यान से देखा, तो एडिटिंग की गलतियां पकड़ में आ गईं। फैंस का कहना है कि यह पूरी तरह से ‘चीप मार्केटिंग’ का हिस्सा है, जिसे सेल्स बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
पाकिस्तानी ब्रांड को यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
सोशल मीडिया यूजर्स ने Alia Bhatt fake brand promotion पर पाकिस्तान ब्रांड की गलती पकड़ने के बाद उसे जमकर लताड़ा है। देखतें ही देखते इन वायरल तस्वीरों पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ‘आलिया भट्ट को इस ब्रांड पर सख्त एक्शन लेना चाहिए’। हैरानी की बात तो यह है कि ब्रांड ने अपनी गलती मानने से भी इंकार कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि ‘आलिया ब्रांड पर केस कर सकती हैं’, तो जवाब मिला- ‘नहीं। वो ऐसा नहीं करेंगी’। लेकिन इस विवाद के बढ़ने के बाद और यूजर्स द्वारा लताड़े जाने पर ब्रांड ने सारे कमेंट्स डिलीट कर दिए।
क्या है आलिया को इन वायरल तस्वीरों की जानकारी?
इस वायरल न्यूज के बीच (Alia Bhatt AI image controversy) एक्ट्रेस फिलहाल अपने करियर यानी की अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और वह शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वे जल्द ही स्पाई-यूनिवर्स की फिल्म 'Alpha' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'Love And War' में नज़र आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया का इस पाकिस्तानी ब्रांड्स के साथ कोई कनेक्शन नहीं हैं। वहीं यह भी खबर हैं कि शायद ही इस पाकिस्तानी ब्रांड विवाद के बारे में आलिया को कुछ जानकारी हो।
Read More:
- Sanchita Ugle Death News in Hindi: ‘छावा’ फेम एक्ट्रेस का निधन, शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री!
- Vijay Varma Dating Rumours: विजय संग दिखी 'जवान' फेम आलिया! क्या है सच?
- Meera-Mahesh Bhatt Controversy: मीरा का U-Turn! क्या झूठे थे पुराने दावे?
- Kajol Latest News: क्यों तोड़ी ‘No Kissing Policy’? चौंका देगी वजह
- Govinda Divorce Rumour! सुनीता बोलीं- गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं
- Raghav Chadha Marriage Controversy: क्या शादी बनी AAP में दरार की वजह?
- Orry Calls Dhruv Rathee 'Anti-National in Hindi: ओरी ने ध्रुव राठी पर बोला हमला, पीएम मोदी को लेकर खोला राज!
- Urmila Matondkar's Ex-Husband’s Marriage: उर्मिला से तलाक के बाद एक्स पति ने की दूसरी शादी, तस्वीरें हुईं वायरल
- Badshah's Mystery Girl in Hindi: बादशाह की मिस्ट्री गर्ल पर सस्पेंस खत्म, पत्नी ने किया खुलासा!
- Salman Khan Farmhouse Dispute in Hindi: हाई कोर्ट ने लिया सलमान का पक्ष, पड़ोसी को लगाई फटकार!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.