Flypped Hindi

Salman Khan Farmhouse Dispute in Hindi: हाई कोर्ट ने लिया सलमान का पक्ष, पड़ोसी को लगाई फटकार!

By |
Salman Khan Farmhouse Dispute in Hindi: हाई कोर्ट ने लिया सलमान का पक्ष, पड़ोसी को लगाई फटकार!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का फार्म हाउस विवाद (Salman Khan Farmhouse Dispute in Hindi) इन दिनों चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। बता दें सलमान खान के फार्म हाउस विवाद को लेकर हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सलमान के पड़ोसी केतन कक्कड़ को सोशल मीडिया पर एक्टर के खिलाफ अपलोड किए अपमानजनक वीडियो और पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का मंच जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी व्यक्ति बिना पर्याप्त आधार के किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री साझा करें।  

Salman Khan Farmhouse Dispute in Hindi: पनवेल फार्महाउस विवाद की पूरी कहानी

अगर आप सोच रहे हैं कि सलमान खान फार्महाउस विवाद क्या है? तो बता दें कि सलमान खान पड़ोसी विवाद पनवेल क्षेत्र में स्थित एक्टर के फार्महाउस से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक्टर के पड़ोसी केतन कक्कड़ ने सलमान पर ये आरोप लगाया था कि एक्टर की ओर से किए गए कुछ निर्माण कार्यों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। कक्कड़ के अनुसार, पर्यावरणीय नियमों का पालन नहीं किया गया और उनकी जमीन तक पहुंचने वाले रास्ते को भी प्रभावित किया गया।

कक्कड़ ने इन आरोपों को लेकर अलग-अलग जगहों पर अपनी बात रखी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो और अन्य चीजें भी शेयर की हैं, जिसमें सलमान खान और उनके फार्महाउस से जुड़े कई दावे किए गए हैं। उन्होंने सलमान पर ये भी आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारियों के सामने शिकायत करने के बावजूद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

NOTE: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

Salman Khan Latest News in Hindi: सलमान खान पनवेल फार्महाउस

बता दें कि सलमान खान पनवेल फार्महाउस विवाद (Salman Khan Farmhouse Dispute in Hindi) को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट के बाद एक्टर ने कक्कड़ पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अभिनेता का कहना है कि उनके खिलाफ शेयर की गई सामग्री से उनकी इमेज को नुकसान पहुंच रहा है और इसमें कई ऐसे आरोप शामिल हैं जो सही नहीं हैं।

सलमान ने कोर्ट से मांग की थी कि कक्कड़ द्वारा अपलोड किए गए कथित मानहानिकारक वीडियो और पोस्ट हटाएं जाएं। इसके अलावा उन्होंने कोर्ट से ये भी भी अनुरोध किया कि भविष्य में उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां या सामग्री साझा करने पर रोक लगाई जाए।

Salman Khan Latest Controversy in Hindi: हाई कोर्ट का जवाब

सलमान खान द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट में गुहार लगाने के बाद अदालत सलमान के पक्ष में उतरी है। दरअसल सलमान ने कोर्ट को ये तर्क दिया था कि कक्कड़ द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई सामग्री से उनकी इमेज को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में हाई कोर्ट जस्टिस शर्मिला देशमुख ने मामले की सुनवाई पर कहा कि अगर किसी व्यक्ति को वास्तव में किसी मामले में शिकायत है, तो वह संबंधित सरकारी अधिकारियों या सक्षम संस्थाओं के समक्ष मामला क्यों नहीं उठाता है?   

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने केतन कक्कड़ को कथित रूप से सोशल मीडिया से विवादित वीडियो और पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है। हालांकि, अदालत ने अभी अंतिम फैसला नहीं सुनाया है।  

Salman Khan Farmhouse Dispute in Hindi: फार्महाउस विवाद पर अगली सुनवाई की तारीख

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान फार्म हाउस विवाद पर 11 जून को सुनवाई होने के बाद अदालत ने अगली तारीख 6 जुलाई तय की है। इस दौरान यह देखा जाएगा कि कोर्ट के निर्देशों का पालन किया गया है या नहीं और दोनों पक्षों की ओर से क्या अतिरिक्त जानकारी प्रस्तुत की जाएगी? आने वाले कुछ दिनों में अभी इस मामले पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।
 

    

Salman Khan Networth in Hindi: सलमान खान नेट वर्थ

Salman Khan Networth in Hindi की बात करें, तो जानकारी के अनुसार एक्टर की कुल संपत्ति 3 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। बता दें सलमान से जुड़े हर विवाद पर लोगों की नजर बनी रहती है। ऐसे में पनवेल फार्महाउस विवाद भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानूनी सीमाओं का ध्यान रखना जरूरी है। अब सभी की नजर अगली सुनवाई और अदालत के आदेशों पर टिकी हुई है।

Read More:

No tags available for this post.