Flypped Hindi

Sonu Nigam Compressed Neck Nerve: सोनू निगम की बिगड़ी तबीयत, सेहत को लेकर किया दर्दनाक खुलासा!

By |
Sonu Nigam Compressed Neck Nerve: सोनू निगम की बिगड़ी तबीयत, सेहत को लेकर किया दर्दनाक खुलासा!

भारत के मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले सोनू निगम ने अपनी सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। हाल ही में सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें गले की नसें दबने (Sonu Nigam Compressed Neck Nerve) य़ानी कि Pinched Nerve की समस्या हो रही है।

सोनू निगम ने ये भी बताया कि वह कुछ समय से शारीरिक असहजता महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह पर सोनू निगम MRI और CT स्कैन करवा रहे हैं। उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच चिंता काफी बढ़ गई है और हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या वह कॉन्सर्ट कर पाएंगे या नहीं?

सोनू निगम लेटेस्ट न्यूज: सोनू निगम हेल्थ अपडेट

बता दें कि सोनू निगम ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा कि वह मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बता दें कि सोनू निगम की गले की नसें (Sonu Nigam Compressed Neck Nerve) दबी हुईं हैं, जिसके तहत उनके MRI और CT स्कैन किए जा रहे हैं।   

इतना ही नहीं सिंगर ने आगे कहा कि उनकी फिजियोथेरेपी भी चल रही है, जो बहुत ही तकलीफदेह है। इसके साथ ही उन्हें रोजाना दवाइयां भी लेनी पड़ रही हैं। इसकी वजह से उनका गला भी थोड़ा भारी हो गया है। उन्होंने बताया कि जो दवाइयां मसल्स को आराम देने के लिए दी जा रही हैं, उसका असर उनकी आवाज पर भी पड़ रहा है।  
Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर बढ़ी उत्सुकता

इन दिनों सोनू निगम का मुंबई कॉन्सर्ट सुर्खियों में है। इस कॉन्सर्ट के टिकट पहले से ही बड़ी संख्या में बिक चुके हैं और हजारों प्रशंसक उनकी लाइव परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सोनू निगम की लेटेस्ट हेल्थ न्यूज (Sonu Nigam Compressed Neck Nerve) ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। कई लोगों के मन में ये सवाल चल रहा है कि क्या इस दिक्कत के बाद सोनू निगम मंच पर नजर आएंगे या नहीं?  

फिलहाल, सोनू निगम के मुंबई कॉन्सर्ट के कैंसिल करने पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सिंगर ने अपनी वीडियो में भी कॉन्सर्ट को रद्द करने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे लंबे समय के बाद परफॉर्म कर रहे हैं, जिसके लिए वे बहुत उत्सुक हैं।  

Sonu Nigam Compressed Neck Nerve: फैंस को हुई चिंता

सोनू निगम की हेल्थ अपडेट (Sonu Nigam Compressed Neck Nerve) के सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। फैंस उनकी हेल्थ जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। किसी एक यूजर ने लिखा – ‘दुनिया के हर एक संगीत प्रेमी की दुआएं आपके साथ हैं...गेट वेल सून सर...हम प्रार्थना कर रहे हैं।‘ तो दूसरे ने कहा – ‘आप जल्दी ठीक हो जाएंगे और कुछ भी हो आप सुर में ही गाएंगे।‘ इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #GetWellSoonSonuNigam जैसे हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा है।

सोनू निगम Networth

सोनू निगम की Networth की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की कुल संपत्ति 350 से 400 करोड़ रुपए के बीच में मानी जाती है। वे एक कॉन्सर्ट के करीब 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं भारत के अलावा उनका दुबई में भी आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। सोनू निगम प्लेबैक सिंगिंग के अलावा लाइव कॉन्सर्ट, टीवी शोज़, ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं। सिंगर एक लाइव शो से लाखों से लेकर करोड़ों तक चार्ज करते हैं, खासकर इंटरनेशनल कॉन्सर्ट्स में उनकी भारी डिमांड रहती है।  

Read More:

No tags available for this post.