Flypped Hindi

Donald Trump Biography in Hindi: जन्म, शिक्षा, बिजनेस और राष्ट्रपति बनने तक का सफर!

By |
 Donald Trump Biography in Hindi: जन्म, शिक्षा, बिजनेस और राष्ट्रपति बनने तक का सफर!

यदि आप अमेरिकी राजनीति और बिजनेस की दुनिया में रुचि रखते हैं और इसे बेहद करीब से जानना चाहते हैं, तो Donald Trump Biography in Hindi आपके लिए बेहद ज्ञानवर्धक साबित हो सकती है। जी हां, डोनाल्ड ट्रम्प एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने बिजनेस और राजनीति दोनों ही क्षेत्रों में सफलता हासिल कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वैश्विक स्तर पर उनके द्वारा लिए गए बड़े राजनीतिक फैसले हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं।

ऐसे में हर किसी को उनके बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। अक्सर लोगों को ट्रंप के बारे में कई सारी चीजें जैसे- उनकी स्कूली शिक्षा कहां से हुई, उनकी संपत्ति कितनी है और उनका अब तक का राजनीतिक सफर कैसा रहा है? इंटरनेट पर सर्च करते हुए देखा गया है। आज के इस लेख में हम आपको उनके राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी घटनाओं जैसे President Donald Trump Impeachment in Hindi पर भी बहुत ही सरल शब्दों में प्रकाश डालेंगे। साथ ही उनसे जुड़े कई विषयों को भी विस्तार से समझेंगे।

Donald Trump Biography in Hindi: शुरुआती जीवन और शिक्षा

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप का जन्म न्यूयॉर्क शहर के क्वींस इलाके में एक समृद्ध व्यापारी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम फ्रेड ट्रम्प था, जो कि एक बहुत ही सफल रियल एस्टेट डेवलपर थे, जो न्यूयार्क में घरों का निर्माण करते थे। ट्रम्प बचपन से ही बहुत ऊर्जावान और आक्रामक स्वभाव के थे, जिसके कारण उनके माता-पिता ने उन्हें अनुशासन सिखाने के लिए मिलिट्री स्कूल में भेजने का बड़ा फैसला लिया।

अगर हम Donald Trump Education in Hindi की बात करें, तो उनकी शुरुआती पढ़ाई न्यूयॉर्क मिलिट्री एकेडमी से पूरी हुई थी। इसके बाद उच्च शिक्षा यानी की हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित 'वार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस' में एडमिशन लिया। यहां से साल 1968 में उन्होंने इकोनॉमिक्स यानी अर्थशास्त्र में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की और अपने पारिवारिक बिजनेस में कदम रखा।
Note: Latest News in Hindi और Top Hindi News के जरिए देश-विदेश, राजनीति, समाज और करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें पढ़ें।

Donald Trump History in Hindi: इतिहास और बिजनेस करियर

बात करें ट्रंप के बिजनेस करियर की तो उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखें है। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी 'एलिजाबेथ ट्रम्प एंड सन' में पूरी तरह काम करना शुरू कर दिया। बाद में इस कंपनी की पूरी कमान डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हाथों में ले ली और इसका नाम बदलकर 'The Trump Organization’ रख दिया। सन 1990 और 2000 में उनके कुछ व्यवसायों जैसे कि कैसीनों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, 6 बार उन्हें दिवालियापन का आवेदन भी करना पड़ा। इतना कुछ होने के बाद उन्होंने अपने करियर को संभाला और अपने नाम को लाइसेंस देकर अपना साम्राज्य फिर से खड़ा किया।

रियल एस्टेट के किंग और Donald Trump Net Worth: डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में गगनचुंबी इमारतों, आलीशान होटलों और कैसीनो का निर्माण किया, जिसके बाद रियल एस्टेट की दुनिया में उन्होंने अपनी एक नई पहचान बनाई। उनकी सबसे प्रसिद्ध इमारतों में ‘Trump Tower’ का नाम सबसे ऊपर आता है। ट्रंप ने केवल कंस्ट्रक्शन ही नहीं, बल्कि ‘Miss Universe’ और टीवी रियलिटी शो 'The Apprentice’ के जरिए भी अपार लोकप्रियता हासिल की और धन कमाया।

अगर आपके मन में भी यह जानने की जिज्ञासा है कि डोनाल्ट ट्रंप की संपत्ति (Donald Trump Net Worth in Hindi) कितनी है, तो Forbes मैगजीन के आंकड़ों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प की कुल संपत्ति लगभग 6.1 बिलियन डॉलर यानी की करीब 50,000 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्हें अमेरिका के इतिहास के सबसे अमीर राष्ट्रपतियों में गिना जाता है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनकी आलीशान संपत्तियां, गोल्फ कोर्स और विभिन्न बिजनेस ब्रांड्स हैं।

Donald Trump Age in Hindi: ट्रंप की उम्र और परिवार

डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म 14 जून 1946 को हुआ था। उनका जन्मस्थान न्यूयॉर्क का 'जमैका हॉस्पिटल' है। वह अपने माता-पिता की पांच संतानों में से चौथी संतान हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनक भीतर नेतृत्व करने का गुण बचपन से ही साफ दिखाई देने लगा था। बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने अपना 80वां जन्मदिवस मनाया था। इतनी उम्र होने के बाद भी वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं और लगातार देश-विदेश की मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फिटनेस और काम करने की ऊर्जा आज के युवाओं को भी पूरी तरह से हैरान कर देती है।

Donald Trump Family in Hindi: जानें ट्रंप के परिवार के बारे में

डोनाल्ड ट्रम्प का पारिवारिक जीवन हमेशा से ही मीडिया के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम इवाना, दूसरी पत्नी का नाम मार्ला मेपल्स और तीसरी व वर्तमान पत्नी का नाम मेलानिया ट्रम्प हैं। मेलानिया ट्रम्प अमेरिका की प्रथम महिला के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

बात करें उनके बच्चों की तो, डोनाल्ड ट्रम्प के कुल पांच बच्चे हैं, जिनके नाम डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, इवांका ट्रम्प, एरिक ट्रम्प, टिफनी ट्रम्प और बैरन ट्रम्प हैं। उनकी बेटी इवांका ट्रम्प ने उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उनके वरिष्ठ सलाहकार के रूप में भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, इवांका भारत दौरे पर भी आ चुकी हैं।

Donald Trump Biography in Hindi: डोलाल्ड ट्रंप के अचीवमेंट्स

'Donald Trump' के राजनीतिक करियर और उनके राष्ट्रपतित्व यानी की उनका प्रथम कार्यकाल 2017–2021 और द्वितीय कार्यकाल, 2025, जो कि अभी तक चालू है। के दौरान कई बड़े फैसले और उपलब्धियां रही हैं। उनके समर्थक इन कार्यों को अमेरिका के इतिहास में गेम-चेंजर मानते हैं।

ट्रंप प्रशासन के प्रमुख अचीवमेंट्स अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। आइए जानते हैं।

आर्थिक नीतियां और टैक्स रिलीफ

  • Tax Cuts and Jobs Act (2017): ट्रंप ने अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े टैक्स सुधार पैकेजों में से एक पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कॉर्पोरेट टैक्स को घटाकर 35% से 21% कर दिया गया, जिससे अमेरिकी बिजनेस और मिडिल क्लास लोगों को भारी राहत मिली।
  • रोजगार और मैन्युफैक्चरिंग: कोविड-19 महामारी से पहले उनके कार्यकाल में अमेरिका में बेरोजगारी दर लगभग 50 वर्षों के निचले स्तर पर आ गई थी। उन्होंने विदेशी सप्लाई चेन को वापस अमेरिका लाने की नीतियां बनाईं।
  • One Big Beautiful Bill Act (2025): अपने दूसरे कार्यकाल की कमान हाथ में लेने के बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर टैक्स कटौती की और 'नो टैक्स ऑन टिप्स' व 'नो टैक्स ऑन ओवरटाइम' जैसे चुनावी वादों को लागू किया।

व्यापार समझौते

  1. USMCA (United States-Mexico-Canada Agreement): ट्रंप ने दशकों पुराने ‘NAFTA’ व्यापार समझौते को खत्म कर उसकी जगह USMCA लागू किया। इसमें अमेरिकी डेयरी किसानों, मैन्युफैक्चरर्स और ऑटो-वर्कर्स की सुविधाओं को अधिक सुरक्षा दी गई।
  2. चीन पर कड़े टैरिफ: अमेरिकी बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) की चोरी रोकने और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने चीन से आने वाले सामानों पर भारी टैरिफ लगाना प्रारंभ किया।

विदेश नीति और वैश्विक शांति

  • अब्राहम अकॉर्ड्स: ट्रंप प्रशासन की सबसे बड़ी कूटनीतिक जीत इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, सूडान व मोरक्को जैसे अरब देशों के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता कराना था।
  • दूतावास का स्थानांतरण: उन्होंने दशकों पुराने अमेरिकी वादे को पूरा करते हुए अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से Jerusalem स्थानांतरित किया और यरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता भी दी।
  • आतंकवाद पर प्रहार: उनके कार्यकाल में ISIS के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी और ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी का खात्मा किया गया।

न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट

कंजर्वेटिव जजों की नियुक्ति: ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में तीन महत्वपूर्ण कंजर्वेटिव जजों, नील गोर्सच, ब्रेट कावानॉ, और एमी कोनी बैरेट की नियुक्ति की। इसने अमेरिकी न्यायपालिका के रुख को दशकों के लिए बदल दिया।

बॉर्डर सिक्योरिटी और इमिग्रेशन

  • बॉर्डर वॉल का निर्माण: उन्होंने अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर सैकड़ों मील लंबी दीवार (Border Wall) का निर्माण कराया, ताकि बॉर्डर सिक्योरिटी बढ़ाई जा सके।
  • कड़े इमिग्रेशन नियम: अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए 'Remain in Mexico' नीति लागू की। अपने दूसरे कार्यकाल (2025-2026) में उन्होंने अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने और सीमा सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने कई एतिहासिक कदम उठाएं।

Donald Trump Biography in Hindi: स्पेस फोर्स का गठन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल का सबसे ऐतिहासिक कदम 20 दिसंबर 2019 को 'अमेरिकी अंतरिक्ष बल' (US Space Force) का गठन था, जो 1947 के बाद अमेरिकी सेना की पहली नई और छठी शाखा बनी। इसका फोर्स को लाने के पीछे का उद्देश्य अंतरिक्ष में चीन और रूस जैसे प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अमेरिकी वर्चस्व स्थापित करना था।

यह बल सैटेलाइट संचार, GPS, मिसाइल ट्रैकिंग और साइबर सुरक्षा का संचालन करता है। इसके अतिरिक्त, ट्रंप ने अंतरिक्ष कमान (SPACECOM) और स्पेस डेवलपमेंट एजेंसी की स्थापना की तथा कई 'स्पेस पॉलिसी डायरेक्टिव्स' जारी किए, जिससे नासा का मून मिशन और अंतरिक्ष संसाधनों का व्यावसायिक उपयोग आसान हुआ।

President Donald Trump Impeachment in Hindi: राजनीतिक सफर और महाभियोग की कहानी

डोनाल्ड ट्रम्प ने साल 2015 में औपचारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राजनीति में कदम रखकर पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया था। 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (Make America Great Again) का नारा डोनाल्ड ट्रंप ने ही दिया था। उन्होंने साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसके बाद साल 20 जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली। अमेरिकी इतिहास में उनके नाम के साथ कई बड़े और कड़े विवाद भी जुड़े हुए हैं।

यदि हम एक नजर डालें President Donald Trump Impeachment in Hindi यानी उनके खिलाफ लाए गए महाभियोग की, तो ट्रम्प अमेरिका के इतिहास में एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन पर दो बार महाभियोग चलाया गया। साल 2019 में पहली बार साल उन पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा था और दूसरी बार साल 2021 में कैपिटल हिल पर हुई हिंसा के बाद उन पर महाभियोग की कार्रवाई की गई थी। हालांकि दोनों ही बार उन्हें सीनेट द्वारा बरी कर दिया गया था।

डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े

विवरण (Description)महत्वपूर्ण जानकारी (Key Details)
पूरा नाम (Full Name)डोनाल्ड जॉन ट्रम्प (Donald John Trump)
जन्मतिथि (Date of Birth)14 जून 1946
जन्मस्थान (Birth Place)क्वींस, न्यूयॉर्क शहर, अमेरिका
वर्तमान उम्र (Current Age)80 वर्ष (वर्ष 2026 के अनुसार)
शिक्षा (Education)वार्टन स्कूल, पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी (B.Sc in Economics)
कुल संपत्ति (Net Worth)लगभग 6.1 बिलियन डॉलर (Forbes 2026)
राजनीतिक दल (Political Party)रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party)
पत्नी (Spouse)मेलानिया ट्रम्प (Melania Trump)

निष्कर्ष

डोनाल्ड ट्रम्प का संपूर्ण जीवन (Donald Trump Biography in Hindi) यह दिखाता है कि कैसे एक साधारण व्यापारी अपने कड़े इरादों के दम पर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने बिजनेस के तौर-तरीकों को राजनीति में लागू किया और पूरी दुनिया के सामने एक नया नेतृत्व मॉडल पेश किया। महाभियोग की चुनौतियों और तीखे विवादों के बावजूद भी अमेरिकी राजनीति पर उनका प्रभाव आज भी बहुत गहरा है। आज भी वैश्विक मंच पर President Donald Trump Latest in Hindi को बहुत ही उत्सुकता के साथ पढ़ा और देखा जाता है, क्योंकि उनके फैसले पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और वैश्विक शांति को सीधे तौर पर प्रभावित करने की ताकत रखते हैं।

Read More:

No tags available for this post.