Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi: कौन सा फोन है बेस्ट और क्या होने चाहिए फीचर्स? जानें
भारत में बजट स्मार्टफोन की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि लोग कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स और सारी खूबियां चाहते हैं। ऐसे में कंपनियां अपने यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर कई बेहतरीन फीचर्स और कम बजट वाले स्मार्टफोन मार्केट में पेश करती रहतीं हैं। बता दें कि मार्केट में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन की च्वॉइस उपलब्ध रहती हैं, ऐसे में यूजर्स को समझ नहीं आता है कि आखिर उन्हें कौन सा फोन खरीदना चाहिए?
यदि आपका बजट कम है और आप गेमिंग, बेहतरीन कैमरा या दमदार बैटरी बैकअप के लिए एक नया हैंडसेट तलाश रहे हैं, तो आज के समय में Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं, जो कि आपको 5G सर्विस देंगे। इनमें OnePlus, Realme, Samsung और Xiaomi जैसी दिग्गज कंपनियां इस प्राइस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक नए फीचर्स पेश कर रही हैं।
इस गाइड में हम आपको इस रेंज के टॉप स्मार्टफोन (Top Best Mobile Phone Under 20000), उनके फीचर्स और एक सही वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस चुनने का पूरा तरीका विस्तार से समझाएंगे। आइए फिर जान लेते हैं।
Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi: क्या है और क्यों है यह खास?
जब हम 20 हजार रुपये के बजट सेगमेंट की बात करते हैं, तो इसका सीधा मतलब एक ऐसे स्मार्टफोन से होता है, जो कम कीमत में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स ऑफर करता है। पिछले कुछ सालों में 4G से 5G स्मार्टफोन के ट्रांजिशन ने इस प्राइस रेंज में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसकी वजह से यूजर्स बिना किसी रुकावट के हाई-स्पीड इंटरनेट और बिना लैग के मल्टीटास्किंग का एक परफेक्ट एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अगर हम Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi की बात करें तो, इस किफायती दाम में मिलने वाले मुख्य फीचर्स की बात करें तो कंपनियों का ध्यान डिस्प्ले, बैटरी और फास्ट चार्जिंग पर सबसे ज्यादा होता है। इस बजट में आपको जो चीजें आसानी से मिल जाती हैं, वो ये हैं।
Note: Technology News in Hindi और Hindi News Portal के जरिए AI, गैजेट्स, स्मार्टफोन, इंटरनेट और डिजिटल दुनिया की ताज़ा अपडेट्स प्राप्त करें।
- AMOLED Display: बेहतरीन कलर्स और डीप ब्लैक्स के लिए शानदार स्क्रीन क्वालिटी मिलती है। इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
- 5000mAh+ Battery: पूरे दिन बिना किसी टेंशन के फोन इस्तेमाल करने के लिए दमदार पावर बैकअप की आवश्यकता।
- Fast Charging: मात्र 30 से 45 मिनट में फोन को फुल चार्ज करने की सुपरफास्ट तकनीक।
- 50MP AI Camera: शानदार फोटोग्राफी और सोशल मीडिया रेडी रील्स बनाने के लिए हाई-रिजॉल्यूशन लेंस।
Best 5G Mobile Phones Under 20000 in Hindi: टॉप पिक्स
पिछले कुछ सालों से इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में इस बजट में भारी कॉम्पटिशन देखने को मिला है। Best Android Mobile Phone Under 20000 के तौर पर इस सेगमेंट में केवल एंड्रॉइड डिवाइस ही सबसे आगे रहते हैं, क्योंकि ऐपल के iOS मॉडल्स आपको इस रेंज में नहीं मिलेंगे। एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को अपनी पसंद के अनुसार स्टॉक एंड्रॉइड (साफ-सुथरा अनुभव) या कस्टम UI जैसे- Realme UI, One UI, OxygenOS चुनने की पूरी आजादी मिलती है।
आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए अलग-अलग ब्रांड्स के बेस्ट ऑप्शंस लेकर आए हैं। इन डिवाइस में से आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। लेकिन खरीदते समय परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी का ध्यान जरूर रखें।
Poco X7 5G: Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi में आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। क्योंकि यह इस बजट में आपको कई सुविधाएं देता है।
- मुख्य फीचर्स: MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर, 6.67-इंच की 1.5K 120Hz Curved AMOLED स्क्रीन।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए OIS के साथ 50MP Sony AI ट्रिपल कैमरा।
- बैटरी: पावर के लिए 5500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट।
- लॉन्च वर्ष: 9 जनवरी 2025।
- कीमत: लगभग 17,399 रुपये। इसे इस रेंज का बेस्ट ऑल-राउंडर स्मार्टफोन माना जाता है।
CMF Phone 2 Pro: यह फोन यूनीक लुक और क्लीन Nothing OS के साथ आता है। इसमें आपको किफायती कीमत में शानदार फीचर्स मिलते हैं।
- मुख्य फीचर्स: MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट, 6.77-इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन।
- कैमरा: पीछे की तरफ 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा।
- बैटरी: 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
- स्टोरेज: 8GB (128GB और 256GB)
- लॉन्च वर्ष: 28 अप्रैल 2025।
- कीमत: लगभग 19,999 रुपये
Samsung Galaxy F36 5G: यह फोन आपको 20,000 रुपये से कम कीमत में मिल जाएगा। इसमें प्रिमियम लेदर फिनिश दी गई है।
- मुख्य फीचर्स: Exynos 1380 प्रोसेसर और बेहद ब्राइट Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले।
- कैमरा: 50MP का 'No Shake' (OIS) मुख्य कैमरा और एडिटिंग फीचर्स।
- बैटरी: लंबे बैकअप के लिए धांसू 6000mAh की बैटरी दी गई है।
- लॉन्च वर्ष: 19 जुलाई 2025।
- कीमत: लगभग 17,999 रुपये (8GB RAM मॉडल)।
Motorola Moto G85 5G: यह फोन अपनी स्टायलिश कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के लिए काफी फैमस है।
- मुख्य फीचर्स: बेहतरीन इन-हैंड फील और 3D कर्व्ड pOLED 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर।
- कैमरा: 50MP OIS डुअल कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा।
- बैटरी: 5000mAh की बैटरी और 33W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
- लॉन्च वर्ष: 10 जुलाई 2024।
- कीमत: लगभग 18,999 रुपये।
Realme P4 5G: यह फोन अपनी दमदार बैटरी और डिजाइन के लिए जाना जाता है। यह स्मार्टफोन गमर्स के लिए कम बजट में बेहतरीन ऑप्शन है।
मुख्य फीचर्स: MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और बेहद स्मूथ 144Hz FHD+ डिस्प्ले।
- कैमरा: 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा,
- बैटरी: 5000mAh की बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
- लॉन्च वर्ष: 20 अगस्त 2025।
- कीमत: लगभग 18,999 रुपये।
Top Best Mobile Phone Under 20000: एक नजर में
अगर आप Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi खरीदना चाहते हैं, तो यह टेबल आपको एक नजर में इस बजट सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन्स की डिटेल्स देगी।
| स्मार्टफोन का नाम | प्रोसेसर (Processor) | डिस्प्ले (Display Type) | मुख्य कैमरा (Camera Setup) | बैटरी और चार्जिंग | लॉन्च वर्ष | कीमत (लगभग) |
| Poco X7 5G | MediaTek Dimensity 7300-Ultra | 6.67-इंच, 1.5K 120Hz Curved AMOLED | 50MP Sony AI ट्रिपल (OIS के साथ) | 5500mAh Battery + 45W Fast Charging | 9 जनवरी 2025 | 17,399 रुपये |
| CMF Phone 2 Pro | MediaTek Dimensity 7300 Pro | 6.77-इंच, 120Hz AMOLED | 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो (16MP फ्रंट) | 5000mAh Battery + 33W Fast Charging | 28 अप्रैल 2025 | 19,999 रुपये |
| Samsung Galaxy F36 5G | Exynos 1380 | Super AMOLED 120Hz | 50MP 'No Shake' (OIS के साथ) | 6000mAh Battery | 19 जुलाई 2025 | 17,999 रुपये (8GB) |
| Motorola G85 5G | Snapdragon 6s Gen 3 | 3D कर्व्ड pOLED 120Hz | 50MP OIS डुअल (32MP फ्रंट) | 5000mAh Battery + 33W टर्बोपावर | 10 जुलाई 2024 | 18,999 रुपये |
| Realme P4 5G | MediaTek Dimensity 7400 | 144Hz FHD+ डिस्प्ले | 50MP Sony प्राइमरी कैमरा | 5000mAh Battery + सुपरफास्ट चार्जिंग | 20 अगस्त 2025 | 18,999 रुपये |
Which is the Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi: बैटरी, कैमरा और गेमिंग के लिए क्या चुनें?
हर यूजर की जरूरत अलग-अलग होती है, इसलिए किसी एक फोन को हर किसी के लिए बेस्ट कहना सही नहीं होगा। एक गेम लवर्स को तगड़े प्रोसेसर की जरूरत होती है, जबकि एक कंटेंट क्रिएटर को अच्छे कैमरे की तलाश रहती है। ऐसे में स्मार्टफोन खरीदते समय आपको अपनी मुख्य प्राथमिकता तय करनी चाहिए, ताकि आपके पैसे सही जगह इन्वेस्ट हो सकें।
- सबसे बड़ी बैटरी: जो लोग बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं और लंबे पावर बैकअप की उम्मीद में हैं, तो Samsung Galaxy F36 5G आपके लिए सही विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें सबसे बड़ी 6000mAh की बैटरी और लेदर फिनिश लुक मिलता है।
- बेस्ट गेमिंग डिस्प्ले: गेमर्स के लिए Realme P4 5G एक शानदार विकल्प है, क्योंकि इसमें 144Hz का बहुत ही स्मूथ रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- प्रीमियम लुक और कैमरा: Poco X7 5G कम दाम में 1.5K कर्व्ड स्क्रीन और 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ इस रेंज का सबसे बेहतरीन ऑल-राउंडर विकल्प बनकर उभरता है।
Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi: इस बजट में टॉप फीचर्स की लिस्ट
- स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन।
- रात में अच्छी फोटो के लिए नाइट मोड और एआई पोर्ट्रेट फीचर्स।
- मल्टीटास्किंग के लिए कम से कम 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज।
स्टॉक एंड्रॉइड vs कस्टम UI का अनुभव
स्टॉक / क्लीन UI (जैसे Moto G85, CMF Phone 2 Pro): Motorola का pOLED डिस्प्ले और नथिंग का क्लीन OS बिना किसी फालतू ऐप्स और विज्ञापनों के आता है। यह बेहद स्मूथ, सुरक्षित और तेज काम करता है, जिससे यूजर को एक प्रीमियम और बिना किसी रुकावट के फोन चलाने की आजादी मिलती है।
कस्टम UI (जैसे Poco, Realme, Samsung): Poco (Xiaomi), Realme और Samsung के फोन्स में फीचर्स की भरमार होती है। इनमें आपको कस्टमाइजेशन, थीम्स, एडवांस कैमरा फीचर्स और AI टूल्स मिलते हैं। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स में कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स भी आ सकते हैं, लेकिन ये कस्टमाइजेशन के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं।
Buying Guide: Best Mobile Phone Under 20000 कैसे चुनें?
20,000 रुपये के बजट में एक नया स्मार्टफोन खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
- सबसे पहले फोन का प्रोसेसर चेक करें, क्योंकि यही आपके फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस तय करता है।
- कम से कम 6GB या 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ही चुनें, ताकि भविष्य में स्मार्टफोन की स्पीड स्लो न हो और स्पेस की भी दिक्कत न आए।
- डिस्प्ले की क्वालिटी का ध्यान रखें। कोशिश करें कि आपको AMOLED स्क्रीन मिले, जिससे धूप में भी फोन इस्तेमाल करने में आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।
- ब्रांड की सर्विस क्वालिटी, सॉफ्टवेयर अपडेट्स का ट्रैक रिकॉर्ड और Flipkart या Amazon पर असली ग्राहकों के रिव्यूज और रेटिंग्स जरूर पढ़ें। इससे आपको फोन की वास्तविक परफॉर्मेंस का पता लगेगा।
Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi: इस रेंज के फायदे और कुछ सीमाएं
Advantages
- कम बजट में दमदार और तेज 5G कनेक्टिविटी मिल जाती है।
- डेली के टास्क और मीडियम गेमिंग में कोई लैग देखने को नहीं मिलता।
- बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जर बॉक्स के साथ या सपोर्ट के रूप में उपलब्ध होते हैं।
Limitations
- इन फोन्स में आपको महंगे फ्लैगशिप डिवाइस जैसा प्रीमियम ग्लास या मेटल बिल्ड नहीं मिलता।
- भारी गेमिंग करने पर फोन में थोड़ा हीटिंग इश्यू यानी की गर्म हो सकता है।
- सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स महंगे फोन्स की तुलना में केवल 2 या 3 साल के लिए ही मिलते हैं।
निष्कर्ष
यदि आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो 20,000 रुपये के अंदर (Best Mobile Phone Under 20000 in Hindi) बहुत अच्छे 5G smartphone ऑप्शन मौजूद हैं। इस कीमत में सही वैल्यू फॉर मनी वाली डील पाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी च्वॉइस और जरूरत जैसे- कैमरा, गेमिंग या बैटरी लाइफ को अच्छी तरह समझ लें।
OnePlus, Realme, Samsung और Xiaomi जैसी टॉप कंपनियों के बीच चल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा का सीधा फायदा भारतीय ग्राहकों को मिल रहा है। ऐसे में कोई भी नया हैंडसेट खरीदने से पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करना, डिस्काउंट ऑफर्स को देखना और यूजर रिव्यूज पढ़ना आपको एक बेहतरीन और टिकाऊ स्मार्टफोन दिलाने में काफी मददगार साबित होगा। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आपके लिए क्या सही है और गलत।
Read More:
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.