Govinda Divorce Rumour! सुनीता बोलीं- गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं
बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा की पत्नी सुनीत आहूजा अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में वो ऐसा कुछ कह गई है कि, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। तब से लोग कयास लगाने लगे कि क्या इन दोनों का तलाक (Govinda divorce rumour) होने वाला है? उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और गोविंदा के निजी जीवन को लेकर चौंकाने वाले कई खुलासे किए हैं।
सुनीता ने साफ कहा कि गोविंदा एक बेटे और भाई के रूप में तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक पति के रूप में उनमें कई कमियां रही हैं। सुनीता का कहना है कि (Sunita Ahuja viral comment) गोविंदा ने अपना पूरा जीवन दूसरों की सेवा में ही बिताया है और कभी खुद के बारे में नहीं सोचा।
सुनीता और गोविंदा के बीच कड़वाहट की क्या है असली वजह? (Govinda Sunita Ahuja relationship)
दरअसल, एक पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने (Sunita Ahuja interview) अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि गोविंदा एक सुपरस्टार तो बने, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी लाइफ को एन्जॉय नहीं किया। सुनीता को पार्टी और वेकेशन पर जाना पसंद है, जबकि गोविंदा हमेशा अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच ही उलझ कर रह गए।
सुनीता के मुताबिक, गोविंदा ने 60 साल की उम्र तक कई अपने लिए ‘मेवा’ नहीं खाया है, यानी उन्होंने कभी भी अपनी मेहनत की कमाई का आनंद खुद से नहीं लिया है।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर तोड़ी सुनीता ने चुप्पी
पिछले कुछ समय से गोविंदा के अफेयर की चर्चा की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुनीता ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वे इस मामले में काफी सख्त हैं। अगर उन्हें कभी भी गोविंदा के खिलाफ कोई ठोस सबूत मिल गया, तो वे उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग गोविंदा के भोलेपन का फायदा उठाते हैं और सिर्फ उनके पैसे के लिए उनके पास आते हैं।
गोविंदा की संगत है खराब- सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja latest news)
सुनीता ने यह भी खुलासा किया कि जब तक गोविंदा अपनी मां के साथ थे, तब तक वे काफी खुश थे। उनकी मां के गुजर जाने के बाद वे काफी बेफिक्र हो गए और उनकी संगत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि गोविंदा जिन लोगों के साथ उठते-बैठते हैं, वे उनके शुभचिंतक नहीं हैं। सुनीता ने तो यह तक कह दिया है कि गोविंदा अब अपनी मर्जी से लाइफ जिएं, उन्हें अब अपने लिए जीना शुरू करना चाहिए, ताकि वे अपनी लाइफ को बेहतर बना सकें।
NOTE: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
अब छोड़ना नामुमकिन
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे गोविंदा से तलाक लेंगी। इस सवाल पर सुनीता कहती हैं कि 40 साल बीत गए हैं, अब छोड़ना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन मलाल जरूर रहेगा। अब तो अलग होने के बारे में सोचना भी गुनाह सा लगता है।
कब हुई थी गोविंदा-सुनीता की शादी?
गोविंदा और सुनीता आहूजा 11 मार्च 1987 को शादी के बंधन में बंधें थे। उन दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। इतना ही नहीं, सुनीता और गोविंदा ने कुछ समय तक अपनी शादी को सबसे छुपाकर भी रखा था।
Read More:
- Sanchita Ugle Death News in Hindi: ‘छावा’ फेम एक्ट्रेस का निधन, शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री!
- Alia Bhatt AI Image Controversy: आलिया और पाकिस्तानी ब्रांड विवाद का सच
- Vijay Varma Dating Rumours: विजय संग दिखी 'जवान' फेम आलिया! क्या है सच?
- Meera-Mahesh Bhatt Controversy: मीरा का U-Turn! क्या झूठे थे पुराने दावे?
- Kajol Latest News: क्यों तोड़ी ‘No Kissing Policy’? चौंका देगी वजह
- Raghav Chadha Marriage Controversy: क्या शादी बनी AAP में दरार की वजह?
- Orry Calls Dhruv Rathee 'Anti-National in Hindi: ओरी ने ध्रुव राठी पर बोला हमला, पीएम मोदी को लेकर खोला राज!
- Urmila Matondkar's Ex-Husband’s Marriage: उर्मिला से तलाक के बाद एक्स पति ने की दूसरी शादी, तस्वीरें हुईं वायरल
- Badshah's Mystery Girl in Hindi: बादशाह की मिस्ट्री गर्ल पर सस्पेंस खत्म, पत्नी ने किया खुलासा!
- Salman Khan Farmhouse Dispute in Hindi: हाई कोर्ट ने लिया सलमान का पक्ष, पड़ोसी को लगाई फटकार!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.