Urmila Matondkar's Ex-Husband in Hindi: उर्मिला से तलाक के बाद एक्स पति ने की दूसरी शादी, तस्वीरें हुईं वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर मीर (Urmila Matondkar's Ex-Husband in Hindi) एक बार फिर चर्चाओं का हिस्सा बन गए हैं। बता दें मोहसिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अपनी नई बेगम के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां देने लगे हैं।
मोहसिन ने न सिर्फ निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं, बल्कि अपनी नई दुल्हन का चेहरा भी सार्वजनिक किया है। इन तस्वीरों के बाद फैंस उनकी नई जीवनसाथी के बारे में जानने के लिए और उत्सुक हो गए हैं।
Urmila Matondkar's Ex-Husband in Hindi: उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने किया दूसरा निकाह
हाल ही में उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने निधा भट्ट के साथ दूसरा निकाह कर लिया है, जिसकी तस्वीरे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें जैसे ही फैंस को मोहसिन अख्तर मीर का दूसरा निकाह होने के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिली, वे तेजी से वायरल होने लगीं। इसके बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर बधाईयां भी दी। जहां कुछ लोगों ने उनकी नई शुरुआत की सराहना की, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कीं।
NOTE: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
उर्मिला मातोंडकर तलाक
आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर की शादी साल 2016 में हुई थी। उस समय उनका रिश्ता काफी चर्चा में था, क्योंकि ये शादी न सिर्फ दो अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच हुई थी, बल्कि दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर भी था। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक जानने के बाद शादी रचाई थी। हालांकि, समय के साथ उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं और साल 2024 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।
सूत्रों की मानें, तो उसी साल उर्मिला मातोंडकर ने तलाक के लिए मुंबई की अदालत में अर्जी दी थी, जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। उनके अलगाव की खबर ने फैंस को चौंका दिया था, क्योंकि यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती थी।
Urmila Matondkar's Ex-Husband in Hindi: मोहसिन अख्तर मीर की नई बेगम कौन हैं?
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति के दूसरे निकाह के बाद (Urmila Matondkar's Ex-Husband in Hindi) सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर मोहसिन अख्तर मीर की नई बेगम कौन हैं? तो बता दें कि सोशल मीडिया पर निधा की प्रोफाइल प्राइवेट है। उनके करीब 1139 फॉलोअर्स हैं। निधा की प्रोफाइल देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो निधा श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं।
उर्मिला मातोंडकर Net Worth
रिपोर्ट्स की मानें, तो उर्मिला मातोंडकर की Net Worth करीब 50 से 65 करोड़ रुपए के बीच होने का अनुमान है। वे बॉलीवुड फिल्मों के अलावा, टीवी रियलटी शो और जजिंग असाइनमेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट, शेयर, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश द्वारा कमाई करती हैं।
निजी जीवन को लेकर चर्चा
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी हमेशा लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी रहती है। ऐसे में एक्स पति मोहसिन के दूसरे निकाह की खबर के बाद उर्मिला मातोंडकर Latest News में छाईं हुई हैं। हालांकि जहां एक तरफ उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति की शादी (Urmila Matondkar's Ex-Husband in Hindi) की तस्वीरों के बाद नई दुल्हन की खूबसूरती की जमकर तारीफ हो रही है, वहां अभी तक उर्मिला मातोंडकर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
Read More:
No tags available for this post.