Flypped Hindi

Sanchita Ugle Death News in Hindi: ‘छावा’ फेम एक्ट्रेस का निधन, शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री!

By |
Sanchita Ugle Death News in Hindi: ‘छावा’ फेम एक्ट्रेस का निधन, शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री!

टीवी और मनोरंजन इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि टीवी की फेम एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन (Sanchita Ugle Death News in Hindi) हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है। इस खबर से न सिर्फ उनके फैंस, परिवार और दोस्त बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। हालांकि, संचिता उगले की मौत की वजह अभी पता नहीं चली है।

संचिता उगले कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुईं थीं। 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे पॉपुलर सीरियल्स में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

संचिता उगले Latest News: संचिता उगले निधन की खबर

जानकारी के अनुसार, संचिता उगले मुंबई के वसई इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थीं। रविवार की शाम करीब 7:30 बजे उनका शव (Sanchita Ugle Death News in Hindi) उन्हीं के घर में मिला है। इस खबर ने न सिर्फ फैंस, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वालों को भी हैरान कर दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल, सभी लोग एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं, साथ ही कई लोग उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी जानना चाहते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि संचिता उगले ने निधन से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वे काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहीं थीं।

NOTE:  Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

Sanchita Ugle Death News in Hindi: एक्ट्रेस ने खोली फिल्म इंडस्ट्री पोल

रिपोर्ट्स के अनुसार, संचिता की मौत के बाद (Sanchita Ugle Death News in Hindi) टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए कहा कि ‘जहां चैनल्स TRP के पीछे भागते हैं, प्रोड्यूसर्स लागत कम करने पर ध्यान देते हैं और दर्शक मनोरंजन चाहते हैं, वहीं बहुत कम लोग एक्टर्स की चुनौतियों के बारे में सोचते हैं।

उन्होंने दावा किया है कि एक्टर्स को छोटी-छोटी वजहों से बदला जा सकता है। चाहे वह अपने आत्म-सम्मान के लिए आवाज उठाना हो, असहमति होना हो, समझौता करने से इनकार करना हो या बस पसंद से बाहर हो जाना हो।‘ संचिता उगले पर एक्ट्रेस का बयान यहीं नहीं थमा, उन्होंने आगे कहा कि ‘एक्टर दिन में ऑडिशन और रात में रिजेक्शन का सामना करते हैं।‘ आंचल ने इंडस्ट्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि कास्टिंग के फैसलों में टैलेंट से ज्यादा पैसों को अहमियत दी जाती है।

उन्होंने ये भी कहा कि अच्छे परफॉर्मर को भी छोटी-मोटी लागत के अंतर या ऐसे व्यवहार से इनकार करने पर बदला जा सकता है, जिसमें वे सहज महसूस नहीं करते हैं। एक्ट्रेस के संचिता उगले पर वायरल बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।         

संचिता उगले कौन थीं?

बता दें कि संचिता उगले एक उभरती हुईं एक्ट्रेस थीं। उन्होंने न सिर्फ टीवी, बल्कि फिल्मों में भी काम किया था। उन्हें टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे पॉपुलर शो में काम करके पहचान मिली थी। वह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा' में भी नजर आईं थीं। उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उभरते हुए चेहरों में से एक बना दिया था। अपनी सहज अभिनय शैली और स्क्रीन प्रेजेंस के कारण उन्होंने कम समय में ही अच्छी पहचान बना ली थी। फिलहाल, संचिता उगले के निधन (Sanchita Ugle Death News in Hindi) की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में है।

Read More:

No tags available for this post.