Orry Calls Dhruv Rathee 'Anti-National in Hindi: ओरी ने ध्रुव राठी पर बोला हमला, पीएम मोदी को लेकर खोला राज!
सोशल मीडिया पर एक बार फिर ध्रुव राठी पर ओरी का बयान चर्चा का हिस्सा बन गया है। बता दें कि इस बार फेमस पर्सनैलिटी ओरी ने लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी को लेकर तीखी टिप्पणी कर दी है। हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान हुई बातचीत में ओरी ने ध्रुव को एंटी नेशनल (Orry Calls Dhruv Rathee 'Anti-National in Hindi) कहा है और साथ ही ये भी कहा कि वे ध्रुव राठी को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।
बता दें कि ओरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ कुछ लोग ओरी के बयान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके बयान को अनावश्यक बता रहे हैं। हालांकि, दोनों के बीच ये टकराव नया नहीं है। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे पर विवादित बयान देते हुए नजर आ चुके हैं।
Orry Dhruv Rathee Controversy in Hindi: ओरी ने ध्रुव राठी को घेरा
बता दें ओरी ने इंटरव्यू के दौरान ध्रुव राठी को घेरते हुए कहा कि ध्रुव राठी उन्हीं मुद्दों पर बात करते हैं, जो उनके नैरेटिव के अनुसार (Orry Calls Dhruv Rathee 'Anti-National in Hindi) फिट बैठते हैं। ओरी ने ये भी कहा कि वह ध्रुव राठी के सभी वीडियो फॉलो नहीं करते। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने ये भी कहा कि कई बार ध्रुव ऐसे मुद्दों पर बोलते हैं जिनका कोई खास मतलब नहीं होता है। वहीं, कुछ ऐसे विषय हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए, उन पर वे बात नहीं करते हैं।
ओरी ने इंटरव्यू के दौरान साफ शब्दों में कहा कि उन्हें ध्रुव राठी बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे दिया है।
NOTE; Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
Orry Latest News in Hindi: फोटो इस्तेमाल करने को लेकर क्या कहा?
ओरी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था, जिसे लेकर वे खुश नहीं थे। उन्होंने बातचीत के दौरान यह संकेत दिया है कि उनकी फोटो को इस तरह से इस्तेमाल किया गया, जिसकी उन्हें जरूरत महसूस नहीं होती है।
यही वजह है कि उन्होंने इंटरव्यू के दौरान इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तार से ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन इतना जरूर कहा कि उन्हें यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है।
जाह्नवी कपूर का किया समर्थन
ओरी और ध्रुव राठी के बीच चल रहा विवाद कोई नया बात नहीं है। यह मामला साल 2025 से चल रहा है। बता दें उस समय ध्रुव राठी ने ‘The Fake Beauty of Bollywood Celebrities’ के नाम से एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में बॉलीवुड की कई चर्चित एक्ट्रेसेस और और उनके कथित कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स पर चर्चा की गई थी।
इस वीडियो में कई बड़े नामों का जिक्र किया गया था, जिनमें जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और काजोल जैसी एक्ट्रेसेस भी शामिल थीं। वीडियो के थंबनेल में जाह्नवी कपूर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। ऐसे में ओरी ने जाह्नवी का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी।
पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा
बता दें कि ओरी ने इंटरव्यू के दौरान न केवल ध्रुव राठी पर अपनी बात कही, बल्कि अपनी एक खास इच्छा का भी जिक्र किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि एक दिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने फेमस पोज में फोटो खिंचवाएं।
ओरी न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपने यूनिक पोज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी कई बॉलीवुड सितारों (Orry Calls Dhruv Rathee 'Anti-National in Hindi) और बड़ी हस्तियों के साथ भी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि भविष्य में वह पीएम मोदी के साथ भी ऐसी तस्वीर क्लिक करवाना चाहते हैं। उनकी यह इच्छा भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
जानकारी के मुताबिक, ओरी की Net Worth की बात करें, तो उनकी कुल संपत्ति का करीब 10 करोड़ रुपए का अनुमान है। वहीं ध्रुव राठी की Net Worth करीब 58 करोड़ रुपए आंकी जाती है।
Read More:
No tags available for this post.