Flypped Hindi

Rashmika Mandanna Cocktail 2 in Hindi: रोल से पहले क्यों डरीं Rashmika

By |
Rashmika Mandanna Cocktail 2 in Hindi: रोल से पहले क्यों डरीं Rashmika

साल 2012 में आई सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'Cocktail' के इस सीक्वल को लेकर मनोरंजन जगत में जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। दर्शक फिल्म की नई स्टार कास्ट और इसके फ्रेश लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी बीच, फिल्म ‘Cocktail 2’ में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म (Rashmika Mandanna Cocktail 2 in Hindi) को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

आमतौर पर ऐसी कल्ट फिल्मों के सीक्वल से दर्शकों को काफी उम्मीदें होती हैं। कॉकटेल 2 पर रश्मिका मंदाना ने यह स्वीकार किया कि अपनी पुरानी संस्कारी और घरेलू इमेज को छोड़कर अचानक से एक बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में दर्शकों के सामने आना, उनके लिए आसान नहीं था। अपने इस किरादार को लेकर वे काफी नर्वस और डरी हुई थी।

कॉकटेल 2 फिल्म अपडेट: रश्मिका मंदाना का नया ऑन-स्क्रीन अवतार

बता दें कि 'Pushpa' में श्रीवल्ली और 'Animal' में गीतांजलि जैसे संस्कारी और सीधे-साधे किरदारों से देश-दुनिया में अपना नाम कमाने वाली रश्मिका इस बार एक बहुत बड़ी रिस्क ले रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म ‘Cocktail 2’ में दीया नाम की एक बेहद ही मॉडर्न, बोल्ड और बिंदास लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि अपनी पुरानी इमेज से बिल्कुल अलग इस किरदार को अपनाने में उन्हें शुरुआत में काफी हिचकिचाहट और घबराहट हो रही थी।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान रश्मिका ने खुलकर बताया कि (Rashmika Mandanna Cocktail 2 in Hindi) इस प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले उनके मन में एक अजीब सा डर था। हमेशा सीधे-साधे और संस्कारी टाइप रोल्स में दिखने के कारण उन्हें लग रहा था कि अचानक इस वेस्टर्न और बोल्ड अंदाज में फैंस उन्हें पसंद करेंगे या नहीं।

कॉकटेल 2 पर रश्मिका मंदाना का बयान: फैंस के लिए चैलेंज किया एक्सेप्ट

शुरुआत में होने वाली घबराहट और उलझन के बाद भी पुष्पा फेम श्रीवल्ली ने हार नहीं मानी और अपनी एक्टिंग की सीमाओं को तोड़ने का फैसला लिया। इसी बीच, रश्मिका (Rashmika Mandanna Cocktail 2 in Hindi) इस बात को भी अच्छे से जानती थी कि उनके फैंस उनसे हमेशा कुछ अलग और हटकर करने की उम्मीद रखते हैं।

फिर क्या था, फैंस को कुछ नया देने की उनकी इसी चाहत ने उनके मन के डर को पूरी तरह खत्म कर दिया। एक्ट्रेस का यह भी कहना है कि 'दीया' के इस बेबाक किरदार को स्वीकार करके वह दुनिया के सामने अपनी वर्सटाइल एक्टिंग का हुनर साबित करना चाहती हैं।

Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

Cocktail 2 Latest News: कैसी है 'कॉकटेल' फ्रैंचाइजी की ये नई कहानी?

याद दिला दें कि साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म 'Cocktail' को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद शहरी युवाओं के द्वारा किया गया था। इस फिल्म ने दोस्ती और प्यार के रिश्तों को एक नए नजरिए से दिखाया था।

ऐसे में इतनी बड़ी कल्ट फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाना नई टीम के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। 'Cocktail 2' एक सीधे सीक्वल न होकर उसी अंदाज और पागलपन को बड़े पर्दे पर दोबारा जिंदा करने का प्रयास करेगी।

कॉकटेल 2 फिल्म रिलीज अपडेट और स्टार कास्ट

इस मच-अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का एक बेहद फ्रेश और कमाल का कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है। बता दें कि फिल्म में रश्मिका के साथ बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर और खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर अभी से इस नई तिकड़ी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

फैंस को इस मजेदार सफर का गवाह बनने के लिए अब और ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि यह फिल्म इसी महीने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों का कहना है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी समर रिलीज होने वाली है। अब देखना यह होगा कि क्या यह नई स्टार कास्ट पुरानी 'कॉकटेल' की तरह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास दोहरा पाती है या नहीं।

'Cocktail 2: मॉडर्न रिश्तों और दोस्ती का नया ताना-बाना

इस फिल्म की कहानी आज के जमाने के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म प्यार, डेटिंग, गहरी दोस्ती और मॉडर्न रिश्तों की उलझनों के आस-पास ही घूमती हुई नजर आएगी। फिल्म में आज की जनरेशन के इमोशनल ड्रामे और उनके लाइफस्टाइल को बेहद करीब से दिखाने का प्रयास किया गया है।

ऐसे में मूवी लवर्स इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं कि आज के दौर में उलझे हुए इन रिश्तों को पर्दे पर किस तरह से दिखाया जाएगा और क्या यह नई कहानी पुरानी वाली कहानी से बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी।
 

रश्मिका मंदाना की Net Worth

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ की फैमस एक्ट्रेस और बालीवुड में अपनी नई पहचान बनाने वाली रश्मिका की नेट वर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये है। रश्मिका अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 4 से 8 करोड़ रुपये चार्ज लेतीं हैं। लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में एनिमल और पुष्पा को मिली बड़ी सफलता के बाद उनकी फीस बढ़कर 15 करोड़ रुपये हो गई है।

Read More:

No tags available for this post.