Flypped Hindi

Janhvi Kapoor Peddi Controversy in Hindi: जाह्नवी के सीन्स पर मचा हंगामा, एक्ट्रेस ने दिया जवाब?

By |
Janhvi Kapoor Peddi Controversy in Hindi: जाह्नवी के सीन्स पर मचा हंगामा, एक्ट्रेस ने दिया जवाब?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘पेद्दी’ (Janhvi Kapoor Peddi Controversy in Hindi) को लेकर विवादों से घिरी हुईं हैं। फिल्म में जहां एक तरफ वे अपनी एक्टिंग से वाहवाही लूट रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अपने बोल्ड सीन्स को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं। बता दें कि फिल्म में उनकी बॉडी पर खास फोकस होने की वजह से लोगों ने काफी नाराजगी और आपत्ति जताई है।        

रिपोर्ट्स की मानें, तो जाह्नवी कपूर के पेद्दी विवाद में उन पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और ऑब्जेक्ट के रूप में पेश किया गया है। जाह्नवी कपूर को ट्रोल किए जाने के बाद कई बॉलीवुड और साउथ कलाकार उनका समर्थन करते हुए नजर आए हैं।      

Janhvi Kapoor Peddi Controversy in Hindi: पेद्दी फिल्म विवाद

फिल्म पेद्दी को लेकर जाह्नवी कपूर लेटेस्ट न्यूज़ का हिस्सा हनी हुई हैं। बता दें कि साउथ के जाने-माने डायरेक्टर बुची बाबू सना की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडियो पर जमकर बवाल हो रहा है। फिल्म को लेकर लोगों का मानना है कि जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस तरह से पेश किया गया है, इससे महिलाओं की गरिमा पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।  जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडियो पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है और साथ ही फिल्म के निर्देशक पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।


NOTE: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

जाह्नवी कपूर ट्रेंडिंग न्यूज़: पेद्दी फिल्म डायरेक्टर ने मांगी माफी  

फिल्म ‘पेद्दी’ में जाह्नवी के सीन्स पर बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए डायरेक्टर बुची बाबू सना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ दृश्य लोगों को असहज और आपत्तिजनक लगे हैं। डायरेक्टर का कहना है कि उनका उद्देश्य महिलाओं का अपमान करना नहीं था। इसके साथ उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाते हुए इस बात को स्पष्ट किया है कि फिल्म के जिन दृश्यों और डायलॉग्स को लेकर आपत्ति जताई जा रही है, उन्हें फिल्म से हटा दिया जाएगा।    

अनु अग्रवाल न्यूज़: अनु अग्रवाल का बयान

राम चरण और जाह्नवी स्टारर फिल्म पेद्दी पर हो रही तीखी बहस को लेकर ‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल का बयान आया है। फिल्म पेद्दी को लेकर दिए गए बयान के बाद अनु अग्रवाल न्यूज़ का हिस्सा बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनु अग्रवाल ने यंग एक्टर्स और एक्ट्रेसेस से अपील करते हुए कहा है कि फिल्म साइन करने से पहले कहानी पूरी सुननी चाहिए, स्क्रिप्ट को लेकर खुलकर सवाल पूछने चाहिए और अगर एक्टर को लगता है कि स्क्रीन पर कुछ भी ऐसा दिखाया जा रहा है जो इंसान की गरिमा और सम्मान के खिलाफ है, तो उनके अंदर उस रोल को 'ना' कहने की हिम्मत होनी चाहिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनु का कहना है कि सिनेमा को बदलने की जिम्मेदारी फिल्म मेकर या दर्शकों की नहीं, बल्कि एक्टर्स की भी होती है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कहानियां तब बदलेंगी जब दर्शक बेहतर सिनेमा की मांग करेंगे और ऐसी फिल्में तब बनेंगी जब एक्टर्स ऐसे किरदार करने से मना करेंगे जिन पर उन्हें खुद भरोसा नहीं है।    

नित्या मेनन ने रखी राय

फिल्म पेद्दी के विवाद (Janhvi Kapoor Peddi Controversy in Hindi) में आने के बाद साउथ एक्ट्रेस नित्या मेनन ने भी कहा कि महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन गलत है, लेकिन इसके लिए पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री को जिम्मेदार ठहराना भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल किसी एक क्षेत्रीय सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में देखने को मिलती है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कलाकारों को अपने करियर की शुरुआत से ही अपनी सीमाएं तय करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए।   
 

     

जाह्नवी कपूर Net Worth

फिल्म पेद्दी को लेकर जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट Update के बाद   नेट वर्थ की बात करें, तो एक्ट्रेस की नेट वर्थ करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास है। वे फिल्मों में एक्टिंग से कमाई करने के साथ-साथ ब्रांड विज्ञापन, मॉडलिंग से भी खासा कमाई करती हैँ। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसके अलावा उनके पास चेन्नई में आलीशान विला, मुंबई में लग्जरी डुप्लेक्स और साथ ही लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है।   

No tags available for this post.