Flypped Hindi

Kangana Ranaut 20-Year Career in Hindi: कंगना ने 20 साल बाद खोला बॉलीवुड का राज?

By |
Kangana Ranaut 20-Year Career in Hindi: कंगना ने 20 साल बाद खोला बॉलीवुड का राज?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्रमोशन के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने 20 साल (Kangana Ranaut 20-Year Career in Hindi) पूरे किए हैं और इस खास मौके पर कंगना रनौत ने अपने संघर्ष की कहानी को खुलकर साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘फैशन’ फिल्म के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था। उस दौर में इंडस्ट्री में बने रहने के लिए उन्हें अपनी क्षमता से कमतर काम करना पड़ा।   

वैसे तो कंगना ने अपनी पहली फिल्म गैंगस्टर: अ लव स्टोरी से ही अपनी एक्टिंग का परिचय दे दिया था। जिसके बाद ‘वो लम्हे’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों से उन्हें एक दमदार अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा, लेकिन यहां से भी उनका सफर आसान नहीं था।

Kangana Ranaut 20-Year Career in Hindi: कंगना रनौत करियर स्ट्रगल   

कंगना ने इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़े स्ट्रगल को लेकर कई बातें बताई। बता दें कंगना रनौत का बॉलीवुड करियर साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर: अ लव स्टोरी’ से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 'वो लम्हे', 'लाइफ इन अ...मेट्रो', 'फैशन' जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली, लेकिन साल 2007-2008 के आस-पास उनके करियर में एक ऐसा दौर आया, जब उन्हें उम्मीद के मुताबिक काम नहीं मिल रहा था। उस समय उनके मन में कई सवाल उठ रहे थे जैसे – ‘मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा? मैं कुछ बेहतर क्यों नहीं कर पा रही?'
 NOTE: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

कंगना रनौत सफलता की कहानी

कंगना ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा कि “जब भी आप संघर्ष करते हैं तो उस समय को रचनात्मक रूप से लेना चाहिए, क्योंकि जिंदगी आपको कुछ सिखाने की कोशिश कर रही होती है। कंगना ने खुलासा किया कि फैशन फिल्म के बाद काम न मिलने पर उन्हें सलाह दी गई कि वे ऐसे मैनेजर्स रखें जो बड़े सितारों के साथ काम करते हैं। उन्होंने यह सलाह मानी भी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें ‘रास्कल्स’ और ‘धमाल’ जैसी कमर्शियल फिल्मों में ही काम करना पड़ा।

हालांकि एक वक्त ऐसा आया जिसने कंगना की जिंदगी को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया और सफलता उनके कदम चूमने लगी। एक्ट्रेस की फिल्म ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु’ में उनके किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आए और यहीं से उनके करियर ने नई उड़ान भरी। कंगना ने कहा, “आखिरकार मुझे सफलता तब मिली जब मैंने साधारण महिलाओं का किरदार निभाया। चाहे वह ‘क्वीन’ हो या ‘तनु वेड्स मनु’ की डट्टो, दर्शकों ने इन किरदारों में खुद को देखा।”

Kangana Ranaut 20-Year Career in Hindi: फिल्म को लेकर उत्साहित हैं कंगना

कंगना रनौत ने अपने 20 साल (Kangana Ranaut 20-Year Career in Hindi) के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ‘यह फिल्म उन नर्सों और वार्ड बॉय की बहादुरी की कहानी को सामने लाएगी, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान साहस और समर्पण का परिचय दिया था।’ कंगना के अनुसार, ये लोग देश के ऐसे मूक नायक हैं, जिनकी कहानियां अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।  
 

कंगना रनौत Net Worth

कंगनी की Net Worth की बात करें तो एक्ट्रेस के पास करीब 91 करोड़ की कुल संपत्ति है। एक्ट्रेस के पास BMW, Mercedes जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके साथ ही गोल्ड, सिल्वर और डायमंड जैसी करोड़ों की ज्वेलरी भी है। इतना ही नहीं कंगना के पास मुंबई, मनाली, चंड़ीगढ़ जैसी जगहों पर अपने कई घर भी हैं।

Read More:

No tags available for this post.