Salman Khan’s Close Friend’s Death in Hindi: करीबी दोस्त की मौत से टूटे सलमान खान, आंखों से छलके आंसू!
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में सलमान खान भावुक होते नजर आए हैं। बता दें, एक्टर की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन (Salman Khan’s Close Friend’s Death in Hindi) हो गया है। कुमुद राणे को अंतिम विदाई देते हुए सलमान खान अपने आंसू रोक नहीं पाए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
बता दें कुमुद राणे की मौत से न सिर्फ सलमान खान को, बल्कि पूरे खान परिवार को भी गहरा सदमा पहुंचा है। कुमुद को अंतिम विदाई देते हुए पूरा खान परिवार मौजूद रहा और माहौल भी बेहद गमगीन था।
सलमान खान वायरल न्यूज़: सलमान खान रोते हुए
बता दें कि सलमान खान अपनी करीबी दोस्त की मौत पर बड़े भारी मन से पहुंचे थे। एक्टर अपने जज्बातों पर काबू नहीं कर पाए और फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। आमतौर पर सलमान खान खुद को संयमित रख लेते हैं, लेकिन करीबी दोस्त कुमुद के निधन पर काफी इमोशनल हो गए।
सलमान खान न सिर्फ अंतिम विदाई के दौरान उदास नजर आए, बल्कि अंतिम संस्कार के बाद उनकी आंखों में आंसू भी साफ तौर पर नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान काफी भावुक नजर आ रहे हैं।
Salman Khan’s Close Friend’s Death in Hindi: सलमान सहित पूरा खान परिवार रहा मौजूद
कुमुद राणे को अंतिम विदाई देने के लिए न सिर्फ सलमान, बल्कि खान परिवार के कई सदस्य पहुंचे थे। जहां एक तरफ सलमान खान की मां सलमा खान और हेलेन अंतिम संस्कार में शामिल हुईं, तो वहीं सलमान के भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी पहुंचे। कुमुद राणे खान परिवार की सिर्फ पारिवारिक मित्र नहीं थीं, बल्कि उनके परिवार के ही एक हिस्से जैसी थीं।
NOTE: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
Salman Khan’s Close Friend’s Death in Hindi: सलमान खान ब्रेकिंग न्यूज़
रिपोर्ट्स की मानें, तो इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान का साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा ने दिया। शेरा पूरे समय सलमान खान के साथ ही नजर आए। सलमान खान जब शमशान घाट से बाहर आ रहे थे, तब भी शेरा उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद थे। शेरा सलमान खान के साथ सालों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनका सलमान खान के साथ मौजूद रहना और कठिन समय में उनका साथ देना स्वाभाविक है।
सलमान खान के फैंस भी हुए भावुक
करीबी दोस्त की मौत (Salman Khan’s Close Friend’s Death in Hindi) पर सलमान खान को भावुक होता देख उनके फैंस भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर सलमान खान की वायरल वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा – ‘भाईजान को ऐसे रोते हुए नहीं देख सकते’, तो वहीं दूसरे फैन ने कहा कि ‘जब भाई उदास होते हैं तो हमें भी बुरा लगता है।’ कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान के फैंस केवल उनकी फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह ही मानते हैं।
कौन थीं कुमुद राणे?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कुमुद राणे एक सफल एंटरप्रेन्योर थीं। वे दुबई में स्थित ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड Reign Beauty Bar की संस्थापक भी थीं। उन्होंने ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भी लंबे समय तक काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। कुमुद राणे खान परिवार से सालों से जुड़ी हुईं थीं।
सलमान खान Net Worth
रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान की Net Worth लगभग 3 हजार करोड़ रुपए है। वे फिल्मों से करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं। इसके साथ ही फिल्मों से प्रॉफिट शेयरिंग में भी हिस्सा लेते हैं। वे बिग बॉस के हर वीकेंड एपिसोड से भी करीब 10 से 12 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। वहीं एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं। उनकी सालाना कमाई का लगभग 150 से 300 करोड़ रुपए तक का अनुमान है।
No tags available for this post.