Aamir Khan Relationship Update in Hindi: क्या 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे आमिर खान? जानें सच
बॉलीवुड इंडस्ट्री से हमें रोजाना कई खबरें ऐसी मिलती हैं, जो कि हैरानी में डाल देती है। लेकिन फिलहाल भारतीय सिनेमा जगत में इन दिनों आमीर खान की तीसरी शादी (Aamir Khan Relationship Update in hindi) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह बॉलीवुड सुपरस्टार आगामी 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ एक बेहद निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है।
हालांकि, इन दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपनी शादी की खबरों पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पिछले साल अपने रिश्ते को सबके सामने लाने के बाद, आमिर और गौरी अपने रिश्ते को एक नया नाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Aamir Khan Relationship Update in Hindi: आमिर खान और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट की शादी?
बता दें कि आमिर खान ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के खास मौके पर गौरी स्प्रैट को पहली बार मीडिया के सामने पेश किया था और अपने रिश्ते को पब्लिक किया। इतना ही नहीं आमिर ने उस मौके पर यह भी खुलासा किया था कि वे और गौरी एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं। लेकिन जिंदगी के इस मोड़ पर आकर दोनों का संपर्क फिर से हुआ। उन्होंने यह भी बताया था कि दुनिया के सामने आने से पहले वे करीब 18 महीनों से एक-दूसरे को गुप्त रूप से डेट भी कर रहे थे।
एक्टर ने अपने इंटरव्य में हमेशा गौरी को लेकर प्यार से ही बात की है और उन्हें अपने जीवन में मानसिक शांति लाने वाले शख्स के रूप में बताया है। इस साल की शुरुआत में आमिर ने यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि वह "दिल से उनसे शादीशुदा महसूस करते हैं", जिसके बाद से इन दोनों की शादी की अटकलों को हवा मिली। फिलहाल दोनों अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं और कभी-कभी ही एक साथ नजर आते हैं।
Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
आमिर खान रिलेशनशिप अपडेट: पहली शादी और पुराने रिश्ते
बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल होने से पहले आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। उनका यह रिश्ता उस जमाने की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली प्रेम कहानियों में से एक माना जाता था। फिर भी इन दोनों का रिश्ता ज्यादा न चल सका और साल 2002 में दोनों के रास्ते जुदा हो गए। रीना दत्ता से उनके दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं और अलग होने के बावजूद आमिर और रीना आज भी बहुत अच्छे रिलेशन शेयर करते हैं।
फिल्म 'लगान' के सेट पर आमिर को सपोर्टिंग डायरेक्टर किरण राव से दोबारा प्यार हुआ और दिसंबर 2005 में इन दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ, लेकिन शादी के 16 साल बाद 2021 में इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, ये दोनों आज भी बहुत अच्छे दोस्त है और मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।
आमिर खान शादी अपडेट लेटेस्ट: जाने कब होगी आमिर और गौरी की शादी
सूत्रों के मुताबिक, आमिर और गौरी 5 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंध (Aamir Khan Relationship Update in Hindi) सकते हैं। जैसे-जैसे 5 जुलाई की तारीख नजदीक आ रही है, फैंस इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या गौरी स्प्रैट वाकई सुपरस्टार की तीसरी पत्नी बनने जा रही हैं।
हालांकि अभी तक गौरी स्प्रैट और आमिर खान की रिलेशनशिप पर इन दोनों की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आया है, फिर भी सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर हलचल पैदा हो गई है। हर कोई इस चर्चित शादी से जुड़ी किसी भी आधिकारिक घोषणा या पुख्ता जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
मेहमानों की सूची को लेकर नेटिजन्स में उत्साह
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर और गौरी की 5 जुलाई को होने वाली संभावित तीसरी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हालांकि, आमिर खान द्वारा रिलेशनशिप कन्फर्मेशन की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन फैंस और मीडिया इस बेहद निजी समारोह और इसकी गेस्ट लिस्ट में सलमान-शाहरुख खान की मौजूदगी को लेकर बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।
आमिर खान की Net Worth
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर की कुल संपत्ति (Amir Khan Net Worth) लगभग 1862 करोड़ रुपये से लेकर 2,000 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। बता दें कि आमिर खान एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट और फिल्में हैं।
Read More:
- Salman Khan Paparazzi Controversy In Hindi: पैपराजी पर क्यो भड़के सलमान?
- Ravi Mohan Divorce News in Hindi: पत्नी ने मांगे ₹40 लाख महीना! रवि का छलका दर्द
- Alia Bhatt Cannes Controversy: ट्रोलर्स को करारा जवाब! कमेंट वायरल
- Karan Kundrra Tejasswi Prakash Proposal In Hindi: तेजरन की सगाई पर अनुषा का तंज?
- Kangana Ranaut Wedding: एक्ट्रेस के शादी लुक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल! क्या है सच?
- Don 3’ Controversy in Hindi: रणवीर सिंह हुए BAN! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- Mouni Roy Divorce News: इंस्टाग्राम पर बढ़ी दूरियां, क्या खत्म हुआ रिश्ता?
- Cannes Film Festival 2026 in Hindi: रेड कार्पेट पर छाईं आलिया, लुक वायरल
No tags available for this post.