Flypped Hindi

Hina Khan Shilpa Shinde Controversy in Hindi: हिना के बयान पर भड़कीं शिल्पा, बीमारी पर कसा तंज!

By |
Hina Khan Shilpa Shinde Controversy in Hindi: हिना के बयान पर भड़कीं शिल्पा, बीमारी पर कसा तंज!

मनोरंजन जगत में रोजाना कुछ नया विवाद देखने को मिलता है। लेकिन इस बार विवाद टीवी इंडस्ट्री की फैमस एक्ट्रेसेज शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच (Hina Khan Shilpa Shinde Controversy in Hindi) हुआ है। 'बिग बॉस 11' के बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच का पुराना झगड़ा अब बेहद निजी और गंभीर मोड़ पर आ चुका है।

टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कैटफाइट तब शुरू हुई जब हिना खान ने शिल्पा शिंदे के उस चौंकाने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें शिल्पा ने अपने पुराने यौन उत्पीड़न (Metoo) के आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा करार दिया था।

Hina Khan Shilpa Shinde Controversy in Hindi: हिना ने शिल्पा के यू-टर्न को बताया शर्मनाक

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा बयान जारी करते हुए कहा कि वह अपनी पूर्व को-कंटेस्टेंट शिल्पा के इस अचानक बदले स्टैंड से बेहद 'हैरान' और 'नाराज' हैं। हिना ने इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी और इस तरह के गंभीर संवेदनशील मुद्दों का मजाक बनाने की कड़ी निंदा की।

हिना खान का मानना है (Hina Khan Latest News) कि यौन शोषण जैसे गंभीर मामले पर पब्लिसिटी के लिए झूठा आरोप लगाना वाकई बेहद 'शर्मनाक' है। इतना ही नहीं, हिना का यह भी कहना था कि ऐसी हरकतों की वजह से उन महिलाओं का भरोसा करना भी मुश्किल हो जाता है, जो सच में समाज में इस दर्द से गुजर रहीं हैं और कानून से न्याय की मांग कर रही हैं।

शिल्पा शिंदे का हिना खान पर निशाना: बीमारी और पिता की मौत पर कसा तंज

हिना खान द्वारा दिए इस बयान के बाद 'अंगूरी भाभी' फेम एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बिना समय गवाए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर हिना पर कड़ा प्रहार (Hina Khan Shilpa Shinde Controversy in Hindi) किया है। इस वीडियो में शिल्पा ने सीधे सीधे तौर पर हिना खान की गंभीर बीमारी (ब्रेस्ट कैंसर) और उनके पिता के निधन का जिक्र करते हुए बेहद हैरान करने वाला तंज कस दिया। आइए आगे जानते हैं।

Hina Khan Shilpa Shinde Controversy in Hindi: हिना खान को लेकर शिल्पा शिंदे का बड़ा खुलासा

वीडियो में शिल्पा शिंदे ने बयान देते हुए कहा कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके फुटेज और पब्लिसिटी पाना बंद करें। उन्होंने हिना पर निशाना साधते हुए कहा कि पब्लिसिटी बटोरने के लिए आपके पास पहले से ही आपकी बीमारियां और घर में हुई मौतें जैसे कई भावनात्मक मुद्दे हैं, फिर इसके लिए मेरा नाम घसीटने की क्या जरूरत है?

शिल्पा शिंदे ने बिना नाम लिए अपने विरोधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि ‘वे उनके निजी मामलों से दूर रहें’। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘’चलती ट्रेन में मत चढ़ों, वरना चोट खुदको ही लगेगी’’। शिल्पा का कहना है कि जो लोग मुश्किल समय में मेरे साथ नहीं खड़े थे, उन्हें आज इस तरह की बयानबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर नौ साल पहले इंडस्ट्री के लोगों ने उनका साथ दिया होता, तो आज यह नौबत ही नहीं आती।

शिल्पा शिंदे बयान: महाभारत देखने की सलाह और संजय कोहली पर सफाई

अपने ऊपर उठ रहे तीखे सवालों पर रिप्लाई देते हुए शिल्पा ने ट्रोलर्स की बोलती बंद की है। जी हां, शिल्पा ने ट्रोलर्स को ‘महाभारत’ देखने या पढ़ने की एक अजीब सलाह दे डाली है। उन्होंने कहा कि साम, दाम, दंड, भेद की राजनीति को समझने के लिए पहले उसका पूरा इतिहास जानना जरूरी है। उन्होंने जो कुछ भी किया, उसके पीछे उनकी अपनी एक बड़ी रणनीति और ठोस वजह थी।

जानिए क्या था साल 2016 का यह पूरा विवाद?

बता दें कि यह पूरा मामला साल 2015-16 का है, जब शिल्पा शिंदे कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' से काफी फैमस हुई थी। लेकिन उन्होंने मार्च 2016 में शो के मेकर्स पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर सीरियल छोड़ दिया था। शो छोड़ने के बाद शिल्पा ने शो के मुख्य प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराकर पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।

अब सालों बाद उन्होंने खुद ही इस केस को पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत करार देकर हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। शिल्पा का कहना है कि वह एक बेगुनाह परिवार को और परेशान नहीं देख सकती थीं, इसलिए उन्होंने अब खुद सच को स्वीकार किया है। ऐसे में शिल्पा शिंदे और हिना खान का विवाद अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वहीं दोनों के फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिस वजह से फैंस भी दो गुटों में बंटते हुए नजर आ रहे हैं।

हिना खान और शिल्पा शिंदे विवाद की पूरी कहानी (Hina Khan Shilpa Shinde Controversy in Hindi)

इन दोनों एक्ट्रेसेज के बीच विवाद 'Big Boss 11' से शुरू हुआ था। शिल्पा और हिना को शो के अंदर अक्सर बहस करते हुए देखा जाता था। शो में कई बार हिना ने शिल्पा पर ‘गंदे पानी में खाना पकाने और रसोइया के तौर पर अपनी छवि को चमकाने’ का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, हिना ने शिल्पा को ‘चॉल गर्ल कहा था’, जिस पर शिल्पा ने बाद में पलटवार करते हुए कहा था कि ‘हिना मोहल्ले की आंटी’ की तरह व्यवहार कर रही थीं। इन तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच दोनों एक्ट्रेसेज में फिर विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है।
 

हिना खान की Net Worth

रिपोर्ट की माने तो, टीवी जगत की फैमस एक्ट्रेस हिना खान की टोटल नेट वर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये से लेकर 80 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई का जरिया सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट, टेलिविजन और फिल्में हैं। वहीं, बात करें शिल्पा शिंदे की Net Worth की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा की लगभग कमाई 18 से 33 करोड़ के बीच है।

No tags available for this post.