Salman Khan Black Buck Film Controversy in Hindi: ‘काला हिरण’ पर सलमान का एक्शन, प्रोड्यूसर का रिएक्शन?
बॉलीवुड फिल्म ‘काला हिरण – द बैटल फॉर लेगेसी’ (Salman Khan Black Buck Film Controversy in Hindi) को लेकर दिन पर दिन विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म के पोस्टर में एक व्यक्ति को बंदूक के साथ दिखाए जाने पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद ये फिल्म तेजी से सुर्खियों का हिस्सा बन गई है।
‘काला हिरण’ को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म मेकर्स को लीगल नोटिस भेज दिया है। इस नोटिस के बाद फिल्म निर्माता अमित जानी ने सलमान खान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने ये बात साफ कर दी है कि अगर ये मामला बढ़ता है, तो वह इस बात का ‘कोर्ट में ही जवाब देंगे।’
Salman Khan Black Buck Film Controversy in Hindi: अमित जानी को सलमान खान का नोटिस
बता दें कि सलमान खान द्वारा भेजे गए नोटिस में ‘काला हिरण’ फिल्म मेकर्स पर ये आरोप लगाए गए हैं कि ये फिल्म साल 1998 के ‘ब्लैक बग शिकार’ चर्चित केस पर आधारित है, जिसका शिकार उस साल सलमान खान ने किया था। ऐसे में इस फिल्म से सलमान खान की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। नोटिस में ये भी कहा गया है कि ये फिल्म सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करने के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकती है।
नोटिस में फिल्म मेकर्स से इसकी रिलीज पर रोक लगाने और इसके पोस्टर के साथ-साथ दूसरी चीजें हटाने की मांग भी की गई है। इस कानूनी नोटिस में चेतावनी देते हुए कह दिया गया है कि मांग पूरी न होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
अमित जानी का सलमान खान पर बयान
सलमान खान द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद फिल्म मेकर अमित जानी ने बयान देते हुए कहा कि ‘ये फिल्म किसी एक व्यक्ति विशेष पर आधारित नहीं है, बल्कि इस फिल्म का विषय बिश्नोई समाज के संघर्ष और न्याय की लड़ाई पर केंद्रित है।’ उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म का अभी तक न तो ट्रेलर आया और न ही टीजर आया है। ऐसे में बिना टीजर और ट्रेलर देखे आपत्ति कैसे जताई जा सकती है?
अमित जानी ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए कहा कि सलमान खान की लीगल टीम द्वारा नोटिस जारी कर उन्हें धमकी मिली है कि अगर उन्होंने टीजर रिलीज किया तो हमारे खिलाफ मुकदमा जारी करेंगे, कार्रवाई करेंगे। वो चाहते हैं कि पोस्टर हटा लिया जाए और फिल्म को बैकफुट पर आकर क्लोज कर दें।
फिल्म मेकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर सलमान खान (Salman Khan Black Buck Film Controversy in Hindi) उनसे सीधे बातचीत करते, तो वह फिल्म की कहानी उन्हें विस्तार से समझा सकते थे, लेकिन अब मामला कानूनी स्तर पर पहुंच गया है, तो वह ‘कोर्ट में ही जवाब देंगे’।
सलमान खान Latest News: सलमान खान और अमित जानी का विवाद
सलमान खान द्वारा काला हिरण फिल्म पर विवाद (Salman Khan Black Buck Film Controversy in Hindi) जताने के बाद निर्माताओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है और न ही इसमें किसी व्यक्ति का नाम लेकर कहानी दिखाई गई है। उनका कहना है कि पोस्टर में दिखाई गई छवि को गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है।
कानूनी लड़ाई की ओर मामला
बता दे कि फिलहाल सलमान खान के लेटेस्ट विवाद को लेकर दोनों ही पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। जहां सलमान खान की टीम फिल्म पर रोक लगाने की मांग कर रही है। वहीं निर्माता अमित जानी इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं। ऐसे में ये मामला अदालत में पहुंचने की कगार पर है। अब इस बात का फैसला इस बात पर ही निर्भर करता है कि इस फिल्म और उसके कंटेंट को लेकर कोर्ट का अंतिम फैसला क्या होगा?
Read More:
- Aamir Khan Relationship Update in Hindi: क्या 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे आमिर खान? जानें सच
- Sushmita Sen and Lalit Modi's Relationship in Hindi: सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते का खुला राज!
- RCB Won IPL 2026: दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, अनुष्का के जश्न ने लूटी महफिल!
- Samay Raina and Ranveer Allahbadia News: क्या खत्म हुई कोल्ड वॉर?
- Neha Sharma Earning: फिल्में फ्लॉप, पर Insta से लाखों कमा रहीं नेहा!
- क्या तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर रिलेशनशिप में है या ये सिर्फ़ रूमर्स है?
- Shraddha Kapoor Dance Video in Hindi: ट्रोलर्स का रिएक्शन और श्रद्धा का जवाब?
No tags available for this post.