Sushmita Sen and Lalit Modi's Relationship in Hindi: सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते का खुला राज!
पूर्व आईपीएल चेयरमैन और बिजनेसमैन ललित मोदी ने एक बार फिर सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते (Sushmita Sen and Lalit Modi's Relationship in Hindi) को लेकर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। ललित मोदी ने इतने सालों बाद न सिर्फ अपने और सुष्मिता के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बल्कि एक लंबे समय से सुष्मिता सेन पर लगे “गोल्ड डिगर” के टैग को भी खारिज कर दिया है।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा कर दिया है कि सुष्मिता को “गोल्ड डिगर” (Sushmita Sen Gold Digger Controversy) कहना गलत है। ललित मोदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी मच गई है।
ललित मोदी और सुष्मिता सेन का वायरल बयान
इंरव्यू के दौरान ललित मोदी ने कहा कि ‘लोग बिना सोचे समझे किसी को भी “गोल्ड डिगर” कह देते हैं, जबकि सुष्मिता ऐसी बिल्कुल नहीं थीं। सुष्मिता उनसे मिलने से पहले ही आर्थिक रूप से काफी मजबूत थीं। वे एक सफल और आत्मनिर्भर महिला हैं। उन्होंने अपने दम पर अपना करियर बनाया है।‘ ललित मोदी ने सुष्मिता को ‘हीरा’ भी बताया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को सुष्मिता का ‘डिपेंडेंट बॉयफ्रेंड’ भी कहा है।
इतना ही नहीं उन्होंने सुष्मिता सेन को अपनी जिंदगी का हिस्सा बताते हुए कहा कि ‘सुष्मिता के साथ मेरा खास रिश्ता था। मेरे पास उनकी खास यादें हैं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और आज मैं जो कुछ भी हूं। उसमें उनका सबसे बड़ा रोल है। वे आज भी मेरी अच्छी दोस्त हैं।‘
सुष्मिता के सिंगल मदर होने पर ललित मोदी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने सिंगल मदर के रूप में भी अपने जीवन में कमाल करके दिखाया है और अपनी जिंदगी खुद संभाली है। ललित मोदी का सुष्मिता को लेकर ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सुष्मिता सेन और ललित मोदी कंट्रोवर्सी
बता दें कि साल 2022 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को अपडेट (Sushmita Sen and Lalit Modi's Relationship in Hindi) करते हुए ललित मोदी संग अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों ने दोनों का रिश्ता ऑफिशियल करार कर दिया था। उस समय सुष्मिता सेन कंट्रोवर्सी का हिस्सा तो बनी ही थीं, लेकिन साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का भी काफी सामना करना पड़ा था। सुष्मिता और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबरें ऑफिशियल होने के बाद लोगों ने सुष्मिता को लेकर ये कयास लगा लिए थे कि वे मोदी के साथ सिर्फ धन-दौलत की वजह से हैं।
Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
Sushmita Sen Latest News in Hindi: सुष्मिता सेन का जवाब
साल 2022 में अपने और ललित मोदी के रिश्ते को लेकर उठे सवालों पर सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि वे अपने आत्मसम्मान और स्वतंत्रता को सबसे ऊपर रखती हैं। उन्होंने लिखा था कि वह "सोने से भी ज्यादा कीमती" हैं और अपनी पहचान खुद बनाती हैं। उनकी इस पोस्ट को लोगों ने “गोल्ड डिगर” वाले आरोपों का जवाब मान लिया था। इस पोस्ट को सेलिब्रिटीज का भी काफी समर्थन भी मिला था।
Sushmita Sen and Lalit Modi's Relationship in Hindi: सुष्मिता सेन और ललित मोदी रिलेशनशिप
बता दें कि ललित मोदी के इस बयान के बाद सुष्मिता सेन के पुराने रिश्ते को फिर से हवा मिल गई है। हालांकि वैसे तो दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन आज भी उनके रिश्ते को लेकर लोगों की दिलचस्पी पहले की तरह ही बनी हुई है।
Sushmita Sen Net Worth in Hindi: सुष्मिता की नेट वर्थ
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिका सेन की नेट वर्थ 100 करोड़ रुपए के आस-पास है। वे फिल्मों से तो कमाई करती ही हैं, लेकिन साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट, स्मार्ट इंवेस्टमेंट्स से भी कमाई करती हैं। उनके पास मुंबई में न केवल लग्जरी घर, बल्कि कई प्रॉपर्टीज भी हैं।
Read More:
- Salman Khan Paparazzi Controversy In Hindi: पैपराजी पर क्यो भड़के सलमान?
- Ravi Mohan Divorce News in Hindi: पत्नी ने मांगे ₹40 लाख महीना! रवि का छलका दर्द
- Alia Bhatt Cannes Controversy: ट्रोलर्स को करारा जवाब! कमेंट वायरल
- Karan Kundrra Tejasswi Prakash Proposal In Hindi: तेजरन की सगाई पर अनुषा का तंज?
- Kangana Ranaut Wedding: एक्ट्रेस के शादी लुक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल! क्या है सच?
- Don 3’ Controversy in Hindi: रणवीर सिंह हुए BAN! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- Mouni Roy Divorce News: इंस्टाग्राम पर बढ़ी दूरियां, क्या खत्म हुआ रिश्ता?
- Cannes Film Festival 2026 in Hindi: रेड कार्पेट पर छाईं आलिया, लुक वायरल
No tags available for this post.