Salman Khan Paparazzi Controversy In Hindi: पैपराजी पर क्यो भड़के सलमान?
मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर फोटोग्राफरों पर गुस्सा करने और उन्हें खरी-खोटी सुनाने के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अब सोशल मीडिया पर ऐसा रिएक्ट (Salman Khan paparazzi controversy in hindi) किया है कि उनकी पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जी हां, भाईजान ने इस वायरल घटना के बाद अस्पताल के बाहर पैपराजी के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाएं हैं।
उन्होंने रात 3 बजे इंस्टाग्राम पर अपनी कई सेल्फी पोस्ट कीं और साथ ही उन फोटोग्राफर के लिए गुस्से भरे कैप्शन भी लिखे हैं, जो हॉस्पीटल तक लगातार उनका पीछा करते रहे और उनकी अटेंशन पाने के लिए चिल्ला रहे थे। आखिर यह पूरा मामला है क्या? चलिए जानते हैं।
पैपराजी पर क्यों भड़के सलमान खान? (Salman Khan Get Angry at The Paparazzi)
बता दें कि अस्पताल के बाहर यह पूरा मामला उस समय शुरू हुआ, जब फोटोग्राफर ने सबसे पहले सलमान खान (salman khan trending news) को तब देखा, जब उनकी गाड़ी एक ट्रेफिक सिग्नल पर रुकी हुई थी। इसके बाद कुछ कथित पैपराजी ने अस्पताल तक उनका पीछा किया और जैसे ही वे बाहर निकले, कुछ फोटोग्राफर ने उनकी अटेंशन पाने के लिए भाई-भाई चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद सलमान (salman khan viral clip) ने उन्हें अस्पताल के बाहर शांत रहने के लिए कहा और उनसे पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई अस्पताल में भर्ती होता तो क्या आप ऐसे ही रिएक्ट करते?
सलमान ने इंस्टा पर अपनी फोटोज शेयर कई सारे कैप्शन लिखे। उन्होंने लिखा कि ‘मैं हमेशा मीडिया का सपोर्ट करता हूं और सोचता हूं कि फोटोग्राफर भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें’। लेकिन इस हरकत के बाद उन्होंने उन लोगों पर कड़ी आपत्ति जताई, जो किसी के मुश्किलों पलों का मजाक बनाते हैं। सलमान ने लिखा- 'अगर मैं किसी प्रेस को अस्पताल में मेरे दर्द के मजे लेते हुए देखूं, फिर क्या रिएक्ट करूं’।
सोशल मीडिया पर सलमान का फूटा गुस्सा (Salman Khan Paparazzi Controversy in Hindi)
सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म की बात करते हुए (Salman Khan viral statement) यह पूछा कि ‘क्या एक तस्वीर इंसान की जिंदगी से बढ़कर है’। एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फोटोग्राफर्स को इमोशनल कंडीशन का फायदा उठाने की कोशिश करने के खिलाफ सख्त चेतावनी (Salman Khan paparazzi controversy in hindi) दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अभी भी जानते हैं कि ‘60 साल की उम्र में कैसे लड़ना है और वो किसी से डरने वाले भी नहीं हैं’।
भाईजान की पैपराजी को कड़ी वॉर्निंग (Salman Khan Paparazzi Controversy)
सलमान खान ने गुस्सा जताते हुए लिखा (Salman Khan viral statement) कि ‘जिस मीडिया के लिए मैं खड़ा रहा हूं, जिनसे बातचीत की है, जिनकी देखभाल की है, ताकि वे भी अपनी रोजी-रोटी चला सके’। लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं, तो चुप रहें, मजा ने लें। उन्होंने पैपराजी को अपनी हद में रहने की सलाह दी है।
एक्टर ने चेतावनी देते हुए लिखा कि ‘ऐसे मैं 100 जला दूंगा’। भाई के दुख पर अगली बार कोशिश भी मत कर लेना। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि ‘जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, तो क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?’ ‘60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला, ये याद रख लेना, जेल में डालोगे हा हा।"
पैपराजी ने इस विवाद पर क्या कहा? (Salman Khan Angry at Paparazzi)
इस पूरे मामले पर क्रेडिबल पैपराजी से बात की गई तो, उनका कहना है कि वहां शोर मचाने वाले वो लोग थे, जो सिर्फ कैमरा लेकर सलमान का पीछा कर रहे थे। ये वो कथित पैप्स हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त या क्रेडिबल मीडिया या संस्था से जुड़े नहीं हैं। ये नए बच्चे हैं, जो कैमरा लेकर स्टार्स के पीछे-पीछे घूमते हैं और उनके फोटो-वीडियो बेचकर पैसे कमाते हैं।
Salman Khan Net Worth in Hindi
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान की कुल संपत्ति (salman khan net worth in hindi) लगभग 2900 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे सफल और अमीर एक्टर में से एक हैं। सलमान खान अपनी एक फिल्म के लिए कम से कम 100 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियलिटी शो जैसे-बिग बॉस हैं
No tags available for this post.