Alia Bhatt Cannes Controversy: ट्रोलर्स को करारा जवाब! कमेंट वायरल
दुनियाभर में इन दिनों Cannes Film Featival 2026 की धूम मची हुई है। ऐसे में कई भारतीय सेलेब्स भी इस फेस्टिवल का हिस्सा बने हैं। लेकिन अगर सबसे ज्यादा किसी ने सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो हैं ‘आलिया भट्ट’। पहले ही दिन से आलिया भट्ट के ग्लैमरस अंदाज और एलिगेंट लुक्स ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने की (Alia bhatt Cannes controversy) भरपूर कोशिश की गई, जिस पर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को ऐसा जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी इस हाजिरजवाबी की तारीफी भी की है।
आलिया भट्ट को क्यों किया गया ट्रोल? (Alia Bhatt Cannes Trolling)
आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंचते ही तहलका मचा दिया। उन्होंने लोरियल पेरिस की ग्लोबल एम्बेसडर के रूप में कान्स में एंट्री ली और एक से बढ़कर एक आउटफिट्स कैरी किए, जिसके बाद उनके लुक ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी। वहीं, कुछ इंटरनेट यूजर्स ने दावा किया कि इंटरनेशनल मीडिया ने उन्हें ज्यादा भाव नहीं दिए (Alia bhatt Cannes controversy)। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें इग्नोर किया गया।
आलिया ने दिया ट्रोलर्स को Sevage रिप्लाई (Alia Bhatt Cannes Trolling Reaction)
सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग के बीच आलिया भट्ट ने अपनी चुप्पी तोड़ी और एक यूजर को करारा जवाब दिया (alia bhatt cannes trolling 2026)। बता दें कि एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'दुख की बात यह है कि किसी ने तुम्हें नोटिस ही नहीं किया'। इस पर आलिया ने बड़े ही शांत अंदाज में रिप्लाई (alia bhatt cannes trolling reaction) दिया।
उन्होंने कहा- 'दुख क्यों लव? तुमने मुझे नोटिस किया न'। एक्ट्रेस की यह हाजिरजवाबी और नरम अंदाज की अब हर जगह खूब चर्चा हो रही है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया का एक तो गजब का लुक और दूसरा शानदार तरीके से रिप्लाई ने फैंस का दिल जीत लिया है।
Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
कान्स फेस्टिवल में छाया आलिया का लुक (Alia Bhatt latest news update in hindi)
आलिया ने इस बार अपने कान्स फेस्टिवल लुक (alia bhatt cannes 2026 looks) को बेहद ही रिफ्रेशिंग और स्टाइलिश बनाया था। उनके लुक्स में क्लासिक एलिगेंस और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल देखने को मिला। रेड कार्पेट पर अपने पहले अपीयरेंस के लिए आलिया ने डिजाइनर तमारा राल्फ का ब्लश पिंक गाउन चुना। इस ड्रेस के साथ उन्होंने पिंक कोरल नेकलेस कैरी किया था, जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
बाद में उन्होंने भारत पवेलियन के उद्घाटन में आइवरी ड्रेप्ड आउटफिट पहना था, जिसे रिया कपूर ने डिजाइन किया था। उनका 'ब्लू प्रिंसेस गाउन' और लोरियल डिनर के लिए पहना गया 'ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल' लुक भी काफी सुर्खियों में रहा, जिसने उन्हें एक ग्लोबल फैशन आइकन के रूप में स्थापित किया।
आलिया की हो रही जमकर तारीफ
आलिया के शानदार जवाब के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनका सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि ट्रोलर्स सिर्फ ध्यान खींचने और व्यूज पाने के लिए ऐसे कमेंट्स करते हैं, जबकि आलिया का कान्स लुक जमकर वायरल हुआ है। आलिया का सिम्पल और रॉयल लुक लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आलिया की लोकप्रियता और उनके आत्मविश्वास ने साबित कर दिया कि वह इस तरीके की ट्रोलिंग से नहीं डरती हैं।
कान फिल्म समारोह में आलिया का दूसरा साल (Alia Bhatt Cannes Film Festival in Hindi)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल (cannes film festival 2026 latest news in hindi) हर साल फ्रांस के तटीय शहर पर आयोजित होता है, जहां दुनियाभर की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। वहीं, आलिया भट्ट पिछले साल यानी 2025 में भी कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रह चुकी हैं।
अपने डेब्यू में उन्होंने क्रिस्टल से जड़ी हुई एक शानदार सफेद साड़ी पहनी हुई थी, जिसे इंटरनेशनल लेवल पर बहुत तारीफ मिली थी। इस साल भी उनके ड्रेसिंग सेंस ने यह साबित कर दिया है कि वे ग्लोबल फैशन आइकन बन कर रहेंगी।
आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट में जासूस एक्शन फिल्म ‘अल्फा’, संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2 और 3’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
आलिया भट्ट की नेट वर्थ (Alia Bhatt Net Worth)
बात करें आलिया की नेट वर्थ (alia bhatt net worth) की तो, 2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 550 करोड़ रुपये से भी अधिक होने का अनुमान हैं। आलिया भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।
Read More:
- Salman Khan Paparazzi Controversy In Hindi: पैपराजी पर क्यो भड़के सलमान?
- Ravi Mohan Divorce News in Hindi: पत्नी ने मांगे ₹40 लाख महीना! रवि का छलका दर्द
- Karan Kundrra Tejasswi Prakash Proposal In Hindi: तेजरन की सगाई पर अनुषा का तंज?
- Kangana Ranaut Wedding: एक्ट्रेस के शादी लुक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल! क्या है सच?
- Don 3’ Controversy in Hindi: रणवीर सिंह हुए BAN! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- Mouni Roy Divorce News: इंस्टाग्राम पर बढ़ी दूरियां, क्या खत्म हुआ रिश्ता?
- Cannes Film Festival 2026 in Hindi: रेड कार्पेट पर छाईं आलिया, लुक वायरल
No tags available for this post.