Ravi Mohan Divorce News in Hindi: पत्नी ने मांगे ₹40 लाख महीना! रवि का छलका दर्द
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती की मैरिज लाइफ इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। साल 2009 में एक-दूसरे का हाथ थामने वाला यह कपल अब अपने रास्ते अलग करने की कगार पर जा पहुंचा है। बता दें कि साल 2024 के अंत में ही रवि और आरती ने अलग होने का फैसला ले लिया (ravi mohan divorce news in hindi) था, लेकिन अब जो विवाद सामने आया है, उसने सबको चौंका दिया है।
जी हां, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर रवि मोहन मीडिया के सामने फूट-फूट कर रो पड़ें और उन्होंने सबके सामने अपना दर्द बयां किया। आइए जानते हैं कि रवि मोहन तलाक मामला है क्या?
रवि और आरती के बीच क्यों बढ़ा कानूनी विवाद? (Ravi Mohan Divorce Latest Update in Hindi)
इस फैमस कपल के बीच चल रही कानून लड़ाई अब काफी गंभीर रूप ले चुकी है। चैन्नई के फैमिली कोर्ट में तलाक की कार्यवाही के दौरान आर्थिक मामलों को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। कोर्ट मे दोनों ही तरफ से अपनी-अपनी दलीलें पेश की जा रही हैं, जिसमें साफ कहा गया है कि रिश्ता अब पूरी तरह से खत्म होने के आखिरी पड़ाव पर है।
वहीं, एक्टर रवि मोहन (ravi mohan divorce latest news in hindi) का कहना है कि वे इस पूरे मामले में मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुके हैं। उनका यह भी कहना है कि इस झगड़े की वजह से समाज में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अदालत में दोनों पक्षों के वकील अपनी शर्तों को मनवाने के लिए लगातार नए दावे और दस्तावेज पेश कर रहे हैं।
रवि मोहन वायरल न्यूज अपडेट (Ravi Mohan Divorce Latest Update in Hindi)
चेन्नई की अदालत में याचिका दायर करते हुए रवि की पत्नी आरती ने इतनी बड़ी मांग रख दी है, जिससे यह मामला काफी गंभीर होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, आरती ने कोर्ट से यह रिक्वेस्ट की है कि उन्हें और उनके बच्चों को अपनी आलीशान लाइफस्टायल बनाए रखने के लिए हर महीने भारी भरकम रकम की जरूरत है। आरती की इस मांग के बाद से पूरा कानूनी मामला और उलझता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम की मांग आमतौर पर कम ही देखने को मिलती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरती ने कोर्ट से हर महीने 40 लाख रुपये के गुजारा भत्ता की मांग की है, जिसके बाद एक्टर रवि ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने जज के सामने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि वह इतनी बड़ी रकम देने के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि इस शादी में अब कोई गुंजाइश नहीं बची है, इसलिए इस कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें और उनके तलाक को मंजूरी (ravi mohan divorce latest news in hindi) दें।
Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
एक्टर रवि ने बयां किया अपना दर्द (Ravi Mohan Divorce News in Hindi)
मीडिया के सामने बातचीत के दौरान रवि अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक उन्होंने अपनी जिंदगी सिर्फ अपने फिल्मी करियर और परिवार के नाम कर दी है। इसके बाद आज समाज और मीडिया के एक हिस्से में उन्हें एक विलेन की तरह पेश किया जा रहा है, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है।
झूठे आरोपों से तंग हुए रवि (Ravi Mohan Breaking News)
रवि का कहना है कि उन्हें लगातार कई तरह के झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। हर दिन एक नया झगड़ा और दावों की वजह से उनकी मानसिक शांति पूरी तरह से भंग हो चुकी है, इसकी वजह से वे काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक्टर ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह सिर्फ शांति चाहते हैं और इस पूरे विवाद को कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं।
रवि मोहन की नेट वर्थ (Ravi Mohan Net Worth in Hindi) और फिल्मों की फीस
रिपोर्ट्स के अनुसार, ravi mohan net worth in hindi लगभग 90 करोड़ रुपये से लेकर 128 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। उनकी इनकम का जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट में निवेश है। बता दें कि वे एक सफल कलाकार हैं और अपनी एक फिल्म का वे लगभग 8 से 10 रुपये तक चार्ज करते हैं। उनकी इस बड़ी कमाई को आधार बनाकर ही अदालत में इतनी बड़ी रकम की मांग की गई है, ताकि बच्चों का भविष्य और रहन-सहन बेहतर हो सके।
Read More:
- Salman Khan Paparazzi Controversy In Hindi: पैपराजी पर क्यो भड़के सलमान?
- Alia Bhatt Cannes Controversy: ट्रोलर्स को करारा जवाब! कमेंट वायरल
- Karan Kundrra Tejasswi Prakash Proposal In Hindi: तेजरन की सगाई पर अनुषा का तंज?
- Kangana Ranaut Wedding: एक्ट्रेस के शादी लुक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल! क्या है सच?
- Don 3’ Controversy in Hindi: रणवीर सिंह हुए BAN! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- Mouni Roy Divorce News: इंस्टाग्राम पर बढ़ी दूरियां, क्या खत्म हुआ रिश्ता?
- Cannes Film Festival 2026 in Hindi: रेड कार्पेट पर छाईं आलिया, लुक वायरल
No tags available for this post.