Flypped Hindi

Don 3’ Controversy In Hindi: रणवीर सिंह हुए BAN! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

By |
 Don 3’ Controversy In Hindi: रणवीर सिंह हुए BAN! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

इंडियन बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस समय एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जी हां, फैमस एक्टर रणवीर सिंह को ‘FWICE’ यानी ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ ने आधिकारिक तौर पर बैन कर दिया है। दरअसल, यह बड़ा कदम अपकमिंग और फैमस एक्शन थ्रिलर प्रोजेक्ट से रणवीर द्वारा अपने कदम पीछे लेने के बाद उठाया गया है, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़े घटनाक्रम के बाद से ही सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह फिल्म विवाद (Don 3 controversy in hindi) ट्रेंड करने लगा है। फिल्म के मेकर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के इस अचानक लिए गए फैसले के खिलाफ फेडरेशन में शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद सोमवार यानी 25 मई 2026 को आयोजित एक विशेष कॉन्फ्रेंस में एक्टर को बैन करने की बात कही गई। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या?

डॉन 3 बैन विवाद का कारण (Don 3 Latest Update in Hindi)

इस पूरे विवाद की शुरुआत (Don 3 controversy in hindi) उस समय हुई जब फिल्म में लीड रोल करने वाले रणवीर ने लास्ट मूमेंट पर इस कल्ट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया। सूत्रों की माने तो शिकायत में यह भी कहा यहा है कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले लिए गए इस फैसले की वजह से फिल्म मेकर्स को लगभग 45 करोड़ रुपये का भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है। यही कारण है कि डॉन 3 बैन विवाद अब कानूनी और आर्थिक मोड़ पर आ चुका है।

फेडरेशन के मेन एडवाइजर का कहना है कि किसी भी बड़े एक्टर द्वारा पूरी फिल्म की क्रू और डेली बेसिस पर सैलरी लेने वाले कर्मचारियों की जॉब पर खतरा मंडराने लगता है। ऐसे में फेडरेशन ने इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट की मांग करते हुए एक्टर के साथ काम न करने की गुजारिश भी की है। इसी बीच विवाद बढ़ने के बाद अब रणवीर सिंह ने पहली बार पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद (Don 3 Controversy in Hindi)

रणवीर के स्पोकपर्सन ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए FWICE से बैन लगाए जाने को लेकर अपनी बात सभी के सामने रखते हुए कहा कि रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और 'Don' फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति के लिए बहुत सम्मान रखते हैं। ‘Don 3’ से जुड़े इस विवाद को लेकर उन्होंने अपने आप को शांत रखने का फैसला लिया, क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि प्रोफेशनल बातें और पर्सनल रिश्ते गरिमा और आपसी सम्मान से ही संभाले जा सकते हैं। फिलहाल रणवीर का पूरा ध्यान सिर्फ अपने काम पर है और वो 'Don 3' की टीम को आगे के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

Ranveer Singh Controversy: अफवाहों पर टीम का जबाव

इंटरनेट और मीडिया जगत में चल रही इन खबरों पर बात करते हुए टीम का कहना है कि इसे सिर्फ एकतरफा अटकलबाजी समझें। Don 3 controversy in hindi के बाद एक्टर किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं है। वे हमेशा से ही इस तरह के विवाद और बयानबाजी से खुद को दूर रखना पसंद करते हैं। वहीं, अभी उनका पूरा फोकस उनके काम और जिम्मेदारियों पर ही है।

Don 3’ की टीम को दी आगे के लिए शुभकामनाएं (Don 3 Latest Update in Hindi)

टीम की तरफ से आगे कहा गया कि वह आज भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का गहरा सम्मान करते हैं और सद्भावना रखते हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म को आगे अधिक सफलता मिले। ऐसी स्थिति में धैर्य और गरिमा बनाए रखना हमेशा से ही उनका एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है और वे आगे भी इस तरह के व्यवहार को बनाए रखेंगे।
 

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट (Ranveer Singh Upcoming Projects)

मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर फिलहाल कई फिल्मों की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसमें ‘Pralay’, The ‘immortal of Meluha’ शामिल हैं। ऐसी खबरें हैं कि 'Dhurandhar' और इसके सीक्वल को मिली दमदार सफलता के बाद वे आदित्य धर के साथ मिलकर एक और हाई-कांसेप्ट बड़े बजट की फिल्म बना सकते हैं।

Read More:

No tags available for this post.