Flypped Hindi

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Proposal In Hindi: तेजरन की सगाई पर अनुषा का तंज?

By |
Karan Kundrra Tejasswi Prakash Proposal In Hindi: तेजरन की सगाई पर अनुषा का तंज?

भारतीय टेलीविजन जगत की सबसे मशहूर जोड़ी, जिन्हें फैंस प्यार से तेजरन कहकर बुलाते हैं, उन्होंने अपने चाहने वालों को बहुत ही प्यारा सा और खूबसूरत सरप्राइज दिया है। रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के मंच पर एक्टर करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज (Karan Kundrra Tejasswi Prakash proposal in hindi) करके हर किसी को चौंका दिया है।

पिछले कई सालों से फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस प्रपोजल के बाद जहां हर तरफ जश्न का माहौल है, तो वहीं करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो है, जिससे लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

करण ने किया तेजस्वी को प्रपोज (Karan Kundrra Tejasswi Prakash Proposal in Hindi)

पॉपुलर रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' सीजन 1 के हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बेहद भावुक और यादगार पल देखने को मिला है। इस प्लेटफॉर्म पर करण कुंद्रा ने पूरी दुनिया के सामने घुटनों पर बैठकर तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज (Karan Kundrra Tejasswi Prakash proposal in hindi) किया। एक्टर ने अपनी लेडीलव को एक बेहद ही खूबसूरत और बड़ी हीरे की अंगूठी पहनाई, जिसे देखकर तेजस्वी अपने आंसूओं को रोक नहीं पाईं और स्टेज पर ही रो पड़ीं।

जैसे ही इस प्रपोजल की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुई, फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दी और हर तरफ यह खबर ट्रेंड करने लगी। दोनों के चाहने वाले पिछले काफी समय से इस कपल को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते थे और आखिरकार इस खबर ने उनका यह सपना पूरा कर दिया।

करण ने अचानक से मिले सरप्राइज को देखकर तेजस्वी प्रकाश को पूरी तरह से हैरान कर दिया। डायमंड रिंग की चमक और करण का सच्चा प्यार देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। शो के सेट पर मौजूद सभी लोग इस रोमांटिक और भावुक पल के गवाह बने, जिसकी अब चारो तरफ चर्चा हो रही है।

Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

तेजरन की सगाई पर करण कुंद्रा की एक्स अनुषा दांडेकर का रिएक्शन

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत जोड़ी को बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी है, वहीं, दूसरी तरफ करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने एक पोस्ट किया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया है। अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रहस्यमयी फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि ‘मैं भगवान को थैंक्यू बोल रही हूं’। इसके साथ ही उन्होंने ‘#iykyk' (इफ यू नो यू नो) भी लिखा है।

अनुषा ने अपने इस पोस्ट पर सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का ऐसा कहना है कि अनुषा की यह पोस्ट सीधे तौर पर करण और तेजस्वी की सगाई पर लगती हुई दिख रही है। कई लोग उन्हें उनकी पोस्ट पर ट्रोल करते हुए भी दिख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें सलाह भी दे रहे हैं कि ‘अब तो मूव ओन कर लो’।

करण कुंद्रा और एक्स अनुषा दांडेकर के रिश्ते का सच

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करण कुंद्रा और एक्स अनुषा दांडेकर लगभग 3 साल तक सीरियस रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद साल 2020 में दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इस दौरान उन्होंने रियलिटी शो 'MTV Love School' को एक साथ होस्ट भी किया था, जहां वे दूसरे कपल्स के आपसी झगड़े को सुलझाते हुए दिखे थे। जब दोनों के रिश्ते का अंत हुआ, तब अनुषा ने उनपर धोखा देने का आरोप भी लगाया था, जिन्हें एक्टर ने हमेशा मानने से इंकार किया है।

करण कुंद्रा रिलेशनशिप न्यूज, कैसे हुई तेजरन की शुरुआत?

इस फैमस कपल के प्यार की शुरुआत कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'Big Boss 15' के घर से हुई थी। शो में इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने इतना ज्यादा पसंद किया कि फैंस ने प्यार से उनका नाम 'Tejran' रख दिया था। शो खत्म होने के बाद भी उनका यह रिश्ता समय के साथ और भी ज्यादा गहरा और मजबूत होता चला गया।

प्रोपोजल के समय करण-कुंद्रा ने अपनी पुरानी यादों (Karan Kundrra Tejasswi Prakash proposal in hindi) को ताजा करते हुए तेजस्वी से कहा कि जब वे पहली बार मिले थे, तब कई सारी बातें हुई थीं। शो से बाहर आने पर लोगों ने कहा था कि हमारा रिश्ता दो हफ्तों तक भी नहीं चलेगा, लेकिन देखो आज हमें पूरे 4 साल हो गए हैं। इन 4 सालों में हमने कई उतार-चढ़ाव देखें, लेकिन फिर भी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा। करण का कहना है कि जब से तेजस्वी उनकी लाइफ में आईं है, तब से उनके लिए प्यार के मायने पूरी तरह से बदल गए हैं।

ऐसे में करण कुंद्रा का तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज करना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए और उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक तरफ जहां इस कपल के फैंस दोनों को नए सफर की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग करण कुंद्रा की एक्स अनुषा दांडेकर की रहस्यमयी पोस्ट को लेकर तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। आपको यह जानकर शायद हैरानी भी होगी कि तेजस्वी करण से लगभग 9 साल छोटी हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सच्चा प्यार करने वाले लोग उम्र, रंग-रूप जैसा कुछ नहीं देखते हैं।
 

Karan Kundra और तेजस्वी प्रकाश Net Worth

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलीविजन एक्टर करण की कुल संपत्ति (karan kundra net worth in hindi) लगभग 91 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की net worth लगभग 15 से 25 करोड़ रुपये है।

Read More:

No tags available for this post.