Shraddha Kapoor Dance Video In Hindi: ट्रोलर्स का रिएक्शन और श्रद्धा का जवाब?
Shraddha Kapoor आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स और वीडियोज शेयर करने की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने बुधवार की देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी एक डांस वीडियो शेयर की थी। श्रद्धा इस वीडियो में माइकल जैकसन के गाने पर बेफिक्र अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें कि इस वीडियो को उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने शूट किया था। श्रद्धा कपूर ने डांस वीडियो (Shraddha Kapoor Dance Video In Hindi) का क्रेडिट अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को देते हुए कैप्शन में लिखा है - ‘कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए’। इस वीडियो की शुरुआत रोहुल मोदी की आवाज से हो रही है।
बता दें कि श्रद्धा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि उसके साथ-साथ अपने डांस के लिए न्यूज में बनी रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर अपने डांस को लेकर लेटेस्ट न्यूज का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में जो इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। उस पर यूजर्स श्रद्धा कपूर की डांसिंग स्किल्स की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनकी वीडियो की जमकर खिंचाई कर रहे हैं, लेकिन बता दें कि ये खिंचाई श्रद्धा कपूर के डांस को लेकर नहीं, बल्कि उनके कमरे को लेकर हो रही है।
वीडियो में कमरे ने खींचा ध्यान
Shraddha Kapoor ने अपना जो डांस वीडियो ((Shraddha Kapoor Dance Video In Hindi) इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उसमें उनका कमरा काफी बिखरा हुआ नजर आ रहा था और सारा सामान भी फर्श पर फैला हुआ था। इसी वजह से ट्रोलर्स ने निशाने पर लेकर श्रद्धा कपूर को ट्रोल कर दिया है। कहा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर इन दिनों ट्रोलिंग न्यूज़ से सुर्खियों में बनी हुई हैं।
श्रद्धा के डांस वीडियो पर फैन्स का रिएक्शन
एक तरफ श्रद्धा अपने इस वायरल डांस वीडियो (Shraddha Kapoor Dance Video In Hindi) से लोगों को चैलेंज देती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन कुछ लोग ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है। एक ट्रोलर ने उन्हें कमेंट करते हुए लिखा – ‘पागल हो गई बेचारी’। वहीं दूसरे ने लिखा – ‘रूम को सफाई की जरूरत है’। वहीं तीसरे ट्रोलर ने लिखा कि ‘आपका घर भी इतना गंदा है’। इन कमेंट्स पर श्रद्धा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा है कि - ‘रूम जैसा भी हो, दिल साफ होना चाहिए’। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने श्रद्धा पर अपना प्यार बरसाते हुए उन्हें अच्छे कमेंट्स भी किए हैं। उन्होंने श्रद्धा को कमेंट में ‘Wow’ और ‘Super Cute’ कहा है।
Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
श्रद्धा कपूर की फिल्म
बात करें श्रद्धा कपूर की फिल्मों की तो उनके पास इस समय काफी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्दी ही मराठी के लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक में मजर आएंगी। इस फिल्म में वे एक दमदार रोल निभाती हुईं नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर की फिल्म इस साल भी रिलीज होने वाली है। श्रद्धा का अब तक का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर तो कईं हिट फिल्में दी हैं। लोग उनकी ‘स्त्री’ फिल्म के पार्ट 3 का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
श्रद्धा और राहुल की शादी की चर्चा
बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिलेशनशिप की चर्चा साल 2024 से शुरु हुई थी। दोनों को एक साथ मुंबई में देखा गया था, जहां वो डिनर डेट के समय स्पॉट किए गए थे। इसके बाद उनकी अफेयर की खबरें सुर्खियों में आ गईं। राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी नजर आए थे। यहां तक कि श्रद्धा ने राहुल के साथ अपनी सेल्फी भी शेयर की थी। राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर काफी समय से साथ हैं। उनके साथ की इन खबरों और तस्वीरों ने उनके रिश्ते को लगभग ऑफिशियल कर दिया है।
श्रद्धा कपूर Net Worth
श्रद्धा कपूर की Net Worth की बात करें तो वे फिल्मों से तो करोड़ों रुपए चार्ज करती ही हैं, लेकिन साथ ही वे ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करती हैं हैं। उन्होंने कई बड़े और फेमस ब्रांड्स के साथ अपनी कमाई और लोकप्रियता को मजबूत किया है।
Read More:
- Aamir Khan Relationship Update in Hindi: क्या 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे आमिर खान? जानें सच
- Salman Khan Black Buck Film Controversy in Hindi: ‘काला हिरण’ पर सलमान का एक्शन, प्रोड्यूसर का रिएक्शन?
- Sushmita Sen and Lalit Modi's Relationship in Hindi: सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते का खुला राज!
- RCB Won IPL 2026: दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, अनुष्का के जश्न ने लूटी महफिल!
- Samay Raina and Ranveer Allahbadia News: क्या खत्म हुई कोल्ड वॉर?
- Neha Sharma Earning: फिल्में फ्लॉप, पर Insta से लाखों कमा रहीं नेहा!
- क्या तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर रिलेशनशिप में है या ये सिर्फ़ रूमर्स है?
No tags available for this post.