Neha Sharma Earning: फिल्में फ्लॉप, पर Insta से लाखों कमा रहीं नेहा!
बॉलीवुड की गलियों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बी-टाउन की फैमस एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर कमाई (Neha Sharma earrings) को लेकर चर्चा में हैं। नेहा शर्मा पिछले कुछ समय से फिल्मी दुनिया में नजर नहीं आईं हैं, लेकिन वह इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूजिव सब्सक्रिप्शन (Instagram Exclusive Subscription) बेचकर लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं।
अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस का यह नया बिजनेस मॉडल सोशल मीडिया पर फिलहाल बहस का मुद्दा बना हुआ है। इतना ही नहीं, इस वजह से नेहा को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
नेहा शर्मा का फिल्मी सफर (Neha Sharma Film Career)
बता दें कि नेहा शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने क्रुक मूवी के साथ बॉलीवुड में एंट्री लीं। हालांकि, उनका फिल्मी सफर इतना सफल नहीं रहा और उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉफ ही रही हैं। 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना 2' और 'तुम बिन 2' जैसी फिल्मों के बाद उन्हें अभी तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला है।
लेकिन इसके बाद भी उनकी लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं आया है। वे आज भी अपनी बोल्ड फोटोज की वजह से इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल काफी अच्छे से कर रही हैं।
क्या है नेहा की कमाई का शॉर्टकट रास्ता?
नेहा शर्मा की कमाई का सबसे बड़ा जरिया कोई फिल्म या ब्रांड एंडोर्समेंट नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया का एक एक्सक्लूजिव फीचर है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक्सक्लूजिव सब्सक्रिप्शन (Instagram Subscriptions) फीचर शुरू किया है। इस सर्विस के लिए वह अपने चाहने वालों से 299 रुपये प्रति महीना फीस वसूल रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि हजारों लोग इस फीस को चुका भी रहे हैं।
Note: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।
Instagram Subscriptions से कितनी कमाई कर रही हैं नेहा?
अगर हम नेहा शर्मा के सब्सक्राइबर्स से फीस का हिसाब लगाएं तो उनकी कमाई लाखों (Neha Sharma earrings) में जा रही है। उनके पास 10 हजार से अधिक फैंस हैं, जो हर महीने उन्हें पैसे देते हैं। इस हिसाब से वे बिना किसी फिल्म की शूटिंग किए घर बैठे हुए हर महीने लगभग 30 लाख रुपये की कमाई कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुई नेहा शर्मा
नेहा शर्मा का यह नया बिजनेस आइडिया नेटिजंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि जब फिल्में नहीं मिलीं, तो वह अपने फैंस से ही पैसे वसूल रही हैं। लेकिन नेहा इन बातों पर ध्यान नहीं दे रही है, बल्कि वे तो अपने प्रीमियम कंटेंट को प्रमोट करने में लगी हुई हैं।
जहां एक तरफ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह हर महीने करोड़ों का टर्नओवर खड़ा कर रही हैं। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि नेहा का यह आइडिया कमाई के मामले में एक स्मार्ट मूव है।
क्या है नेहा शर्मा का अगला कदम?
ट्रोलिंग और विवादों के बीच नेहा शर्मा जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘संजोग’ में नजर आने वाली हैं। उनके फैंस ऐसी उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद इस फिल्म की वजह से उनका डूबता करियर फिर से पटरी पर लौट आए। लेकिन फिलहाल उनकी पहचान एक एक्ट्रेस से ज्यादा एक डिजिटल बिजनेस वुमन के रूप में बन गई हैं। अब यह देखना चिलचस्प होगा कि यह सब्सक्रिप्शन मॉडल कितने लंबे समय तक टिक पाता है।
Neha Sharma Net Worth
नेहा शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 35 से 40 करोड़ के बीच होने का अनुमान है। उनकी मुख्य कमाई का जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इंस्टाग्राम पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए लाखों की कमाई कर रही हैं।
Read More:
- Aamir Khan Relationship Update in Hindi: क्या 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे आमिर खान? जानें सच
- Salman Khan Black Buck Film Controversy in Hindi: ‘काला हिरण’ पर सलमान का एक्शन, प्रोड्यूसर का रिएक्शन?
- Sushmita Sen and Lalit Modi's Relationship in Hindi: सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते का खुला राज!
- RCB Won IPL 2026: दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, अनुष्का के जश्न ने लूटी महफिल!
- Samay Raina and Ranveer Allahbadia News: क्या खत्म हुई कोल्ड वॉर?
- क्या तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर रिलेशनशिप में है या ये सिर्फ़ रूमर्स है?
- Shraddha Kapoor Dance Video in Hindi: ट्रोलर्स का रिएक्शन और श्रद्धा का जवाब?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.