Flypped Hindi

Top 10 Beautiful Places in India in Hindi: भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, स्वर्ग से नहीं हैं कम!

By |
Top 10 Beautiful Places in India in Hindi: भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, स्वर्ग से नहीं हैं कम!

भारत दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविधता से भरपूर देशों में से एक है। भारत में तरह-तरह के पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहां न सिर्फ पहाड़, समुद्र तट, झीलें, जंगल, बल्कि ऐतिहासिक स्थल (Top 10 Beautiful Places in India in Hindi) भी हैं। इसी वजह से भारत को हर प्रकार से यात्रियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।

पर्यटन प्रेमियों की दृष्टि से भारत बहुत खास है, क्योंकि भारत सिर्फ घूमने की एक जगह नहीं है, बल्कि एक अनुभव है। यहां हर यात्रा के साथ संस्कृति, स्वाद और परंपरा भी जुड़ी हुई है। आज इस लेख में हम Top 10 Beautiful Places in India in Hindi के साथ-साथ भारत की प्राकृतिक खूबसूरत जगहों, रोचक तथ्यों आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।   

भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में क्यों गिना जाता है?

भारत सिर्फ एक देश नहीं है, बल्कि विविधता और अनुभवों का एक अनोखा संगम माना जाता है। यही वजह है कि भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाता है। इसकी खूबसूरती सिर्फ प्राकृतिक नजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता में भी बसी हुई है।

  • प्राकृतिक विविधता: भारत में प्रकृति के इतने अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं कि एक ही यात्रा में कई देशों का अनुभव हो जाता है। यहां बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़, राजस्थान के सुनहरे रेगिस्तान, गोवा के समुद्र तट आदि देखने को मिलते हैं।
  • सांस्कृतिक विरासत: भारत की संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध संस्कृतियों में से एक गिनी जाती है। यहां हर राज्य की अपनी अलग भाषा, पहनावा, नृत्य, संगीत और परंपराएं हैं। यहां अलग-अलग त्योहार जैसे कि होली, दिवाली, ईद आदि मनाए जाते हैं। यहां खान-पान में भी जबरदस्त विविधताएं देखने को मिलती हैं।   
  • ऐतिहासिक धरोहर: भारत का इतिहास हजारों-लाखों साल पुराना है। यहां की ऐतिहासिक धरोहरें जैसे कि ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला, खजुराहो के मंदिर आदि इसकी गवाही देते हैं।
  • रोमांच और आध्यात्मिक पर्यटन: भारत में एक तरफ एडवेंचर का रोमांच है, तो दूसरी तरफ आध्यात्मिक शांति भी है। यहां लद्दाख में बाइकिंग और ट्रेकिंग, ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग आदि होते हैं।  

Top 10 Beautiful Places in India in Hindi: भारत की 10 खूबसूरत जगहें 

जैसा कि सब जानते हैं कि भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों, समुद्र तटों और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ऐसे में आज हम आपको भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहों (Top 10 Beautiful Places in India in Hindi) की एक सूची दिखाने जा रहे हैं।
NOTE: Travel News in Hindi और Latest Hindi News के जरिए भारत और दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों, यात्रा सुझावों और ट्रैवल गाइड्स की जानकारी प्राप्त करें।

स्थानप्रमुख आकर्षणघूमने का समय
श्रीनगर (धरती का स्वर्ग)डल झील, हाउसबोट, मुगल गार्डनअप्रैल से अक्टूबर
मनाली (बर्फीली वादियों की रानी)

रोहतांग पास, हिडिंबा मंदिर,

सोलांग वैली

मार्च से जून
लेह (पहाड़ों का जादू)खारदुंग ला, पैंगोंग झीलमई से सितंबर
ऊटी (दक्षिण भारत का स्विट्जरलैंड)बोटैनिकल गार्डन, नीलगिरि हिल्स, ऊटी झीलमार्च से जून
गोवा (समुद्र तटों की जन्नत)बागा बीच, कलंगुट बीच, वाटर स्पोर्ट्स, नाइट लाइफनवंबर से फरवरी
मुन्नार (चाय बागानों की खूबसूरती)टी गार्डन, एराविकुलम नेशनल पार्क , झरने और घाटियांसितंबर से मार्च
जयपुर (गुलाबी शहर)आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेसअक्टबूर से मार्च
अंडमान और निकोबार (नीले समुद्र का जादू)राधानगर बीच, स्कूबा डाइविंग, कोरल रीफअक्टूबर से मई
ऋषिकेश (आध्यात्म और एडवेंचर का संगम)गंगा आरती, रिवर राफ्टिंग, लक्ष्मण झूलाअक्टूबर से मार्च
दार्जिलिंग (चाय और पहाड़ों की नगरी)टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, चाय बागानमार्च से मई, अक्टूबर से दिसंबर

Most Beautiful Place in India in Hindi: भारत के ब्यूटीफुल प्लेसेज

भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों (Beauty Place in Hindi) में से एक गिना जाता है। यहां हर तरह की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। भारत में पहाड़, समुद्र, झीलें और जंगल सब कुछ मौजूद हैं। आज हम आपको भारत के सबसे सुंदर स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं –

1. प्राकृतिक सुंदरता के आधार पर: भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जो अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इनमें शामिल हैं -

  • श्रीनगर – डल झील और हाउसबोट का जादू
  • मनाली – बर्फीली वादियां और हरियाली
  • मुन्नार – चाय बागानों की हरी-भरी वादियां
  • अंडमान और निकोबार आइलैंड – नीला समुद्र और साफ बीच

2. पर्यटकों की पसंद के अनुसार: भारत में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो पर्यटकों की पहली पसंद मानी जाती हैं। इन जगहों में शामिल हैं –

  • गोवा – बीच, नाइटलाइफ और पार्टी
  • जयपुर – ऐतिहासिक किले और राजसी संस्कृति
  • दार्जिलिंग – टॉय ट्रेन और चाय बागान
  • ऋषिकेश – योग और एडवेंचर

3.हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहें: विदेश ही नहीं भारत की कई ऐसी खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं, जगहां नए शादीशुदा जोड़े हनीमून मनाने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों की लिस्ट में शामिल हैं -

  • मनाली – बर्फ और रोमांस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
  • श्रीनगर – शिकारा राइड और डल झील
  • ऊटी – ठंडी हवाएं और हरी पहाड़ियाँ
  • मुन्नार – शांत और प्राकृतिक माहौल

4. एडवेंचर प्रेमियों के लिए: जिन लोगों को एडवेंचर करना पसंद होता है, वे भारत की कुछ जगहों को चुन सकते हैं, जो कई तरह तरह की एडवेंचरस एक्टिविटी करने के लिए जानी जाती हैं -  

  • लेह – बाइक राइडिंग और ऊँचे पहाड़
  • ऋषिकेश – रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग
  • मनाली – पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग
  • गोवा – स्कूबा डाइविंग और वाटर स्पोर्ट्स

Beautiful Nature Places in India: भारत की प्राकृतिक खूबसूरत जगहें  

भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, शांत झीलें, सुनहरे समुद्र तट और घने जंगल जैसी आकर्षक जगहें देखने को मिलती हैं। पर्यटकों के लिए भी ये जगहें बहुत अच्छी मानी जाती हैं, जहां जाकर वे घूमने के साथ-साथ आकर्षक जगहों का आनंद भी ले सकते हैं।   

1.हिमालयी क्षेत्र: हिमालय भारत की सबसे शानदार प्राकृतिक जगहों में से एक है। यहां के बर्फीले पहाड़ और शांत घाटियां मन को मोह लेती हैं।

  • हिमालय – बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां
  • मनाली – ट्रेकिंग और स्नो एडवेंचर
  • लेह – अद्भुत पहाड़ी दृश्य और ठंडा रेगिस्तान
  • ऋषिकेश – गंगा किनारे पहाड़ और आध्यात्मिक वातावरण

2.झीलें और घाटियां: भारत की झीलें और घाटियां अपनी शांति और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। इन जगहों पर जाकर आप सुख-शांति का अनुभव कर सकते हैं।

  • श्रीनगर – डल झील और हाउसबोट
  • ऊटी – हरी-भरी पहाड़ियाँ और झील
  • मुन्नार – चाय बागानों से घिरी वादियां
  • वैली ऑफ फ्लावर्स (उत्तराखंड) – रंग-बिरंगे फूलों की घाटी

3.समुद्र तट: भारत के समुद्र तट सूरज, रेत और समुद्र की खूबसूरती का अनोखा संगम माने जाते हैं। ऐसे में इन समुद्र तट वाली जगहों पर घूमने से न सिर्फ शांति का एहसास होता है, बल्कि खूबसूरत नजारें भी देखने को मिलते हैं।  

  • गोवा – बागा और कलंगुट बीच
  • अंडमान और निकोबार आइलैंड – साफ नीला पानी और कोरल रीफ
  • केरल के समुद्र तट – शांत और प्राकृतिक सौंदर्य
  • पुरी बीच (ओडिशा) – सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व

4.राष्ट्रीय उद्यान और वन: भारत के जंगल और राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं। ऐसे में जिन लोगों को जंगल देखने का शौक हैं, वे इन जगहों पर जा सकते हैं -  

  • जिम कॉरबेट नेशनल पार्क – बाघों के लिए प्रसिद्ध
  • काजीरंगा नेशनल पार्क – एक सींग वाले गैंडे
  • सुंदरबन (पश्चिम बंगाल) – मैंग्रोव जंगल और रॉयल बंगाल टाइगर
  • कान्हा नेशनल पार्क – घने जंगल और वन्यजीव

Beautiful Places for Honeymoon in India: भारत में हनीमून के लिए खूबसूरत जगहें

शादी के बाद हनीमून पर जाना कपल्स के लिए सबसे खास यात्रा होती है। भारत में कईं ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो रोमांस, प्राकृतिक सुंदरता और यादगार अनुभवों से भरपूर हैं। आइए भारत के कुछ बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

  1. मनाली: मनाली हनीमून कपल्स की पहली पसंदो में से एक माना जाता है। यहां के बर्फ से ढके पहाड़, शांत वातावरण और खूबसूरत घाटियां इस जगह को बहुत रोमांटिक बनाती हैं। यहां सोलंग वैली, रोहतांग पास, हिडिंबा देवी मंदिर, कपल फोटोग्राफी और स्नो एक्टिविटीज आदि प्रमुख आकर्षण हैं।
  2. शिमला: शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां का शांत माहौल कपल्स को एक खास अनुभव देता है। यहां के मॉल रोड, द रिज, कुफरी, जाखू मंदिर आदि जगहें देखने लायक हैँ।
  3. गोवा: अगर आप समुद्र तटों और रोमांटिक सनसेट का आनंद लेना चाहते हैं, तो गोवा एक शानदार ऑप्शन है। गोवा में बागा बीच, कलंगुट बीच, कैंडोलिम बीच, क्रूज़ डिनर और वाटर स्पोर्ट्स देखने लायक जगहें हैं। 
  4. मुन्नार: मुन्नार अपनी हरी-भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यह एक शांत और खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां के टी गार्डन, एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम, इको पॉइंट आदि घूमने लायक जगहें हैं।  
  5. ऊटी: ऊटी अपनी ठंडी जलवायु, झीलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह कपल्स के लिए एक शांत और रोमांटिक जगह मानी जाती है। यहां की ऊटी झील, बोटैनिकल गार्डन, डोड्डाबेट्टा पीक, नीलगिरि माउंटेन रेलवे आदि देखने लायक माने जाते हैं।  

हनीमून डेस्टिनेशन चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें

हनीमून न सिर्फ एक यात्रा है, बल्कि ये शादीशुदा जीवन की सबसे खूबसूरत शुरुआत होती है। ऐसे में हनीमून पर जाते समय सही डेस्टिनेशन चुनना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में बुकिंग करने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें:

  1. बजट का ध्यान रखें: हनीमून पर जाने से पहले अपना कुल बजट तय करें। इसमें यात्रा, होटल, भोजन, स्थानीय परिवहन और अन्य खर्चों को शामिल करें। इसके लिए बजट के अनुसार ही डेस्टिनेशन चुनें ताकि यात्रा के दौरान आर्थिक तनाव न हो।
  2. मौसम की जानकारी लें: जिस समय आप यात्रा कर रहे हैं, उस दौरान उस जगह का मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी जरूर ले लें। खराब मौसम आपकी ट्रिप के मजे को खराब कर सकता है।
  3. दोनों की पसंद का ध्यान रखें: हनीमून डेस्टिनेशन ऐसा चुनना चाहिए, जो दोनों पार्टनर की पसंद के अनुसार हो। यदि एक को पहाड़ पसंद हैं और दूसरे को समुद्र तट, तो ऐसी जगह चुनें जहां दोनों तरह के अनुभव मिल सकें।
  4. होटल और सुविधाओं की जांच करें: होटल की रेटिंग, रिव्यू, लोकेशन और सुविधाओं की पहले से जांच कर लेनी चाहिए। हनीमून के लिए प्राइवेट और आरामदायक रिसॉर्ट या होटल बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।
  5. यात्रा की सुविधा देखें: हनीमून डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए फ्लाइट, ट्रेन या सड़क के रास्ते की उपलब्धता और यात्रा का समय जरूर जांच लें। बहुत लंबी और थकाऊ यात्रा हनीमून के उत्साह को कम कर सकती है।

भारत घूमने का सबसे अच्छा समय

भारत में हर मौसम का अपना एक अलग आकर्षण होता है। ऐसे में आपकी यात्रा (Top 10 Beautiful Places in India in Hindi) का अनुभव इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस मौसम में किस जगह की यात्रा कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि भारत घूमने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है और बजट में किन खूबसूरत जगहों की यात्रा कर सकते हैं -  

  1. गर्मियों में घूमने की जगहें: मार्च से जून के महीने में भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी काफी बढ़ जाती है, इसलिए लोग पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करते हैं। इसके लिए आप मनाली, शिमला, दार्जिलिंग, ऊटी, मुन्नार आदि जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यहां आप ठंडे मौसम, हरियाली और एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
  2. मानसून में घूमने की जगहें: जुलाई से सितंबर के महीने के दौरान भारत की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। ऐसे में आप मुन्नार, लोनावला, कुर्ग, उदयपुर आदि जगहों पर जाकर घूम सकते हैं। यहां के झरने, हरे-भरे पहाड़ और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य देखने लायक हैं।
  3. सर्दियों में घूमने की जगहें: अक्टूबर से फरवरी के महीने के बीच भारत में पर्यटन के लिए सबसे सही समय माना जाता है। इसके लिए आप गोवा, जयपुर, जैसलमेर, ऋषिकेश, श्रीनगर आदि जगहों पर जा सकते हैं। यहां सुहावने मौसम, दर्शनीय स्थल और त्योहारों का आनंद लिया जा सकता है।

बजट में भारत की खूबसूरत जगहों की यात्रा कैसे करें?

जब भी बात घूमने की आती है, तो सबसे पहले बजट का ख्याल आता है। ऐसे में आज हम भारत की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बात करेंगे जहां की यात्रा करना आपको महंगा नहीं पड़ेगा। सही योजना और कुछ स्मार्ट ट्रैवल टिप्स अपनाकर आप कम बजट में भी शानदार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।

  1. ऑफ-सीजन में यात्रा करें: टूरिस्ट प्लेसेज पर पीक सीजन के दौरान होटल, फ्लाइट और दूसरी सेवाओं के रेट बढ़ जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि ऑफ-सीजन में ही यात्रा करें। ऐसा करने से होटल और रिसॉर्ट सस्ते,  फ्लाइट और ट्रेन टिकट पर बेहतर कीमत मिल सकती है।  
  2. एडवांस बुकिंग करें: यात्रा की योजना पहले से बनाकर टिकट और होटल बुक करने से काफी पैसे बचाए जा सकते हैं। ऐसे में ट्रेन और फ्लाइट की टिकट 1-3 महीने पहले करें। वहीं बुकिंग से पहले ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स जरूर देखें।  
  3. लोकल ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें: किसी भी शहर में टैक्सी या प्राइवेट कैब की बजाय स्थानीय परिवहन का इस्तेमाल करना पैसे बचा सकता है। इसके लिए लोकल बसें, मेट्रो सेवाएं, शेयर ऑटो और शेयर टैक्सी आदि का इस्तेमाल करें।
  4. बजट होटल और होमस्टे चुनें: यात्रा करने के लिए लक्ज़री होटल की बजाय बजट होटल, गेस्ट हाउस या होमस्टे चुनने से रहने का खर्च काफी कम हो जाता है। इसके लिए ऑनलाइन रिव्यू और रेटिंग जरूर देखें, फ्री वाई-फाई, नाश्ता और अन्य सुविधाओं की जांच करें।

पहली बार यात्रा करने वालों के लिए जरूरी टिप्स

जो लोग पहली बार किसी ट्रिप पर जा रहे हैं वे सही से तैयारी करके जाएं, ताकि यात्रा को आसान, सुरक्षित और यादगार बनाने में मदद मिले। यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें हर नए यात्री को ध्यान में रखना चाहिए।

  1. यात्रा की योजना बनाएं: यात्रा पर निकलने से पहले अपनी पूरी ट्रिप की योजना तैयार करें। ऐसे में घूमने की जगहों की सूची बनाएं, होटल और परिवहन की बुकिंग पहले से करें, यात्रा का बजट तय करें आदि।  
  2. मौसम की जानकारी लें: आप जिस भी जगह पर घूमने के लिए जा रहे हैं, वहां के मौसम के बारे में पहले से ही जरूरी जानकारी ले लें। इसके लिए गर्मियों में हल्के और आरामदायक कपड़े रखें, सर्दियों में गर्म कपड़े साथ ले जाएं, मानसून में रेनकोट या छाता जरूर रख लें।
  3. जरूरी दस्तावेज साथ रखें: यात्रा के दौरान पहचान और बुकिंग से जुड़े दस्तावेज हमेशा अपने पास रखें। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य पहचान पत्र,  ट्रेन, फ्लाइट या बस टिकट, होटल बुकिंग की कॉपी आदि रखें।
  4. सुरक्षा का ध्यान रखें: किसी भी यात्रा में सुरक्षा सबसे जरूरी मानी जाती है। इसके लिए अपने सामान पर हमेशा नजर रखें, अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी शेयर न करें, रात में सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचें आदि।  

भारत की खूबसूरत जगहों से जुड़े रोचक तथ्य

भारत प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों से भरपूर देश माना जाता है। यहां मौजूद कई पर्यटन स्थल अपनी अनूठी विशेषताओं के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। आइए भारत की खूबसूरत जगहों से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में जानते हैं।

1.दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क: Umling La को दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क माना जाता है। यह लद्दाख में है और समुद्र तल से लगभग 19,000 फीट की ऊंचाई पर बनी हुई है।

रोचक तथ्य: यहां वाहन से पहुंचा जा सकता है। यह सड़क रोमांच प्रेमियों और बाइक  राइडर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां आसपास के पहाड़ी दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

2.एशिया की सबसे सुंदर झीलों में शामिल स्थान: Pangong Tso को एशिया की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक गिना जाता है। यह झील भारत और चीन के बीच फैली हुई है और अपने बदलते रंगों के लिए मशहूर है।

रोचक तथ्य: यहां की झील का पानी दिनभर में कई बार रंग बदलता है। इसकी खूबसूरती ने कई फिल्मों की शूटिंग को आकर्षित किया है। यह समुद्र तल से लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

3.यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिन्हें UNESCO द्वारा विश्व धरोहर (World Heritage Site) का दर्जा प्राप्त है। इनमें ताज महल, जयपुर, अजंता केव्स शामिल हैं।  

रोचक तथ्य: भारत विश्व के उन देशों में शामिल है जिनके पास बड़ी संख्या में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। ये स्थल भारत की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक विरासत को दर्शाते हैं।

निष्कर्ष 

भारत प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुंदरता का एक अद्भुत संगम है। यहां बर्फ से ढके हिमालयी पहाड़, मनमोहक समुद्र तट, घने जंगल, शांत झीलें और ऐतिहासिक धरोहरें हर प्रकार के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भारत की 10 खूबसूरत जगहें जैसे ऋषिकेश, दार्जिलिंग, अंडमान और निकोबार, जयपुर, मुन्नार, गोवा, ऊटी, लेह, मनाली और श्रीनगर की यात्रा एक अनोखा अनुभव प्रदान करतीं हैं। जो लोग ट्रैवल करना पसंद करते हैं, उन्हें इन जगहों की कम से कम एक बार यात्रा जरूर करनी चाहिए।

Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में श्रीगनर को प्रमुख माना जाता है। यहां की डल झील, बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत बाग-बगीचे इसे "धरती का स्वर्ग" बनाते हैं।

Top 10 Beautiful Places in India in Hindi में श्रीनगर, मनाली, ऊटी, लेह, गोवा, मुन्नार, जयपुर, अंडमान और निकोबार आइलैंड, ऋषिकेश और दार्जिलिंग शामिल हैं।

भारत में पर्यटकों (Beautiful Tourist Places in India) के घूमने के लिए जयपुर, गोवा, ऋषिकेश, दार्जिलिंग और श्रीनगर जैसी जगहें बेहद खूबसूरत मानी जाती हैं। ये जगहें मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक हैं।

भारत घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इस दौरान ज्यादातर राज्यों में मौसम सुहावना रहता है और पर्यटन का आनंद बेहतर तरीके से लिया जा सकता है।

कम बजट में यात्रा करने के लिए ऑफ-सीजन में घूमना, एडवांस बुकिंग करना, लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना और बजट होटल या होमस्टे में ठहरना सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।

No tags available for this post.