Bungee Jumping In Hindi: बंजी जंपिंग कैसे की जाती है? जानें फायदे और जरूरी नियम
आज युवाओं को अपनी लाइफ में सबसे ज्यादा एडवेंचर करना पसंद है और बंजी जंपिंग एडवेंचर के क्षेत्र में सबसे प्रसिद्ध गतिविधि मानी जाती है। बंजी जंपिंग में धड़कन तेज होना, हवा में उड़ने का एहसास, ऊंचाई से छलांग लगाना आदि इसे रोमांचक एडवेंचर स्पोर्ट्स में शामिल करता है। आज इस लेख में हम Bungee Jumping in Hindi के साथ-साथ इसके फायदे, नुकसान, करने के तरीके, इतिहास, टिप्स आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।
बंजी जंपिंग क्या है? (What is Bungee Jumping)
कई बार लोगों के मन में What is Bungee Jumping? इस तरह का सवाल पैदा होता है, तो इसका सीधा सा जवाब यह है कि बंजी जंपिंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसमें व्यक्ति किसी ऊंचे प्लेटफॉर्म, पुल, टॉवर या क्रेन से एक विशेष इलास्टिक रस्सी (Bungee Cord) के सहारे नीचे की ओर छलांग लगाता है। व्यक्ति जब छलांग लगाता है तो वह ग्रैविटी के कारण तेजी से नीचे गिरता है। कुछ दूरी के बाद बंजी कॉर्ड खिंचती है और व्यक्ति को वापस ऊपर की ओर उछाल देती है। इस प्रोसेस को कुछ देर तक दोहराने से रोमांच का अनुभव मिलता है।
बंजी जंपिंग का इतिहास
बंजी जंपिंग (Bungee Jumping in Hindi) की शुरुआत वर्ष 1979 मे हुई थी। इसे करने के लिए कुछ साहसी युवाओं ने इंग्लैंड के क्लिफ्टन सस्पेंशन ब्रिज से रस्सी बांधकर छलांग लगाई। इसके बाद यह एक्टिविटी दुनिया भर में फैमस होती चली गई। बंजी जंपिंग की प्रेरणा दक्षिण प्रशांत महासागर के वानुआतु द्वीप की एक पारंपरिक रस्म "लैंड डाइविंग" से मिली हुई मानी जाती है।
बंजी जंपिंग कैसे की जाती है?
बंजी जंपिंग करने से पहले इसके कोच कुछ सुरक्षा उपकरणों की जांच करते हैं, जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होती है:
- इसमें सबसे पहले प्रतिभागी को सुरक्षा हार्नेस पहनाया जाता है।
- इसके बाद पैरों या शरीर से बंजी कॉर्ड को जोड़ा जाता है।
- फिर सुरक्षा जांच पूरी की जाती है।
- इंस्ट्रक्टर के संकेत देने पर ही छलांग लगाई जाती है।
- बंजी कॉर्ड व्यक्ति को सुरक्षित रूप से ऊपर-नीचे उछालती है।
- आखिरी में प्रतिभागी को सुरक्षित नीचे उतार लिया जाता है।
बंजी जंपिंग के प्रकार
1. ब्रिज बंजी जंपिंग (Bridge Bungee Jumping)
ब्रिज बंजी जंपिंग सबसे लोकप्रिय प्रकार माना जाता है। इसमें किसी ऊंचे पुल से नीचे की ओर छलांग लगाई जाती है। ऊंचाई का रोमांचक अनुभव, प्राकृतिक वातावरण का शानदार नजारा इसकी मुख्य विशेषताएं हैं।
2. टॉवर बंजी जंपिंग (Tower Bungee Jumping)
बंजी जंपिंग के इस प्रकार में विशेष रूप से बनाए गए टॉवर या प्लेटफॉर्म से व्यक्ति को जंप कराया जाता है। शुरुआती लोगों के लिए उपयुक्त, सुरक्षा मानकों का बेहतर नियंत्रण इस बंजी जंपिंग की मुख्य विशेषताएं हैँ।
3. क्रेन बंजी जंपिंग (Crane Bungee Jumping)
क्रेन बंजी जंपिंग में एक बड़ी क्रेन की सहायता से व्यक्ति को ऊंचाई तक ले जाया जाता है और वहां से जंप कराया जाता है। अलग-अलग ऊंचाइयों पर जंप की सुविधा, एडवेंचर इवेंट्स में लोकप्रियता इसकी मुख्य विशेषताएं हैँ।
4. कैटापुल्ट बंजी जंपिंग (Catapult Bungee Jumping)
इसे बंजी स्लिंगशॉट भी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को नीचे से ऊपर की ओर तेज गति से उछाला जाता है। कम समय में ज्यादा रोमांच, पारंपरिक बंजी जंपिंग से अलग अनुभव इसकी मुख्य विशेषताएं हैं।
5. रिवर्स बंजी जंपिंग (Reverse Bungee Jumping)
यह कैटापुल्ट जंपिंग जैसा ही होता है, लेकिन इसमें व्यक्ति को विशेष इलास्टिक रस्सियों की मदद से तेज गति से ऊपर की ओर फेंका जाता है। रोमांचक और अनोखा अनुभव, तेज एक्सिलरेशन इसकी मुख्य विशेषताएं हैं।
6. वॉटर टच बंजी जंपिंग (Water Touch Bungee Jumping)
बंजी जंपिंग के इस प्रकार में जंप इस तरह से डिजाइन की जाती है कि व्यक्ति का शरीर या हाथ पानी की सतह को हल्के से छू सके। यह फोटोग्राफी के लिए मशहूर है और यह झील, नदी या समुद्र के ऊपर आयोजित की जा सकती है।
7. इनडोर बंजी जंपिंग (Indoor Bungee Jumping)
इंडोर बंजी जंपिंग नियंत्रित वातावरण में की जाने वाली बंजी जंपिंग है। ये आमतौर पर मनोरंजन केंद्रों या एडवेंचर जोन में की जाती है। इस बंजी जंपिंग में मौसम का कोई प्रभाव नहीं होता है। इसे बच्चे और पहली बार करने वाले लोग कर सकते हैं।
बंजी जंपिंग के फायदे
1. आत्मविश्वास बढ़ाती है: बंजी जंपिंग करने के लिए साहस या हिम्मत की खास जरूरत होती है। ऊंचाई से छलांग लगाने पर आप अपने डर पर जीत हासिल करते हैं। यह अनुभव आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है।
2. डर पर काबू पाने में मदद करती है: कई लोगों को ऊंचाई से डर लगता है। ऐसे में बंजी जंपिंग करने से डर का सामना करने और उसे नियंत्रित करने का मौका मिलता है।
3. तनाव कम करने में मदद: रोमांचक गतिविधियों के दौरान बॉडी में एंडोर्फिन और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव कम करने में मदद कर सकते हैं।
4. यादगार अनुभव प्रदान करती है: बंजी जंपिंग जिंदगी के उन अनुभवों मे से है जिसे लोग लंबे समय तक याद रखते हैं। यह एक अनोखा और रोमांचक एहसास देती है।
5. एड्रेनालिन रश का अनुभव: छलांग लगाने के दौरान बॉडी में एड्रेनालिन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे उत्साह, ऊर्जा और रोमांच का अनुभव होता है।
बंजी जंपिंग करने के नुकसान
जहां एक तरफ बंजी जंपिंग (Bungee Jumping in Hindi) करने के भरपूर फायदे होते हैं। वहीं बंजी जंपिंग करने के नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं वे नुकसान कौन-से हैं -
- दिल से जुड़ी बीमारियों में खतरा बढ़ा सकती है।
- पीठ और गर्दन की समस्या वाले लोगों को बंजी जंपिंग करने से सावधानी बरतनी चाहिए।
- मौसम खराब होने पर बंजी जंपिंग की एक्टिविटी को रद्द किया जा सकता है।
- इसे करने पर लोगों के दिल में ऊंचाई का डर बढ़ सकता है।
बंजी जंपिंग की आयु सीमा (Bungee Jumping Age Limit)
बंजी जंपिंग एक रोमांचक एडवेंचर स्पोर्ट है। इसमे भाग लेने के लिए कम से कम और ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा निर्धारित की जाती है। यह सीमा जंपिंग ऑपरेटर, स्थान और सुरक्षा नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Bungee Jumping Age Limit: न्यूनतम आयु
- ज्यादातर बंजी जंपिंग केंद्रों में कम से कम उम्र 12 से 18 वर्ष के बीच होती है।
- बंजी जंपिंग में 18 साल से कम उम्र के प्रतिभागियों को आमतौर पर माता-पिता की लिखित अनुमति की जरूरत होती है।
- कुछ एडवेंचर पार्क में केवल 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को ही जंप करने की अनुमति मिलती है।
बंजी जंपिंग के लिए अधिकतम आयु
आमतौर पर बंजी जंपिंग (Bungee Jumping in Hindi) के लिए ज्यादा से ज्यादा कोई तय आयु सीमा नहीं होती है।
यदि व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ है और सुरक्षा मानकों को पूरा करता है, तो वह ज्यादा उम्र में भी बंजी जंपिंग कर सकता है।
कई स्थानों पर 50, 60 या उससे ज्यादा उम्र के लोग भी सफलतापूर्वक बंजी जंपिंग कर सकते हैं।
NOTE: Travel News in Hindi और Latest Hindi News के जरिए भारत और दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों, यात्रा सुझावों और ट्रैवल गाइड्स की जानकारी प्राप्त करें।
Top 10 Bungee Jumping Places in India: एडवेंचर्स के लिए बेस्ट प्लेसेज
रोमांच और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए बंजी जंपिंग एक अनूठा अनुभव हो सकता है। भारत में ऐसी कई जगहें (Best Bungee Jumping in India in Hindi) हैं, जहां आप सुरक्षित तरीके से बंजी जंपिंग का आनंद ले सकते हैं। आइए भारत की कुछ बेहतरीन बंजी जंपिंग जगहों के बारे में जान लेते हैं -
1. ऋषिकेश, उत्तराखंड: भारत का ऋषिकेश देश के सबसे ऊंचे जंपिंग प्लेटफॉर्म मे शामिल है। यहां गंगा घाटी और पहाड़ों के बीच जंप करने का अनुभव बेहद रोमांचक होता है।
2. गोवा: बीच वेकेशन के साथ बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर का मजा लेने के लिए गोवा बेहतरीन जगह है। यहां झीलों और हरियाली के बीच बंजी जंपिंग का अनोखा अनुभव मिलता है।
3. लोनावला, महाराष्ट्र: मुंबई और पुणे के पास स्थित लोनावला एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक फेमस डेस्टिनेशन है। यहां बंजी जंपिंग के साथ-साथ कई दूसरी एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं।
4. बेंगलुरु, कर्नाटक: दक्षिण भारत में बंजी जंपिंग का अनुभव लेने के लिए बेंगलुरु को सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यहां एडवेंचर पार्क और खास आयोजन के समय बंजी जंपिंग आयोजित की जाती है।
5. जगदलपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के आसपास बंजी जंपिंग का अनूठा अनुभव मिलता है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का शानदार मेल देखने को मिलता है।
6. लद्दाख: लद्दाख में ऊंचे पहाड़ों और अद्भुत घाटियों के बीच बंजी जंपिंग का अनुभव कुछ अलग होती है।
7. उदयपुर (नाथद्वारा), राजस्थान: राजस्थान में भी बंजी जंपिंग काफी लोकप्रिय हो रही है। राजस्थान के नाथद्वारा क्षेत्र में स्थित यह स्थान रोमांच प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
8. मसूरी, उत्तराखंड: पहाड़ों और घाटियों के खूबसूरत नजारों के बीच बंजी जंपिंग का आनंद लिया जा सकता है। यहां बंजी जंपिंग के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग और जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
9. मेघालय: पूर्वोत्तर भारत में रोमांचक गतिविधियों के लिए मेघालय भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यहां प्राकृतिक वातावरण के बीच बंजी जंपिंग का अलग अनुभव मिलता है।
10. दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कई एडवेंचर पार्क में बंजी जंपिंग जैसी एक्टिविटीज आयोजित की जाती हैं। जो लोग पहली बार बंजी जंपिंग करने जा रहे हैं, ये उनके लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
भारत में सबसे ऊंची बंजी जंपिंग (Highest Bungee Jumping in India in Hindi)
भारत में सबसे ऊंची बंजी जंपिंग ऋषिकेश, उत्तराखंड में स्थित Himalayan Bungee पर की जाती है। यहां जंप की ऊंचाई लगभग 117 मीटर (384 फीट) है। ये जगह रोमांच प्रेमियों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।
ऋषिकेश क्यों है बंजी जंपिंग की राजधानी?
ऋषिकेश को भारत की एडवेंचर स्पोर्ट्स कैपिटल भी कहा जाता है। यहां बंजी जंपिंग के अलावा रिवर राफ्टिंग, जायंट स्विंग, फ्लाइंग फॉक्स और कैंपिंग जैसी कई रोमांचक एक्टिविटीज की जाती हैं। हिमालय की घाटियां और गंगा नदी का शानदार नजारा इस अनुभव को और खास बनाता है।
बंजी जंपिंग करने के लिए अच्छा समय
भारत जैसे देश में बंजी जंपिंग करने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना तो होता ही है, लेकिन साथ-साथ सुरक्षित भी होता है। अगर आप इन महीनों में बंजी जंपिंग करने के लिए जा रहे हैं, तो इसके लिए सुबह का समय चुनें। सुबह का मौसम शांत और ठंडा रहता है। आप गर्मी के मौसम में भी बंजी जंपिंग के लिए जा सकते हैं, लेकिन इसमें आप सुबह और शाम का वक्त चुनें।
पहली बार बंजी जंपिंग करने वालों के लिए टिप्स
बंजी जंपिंग जीवन के सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक है। ऐसे में जो लोग पहली बार बंजी जंपिंग करने के लिए जा रहे हैं, उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए:
1. मानसिक रूप से तैयार रहें
पहली बार बंजी जंपिंग करने से पहले घबराहट होना आम बात है। ऐसे में खुद को याद दिलाएं कि इस एक्टिविटी को एक्सपर्ट इंस्ट्रक्टर की देख-रेख में करना होता है। इसे करने से पहले मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
2. प्रमाणित बंजी जंपिंग ऑपरेटर चुनें
हमेशा ऐसे एडवेंचर सेंटर को चुनना चाहिए जहां रोजाना उपकरणों की जांच की जाती हो, अनुभवी इंस्ट्रक्टर्स की टीम हो और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता हो।
3. सुरक्षा निर्देश ध्यान से सुनें
बंजी जंपिंग मे जंप करने से पहले इंस्ट्रक्टर आपको पूरी ब्रीफिंग देते हैं। इसमें बॉडी की सही स्थिति, जंप करने का तरीका और लैंडिंग प्रक्रिया शामिल होती है। ऐसे में इन सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
4. आरामदायक कपड़े पहनें
बंजी जंपिंग करने के लिए ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें। इसके साथ ही स्पोर्ट्स शूज़ का इस्तेमाल करें। जंप करने से पहले ध्यान रखें कि जेब में मोबाइल, चाबियां या किसी प्रकार का दूसरा सामान न रखें।
5. पूरी नींद लें
बंजी जंपिंग करने से एक दिन पहले अच्छी और पूरी नींद लें। थकान या नींद की कमी से ध्यान लगाने में कमी और अनुभव पर प्रभाव पड़ सकता है।
बंजी जंपिंग के लिए चार्ज
भारत में बंजी जंपिंग की कीमत जगह और ऊंचाई के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
- भारत में संभावित सामान्य शुल्क: 2500 से 5000 रुपए
- प्रीमियम जंप: 5000 से 8000 रुपए या उससे अधिक
- वीडियो और फोटो पैकेज के लिए अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।
Bungee Jumping in Hindi: बंजी जंपिंग के मिथक और तथ्य
| मिथक | तथ्य |
| बंजी जंपिंग बहुत खतरनाक होती है। | एक्सपर्ट इंस्ट्रक्टर की देखरेख में इसे सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है। |
| केवल प्रोफेशनल लोग ही कर सकते हैं। | इसे शुरुआती लोग भी आसानी से कर सकरते हैं। |
| बंजी जंपिंग में रस्सी टूट सकती है। | इसमें हाई क्वालिटी के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन किया जाता है। |
| इसके लिए खास फिटनेस की जरूरत होती है। | बंजी जंपिंग करने के लिए स्वास्थ्य ठीक होना चाहिए। |
निष्कर्ष
बंजी जंपिंग रोमांच प्रेमियों के लिए एक मजेदार एडवेंचर स्पोर्ट है। बंजी जंपिंग न केवल आपके मन से डर को निकालती है, बल्कि आपका आत्मविश्वास और उत्साह भी बढ़ाती है। अगर आप जीवन में कुछ नया और रोमांचक अनुभव करना चाहते हैं, तो बंजी जंपिंग जरूर करें। सही सुरक्षा उपायों और एक्सपर्ट इंस्ट्रक्टर्स की निगरानी में बंजी जंपिंग का अनुभव आपकी यादों में शामिल हो सकता है।
Read More:
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.