Flypped Hindi

Best Mall in Delhi in Hindi: शॉपिंग से लेकर एंटरटेनमेंट तक दिल्ली के बेहतरीन मॉल

By |
Best Mall in Delhi in Hindi: शॉपिंग से लेकर एंटरटेनमेंट तक दिल्ली के बेहतरीन मॉल

दिल वालों की दिल्ली केवल भारत की राजधानी के नाम से ही नहीं, बल्कि शॉपिंग, फूड, एंटरटेनमेंट के लिए भी फेमस है। यहां पर छोटे-छोटे बाजारों से लेकर शॉपिंग मॉल तक सब कुछ देखने को मिलता है। जहां एक समय ऐसा था कि सामान खरीदने के लिए केवल बाजार हुआ करते थे। वहां आज दिल्ली में इतने मॉल (Best Mall in Delhi in Hindi) खुल गए हैं, जहां आप एक-साथ अलग-अलग तरह का सामान सही रेट में खरीद सकते हैं।   

आज दिल्ली के मॉल्स में फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल, ब्यूटी, होम डेकोर आदि से जुड़ी हर तरह की दुकानें मौजूद हैं। इन मॉल्स में मल्टीप्लेक्स, गेमिंग जोन, फूड कोर्ट, फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट और बच्चों के लिए खास मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यही वजह है कि दिल्ली को प्रमुख शॉपिंग और एंटरटेनमेंट हब के रूप में जाना जाता है।

वहीं इन दिनों दिल्ली NCR के आधुनिक लाइफस्टाइल ने मॉल संस्कृति को भी एक नई पहचान दी है। यहां लोग केवल खरीदारी के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन, आराम, सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने के लिए भी आते हैं। आज इस लेख में हम Best Mall in Delhi in Hindi के साथ-साथ देश और दुनिया के प्रसिद्ध मॉल के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।  

दिल्ली के मॉल क्यों हैं खास?

आज दिल्ली के ज्यादातर मॉल्स में एक ही छत के नीचे शॉपिंग, फूड और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मौजूद है। यहाँ आप मूवी देख सकते हैं, गेम्स खेल सकते हैं और तरह-तरह की फूड आइटम्स का स्वाद भी ले सकते हैँ। इन मॉल्स में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ मूवी, शॉपिंग, गेमिंग ज़ोन, फूड कोर्ट आदि का आनंद ले सकते हैँ। यहां तक कि ये मॉल कपल्स के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।

यहां कपल एक-साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इन मॉल्स की एक खासियत ये भी है कि यहां आपको इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड्स से लेकर बजट फ्रेंडली स्टोर्स तक सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है। ऐसे में इस जगह पर हर क्लास का व्यक्ति अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से शॉपिंग का आनंद ले सकता है।

Best Mall in Delhi in Hindi: दिल्ली के टॉप मॉल्स

Select Citywalk Mall, Saket

  • अट्रैक्टिव आर्किटेक्चर, ओपन-एयर प्लाजा, फैशन शो, लाइव म्यूजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हैंगआउट स्पॉट, मल्टीप्लेक्स, कैफे मुख्य आकर्षण हैं।
  • Zara, Tommy Hilfiger, Sephora, Skechers, Levi's, Calvin Klein प्रमुख ब्रांड्स हैं।
  • यहां मल्टी-कुज़ीन फूड कोर्ट, फेमस फास्ट फूड ब्रांड्स, कैफे और कॉफी शॉप्स, फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट्स आदि हैं।
  • ये शॉपिंग, फूड, मूवी, मनोरंजन, प्रीमीयम, मिड-रेंज ब्रांड्स का बेहतरीन मिश्रण, साफ-सफाई के कारण दिल्ली का लोकप्रिय मॉल है।

DLF Promenade Mall, Vasant Kunj

  • यहां Zara, Tommy Hilfiger, Aldo, Calvin Klein, H&M, Charles & Keith के इंटरनेशनल ब्रांड्स हैं।
  • यहां पुरुषों, महिलाओं, बच्चों के लिए ट्रेंडी कपड़े, जूते, बैग्स, एक्सेसरीज़, ब्यूटी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स आदि सब कुछ है।
  • मॉल में फूड कोर्ट, शॉपिंग स्टोर्स, लाइव इवेंट्स, मल्टीप्लेक्स सिनेमा, रेस्टोरेंट्स, हैंगआउट स्पॉट जैसी मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं।

DLF Emporio Mall, Vasant Kunj

  • ये हाई-एंड फैशन, लग्जरी एक्सेसरीज़, प्रीमियम ज्वेलरी और डिजाइनर कलेक्शंस के लिए बेस्ट लग्जरी मॉल माना जाता है।
  • यहां Gucci, Dior, Burberry, Cartier जैसे कई लग्जरी ब्रांड्स हैं।
  • यहां प्रीमियम और एक्सक्लूसिव फैशन कलेक्शन, पर्सनलाइज्ड शॉपिंग एक्सपीरिएंस, हाई-एंड कैफे, प्रीमियम डाइनिंग विकल्प मौजूद हैं।

Pacific Mall, Tagore Garden

  • यहां परिवार और बच्चों के साथ शॉपिंग, फूड और मनोरंजन का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां हर उम्र के लोगों के लिए खास चीजें मौजूद हैं।
  • यहां बच्चों के लिए गेमिंग और प्ले एरिया, युवाओं के लिए वीडियो गेम्स, इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज, लाइव इवेंट्स की सुविधा उपलब्ध है।
  • मॉल में फूड कोर्ट, शॉपिंग स्टोर्स, लाइव इवेंट्स, मल्टीप्लेक्स सिनेमा, रेस्टोरेंट्स, हैंगआउट स्पॉट जैसी मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं।

NOTE: Travel News in Hindi और Latest Hindi News के जरिए भारत और दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों, यात्रा सुझावों और ट्रैवल गाइड्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ambience Mall, Vasant Kunj

  • ये मॉल अपने विशाल क्षेत्रफल, मॉर्डन डिजाइन और ब्रांड्स की व्यापक रेंज के लिए जाना जाता है। यहां फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े सैकड़ों स्टोर्स मौजूद हैं।
  • यहां भारतीय, एशियाई, इटालियन और कॉन्टिनेंटल रेस्टोरेंट्स के साथ-साथ एंटरटेनमेंट के लिए मॉर्डन मल्टीप्लेक्स सिनेमा भी है।
  • ये बेहतरीन फूड कोर्ट, फाइन डाइनिंग विकल्प, शॉपिंग, मनोरंजन, भोजन के लिए दिल्ली NCR का फेमस मॉल माना जाता है।

Vegas Mall, Dwarka

  • ये मॉर्डन मल्टीप्लेक्स, गेमिंग जोन, मनोरंजन सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यहां सामान खरीदने के साथ-साथ फिल्मों और गेमिंग का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।
  • ये जगह फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स, इवेंट्स, फोटो स्पॉट्स, सोशल मीडिया फ्रेंडली इंटीरियर की वजह से युवाओं के बीच लोकप्रिय है।
  • यहां फूड कोर्ट, फास्ट फूड चेन, कैफे और कॉफी शॉप्स, भारतीय, चाइनीज, इटालियन और कॉन्टिनेंटल फूड के बेहतरीन ऑप्शन्स हैं।

Unity One Mall, Janakpuri

  • ये मॉल बजट में शॉपिंग करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यहां फैशन, लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दैनिक उपयोग की चीजों के कई स्टोर्स मिल जाएंगे।
  • यहां फैमिली के लिए फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट्स, मल्टीप्लेक्स सिनेमा, मनोरंजन विकल्प, आरामदायक बैठने की जगह और अच्छा वातावरण मौजूद है।   

Best Shopping Malls in Delhi in Hindi: बेस्ट शॉपिंग मॉल  

नई दिल्ली में घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए शानदार मॉल मौजूद हैं। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ-साथ कई मॉल्स में शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। आइए Best Shopping Mall in New Delhi in Hindi के बारे में विस्तार से जानते हैं-    

फैशन शॉपिंग के लिए बेस्ट मॉल   

  • Select Citywalk: यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड्स, ट्रेंडी कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज़ उपलब्ध है। ये मॉल युवाओं और फैशन प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है।  
  • DLF Promenade: इस मॉल में प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर्स, इंटरनेशनल ब्रांड्स की शानदार मौजूदगी है। इसके साथ ही ये नए फैशन ट्रेंड्स की खरीदारी के लिए जाना जाता है।
  • DLF Emporio: ये मॉल लक्ज़री फैशन ब्रांड्स का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ये जगह हाई-एंड शॉपिंग अनुभव के लिए प्रसिद्ध है।   

इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने के लिए बेस्ट मॉल

  • Ambience Mall Vasant Kunj: यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स, टेक्नोलॉजी उत्पादों के लिए कई बड़े स्टोर उपलब्ध है।
  • Vegas Mall: ये मॉल इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल स्टोर्स के लिए अच्छा विकल्प है। ये जगह युवाओं और टेक्नोलॉजी प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
  • Pacific Mall: यहां इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों के कई रिटेल आउटलेट्स हैं। इसके साथ ही ये मॉल बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है।

बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट मॉल

  • Pacific Mall: ये मॉल बच्चों के लिए गेमिंग और मनोरंजन जोन है। यहां परिवारों के लिए अनुकूल माहौल मौजूद है।
  • Vegas Mall: इस जगह पर बच्चों के लिए गेमिंग एरिया और आकर्षक गतिविधियां मौजूद हैं। ये जगह फैमिली वीकेंड आउटिंग के लिए शानदार विकल्प मानी जाती है।
  • Ambience Mall Vasant Kunj: इस मॉल में बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां का विशाल और आरामदायक वातावरण आकर्षण का केंद्र है।

फूड लवर्स के लिए बेस्ट मॉल

  • Select Citywalk: इस मॉल में फूड कोर्ट और प्रीमियम रेस्टोरेंट्स की शानदार रेंज है। यहां भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों तक सभी तरह के विकल्प मौजूद है।  
  • Ambience Mall Vasant Kunj: इस मॉल में मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट्स और कैफे की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही ये परिवार और दोस्तों के साथ भोजन के लिए आदर्श जगह है।
  • Vegas Mall: इस मॉल में फास्ट फूड, कैफे और फाइन डाइनिंग के बेहतरीन विकल्प मौजूद है। ये मॉल युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है।

Best Malls to Visit in Delhi in Hindi: दिल्ली के बेस्ट मॉल  

वीकेंड आउटिंग के लिए बेहतरीन मॉल

  • Pacific Mall: ये मॉल शॉपिंग, मूवी और गेमिंग का शानदार कॉम्बिनेशन है। यहां पूरे परिवार के लिए मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं।
  • Vegas Mall: ये दोस्तों और परिवार के साथ दिन बिताने के लिए बेहतरीन मॉल है। यहां आधुनिक माहौल और मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं।

दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट मॉल

  • Select Citywalk: यहां ट्रेंडी कैफे और शानदार फोटो स्पॉट्स मौजूद हैं। ये जगह युवाओं की पसंदीदा जगहों में से एक है।
  • Vegas Mall: इस मॉल में गेमिंग, मूवी और फूड का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है। ये कॉलेज छात्रों और युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है।

परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट मॉल

Pacific Mall: यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां परिवारों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण है।

  • Unity One Mall: यहां बजट में शॉपिंग करने और मनोरंजन का अच्छा संयोजन मौजूद है। इस मॉल में परिवारों के लिए आरामदायक माहौल मिलता है।
  • Ambience Mall Vasant Kunj: इस जगह पर बड़ी जगह और तरह-तरह की मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये पूरे परिवार के साथ समय बिताने के लिए आदर्श जगह है।

पर्यटकों के लिए लोकप्रिय मॉल

  • Select Citywalk: ये मॉल दिल्ली में आने वाले पर्यटकों की पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन है। इसके साथ ही यहां प्रीमियम शॉपिंग और फूड के विकल्प भी मौजूद हैं।
  • DLF Emporio: ये मॉल लग्ज़री ब्रांड्स और हाई-एंड अनुभव के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही ये अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है।
  • DLF Promenade: ये मॉल फैशन और लाइफस्टाइल शॉपिंग के लिए लोकप्रिय है। यहां पर्यटकों के लिए आधुनिक और आकर्षक वातावरण भी है।

Best Mall for Couples in Delhi in Hindi: कपल्स के लिए खास हैं ये मॉल  

दिल्ली में कई मॉल्स हैं (Best Mall in Delhi in Hindi) जो कपल्स के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन कपल्स को मॉल चुनते वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इनमें आरामदायक और सुरक्षित वातावरण, अच्छे कैफे और रेस्टोरेंट्स की मौजूदगी, मूवी और मनोरंजन के विकल्प, घूमने के लिए खुला और आकर्षक स्पेस शामिल हैं।

  1. Select Citywalk Mall: ये मॉल कपल्स के बीच सबसे फेमस है। यहां स्टाइलिश कैफे और रेस्टोरेंट्स डेट पर आने वाले कपल्स को आरामदायक और आकर्षक माहौल प्रदान करते हैं। ये मॉल ओपन प्लाजा और खुले वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। इस मॉल के बीच मौजूद ओपन एरिया कपल्स को भीड़-भाड़ से दूर क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देता है।
  2. DLF Promenade Mall: ये मॉल अपने शांत, साफ-सुथरे और व्यवस्थित माहौल के लिए जाना जाता है। यहां कम भीड़-भाड़ में लोग न सिर्फ शॉपिंग कर सकते हैं, बल्कि एक-साथ समय भी बिता सकते हैं। यहां Zara, H&M, Tommy Hilfiger, Marks & Spencer, Aldo जैसे नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स मौजूद हैं। कपल्स इस मॉल में ब्रांडेड चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं।
  3. Ambience Mall: इस मॉल में मूवी के साथ-साथ स्वादिष्ट खाने का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। इस मॉल में मॉर्डन मल्टीप्लेक्स, तरह-तरह के फूड विकल्प, आरामदायक माहौल मौजूद है।
  4. Vegas Mall: ये मॉल शॉपिंग के साथ-साथ एंटरटेनमेंट, मूवी, गेमिंग, डाइनिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है। ये जगह कपल्स और दोस्तों के बीच डेट-नाइट और वीकेंड आउटिंग के लिए फेमस है।

Best Luxury Mall in Delhi in Hindi: दिल्ली के लग्जरी मॉल

दिल्ली NCR में ऐसे कई मॉल्स हैं, जो अपने शानदार डेस्टिनेशन होने के लिए जाने जाते हैं। यहां मौजूद लग्जरी मॉल्स न केवल शॉपिंग, बल्कि प्रीमियम लाइफस्टाइल, विश्वस्तरीय ब्रांड्स और बेहतरीन एंटरटेनमेंट के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

  • DLF Emporio Mall: इस मॉल को दिल्ली का सबसे प्रतिष्ठित लग्जरी मॉल माना जाता है। यहां दुनिया के कई फेमस फैशन, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स मौजूद हैं। ये मॉल इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड्स, हाई-फैशन और डिजाइनर कलेक्शन, शानदार इंटीरियर और लग्जरी के लिए फेमस है।
  • DLF Promenade Mall: ये मॉल फैशन और लाइफस्टाइल शॉपिंग के लिए फेमस है। यहां कई इंटरनेशनल और प्रीमियम ब्रांड्स के स्टोर्स मौजूद हैं। ये जगह फैशन प्रेमियों को नए-नए ट्रेंड्स वाली चीजें उपलब्ध कराती है।
  • Select Citywalk Mall: ये मॉल दिल्ली के सबसे लोकप्रिय और प्रीमियम मॉल्स में से एक माना जाता है। यहां आपको प्रीमियम फैशन, मनोरंजन और शानदार फूड विकल्पों का बेहतरीन मिश्रण मिलेगा।
  • लग्जरी मॉल में मिलने वाले प्रमुख ब्रांड्स: दिल्ली के प्रमुख लग्जरी मॉल में आपको कई इंटरनेशनल ब्रांड्स जैसे कि Louis Vuitton, Gucci, Dior, Burberry, Cartier मिलेंगे।

दिल्ली के मॉल में शॉपिंग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

दिल्ली NCR के मॉल्स (Best Mall in Delhi NCR in Hindi) में शॉपिंग का शानदार अनुभव मिलता है, लेकिन इन मॉल्स में शॉपिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • वीकेंड और वीकडेज का सही समय: इस मॉल में जाने का सही समय सोमवार से शुक्रवार के बीच है। इस समय यहां भीड़ काफी कम रहती है। इसके साथ ही आप इस समय यहां आसानी से शॉपिंग भी कर सकते हैं। वीकेंड जैसे शनिवार और रविवार को यहां काफी भीड़ रहती है।
  • पार्किंग और यात्रा सुविधाएं: दिल्ली के ज्यादातर मॉल्स मे पार्किंग की अच्छी व्यवस्था है, लेकिन भीड़ के समय काफी चुनौतियां आ सकती हैं। ऐसे में यहां पीक आवर्स में पार्किंग भारी पड़ सकती है।  
  • ऑफर्स और डिस्काउंट्स का लाभ कैसे उठाएं?: यहां सही समय पर खरीदारी करने से पैसों की काफी बचत हो सकती है। बचत करने के लिए End of Season Sale (EOSS) का इंतजार करें। इसके साथ ही फ्लैट डिस्काउंट सेल, कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स पर भी नर रखें।
  • सुरक्षा और सुविधाएं: बड़े मॉल्स में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है, लेकिन इसके बाद भी अपने सामान और मोबाइल का ध्यान रखने, बच्चों पर नजर बनाए रखने जैसी सुरक्षा खुद करना जरूरी है।

दिल्ली के सबसे बड़े मॉल कौन से हैं?

वैसे तो दिल्ली और एनसीआर में कई बड़े और मॉर्डन मॉल (Best Mall in Delhi in Hindi) मौजूद हैं, लेकिन आकार, लोकप्रियता और सुविधाओं के आधार पर कई मॉल ऐसे हैं, जो बड़े होने के साथ-साथ प्रसिद्ध भी माने जाते हैं।     

  1. Ambience Mall: ये मॉल बड़े शॉपिंग स्पेस, मॉर्डन डिजाइन, नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स की रेंज, मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट और मनोरंजन सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है। ये जगह परिवार, दोस्तों और पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है।
  2. DLF Mall of India: ये मॉल भारत के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से एक है। यहां कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स मौजूद हैं। ये जगह फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल और मनोरंजन के लिए जानी जाती है। यहां बड़े फूड कोर्ट और मल्टीप्लेक्स भी मौजूद हैं।
  3. Select Citywalk: ये मॉल दिल्ली के फेमस मॉल्स में से एक है। ये जगह फैशन, लाइफस्टाइल और मनोरंजन का शानदार मिश्रण है। इस मॉल में ओपन-एयर प्लाजा और आकर्षक वातावरण भी है।

Best Mall in Delhi in Hindi: दिल्ली के मॉल में घूमने का सही समय

त्योहारों के दौरान: दिल्ली के मॉल में त्योहारों के मौसम में रौनक चरम पर होती है। इन मॉल्स को अट्रैक्टिव लाइटिंग, थीम-बेस्ड सजावट से सजाया जाता है। इससे पूरा माहौल देखने लायक होता है। दिवाली, क्रिसमस, न्यू ईयर, ईद और होली पर माहौल देखने लायक होता है।  

  • सीजन एंड सेल के समय: इन मॉल्स में सीजन और सेल के समय कपड़ों, फुटवियर और एक्सेसरीज़ पर आकर्षक छूट मिलती है। प्रीमियम ब्रांड्स के उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध होते हैं। इसके साथ ही बजट में ज्यादा सामान खरीदने का मौका मिलता है।
  • वीकेंड बनाम वीकडे विजिट: यहां वीकडे यानी कि सोमवार से शुक्रवार के दिनों में आराम से शॉपिंग की जा सकती है। वीकडे में शॉपिंग करना बेस्ट ऑप्शन होता है। वहीं वीकेंड पर भीड़ ज्यादा होती है। ऐसे में मॉल्स का माहौल भी देखने लायक होता है।

निष्कर्ष 

दिल्ली और NCR के मॉल केवल खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि मॉर्डन लाइफस्टाइल, मनोरंजन और बेहतरीन खान-पान के लिए भी फेमस है। यहां आपको कई इंटरनेशनल ब्रांड्स, मल्टीप्लेक्स, गेमिंग जोन, प्रीमियम रेस्टोरेंट्स और परिवार के साथ समय बिताने के लिए शानदार सुविधाएं एक ही जगह पर देखने को मिल जाएंगी।

हर मॉल अपने आप में खास होता है। ऐसे में शॉपिंग, फैशन, आउटिंग आदि के लिए अलग-अलग मॉल का चयन किया जाता है। इन मॉल्स में आपको शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और फूड का बेहतरीन अनुभव देखने को मिल सकता है।

Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

दिल्ली में कई लोकप्रिय मॉल हैं, लेकिन इनमें प्रसिद्ध रूप से DLF Mall of India, Select Citywalk, Ambience Mall शामिल हैं। इन तीनों मॉल में से भी दिल्ली का सबसे अच्छा मॉल (Best Mall in Delhi in Hindi) Select Citywalk माना जाता है।

DLF Mall of India को भारत का नंबर 1 मॉल माना जाता है। इसे आकार और स्टोर्स की संख्या के आधार पर सबसे बड़े और प्रमुख मॉल्स में से एक गिना जाता है। यह नोएडा में स्थित है और देश के सबसे प्रसिद्ध शॉपिंग डेस्टिनेशन्स में से एक है।

आमतौर पर The Dubai Mall को दुनिया का सबसे प्रसिद्ध मॉल माना जाता है। यह न केवल दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से एक है, बल्कि घूमने, मनोरंजन और लग्जरी शॉपिंग के लिए भी प्रमुख केंद्र है।

वैसे तो दिल्ली में सबसे फेमस और पहचान वाली जगह India Gate को माना जाता है। यह पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति में बनाया गया था। दिल्ली में टूरिस्ट सबसे ज्यादा इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं।

भारत में मॉल्स की रैंकिंग अलग-अलग मानकों के अनुसार बदल सकती है, लेकिन आमतौर पर DLF Mall of India, Lulu Mall Lucknow, Phoenix Marketcity को भारत के तीन सबसे बड़े मॉल में गिना जाता है।

No tags available for this post.