Flypped Hindi

River Rafting in Hindi: भारत में कहां करें रिवर राफ्टिंग? जानें बेहतरीन जगहें

By |
River Rafting in Hindi: भारत में कहां करें रिवर राफ्टिंग? जानें बेहतरीन जगहें

जिन लोगों को एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक होता है। उनके लिए ‘River Rafting’ एडवेंचर और एन्जॉयमेंट का अनोखा संगम है। अक्सर लोगों के मन में रिवर राफ्टिंग को लेकर यही सवाल आता है कि आखिर ये है क्या? तो बता दें कि River Rafting in Hindi का मतलब है, एक ऐसा वॉटर स्पोर्ट जिसमें आपको रबर की नाव में बैठकर तेज बहाव वाली नदियों की लहरों का सामना करना होता है।

River Rafting न केवल आपको रोमांच से भर देती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास और साहस को भी बढ़ावा देती है। पिछले कुछ सालों में एडवेंचर स्पोर्ट्स में इसकी खास लोकप्रियता देखने को मिली है। River Rafting का लुत्फ उठाने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक राफ्टिंग करने वाली जगहों पर जाते हैं।

इस लेख में आज हम विस्तार से बताएंगे कि What is River Rafting in Hindi?, साथ ही इसके इतिहास, भारत में रिवर राफ्टिंग के प्रमुख स्थान, लागत, राफ्टिंग के दौरान बरतने वाली सावधानियां, फायदे और शुरुआती लोगों के लिए कौन-सी महत्वपूर्ण बातें हैं, उन सभी के बारे में जानेंगे।

रिवर राफ्टिंग का हिंदी अर्थ (River Rafting Meaning in Hindi)

River Rafting in Hindi का अर्थ है - "नदी नौका साहसिक यात्रा"। इसे ‘रबर नाव द्वारा नदी में रोमांचक सफर’ या "नदी राफ्टिंग" भी कहा जा सकता है। वैसे भारत में ये रिवर राफ्टिंग के नाम से ही प्रचलित है। टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में इसी नाम का इस्तेमाल किया जाता है। 

राफ्ट (Raft) का अर्थ है एक अलग और खास प्रकार की मजबूत और फुलाई जाने वाली नाव, जिसे तेज बहाव वाली नदियों में चलाने के लिए डिजाइन किया जाता है। यह नाव कई लोगों को एक साथ बैठा सकती है। वहीं राफ्टिंग (Rafting) का अर्थ राफ्ट का उपयोग करके नदी में यात्रा करना या तेज बहाव वाली लहरों पर नाव चलाने की गति होता है। इस दौरान राफ्टिंग करने वाले पैडल की मदद से नाव को कंट्रोल करते हैं और लहरों का सामना करते हैं। 

रिवर राफ्टिंग क्या है? (What is River Rafting in Hindi?)

कई बार लोग रिवर राफ्टिंग के मतलब को लेकर असमंजस मे रहते हैं कि आखिर River Rafting क्या है? बता दें कि River Rafting in Hindi में इसका मतलब है, एक ऐसा वॉटर स्पोर्ट जिसमें लोग विशेष रूप से तैयार की गई रबर की नाव में बैठकर नदी की तेज धाराओं और लहरों में सफर करके अपनी मंजिल तक पहुंचते। उनकी यह स्पीड उन्हें साहस, रोमांच और टीमवर्क का बेहतरीन अनुभव देती है।

दुनियाभर में रिवर राफ्टिंग को लेकर एक अलग ही क्रेज है। इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित तरीके से रोमांच का अनुभव कराना और नदी के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना है। River Rafting को अकेले न करते हुए समूह में किया जाता है। इसमें सभी लोग एक राफ्ट में बैठकर पैडल हाथों में लेकर गाइड के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए नाव को बैलेंस करते हैं। राफ्टिंग करने के लिए रबर बोट का इस्तेमाल किया जाता है।

रिवर राफ्टिंग का इतिहास

River Rafting in Hindi का इतिहास सदियों पुराना है। पहले के समय में लोग नदी पार करने और एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए लकड़ी और दूसरे तैरने के साधनों का उपयोग करते थे। मॉर्डन रिवर राफ्टिंग की शुरुआत 19वीं और 20वीं शताब्दी के दौरान हुई मानी जाती है। साल 1869 में अमेरिकी खोजकर्ता John Wesley Powell ने Colorado River और Grand Canyon की ऐतिहासिक यात्रा की, जिसे मॉर्डन राफ्टिंग के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

बाद में रबर से बनी नाव का इस्तेमाल लोकप्रिय हो गया। River Rafting In India In Hindi की शुरुआत साल 1980 और 1990 के दशक में हुई थी। जब विदेशी पर्यटकों और एडवेंचर प्रेमियों के बीच हिमालयी नदियों में राफ्टिंग का चलन बढ़ने लगा है। आज के समय में राफ्टिंग इसलिए लोकप्रिय है, क्योंकि बदलते लाइफस्टाइल में लोगों को इंटरेस्टिंग एक्टिविटीज करना पसंद है और राफ्टिंग उन्हीं में से एक है।

River Rafting कैसे होती है? (How to do River Rafting in Hindi?)

रिवर राफ्टिंग का मतलब जानने के बाद लोग सोचते हैं कि How to do River Rafting in Hindi? बता दें इसे शुरू करने से पहले कुछ जानकारी जरूरी होती है, जिससे आप सुरक्षित के साथ-साथ रोमांचक अनुभव महसूस कर सकें। आइए रिवर राफ्टिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं -

1. बुकिंग और रजिस्ट्रेशन

रिवर राफ्टिंग को बुकिंग और रजिस्ट्रेशन करके शुरू किया जाता है। इसमें टूरिस्ट ऑनलाइन या ऑफलाइन राफ्टिंग ऑपरेटर के माध्यम से अपनी बुकिंग कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रतिभागियों से नाम, आयु, संपर्क नंबर और हेल्थ से जुड़ी जानकारी ली जाती है।

2. सुरक्षा ब्रीफिंग (Safety Briefing)

राफ्टिंग शुरू होने से पहले गाइड कुछ अहम जानकारी के बारे में बताता है। इनमें राफ्ट में बैठने का सही तरीका, पैडल चलाने की तकनीक, आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए, पानी में गिर जाने पर सुरक्षा उपाय शामिल हैं।  

3. सेफ्टी गियर पहनना

सुरक्षा ब्रीफिंग करने के बाद सभी प्रतिभागियों को कुछ जरूरी सुरक्षा चीजें दी जाती हैं। इनमें मुख्य रूप से लाइफ जैकेट, हेलमेट, पैडल, विशेष जूते शामिल हैं।

4. राफ्ट में बैठने की तकनीक

राफ्टिंग के दौरान सही तरीके से बैठने की टेकनीक सेफ्टी और बैलेंस दोनों को बनाए रखने में जरूरी मानी जाती है। इसमें प्रतिभागियों को राफ्ट के किनारों पर निर्धारित स्थानों पर बैठाया जाता है और उन्हें अपने पैरों को सुरक्षित स्थिति में रखने के निर्देश दिए जाते हैं।  

5. नदी में राफ्टिंग का अनुभव

जब राफ्ट नदी में प्रवेश कर जाती है, तब रोमांच का असली मजा शुरू होता है। इसमें सभी प्रतिभागी नदी की तेज धाराओं, लहरों और रैपिड्स का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं। राफ्टिंग का अनुभव नदी की कठिनाई और रैपिड्स के लेवल के अनुसार आसान या मुश्किल हो सकता है।

6. ट्रिप के बाद की प्रक्रिया

राफ्टिंग खत्म होने के बाद प्रतिभागी निर्धारित समाप्ति बिंदु (End Point) पर पहुंचते हैं। वहां राफ्टिंग टीम सुरक्षा अपने उपकरण वापस ले लेती है और प्रतिभागियों को आराम करने का समय देती है। कई राफ्टिंग ऑपरेटर्स फोटो और वीडियो, रिफ्रेशमेंट, चेंजिं रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं।  

रिवर राफ्टिंग में उपयोग होने वाले उपकरण

रिवर राफ्टिंग एक एडवेंचरस स्पोर्ट है। इसे करते समय सुरक्षा का खास ध्यान रखना होता है। आपको बता दें कि राफ्टिंग के दौरान कई तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे राफ्टिंग करना आसान और रोमांचक होता है। मुख्य उपकरणों में शामिल है –

1. राफ्ट (Inflatable Boat)

राफ्ट रिवर राफ्टिंग का सबसे जरूरी उपकरण है। ये एक खास तरह की मजबूत और फुलाने योग्य रबर की नाव होती है, जिसे तेज बहाव वाली नदियों में चलाने के लिए डिजाइन किया जाता है। इससे पानी में बेहतर संतुलन बनाना, मजबूत और टिकाऊ संरचना, यात्रियों को एक साथ ले जाने की क्षमता आदि मुख्य विशेषताएं हैं।

2. पैडल (Paddle)

पैडल वह उपकरण है जिसकी मदद से प्रतिभागी राफ्ट को कंट्रोल करते हैं। इसी का इस्तेमाल करके वे आगे बढ़ते जाते हैं। इसे करते समय हर सदस्य के हाथ में एक पैडल होता है, जिससे वे गाइड के निर्देशों के अनुसार नाव को चलाते हैं। इसका मुख्य इस्तेमाल राफ्ट को दिशा देना, संतुलन बनाए रखना होता है। 

3. लाइफ जैकेट (Life Jacket)

लाइफ जैकेट राफ्टिंग के दौरान सबसे जरूरी उपकरणों में से एक मानी जाती है। यह व्यक्ति की पानी में तैरते रहने में मदद करती है और दुर्घटना की स्थिति में डूबने के जोखिम को भी कम करने में मदद करती है। लाइफ जैकेट पहनने से पानी में तैरने में सहायता होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

4. हेलमेट (Helmet)

राफ्टिंग के दौरान नदी में मौजूद चट्टानों, पत्थरों या कई तरह की बाधाओं से सिर की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी होता है। हेलमेट पहन ले से सिर की सुरक्षा, टकराव से बचाव, गंभीर चोटों का जोखिम कम करने में मदद मिलती 

5. वेटसूट (Wetsuit)

वेटसूट एक खास तरह का कपड़ा होता है। इसे ठंडे पानी में शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए पहना जाता है। यह खास तौर से हिमालयी नदियों और ठंडे क्षेत्रों में राफ्टिंग के दौरान ही इस्तेमाल होता है। इसे पहनने से शरीर को गर्म रखने, ठंडे पानी से सुरक्षा मिलने, आरामदायक अनुभव मिलने में मदद मिलती है। 

6. थ्रो बैग (Throw Bag)

थ्रो बैग भी एक जरूरी उपकरण माना जाता है। इसे आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक मजबूत रस्सी होती है, जिसे पानी में गिरे व्यक्ति तक फेंका जाता है ताकि उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इसका मुख्य इस्तेमाल रेस्क्यू ऑपरेशन, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा के लिए किया जाता है।  

7. फर्स्ट एड किट (First Aid Kit)

राफ्टिंग के दौरान छोटी-मोटी चोट या आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए फर्स्ट एड किट हमेशा साथ में रखी जाती है। इसमें प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी दवाइयां और चिकित्सा सामग्री होती हैं। इसकी मुख्य सामग्री बैंडेज, एंटीसेप्टिक दवाएं, मेडिकल टेप आदि होते हैं।

NOTE: Travel News in Hindi और Latest Hindi News के जरिए भारत और दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों, यात्रा सुझावों और ट्रैवल गाइड्स की जानकारी प्राप्त करें।

भारत में बेस्ट रिवर राफ्टिंग प्लेसेज (Best Places for River Rafting in India in Hindi)

भारत जैसा देश अपनी विशाल नदियों, हिमालयी घाटियों और सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसकी सुंदरता पूरे दुनिया में प्रचलित है। एडवेंचर प्रेमियों खास तौर से रिवर राफ्टिंग प्रेमियों के लिए भारत एक सही स्थान है, लेकिन वे सोचते हैं कि इतने बड़े भारत में रिवर राफ्टिंग के लिए कहां जाएं? ऐसे में आज हम जानेंगे कि Best River Rafting in India in Hindi कहां होती है -

1. ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश को भारत की ‘रिवर राफ्टिंग कैपिटल’ कहा जाता है। यहां गंगा नदी की तेज धाराएं और अलग-अलग ग्रेड के रैपिड्स राफ्टिंग प्रेमियों को रोमांचक अनुभव महसूस कराते हैं। ऋषिकेश में ब्रह्मपुरी, शिवपुरी और कौडियाला जैसे कई राफ्टिंग रूट्स हैं। यहां के मुख्य आकर्षण गंगा नदी के खूबसूरत दृश्य आदि हैं।

2. ज़ांस्कर नदी, लद्दाख

लद्दाख की ज़ांस्कर नदी को भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण राफ्टिंग नदियों में से एक मना जाता है। यहा गहरी घाटियां, ऊंचे पहाड़ और तेज जलधाराएं राफ्टिंग को बेहद रोमांचक बना देती हैं। यह जगह शानदार हिमालयी नजारों, मुश्किल रैपिड्स के लिए फेमस हैं।

3. ब्यास नदी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बहने वाली ब्यास नदी रिवर राफ्टिंग के लिए मशहूर है। यहां की राफ्टिंग रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता का बेहतरीन मिश्रण है। इस नदी का राफ्टिंग मार्ग सबसे ज्यादा फेमस माना जाता है।

4. तीस्ता नदी, सिक्किम

सिक्किम और पश्चिम बंगाल से होकर बहने वाली तीस्ता नदी पूर्वी भारत की सबसे लोकप्रिय राफ्टिंग नदियों में से एक है। यहां हरे-भरे पहाड़, घाटियां और तेज जलधाराएं राफ्टिंग का यादगार अनुभव बनाने में मदद करती हैं। यहां का मुख्य आकर्षण प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मार्ग, एडवेंचर और पर्यटन का शानदार मेल है।

5. ब्रह्मपुत्र नदी, असम

ब्रह्मपुत्र नदी को दुनिया की सबसे शक्तिशाली नदियों में गिना जाता है। असम और अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में होने वाली ब्रह्मपुत्र राफ्टिंग को विश्व स्तरीय एडवेंचर अनुभव माना जाता है।

6. काली नदी, कर्नाटक

कर्नाटक की काली नदी दक्षिण भारत के प्रमुख राफ्टिंग स्थलों में से एक है। यहां का शांत प्राकृतिक वातावरण और रोमांचक जलधाराएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहा का मुख्य आकर्षण दक्षिण भारत का लोकप्रिय राफ्टिंग केंद्र आदि है। 

7. बारापोल नदी, कूर्ग

कर्नाटक के कूर्ग में स्थित बारापोल नदी मानसून राफ्टिंग के लिए बहुत मशहूर है। बारिश के मौसम में इस नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां राफ्टिंग का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। बारापोल नदी अपने तेज रैपिड्स और प्राकृतिक दृश्यों के कारण एडवेंचर प्रेमियों की पसंदीदा जगहों में शामिल है।  

Top River Rafting in India in Hindi

भारत में ऐसे की स्थान हैं जहां रिवर राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है। आज हम आपको River Rafting Trips in Hindi के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं -   

स्थाननदीकठिनाई स्तरबेस्ट समय
ऋषिकेशगंगाGrade I-IVसितंबर-जून
मनालीब्यासGrade II-IIIअप्रैल-जून
लद्दाखज़ांस्करGrade III-IVजुलाई-सितंबर
सिक्किमतीस्ताGrade II-IVअक्टूबर-अप्रैल
असमब्रह्मपुत्रGrade IV-Vनवंबर-मार्च

River Rafting के लिए सबसे अच्छा समय

रिवर राफ्टिंग के लिए गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने से नदियों का वॉटर लेवल बैलेंस रहता है और राफ्टिंग के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। मानसून के दौरान नदियों का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। इससे जलधाराएं बहुत तेज हो जाती हैं। कुछ स्थानों पर इस समय राफ्टिंग बंद कर दी जाती है क्योंकि सुरक्षा का जोखिम बढ़ बढ़ जाता है। सर्दियों के दौरान कुछ राज्यों में राफ्टिंग का अनुभव शांत और आराम देने वाला होता है।  

राज्यप्रमुख नदीराफ्टिंग का सर्वश्रेष्ठ समय
उत्तराखंडगंगासितंबर से जून
हिमाचल प्रदेशब्यासअप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर
सिक्किमतीस्ताअक्टूबर से अप्रैल
असमब्रह्मपुत्रनवंबर से मार्च

River Rafting के फायदे

रोमांच और मनोरंजन

रिवर राफ्टिंग का सबसे बड़ा आकर्षण इसे करने का रोमांच है। इसमें नदी की तेज धाराओं, ऊंची लहरों और चुनौतीपूर्ण रैपिड्स के बीच सफर करना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है। इसे करने से दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजन, रोमांचक और यादगार यात्रा का अनुभव प्राप्त होता है। 

1. शारीरिक फिटनेस

राफ्टिंग करते समय लगातार पैडल चलाने, संतुलन बनाए रखने और टीम के साथ तालमेल बनाकर काम करना पड़ता है। इससे शरीर की मसल्स एक्टिव होती हैं। राफ्टिंग करने से शरीर का संतुलन बनाए रखने, स्टैमिना और ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है। 

2. टीमवर्क स्किल्स

रिवर राफ्टिंग को टीम के साथ किया जाता है। ऐसे में इसमें सभी प्रतिभागियों को मिलकर काम करना पड़ता है। गाइड के नियमों का पालन करते हुए एक साथ पैडल चलाने से टीमवर्क करने में मदद मिलती है। टीमवर्क करने से ग्रुप में काम करने का अनुभव बढ़ता है, साथ ही टीमवर्क की भावना विकसित होती है।  

3. मानसिक तनाव कम करना  

प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। राफ्टिंग के दौरान व्यक्ति नदी, पहाड़ों और हरियाली के बीच समय बिताता है, जिससे मन को शांति और ताजगी मिलती है। इस करने से मानसिक तनाव में कमी, चिंता और थकान कम होने, प्रकृति के करीब रहने का अवसर मिलता है।

4. आत्मविश्वास बढ़ाना

रिवर राफ्टिंग के दौरान लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसमें तेज धाराओं और कठिन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक राफ्टिंग को पूरा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित होता है। इसे करने से जोखिम का सामना करने, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। 

River Rafting के जोखिम और चुनौतियां

River Rafting की सबसे बड़ी चुनौती नदी में आ रहा तेज बहाव और रैपिड्स (Rapids) होते हैं। कुछ नदियों में जलधाराएं इतनी तेज होती हैं कि राफ्ट को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। खास तौर से मानसून के दौरान या बर्फ पिघलने के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे राफ्टिंग और ज्यादा चुनौती देने वाली होती है। वहीं राफ्टिंग के दौरान मौसम का बहुत गहरा प्रभाव होता है।

अचानक बारिश, तेज हवा, तूफान या नदी के जलस्तर में वृद्धि जैसी स्थिति सुरक्षा में खतरा पैदा कर सकती है। राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ऐसे में ज्यादा दुर्घटनाए तब होती हैं, जब प्रतिभागी सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसके महत्वपूर्ण सुरक्षा नियम गाइड के निर्देशों का पालन करना, लाइफ जैकेट और हेलमेट पहनना, सुरक्षा उपकरणों को सही तरीके से पहनना है। इससे दुर्घटना से बचाव होता है।

River Rafting Safety Tips in Hindi

रिवर राफ्टिंग के दौरान आपको कुछ सेफ्टी टिप्स पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं।

  1. रिवर राफ्टिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहने रहने से पानी में तैरने में मदद मिलती है या किसी दुर्घटना के दौरान राफ्ट से गिरने की स्थिति में सुरक्षा मिलती है।
  2. प्रशिक्षित गाइड को लेकर जाने से नदी की धाराओं, रैपिड्स और संभावित खतरों से बचाव करने में मदद मिलती है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। रिवर राफ्टिंग के दौरान शराब का सेवन न करें।
  3. नशे में प्रतिक्रिया क्षमता, संतुलन और निर्णय लेने की क्षमता पर असर होता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नशे से दूर रहें।
  4. रिवर राफ्टिंग पर जाने से पहले ही मौसम की स्थिति की जांच कर लें। भारी बारिश, तूफान या नदी के जलस्तर का अचानक बढ़ना जैसी परिस्थितियां राफ्टिंग को खतरनाक बना सकती हैं।
  5. राफ्टिंग शुरू होने से पहले गाइड द्वारा दिए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है।  

पहली बार River Rafting करने वालों के लिए टिप्स

जो लोग पहली बार राफ्टिंग करने जा रहे हैं। उन्हें सही कपड़े जैसे कि ड्राई-फिट या क्विक-ड्राई टी-शर्ट, शॉर्ट्स या ट्रैक पैंट, वाटरप्रूफ या स्पोर्ट्स सैंडल, धूप से बचने के लिए कैप या सनग्लासेस पहनने चाहिए। पहली बार राफ्टिंग के लिए जाते समय तेज लहरों को देखकर घबराना नहीं चाहिए। यदि किसी समय राफ्ट हिलती है या पानी के छींटे आते हैं, तो शांत रहें और गाइड के निर्देशों का पालन करें।

रिवर राफ्टिंग एक टीम एक्टिविटी है। ऐसे में राफ्ट में बैठे सभी लोगों को टीम के सदस्यों के साथ मिलकर काम करना होता है, जिससे राफ्ट को कंट्रोल करने में मदद मिले। राफ्टिंग के जरिए जरूरी समान जैसे कि अतिरिक्त कपड़े, तौलिया, वाटरप्रूफ मोबाइल कवर, सनस्क्रीन, पानी की बोतल आदि साथ में रखना जरूरी होता है।

निष्कर्ष 

रिवर राफ्टिंग एक बेहतरीन और रोमांचक एडवेंचर स्पोर्ट है। इसमें रबर की नाव में बैठकर तेज बहाव वाली नदियों में यात्रा करना रोमांच से भरपूर होता है। भारत में रिवर राफ्टिंग के लिए कई स्थान जैसे कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम और कर्नाटक मौजूद हैं। इन जगहों पर सुरक्षा को नजरअंदाज किए बिना रोमांच का भरपूर आनंद आता है। अगर आप पहली बार रिवर राफ्टिंग के लिए जा रहे हैं, तो डर को पीछे छोड़ते हुए रोमांच की एक यादगार यात्रा पर निकल जाना चाहिए।

Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

रिवर राफ्टिंग को हिंदी में ‘नदी में रबर की नाव द्वारा साहसिक यात्रा’ करना कहा जा सकता है, लेकिन भारत जैसे देश में आमतौर पर ‘रिवर राफ्टिंग’ शब्द ही सबसे ज्यादा प्रचलित है।

रिवर राफ्टिंग (River Rafting) का सबसे लोकप्रिय और सामान्य नाम राफ्टिंग ही है। दुनिया भर में लोग इसे छोटे और आसान शब्द में राफ्टिंग के नाम से ही पहचानते हैं।

रिवर राफ्टिंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है जिसमें लोग रबर की नाव में बैठकर नदी की तेज धाराओं और रैपिड्स के बीच यात्रा करते हैं। इस यात्रा को ट्रेन्ड गाइड की देखरेख में सुरक्षित तरीके से किया जाता है।

जो लोग पहली बार रिवर राफ्टिंग कर रहे हैं, उनके लिए यह एडवेंचर स्पोर्ट कठनि माना जा सकता है, लेकिन जो लोग रिवर राफ्टिंग में अनुभवी हैं। उनके लिए यह करना बहुत आसान हो सकता है।

कुछ जगहों पर रिवर राफ्टिंग के लिए न्यूनतम आयु 12-14 वर्ष, तो कहीं पर इस स्पोर्ट की न्यूनतम आयु 10-12 वर्ष तक है, तो कई स्थानों पर रिवर राफ्टिंग के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष से अधिक है।

No tags available for this post.