Flypped Hindi

Family Trip in Hindi: यादगार फैमिली ट्रिप के लिए शानदार हैं ये जगहें 

By |
Family Trip in Hindi: यादगार फैमिली ट्रिप के लिए शानदार हैं ये जगहें 

परिवार जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, लेकिन आज की बिजी लाइफस्टाइल में परिवार के साथ समय बिताने का मौका बहुत कम मिल पाता है। ऐसे में एक अच्छी फैमिली ट्रिप न केवल परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाती है, बल्कि यादगार पल बनाने का भी मौका देती है। फिर चाहे आप ठंडी वादियों में जाएं या समुद्र के किनारे। आज इस लेख में हम Family Trip in Hindi के साथ-साथ भारत में परिवार के साथ घूमने की सबसे अच्छी जगहों, कम बजट में बेहतरीन फैमिली ट्रिप आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।   

Family Trip क्या होती है?

Family Trip in Hindi का मतलब परिवार के सदस्यों के साथ किसी टूरिस्ट प्लेस की यात्रा करना होता है। इस यात्रा का उद्देश्य मनोरंजन, आराम, नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना हो सकता है। फैमिली ट्रिप न सिर्फ बच्चों, बल्कि माता-पिता और बुजुर्गों के लिए भी खास होती है क्योंकि यह सभी के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने का मौका देती है। 

Family Trip के फायदे

फैमिली ट्रिप (Family Trip in Hindi) पर जाना केवल नई जगह घूमना नहीं होता, बल्कि परिवार के साथ समय बिताना होता है। फैमिली ट्रिप पर जाना केवल जगह एक्सप्लोर करना नहीं, बल्कि कई फायदे भी देता है। आइए जानते हैं -

  1. परिवार के साथ समय बिताने का मौका: बिजी लाइफस्टाइल के बीच फैमिली के साथ यात्रा करने से आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिता पाते हैं। इसलिए महीने में एक फैमिली ट्रिप जरूर प्लान करें।  
  2. तनाव कम होता है: फैमिली ट्रिप पर जाने से जिंदगी में चल रहा मानसिक तनाव कम होता है और मन को ताजगी मिलती है।
  3. बच्चों को नई चीजें सीखने का अवसर: फैमिली ट्रिप के दौरान बच्चे संस्कृति, इतिहास और प्रकृति के बारे में कुछ नया सीखने और जानने का मौका मिलता है।
  4. यादगार पल बनते हैं: फैमिली ट्रिप प्लान करने से बच्चों के साथ-साथ माता-पिता और बुजुर्गों की तस्वीरें और अनुभव जीवनभर याद रहते हैं।

NOTE: Travel News in Hindi और Latest Hindi Content के जरिए भारत और दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों, यात्रा सुझावों और ट्रैवल गाइड्स की जानकारी प्राप्त करें।

Best Place For Family Trip in India: भारत में फैमिली ट्रिप के लिए खास जगहें

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप फैमिली ट्रिप (Family Trip in Hindi) मनाने के लिए जा सकते हैं। ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं -

  1. मनाली: मनाली परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इस जगह का मुख्य आकर्षण सोलांग वैली, रोहतांग पास, हिडिंबा देवी मंदिर, ब्यास नदी हैं। इस जगह पर मार्च से जून और अक्टूबर से फरवरी में घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।
  2. नैनीताल: अगर आप शांत और प्राकृतिक वातावरण पसंद करते हैं, तो नैनीताल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। नैनीताल में नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट, नैना देवी मंदिर, मॉल रोड घूमने लायक जगहें हैं।
  3. जयपुर: जयपुर अपने इतिहास और संस्कृति के लिए खास तौर से जाना जाता है। ये परिवार के साथ घूमने के लिए शानदार डेस्टिनेशन है। यहां के प्रमुख आकर्षण आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर आदि हैं।
  4. गोवा: गोवा केवल दोस्तों के लिए ही नहीं, बल्कि फैमिली ट्रिप के लिए भी एक शानदार जगह है। गोवा में समुद्र तट, क्रूज राइड, चर्च, वाटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज वहां का मुख्य आकर्षण है। गोवा जाने के लिए नवंबरी से फरवरी का महीना चुना जा सकता है।   
  5. उदयपुर: उदयपुर अपनी झीलों और राजसी महलों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। उदयपुर का मुख्य आकर्षण सिटी पैलेस, पिछोला झील, फतेह सागर झील, सज्जनगढ़ पैलेस हैं।

Family Trip Places in Hindi: परिवार के साथ घूमने लायक जगहें

अगर आप परिवार के साथ यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि फैमिली ट्रिप केवल घूमने-फिरने का मौका नहीं होता, बल्कि यह रिश्तों को मजबूत बनाने और यादगार पल बनाने का भी एक शानदार तरीका है। भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप बच्चों, माता-पिता और पूरे परिवार के साथ आरामदायक और मनोरंजक छुट्टियां बिता सकते हैं। आइए Family Trip Places in India in Hindi के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं -

  • मुन्नार: अगर आप परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो मुन्नार जैसी जगह चुन सकते हैं। यहां की हरी-भरी चाय की पहाड़ियां और शांत वातावरण आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
  • कुर्ग: फैमिली ट्रिप के लिए कुर्ग भी अच्छी जगह मानी जाती है। यहां कॉफी के बागान और प्राकृतिक सुंदरता आपकी ट्रिप में चार चांद लगा सकते हैं।
  • दार्जिलिंग: अगर आप फैमिली ट्रिप के लिए दार्जिलिंग जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां हिमालयी नजारों और टॉय ट्रेन का आनंद लिया जा सकता है।

Best Places to go on a Family Trip: फैमिली ट्रिप के लिए बेहतरीन जगहें

फैमिली के साथ ट्रिप (Family Trip in Hindi) प्लान करना सिर्फ छुट्टियां बिताना नहीं होता, बल्कि खुशियों, यादों और रिश्तों को मजबूत बनाने का भी एक मौका होता है। आज के बिजी लाइफस्टाइल में परिवार के साथ कुछ समय बिताना मानसिक शांति और खुशी दोनों देता है। देश के साथ-साथ विदेश में भी ऐसी कई जगहें हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता, रोमांच, संस्कृति और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण देती हैं। आप अपने परिवार के साथ इन विदेशी जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं -

  1. सिंगापुर: सिंगापुर सबसे साफ-सुथरा और सुरक्षित देश माना जाता है। ये जगह बच्चों को बहुत पसंद आ सकती है। यहां के मुख्य आकर्षण यूनिवर्सल स्टूडियो सिंगापुर, गार्डन्स बाय द बे, सेंटोसा आइलैंड है। आप फैमिली ट्रिप पर जाने के लिए इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
  2. थाईलैंड: आप थाईलैंड जैसी जगह पर कम बजट में यात्रा कर सकते हैं। थाईलैंड में बैंगकोक जैसी कई जगहें हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ कम बजट में एक्सप्लोर करके बेहतरीन यादें बना सकते हैं।
  3. दुबई: दुबई भी आधुनिकता और मनोरंजन का एक बेहतरीन मिश्रण माना जाता है। यहां पर स्थित बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल, डेजर्ट सफारी आदि घूमने के लिए बेहतरीन जगहें मानी जाती हैं।
  4. मलेशिया: मलेशिया परिवार के साथ घूमने के लिए सुरक्षित और बजट-फ्रेंडली देश माना जाता है। मलेशिया में ट्विन टॉवर जैसी कई देखने लायक जगहें हैं, जिनसे परिवार के साथ आपकी यादों में चार चांद लग सकते हैं।
  5. स्विट्जरलैंड: यदि आपका बजट अच्छा है, तो आप अपनी फैमिली के साथ स्विट्जरलैंड घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां स्विस आल्प्स जैसी जगहें देख सकते हैं। स्विट्जरलैंड को दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है।

Budget Family Trips in India: बजट में ट्रिप करें प्लान

Family Trip in Hindi करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि फैमिली ट्रिप के लिए बहुत ज्यादा खर्च करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप कम बजट में भी परिवार के साथ यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि सही योजना और बजट मैनेजमेंट के साथ आप कम खर्च में शानदार यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

  1. ऋषिकेश: ऋषिकेश में परिवार के साथ गंगा आरती, रिवर साइड कैंपिंग, लक्ष्मण झूला का आनंद लिया जा सकता है। यहां घूमने का अनुमानित खर्चा 8000 से 15000 के बीच होगा।  
  2. हरिद्वार: हरिद्वार को परिवार के साथ घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह माना जाता है। ये जगह धार्मिक और पारिवारिक यात्रा के लिए आदर्श साबित हो सकती है। यहां घूमने का अनुमानित खर्चा 7000 से 12000 के बीच आ सकता है।  
  3. अमृतसर: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर जैसी जगहों को फैमिली के साथ एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां घूमने का अनुमानित खर्च 10 से 20 हजार के बीच आएगा।
  4. माउंट अबु: माउंट अबु राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। ये जगह फैमिली के साथ घूमने लायक मानी जाती है। यहां आप 10000 से 20000 के बीच में यात्रा कर सकते हैं।  

Family Trip Plan करने के लिए टिप्स

परिवार के साथ ट्रैवल करना एक शानदार अनुभव होता है, लेकिन अगर फैमिली ट्रिप को बिना प्लान के जाना तनाव से भरा हुआ भी हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फैमिली ट्रिप आरामदायक, सुरक्षित और यादगार बने, तो इन जरूरी टिप्स को जरूर अपनाएं।

  1. पहले से बजट तय करें: फैमिली ट्रिप पर जाने से पहले कुल बजट पर ध्यान दें। इसमें यात्रा, होटल, भोजन, स्थानीय परिवहन और दूसरे जरूरी खर्च शामिल करें। बजट तय होने से आप दूसरे खर्चों से बच सकते हैं।
  2. सभी की पसंद का ध्यान रखें: फैमिली ट्रिप प्लान करते समय बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की पसंद को ध्यान में रखें। उसके बाद ही ट्रिप प्लान करें। ऐसे में ऐसी जगह चुनें जहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ एक्टिविटीज हो।
  3. सही डेस्टिनेशन चुनें: फैमिली ट्रिप सही जगह, मौसम, बजट और परिवार की जरूरतों के हिसाब से चुनना चाहिए। अगर गर्मी का मौसम है, तो हिल स्टेशन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं सर्दियों में समुद्र तट या ऐतिहासिक शहर अच्छे रहते हैं।
  4. एडवांस में बुकिंग करें: ट्रेन, फ्लाइट और होटल की बुकिंग पहले से ही करने से कीमत के और अच्छे ऑप्शन्स मिल सकते हैं। त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में एडवांस में बुकिंग करना और भी जरूरी हो जाता है।
  5. यात्रा का पूरा शेड्यूल बनाएं: घूमने की जगहों, यात्रा के समय और आराम के समय को ध्यान में रखकर ही एक अच्छी फैमिली ट्रिप को प्लान करें। बहुत ज्यादा बिजी शेड्यूल में ट्रिप प्लान करने से बचना चाहिए।
  6. जरूरी दस्तावेज साथ रखें: फैमिली ट्रिप के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि आधार कार्ड, पहचान पत्र, टिकट, होटल बुकिंग और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल और प्रिंट कॉपी अपने साथ जरूर रखें। इनकी जरूरत होटल में चेक-इन के दौरान पड़ती है।
  7. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें: अगर परिवार में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं, तो उनकी सुविधा के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। इसके लिए दवाइयां, स्नैक्स और जरूरत का सामान साथ में रखें।
  8. मौसम की जानकारी पहले लें: फैमिली ट्रिप पर जाने से पहले डेस्टिनेशन के मौसम की जानकारी जरूर ले लें ताकि आप उसी के हिसाब से अपने कपड़े और दूसरे जरूरी सामान की पैकिंग कर सकें।
  9. जरूरी दवाइयां साथ रखें: तबियत कहीं भी और कभी भी खराब हो सकती है। ऐसे में फर्स्ट एड किट, रूटीन में चल रही दवाइयां, दर्द निवारक और अन्य आवश्यक मेडिकल सामान हमेशा साथ में जरूर रखें।
  10. स्थानीय परिवहन की जानकारी रखें: आप जिस भी जगह पर फैमिली के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं, वहां के स्थानीय परिवहन, टैक्सी, बस या मेट्रो की जानकारी पहले से ही ले लें। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

निष्कर्ष 

Family Trip in Hindi परिवार के साथ बिताए गए सबसे खूबसूरत पलों में से एक होती है। आप फैमिली ट्रिप कम या ज्यादा दोनों बजट में तय कर सकते हैं। भारत में हर तरह के यात्रियों के लिए शानदार डेस्टिनेशन मौजूद हैं। बस, फैमिली ट्रिप को सही योजना, उचित बजट और सभी सदस्यों की पसंद को ध्यान में रखकर ही प्लान करनी चाहिए। इससे आपकी यात्रा यादगार बन सकती है। परिवार के साथ बिताया गया समय ही सबसे जरूरी होता है। ऐसे में छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान उसी हिसाब से बनाएं कि आप एक खूबसूरत जगह एक्सप्लोर करने के साथ-साथ परिवार के साथ अच्छा समय भी बता सकें।

Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Family Trip in Hindi के लिए भारत की मनाली, नैनीताल, गोवा, उदयपुर और जयपुर जैसी जगहों पर जाने का प्लान बनाया जा सकता है। यहां आप परिवार के साथ आनंद का लुत्फ उठा सकते हैँ।

हां, कम बजट में भी फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप ऋषिकेश, हरिद्वार, अमृतसर और माउंट आबू जैसी जगहों को चुन सकते हैं। इन जगहों पर कम बजट में पूरी यात्रा आराम से हो सकती है।

अगर आप फैमिली ट्रिप (Family Trip in Hindi) प्लान कर रहे हैं, तो वो कम से कम 3 से 7 दिनों की होनी चाहिए। इतने दिनों में आप सारी जगह आराम से घूम भी सकते हैं और परिवार के साथ अच्छी यादें भी बना सकते हैं।

अगर आप बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप नैनीताल, मनाली, गोवा और उदयपुर जैसी जगहों को चुन सकते हैं। ये जगह आकर्षक गतिविधियों के लिए जानी जाती है।

No tags available for this post.