Flypped Hindi

Budget Travel Tips in Hindi – कम पैसों में कैसे करें शानदार और यादगार यात्रा? जानें यहां

By |
Budget Travel Tips in Hindi – कम पैसों में कैसे करें शानदार और यादगार यात्रा? जानें यहां

ट्रैवल पर जाना हमेशा महंगा पड़े, ऐसा जरूरी नहीं है। सही और समझदारी से प्लानिंग करने से अपने बजट के अनुसार शानदार यात्रा का आनंद लिया जा सकता है। आज भारत में ऐसे कई टूरिस्ट प्लेसेज मौजूद हैं, जहां आप कम खर्च में भी बेहतरीन यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर कम बजट में ट्रैवल कैसे करें? तो आज हम आपको ऐसी Budget Travel Tips in Hindi के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप कम पैसों में बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं।

आज इस लेख में हम Budget Travel Tips in Hindi के साथ-साथ, बजट ट्रैवल क्या है, इसे कैसे करें, बजट ट्रैवलिंग टिप्स आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

बजट ट्रैवल क्या है?

बजट ट्रैवल का मतलब कम पैसों में यात्रा करना है। इसमें आप अपने पैसे का सही इस्तेमाल करते हुए ज्यादा से ज्यादा अनुभव प्राप्त करते हैं। इसका उद्देश्य केवल पैसे बचाना नहीं, बल्कि कम खर्च में बेहतर यात्रा अनुभव हासिल करना होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि कम खर्चे में ज्यादा अनुभव कैसे मिलेगा? तो बता दें इसके लिए आप महंगे होटल की बजाय होमस्टे चुन सकते हैं, लग्जरी रेस्टोरेंट की जगह स्थानीय भोजन का आनंद ले सकते हैं और महंगे परिवहन की बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खर्च कम होता है और अनुभव ज्यादा मिलता है।

बजट ट्रैवललग्जरी ट्रैवल
कम खर्च में बजट ट्रैवल आसान हैज्यादा खर्च में लग्जरी ट्रैवल होता है
सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमालप्राइवेट ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल
होस्टल या होमस्टे चुनेंलग्जरी होटल चुनें
स्थानीय भोजन का आनंद लेंप्रीमियम डाइनिंग का लुत्फ उठाएं
अनुभव पर फोकस करेंसुविधाओं पर फोकस करें

 आज के समय में बजट ट्रैवल तेजी से इसलिए लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इसमें लोग कम खर्च में ज्यादा जगहों की यात्रा करके नए अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। इंटरनेट, ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म और सस्ते परिवहन विकल्पों ने भी बजट ट्रैवल को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है।
NOTE: Travel News in Hindi और Latest Hindi News के जरिए भारत और दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों, यात्रा सुझावों और ट्रैवल गाइड्स की जानकारी प्राप्त करें।

Budget Travel in India: भारत में बजट ट्रैवल क्यों आसान है?

भारत दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां कम बजट में बेहतरीन यात्रा की जा सकती है। अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। भारत में कई ऐसे टूरिस्ट प्लेसेज हैं, जहां किफायती परिवहन और सस्ते आवास विकल्प उपलब्ध हैं, जो बजट ट्रैवल को आसान और लोकप्रिय बनाते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर Budget Travel in India in Hindi कैसे कर सकते हैं?

  • कम खर्च वाले पर्यटन स्थल: भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां बहुत कम खर्च में यात्रा की जा सकती है। इसमें ऋषिकेश, मैकलोडगंज, वाराणसी, जयपुर, पुष्कर और हम्पी जैसे शहर शामिल हैं, जहां बजट यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है।
  • सस्ता परिवहन नेटवर्क: भारतीय रेलवे, राज्य परिवहन बसें और लो-कॉस्ट एयरलाइंस यात्रियों को कम कीमत में यात्रा करने का अवसर देती हैं। पहले से टिकट बुक करने पर और भी ज्यादा बचत की जा सकती है।
  • बजट होटल और होमस्टे: आज ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए किफायती होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे आसानी से मौजूद हैं। इससे यात्रियों को कम खर्च में आरामदायक तरीके से ठहरने की सुविधा मिलती है।
  • स्ट्रीट फूड और स्थानीय भोजन: भारत का स्थानीय भोजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सस्ता भी है। स्ट्रीट फूड और स्थानीय रेस्टोरेंट्स में खाने से खाने का खर्च काफी कम किया जा सकता है।

How to Budget Travel in Hindi?: बजट में यात्रा कैसे करें?

कम बजट में यात्रा करना इतना मुश्किल नहीं होता, जितना सब सोचते हैं। बस इसके लिए सही योजना और समझदारी से खर्च करने की जरूरत होती है। यदि आप पहले से तैयारी कर लें, तो कम पैसों में भी शानदार और यादगार यात्रा का आनंद ले सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं How to Budget Travel in Hindi?:

  1. यात्रा का बजट पहले तय करें: किसी भी यात्रा की शुरुआत करने से पहले बजट तय करना जरूरी होता है। इसके लिए यह निर्धारित करें कि आप कुल कितना खर्च कर सकते हैं और उसी के अनुसार योजना बनाएं।
  2. खर्चों की सूची बनाएं: यात्रा से पहले संभावित खर्चों की लिस्ट तैयार कर लें। इसमें परिवहन खर्च, होटल या रहने का खर्च, भोजन का खर्च, दर्शनीय स्थलों की टिकट, खरीदारी, अन्य व्यक्तिगत खर्च शामिल हैं। इससे आपको यात्रा के दौरान बजट को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
  3. ट्रिप की अवधि निर्धारित करें: यात्रा कितने दिनों की होगी, यह पहले से तय कर लेना चाहिए। लंबी यात्रा का मतलब ज्यादा खर्च होता है, इसलिए अपने बजट के अनुसार ट्रिप की अवधि चुननी चाहिए।
  4. इमरजेंसी फंड रखें: यात्रा के दौरान अप्रत्याशित खर्च कभी भी सामने आ सकते हैं। इसलिए कुल बजट का कम से कम 10% से 15% हिस्सा इमरजेंसी फंड के रूप में अलग से रख लें।
  5. अनावश्यक खर्चों से बचें: बिना जरूरत की खरीदारी, महंगे कैफे, बार-बार टैक्सी बुक करना और फिजूल खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। यात्रा के दौरान जरूरत और इच्छा में अंतर समझना महत्वपूर्ण है।

10 Top Budget Travelling Tips in Hindi: बजट ट्रैवल के 10 बेहतरीन टिप्स 

ट्रैवल करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बढ़ते हुए खर्चों की वजह से अक्सर लोगों के घूमने के सपने खराब हो जाते हैं। अच्छी बात ये है कि सही योजना और कुछ स्मार्ट फैसलों के जरिए आप कम बजट में भी शानदार यात्रा का आनंद ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ शानदार Budget Travel Tips in Hindi के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी यात्रा को किफायती और यादगार बना सकती हैं।

आधार10 ट्रैवल टिप्स (Budget Travel Tips in Hindi)
1. ऑफ-सीजन में यात्रा करेंभीड़ कम मिलेगी, खर्चा भी कम होगा
2. पहले से टिकट बुक करेंट्रेन आदि की एडवांस टिकट बुकिंग में बचत
3. बजट होटल या होमस्टे चुनेंसस्ते होटल या होमस्टे से कम खर्चा
4. लोकल ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंबस, मैट्रो, लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करें
5. स्थानीय भोजन का आनंद लेंलोकल फूड स्टॉल और छोटे रेस्तरां में खाएं
6. मुफ्त पर्यटन स्थलों की खोज करेंपार्क, समुद्र तट आदि मुफ्त होते हैं
7. ग्रुप में यात्रा करेंग्रुप में ट्रैवल करने से खर्चा बटता है
8. ट्रैवल ऐप्स और ऑफर्स का उपयोग करेंडिस्काउंट, कूपन, कैशबैक ऑफर्स का लाभ लें
9. कम सामान लेकर चलेंअतिरिक्त बैगेज शुल्क से बचें
10. यात्रा से पहले रिसर्च करेंअनावश्यक खर्चों से बचें

Best 5 Tips for Budget Travellers in Hindi: बजट ट्रैवलर्स के लिए 5 टिप्स

  •  एडवांस प्लानिंग करें: यात्रा की योजना पहले से बनाना बजट ट्रैवलिंग का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। फ्लाइट, ट्रेन और होटल की बुकिंग समय से करने पर बेहतर कीमतें मिलती हैं और ज्यादा खर्चे से बचा जा सकता है।
  • बजट आवास चुनें: महंगे होटल के बजाय बजट होटल, होमस्टे, हॉस्टल या गेस्ट हाउस का विकल्प चुना जा सकता है। इससे रहने का खर्च काफी कम हो जाता है, जिससे यात्रा कम पैसों में की जा सकती है।
  • लोकल ट्रांसपोर्ट अपनाएं: टैक्सी और निजी वाहनों की जगह बस, मेट्रो, लोकल ट्रेन या शेयरिंग ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। यह न केवल सस्ता होता है, बल्कि स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का अवसर भी देता है।
  • यात्रा ऑफर्स का लाभ उठाएं: एयरलाइंस, ट्रैवल वेबसाइट्स और होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले डिस्काउंट, कूपन और कैशबैक ऑफर्स पर नजर रखें। सही समय पर बुकिंग करके अच्छी बचत की जा सकती है।
  • दैनिक खर्चों पर नजर रखें: यात्रा के दौरान रोजाना के खर्चों का रिकॉर्ड रखें। खाने, घूमने और खरीदारी के लिए एक तय बजट बनाएं, ताकि कुल खर्च कंट्रोल में रहे और यात्रा तनावमुक्त बने।

भारत के बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन

भारत में ऐसे कई खूबसूरत डेस्टिनेशन्स हैं, जहां आप बहुत कम बजट (Budget Travel Tips in Hindi) में भी यादगार यात्रा का आनंद ले सकते हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही बेहतरीन बजट फ्रेंडली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप यात्रा का आनंद ले सकते हैं –  

बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन्सट्रैवलिंग के फायदे
ऋषिकेशकम बजट में रिवर राफ्टिंग आदि एडवेंचर
मैक्लोडगंजपहाड़ों की शांति और प्राकृतिक सुंदरता
पुष्करसंस्कृति, मंदिरों और झीलों के लिए फेमस
वाराणसीगंगा घाट, आरती और आध्यात्मिक माहौल
हम्पीइतिहास के प्राचीन मंदिर और खंडहर

बजट ट्रैवल के लिए सही परिवहन कैसे चुनें? 

कम बजट में यात्रा (Budget Travel Tips in Hindi) करने के लिए सही ट्रांसपोर्ट चुनने से खर्चों को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में आपको नीचे कुछ आसान और स्मार्ट विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें चुनकर आप सही परिवहन चुन सकते हैं –

  • ट्रेन यात्रा: भारत में ट्रेन यात्रा सबसे सस्ता और सुविधाजनक विकल्प माना जाता है। ट्रेन से यात्रा करने से लंबी दूरी के लिए बेहतर, स्लीपर और जनरल क्लास बजट फ्रेंडली, पहले से बुकिंग करने पर सस्ती टिकट मिलती है आदि फायदे शामिल हैं।
  • बस यात्रा: बसें छोटे और मध्यम दूरी के लिए अच्छी होती हैं। इसके लिए सरकारी बसें, एसी और नॉन-एसी बसें ले सकते हैं। रात की बस करने से होटल का खर्च बचता है।
  • लो-कॉस्ट एयरलाइंस: अगर आपको कहीं जल्दी पहुंचना है, तो बजट एयरलाइंस आपके लिए सही विकल्प है। इससे ऑफर में सस्ती फ्लाइट मिलती है, समय की बचत होत है, केवल जरूरी सामान लेकर जाना सही होता है।
  • कारपूलिंग और बाइक रेंटल: कारपूलिंग से पेट्रोल और टोल खर्च शेयर किया जा सकता है। बाइक रेंटल से लोकल ट्रैवल आसान और सस्ता होता है, छोटे शहरों में बहुत उपयोगी विकल्प हैं।

कम बजट में रहने के विकल्प  

  1. होस्टल: होटल सबसे सस्ता और बैकपैकर्स के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। होटल में डॉर्म बेड कम कीमत में मिल जाते हैं और नए लोगों से मिलने का मौका भी मिलता है।
  2. होमस्टे: होमस्टे के दौरान लोकल परिवारों के साथ रहने का अनुभव मिलता है। खाना और माहौल घर जैसा महसूस होता है और खर्च भी कम रहता है।
  3. गेस्ट हाउस: गेस्ट हाउस में होस्टल से थोड़ा ज्यादा प्राइवेसी मिलती है और होटल से सस्ता विकल्प माना जाता है। छोटे बजट में आरामदायक स्टे के लिए गेस्ट हाउस बेस्ट है।
  4. धर्मशाला और आश्रम: धार्मिक जगहों पर बेहद कम खर्च या कभी-कभी मुफ्त रहने की सुविधा मिलती है। ऐसे में धर्मशाला और आश्रम में रहने से शांत और सादा वातावरण मिलता है।

यात्रा के दौरान पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके

  • पानी की बोतल साथ रखें: बार-बार पानी खरीदने से बचना चाहिए। ऐसे में एक पानी की बातल को सात रखने से उसे दोबारा भरा जा सकता है, जिससे खर्चे के पैसे कम हो सकते हैं।
  • फ्री वॉकिंग टूर चुनें: कई शहरों में मुफ्त गाइडेड टूर उपलब्ध होते हैं। उन फ्री वॉकिंग टूर का इस्तेमाल करके पैसे बचाए जा सकते हैं।
  • लोकल मार्केट से खरीदारी करें: महंगे मॉल की बजाय लोकल बाजार सस्ते होते हैं। ऐसे में लोकल मार्केट से सामान खरीदना सस्ता पड़ सकता है।
  • महंगे पर्यटक क्षेत्रों से बचें: टूरिस्ट स्पॉट्स पर चीजें बहुत महंगी मिलती हैं, इसलिए स्मार्ट विकल्प चुनने चाहिए, जिससे पैसों की बचत हो सके।

Solo Budget Travel Tips in Hindi

कुछ लोगों को अकेले यानी कि Solo यात्रा करना पसंद होता है। ये रोमांचक भी होता है और जिम्मेदारी से भरा भी। सही प्लानिंग से आप कम बजट में सुरक्षित और यादगार सोलो ट्रिप कर सकते हैं। आइए अकेले यात्रा करने के लिए Budget Travel Tips in Hindi के बारे मे जानते हैं -

  • सुरक्षित यात्रा की योजना: हमेशा अपनी लोकेशन और ट्रैवल प्लान किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर करें। ऐसा करने से ट्रैवलिंग के दौरान मुश्किल के वक्त बहुत मदद मिल सकती है।
  • कम बजट में सोलो ट्रैवल: होस्टल और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से अकेले यात्रा करने वालों के बहुत पैसे बच सकते हैं।
  • सही आवास का चयन: सेफ और रिव्यू वाले होस्टल या होमस्टे चुनें। इससे रहने में सुविधा तो रहती ही है, लेकिन साथ ही आप किसी आने वाले खतरे का शिकार भी नहीं होते।
  • ऑनलाइन समुदायों का उपयोग: ट्रैवल ग्रुप्स और फोरम से जानकारी और मदद लें। ऑनलाइन समुदायों की मदद से यात्रा करने में आसानी होती है।

Family Budget Travel Tips in Hindi

परिवार के साथ यात्रा करना यादगार और शानदार अनुभव होता है, लेकिन सही प्लानिंग न करने से खर्चा काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको नीचे कुछ आसान और स्मार्ट बजट ट्रैवल टिप्स दिए गए हैं, जिनसे आप परिवार के साथ कम पैसों में ज्यादा जगहों का आनंद ले सकते हैं –   

  • पारिवारिक बजट बनाना: परिवार के साथ यात्रा पर जाने से पहले पूरी यात्रा का पहले से खर्चा तय कर लें। इससे आप परिवार के साथ कम पैसों में ज्यादा जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं।
  • बच्चों के साथ खर्च नियंत्रित करना: बच्चों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स का लाभ लें। इससे बच्चों द्वारा होने वाले खर्चों को कंट्रोल किया जा सकेगा।
  • फैमिली पैकेज का लाभ: होटल और टूर पैकेज में फैमिली डिस्काउंट लेना फायदेमंद साबित होता है। इसलिए यात्रा की प्लानिंग करते समय फैमिली पैकेज जरूर लें।

Budget Travel के लिए जरूरी ऐप्स

 होटल बुकिंग ऐप्स: आप यात्रा प्लान करते समय MakeMyTrip, Booking.com, Agoda, Hostelworld आदि ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऐप्स के जरिए सस्ते होटल, हॉस्टल और ऑफर्स आसानी से खोजे जा सकते हैं।

  •  फ्लाइट और ट्रेन ऐप्स: यात्रा के लिए बुकिंग कराते समय IRCTC Rail Connect (ट्रेन बुकिंग), MakeMyTrip / Cleartrip (फ्लाइट और ट्रेन), IndiGo / Air India ऐप (फ्लाइट डील्स) आदि ऐप्स का इस्तेमाल करें। पहले से बुकिंग करने पर सबसे ज्यादा बचत होती है।
  • मैप और नेविगेशन ऐप्स: Google Maps, MapMyIndia, Rome2Rio जैसी मैप और नेविगेशन ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।  ये ऐप्स आपको सस्ता और सही रूट चुनने में मदद करती हैं।
  • खर्च ट्रैकिंग ऐप्स: Walnut, Money Manager, Spendee जैसी ऐप्स का इस्तेमाल करें। इनसे आप अपनी यात्रा मे होने वाले खर्चों पर नजर रख सकते हैं और बजट कंट्रोल कर सकते हैं।

Budget Travel करते समय होने वाली आम गलतियां

  1. बिना योजना यात्रा करना: अचानक ट्रिप प्लान करने से खर्च बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रा की प्री-प्लानिंग करके रखनी चाहिए। इससे कम बजट में ज्यादा जगहों पर घूमने का आनंद लिया जा सकता है।
  2. अंतिम समय में बुकिंग करना: अंतिम समय में बुकिंग करने से फ्लाइट और होटल बहुत महंगे मिलते हैं। इससे आपका बजट बढ़ सकता है। ऐसे में यात्रा प्लान करते समय एडवांस में ही होटल आदि की बुकिंग करा लें।
  3. खर्चों का रिकॉर्ड न रखना: पैसों कहां खर्च हो रहे हैं, कितने खर्च हो रहे हैं आदि का रिकॉर्ड या ध्यान न रखने से पैसे ज्यादा खर्च होते हैं। ऐसे में पैसों का हिसाब रखें।
  4. ट्रैवल इंश्योरेंस को नजरअंदाज करना: आपात स्थिति में बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर आप ट्रैवल इंश्योरेंस को नजरअंदाज करते हैं, तो आप इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे, बल्कि आपको नुकसान भुगतना पड़ेगा।

बजट ट्रैवल के फायदे

  1. अधिक जगहों की यात्रा: अगर आप ट्रैवलिंग पर जाने से पहले बजट तैयार करते हैं, तो आप कम खर्च में ज्यादा डेस्टिनेशन एक्सप्लोर कर सकते हैं।
  2. वित्तीय संतुलन: इससे खर्चों पर कंट्रोल बना रहता है और सेविंग्स भी बनी रहती हैं।
  3. स्थानीय संस्कृति को करीब से जानना: बजट में ट्रैवलिंग का प्लान बनाने से लोकल लाइफस्टाइल और लोगों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है।
  4. यात्रा का वास्तविक अनुभव: बजट में यात्रा प्लान करने से लग्जरी से ज्यादा असली और यादगार अनुभव मिलता है।

निष्कर्ष 

बजट ट्रैवल का मतलब कम खर्च में ज्यादा अनुभव प्राप्त करना होता है। बजट ट्रैवल की प्लानिंग करने के दौरान स्मार्ट बुकिंग और खर्च कंट्रोल द्वारा शानदार यात्रा संभव हो सकती है। आज भारत में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें कम बजट में आसानी से एक्सप्लोर किया जा सकता है। थोड़ी तैयारी और सही रणनीति आपके ट्रैवल बजट को काफी हद तक कम कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि यात्रा पर जाने से पहले बजट तय करके चलें। इससे बहुत सुविधा हो सकती है।

Reference Links:

  1.  https://www.budgettravel.com/
  2. https://en.wikivoyage.org/wiki/Budget_travel
     

    Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

सबसे कम खर्चे में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस, इंडोनेशिया जैसी जगहों पर घूमा जा सकता है। यहां आप बजट में ज्यादा जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं

बजट ट्रैवल के दौरान (Budget Travel Tips in Hindi) बिना प्लानिंग के यात्रा करना, आखिरी समय पर बुकिंग करना और खर्चों का रिकॉर्ड न रखना सबसे बड़ी गलतियां मानी जाती हैं। ट्रिप पर जाते समय इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

बजट ट्रैवल करने से (Budget Travel Tips in Hindi) यह आपको कम खर्च में ज्यादा जगहें घूमने, लोकल संस्कृति समझने और असली यात्रा का अनुभव पाने का मौका देता है। ऐसे में साल में कम से कम एक या दो बार बजट ट्रैवल जरूर प्लान करनी चाहिए।

हां, बजट ट्रैवल पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर आप सही प्लानिंग और सुरक्षित स्टे चुनते हैं, तो बजट ट्रैवल पूरी तरह सुरक्षित होता है।

अगर आप बजट में ट्रिप प्लान करने जा रहे हैं, तो इसके लिए ट्रेन और सरकारी बसें सबसे सस्ते ट्रांसपोर्ट विकल्प माने जाते हैं। इन परिवहनों में यात्रा करने से पैसों की बहुत बचत होती है।

No tags available for this post.