Flypped Hindi

Trump Modi Friendship Statement in Hindi: ट्रंप ने दिया मोदी को लेकर बड़ा बयान!

By |
Trump Modi Friendship Statement in Hindi: ट्रंप ने दिया मोदी को लेकर बड़ा बयान!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रेप ने फिर से भारत और पीएम मोदी के साथ अपने मजबूत संबंधों को दर्शाया है। ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना ‘अच्छा दोस्त’ (Trump Modi Friendship Statement in Hindi) बताते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक लंबे समय से व्यापारिक बातचीत के बाद जल्दी ही एक बड़ा समझौता हो सकता है।    

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, टैरिफ, टेक्नोलॉजी सपोर्ट और निवेश से जुड़े मुद्दों पर लगातार बातचीत चल रही है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ सालों में संबंधों में काफी मजबूती देखने को मिली है।  

Trump Modi Friendship Statement in Hindi: ट्रंप मोदी दोस्ती बयान

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में कहा कि 'सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया है। उन्होंने हम पर भारी टैरिफ लगाए हैं और बदले में हमें कुछ नहीं दिया, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल अलग है और हम भारत से खूब पैसा कमा रहे हैं। हम समझैता जरूर करेंगे, क्योंकि मुझे पीएम मोदी पसंद हैं। वे मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच अब संबंध भी अच्छे हैं।'     

ट्रंप ने अपनी और पीएम मोदी की दोस्ती पर बयान देते हुए ये भी कहा कि उनकी दोस्ती केवल औपचारिक नहीं, बल्कि वास्तविक तौर पर भी मजबूत है। ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका के संबंधों में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।  

भारत अमेरिका व्यापार समझौता अपडेट

अमेरिका के राष्ट्रपति ने ये संकेत दिया है कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत अच्छी होने के साथ-साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। ट्रंप का ये भी कहना है कि दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बन रही है और जल्द ही एक संतुलित समझौता संभव है।

इस संभावित समझौते में डिजिटल व्यापार नियम, फार्मा और टेक्नोलॉजी सेक्टर में सहयोग, और निवेश को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। बता दें कि भारत लंबे समय से अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की कोशिश कर रहा है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत-अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौता होगा।

Note: Latest News in Hindi और Top Hindi News के जरिए देश-विदेश, राजनीति, समाज और करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें पढ़ें।

ट्रंप मोदी लेटेस्ट न्यूज

बता दें कि ट्रंप के इस दोस्ती वाले बयान (Trump Modi Friendship Statement in Hindi) से साफ हो चुका है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक मुद्दों पर भले ही कितने उतार-चढ़ाव आ रहे हों, लेकिन दोनों देशों के बीच की करीबी इन समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होगी। पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती से आने वाले समय में भारत और अमेरिका के बीच संबंध और ज्यादा मजबूत होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। 

आर्थिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद

बता दें कि अगर ये प्रस्तावित व्यापार समझौता अंतिम रूप लेता है, तो इससे दोनों देशों के बीच व्यापार में भारी वृद्धि होने की संभावना है। इस समय अमेरिका भारत के सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदारों में से एक है। ऐसे में कई विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अमेरिका के बीच व्यापार समझौता की इस अपडेट से भारत के विशाल उपभोक्ता बाजार को विस्तार करने का मौका मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

पुतिन ने भी की मोदी की तारीफ

बता दें कि ट्रंप द्वारा मोदी पर दोस्ती वाले बयान (Trump Modi Friendship Statement in Hindi) से पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी और भारत की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध बनने से भारत और रूस के बीच के संबंधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। पुतिन का कहना है कि अमेरिका, रूस के साथ भारत के संबंधों को लेकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करता रहता है, लेकिन पीएम मोदी के सामने ऐसे प्रयास बेअसर हैं।

Read More:

No tags available for this post.