Flypped Hindi

Delhi Fire Safety New Policy 2026: अब हर घर में स्मोक डिटेक्टर जरूरी!

By |
Delhi Fire Safety New Policy 2026: अब हर घर में स्मोक डिटेक्टर जरूरी!

जैसाकि कि आप जानते हैं कि दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुआ दर्दनाक होटल अग्निकांड देश की राजधानी के इतिहास में एक काले पन्ने की तरह दर्ज हो गया है। खबरों के अनुसार, हौज़ रानी के पास 'Flourish Stays B&B' में लगी इस भीषण आग में 23 बेकसूर लोगों की जान चली गई।

दिल्ली पुलिस द्वारा की गई Hauz Rani Hotel Fire की जांच में यह सामने आया कि केवल 6 कमरों की अनुमति वाली इस प्रॉपर्टी में अवैध रूप से 25 से ज्यादा कमरे चलाए जा रहे थे। बता दें कि इस गंभीर लापरवाही और Delhi Hotel Fire Accident Data के डरावने आंकड़ों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

दिल्ली सरकार द्वारा लागू की जा रही Delhi Fire Safety New Policy 2026 का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि Delhi Malviya Nagar Fire Incident, विवेक विहार और पालम जैसी दर्दनाक अग्निकांड की घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों। इसी सोच के साथ सरकार ने यह महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल शुरू की है, जिसके तहत फायर सेफ्टी नियमों का दायरा बढ़ाकर राजधानी के अधिक से अधिक क्षेत्रों और इमारतों को सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। इस नई नीति का लक्ष्य हर नागरिक को बेहतर अग्नि सुरक्षा उपलब्ध कराना और "हर घर सुरक्षित, भारत विकसित" के विज़न को जमीनी स्तर पर साकार करना है।

क्या है दिल्ली की नई फायर सेफ्टी पॉलिसी 2026?

अब तक दिल्ली में केवल बहुमंजिला या ऊंची इमारतों यानी कि High-Rise Buildings के लिए ही फायर एनओसी (NOC) और कड़े नियम लागू होते थे। लेकिन नए नियमों के तहत अब कम ऊंचाई वाले मकानों को भी सुरक्षा के दायरे में लाया जा रहा है। Delhi Fire Service (DFS) Proposal के मुताबिक, रिहायशी इलाकों में होने वाले हादसों को रोकने के लिए अब नियमों में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

Delhi Fire Safety New Policy 2026 के तहत मुख्य रूप से दो बड़े बदलाव किए जा रहे हैं:

NOTE: Latest News in Hindi और Top Hindi News के जरिए देश-विदेश, राजनीति, समाज और करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें पढ़ें।

1. कम ऊंचाई वाले मकानों के लिए कड़े नियम

नए नियमों के अनुसार, अब 15 Meters Residential Building Fire Rules के तहत आने वाली इमारतों की भी सख्त स्क्रूटनी की जाएगी। दिल्ली के गृह मंत्री Ashish Sood Delhi Home Minister ने साफ किया है कि अब छोटी इमारतों में भी बेसिक फायर सेफ्टी टूल्स के बिना रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके तहत आने वाले मुख्य दिशानिर्देश इस प्रकार हैं:

  1. Low-Rise Residential Buildings Fire NOC के नियमों को अब और व्यावहारिक और अनिवार्य बनाया जा रहा है।
  2. मकान मालिकों के लिए Fire Extinguishers Compulsory for Delhi Houses यानी हर घर में आग बुझाने वाला सिलेंडर रखना जरूरी हो सकता है।
  3. इसके साथ ही साथ दिल्ली के रिहायशी इलाकों और सोसायटियों में 'Har Ghar Surakshit, Bharat Viksit' proposal के तहत चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे।

2. स्मोक डिटेक्टर्स और अलार्म सिस्टम

मालवीय नगर के Flourish Stays B&B fire news में यह बात प्रमुखता से उठी थी कि अगर वहां स्मोक अलार्म होता, तो समय रहते लोगों की जान बचाई जा सकती थी। इसलिए नई पॉलिसी में कम ऊंचाई वाली इमारतों और घरों में भी स्मार्ट स्मोक डिटेक्टर्स लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव है।

नए नियम लागू होने से क्या बदलेगा?

दिल्ली में इमारतों के निर्माण और सुरक्षा के लिए Master Plan 2021 Fire Safety के नियमों का पालन किया जाता रहा है। आइए एक तालिका के जरिए समझते हैं कि पुरानी व्यवस्था और Delhi Fire Safety New Policy 2026 में क्या बड़ा अंतर आने जा रहा है:

विशेषता / नियमपुरानी नीति (Master Plan 2021)नई नीति (Delhi Fire Safety New Policy 2026)
लागू होने का दायरामुख्य रूप से 15 मीटर से ऊंची व्यावसायिक और हाई-राइज बिल्डिंग्स।15 मीटर से कम ऊंचाई वाले Low-rise residential buildings भी शामिल।
घरेलू उपकरणघरों में फायर एक्स्टिंग्विशर या स्मोक डिटेक्टर स्वैच्छिक (Optional) थे।घरों और सोसायटियों के लिए Fire extinguishers और स्मोक अलार्म अनिवार्य।
अवैध निर्माण पर एक्शनशिकायत मिलने या बड़े हादसे के बाद ही सीलिंग की कार्रवाई होती थी।MCD crackdown on illegal construction के तहत नियमित औचक निरीक्षण।
जागरूकता अभियानकेवल कमर्शियल स्तर पर मॉक ड्रिल और ट्रेनिंग।'Har Ghar Surakshit, Bharat Viksit' के तहत मोहल्ला स्तर पर जागरूकता।

अवैध निर्माण और होटलों पर एमसीडी की सख्ती

ताजा खबरों के अनुसार, मालवीय नगर हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम भी पूरी तरह एक्शन मोड में है। दिल्ली सरकार की Delhi Fire Safety New Policy 2026 को सख्ती से लागू करने के लिए MCD crackdown on illegal construction शुरू हो चुका है। इसके तहत बिना वैध नक्शे और नियमों के खिलाफ जाकर बनाए गए गेस्ट हाउस, होटलों और बीएंडबी (B&B) को चिन्हित कर सील किया जा रहा है। विशेष रूप से तंग गलियों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की फायर सेफ्टी ऑडिट की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

निष्कर्ष

दिल्ली सरकार द्वारा लाई जा रही Delhi Fire Safety New Policy 2026 राजधानी के निवासियों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है। मालवीय नगर और हौज़ रानी जैसे हादसों से सबक लेते हुए नियमों को कड़ा करना वक्त की मांग थी। हालांकि, इस पॉलिसी की सफलता सरकार के कड़े रुख और दिल्ली के नागरिकों की जागरूकता दोनों पर निर्भर करेगी। अपने घरों में फायर सेफ्टी नियमों का पालन करना न सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।

Read More:

No tags available for this post.