Numerology Meaning in Hindi: अंक ज्योतिष क्या है? जानें इतिहास और महत्व
आपने अक्सर लोगों को अंक ज्योतिष के बारे में बात करते हुए सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि आखिर अंक ज्योतिष क्या है? अंक ज्योतिष ज्योतिष की एक ऐसी विधा है (Numerology Meaning in Hindi) जिसमें सामान्य अंकों के द्वारा भविष्य के बारे में पता किया जाता है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि की मदद से उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और गुणों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है।
बात अंक ज्योतिष की हो रही है, तो बीते वर्षों में इसकी लोकप्रियता भारत में काफी तेजी से बढ़ी है। हर व्यक्ति अंकों के माध्यम से अपना भविष्य जानना चाहता है। जैसे-जैसे हम 2026 में आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे लोग भी अपना भविष्य जानने के लिए काफी उत्साहित हैं। अंक ज्योतिष के माध्यम (Numerology Meaning in Hindi) से लोग अपने भविष्य के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लोग अंक ज्योतिष का उपयोग अपने जीवन में करके उपयुक्त मुहूर्त निकालने, बिजनेस शुरू करने, करियर चुनने आदि में करते हैं।
अंक ज्योतिष क्या है? (Numerology Kya Hai)
अंक ज्योतिष जिसे Numerology भी कहा जाता है। यह एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है जिसमें संख्याओं की मदद से व्यक्ति के बारे में अहम जानकारी प्राप्त की जाती है। इसके अंकों में हमारा भाग्य बदलने की एक अनूठी शक्ति होती है। इसमें हर अंक किसी विशेष ऊर्जा और ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अंक ज्योतिष में अंकों द्वारा जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन सामान्य रूप से किया जा सकता है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि द्वारा उसके भविष्यफल की गणना की जाती है जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।
अंक ज्योतिष (Numerology Meaning in Hindi) मुख्य रूप से संख्याओं पर आधारित होता है। इसमें 1 से 9 तक की संख्याओं की गणना की जाती है। इसके अंदर प्रत्येक संख्या को 9 ग्रह यानी कि सूर्य, चंद्र, गुरु, बुध, राहु, शुक्र, केतु, शनि और मंगल से जोड़ा जाता है।
अंक ज्योतिष का इतिहास (History of Numerology)
अंक ज्योतिष चीन की उत्पत्ति है। इसका इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है। इसका उपयोग चीन, भारत, मिस्र, यूनान जैसी सभ्यताओं में किया जाता था। बात अंक ज्योतिष की करें तो इसमें PYTHAGORAS का भी खास योगदान रहा है। बता दें कि PYTHAGORAS को आधुनिक अंक ज्योतिष का जनक माना जाता है। पाइथागोरस में अंकों और ब्रह्मांण के बीच संबंध को समझाने की कोशिश की है। इसकी माने तो ब्रह्मांण की और चीज को अंक के माध्यम से समझाने का प्रयास किया है। आज के आधुनिक समय में अंक ज्योतिष का महत्व (Numerology Meaning in Hindi) स्व-विश्लेषण, व्यक्तित्व का विकास एवं प्रेरक मार्गदर्शन करने के रूप में अधिक लोकप्रिय है।
अंक ज्योतिष के मूल सिद्धांत (Basic Principles)
जन्म संख्या (Birth Number): जन्म तिथि को जोड़कर प्राप्त अंक को जन्म संख्या कहते हैं। उदाहरण : 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति की जन्म संख्या: 2 + 5 = 7। यह संख्या व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार को दर्शाती है।
भाग्य संख्या (Life Path Number): भाग्य संख्या को निकालने के लिए जन्म की तारीख के सभी अंकों को जोड़ा जाता है। इससे जन्म संख्या प्राप्त होती है। उदाहरण के लिए: यदि किसी व्यक्ति की जन्म तिथि 25 अगस्त 1998 है, तो उसकी भाग्य संख्या : 2 + 5 + 0 + 8 + 1 + 9 + 9 + 8 = 42 = 6। यह संख्या जीवन की सही दिशा दर्शाती है और निर्णय लेने में मदद करती है।
नाम संख्या (Name Number): अंक ज्योतिष में नाम संख्या के अंदर हर अक्षर को एक विशेष संख्या दी गई है। उदाहरण: अ = 1, आ = 2, इ = 3 आदि। इन संख्याओं को जोड़ने पर एक विशेष अंक प्राप्त होता है जिसे नामांक कहा जाता है। नाम संख्या सफलता, प्रसिद्धि एवं सामाजिक पहचान से जुड़ा हुआ माना जाता है।
Note: Spiritual News in Hindi और Hindi News Today के माध्यम से धर्म, अध्यात्म, धार्मिक कथाओं और प्रेरणादायक विचारों से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करें।
जन्म तिथि से अंक ज्योतिष (Numerology in Hindi by Date of Birth)
अंक ज्योतिष में जन्म तिथि का खास महत्व होता है। यह अंक ज्योतिष का मुख्य आधार (Numerology Meaning in Hindi) मानी जाती है। जन्म तिथि न केवल व्यक्तित्व को दर्शाती है, बल्कि जीवन को भी प्रभावित करती है।
अगर आपको जन्म तिथि के माध्यम से भाग्य संख्या निकालनी है, तो इसके लिए सबसे पहले व्यक्ति विशेष की जन्म तिथि लिखें। इसके बाद उसके सभी अंकों को जोड़ लें और इन अंकों को तब तक जोड़ना है जब तक आपको केवल एक अंक नहीं मिल जाता। उदाहरण : 25 - 12 – 2000। 2 + 5 + 1 + 2 + 2 + 0 + 0 + 0 = 12 = 3 यानी की यहां भाग्य संख्या 3 होगी।
नाम से अंक ज्योतिष (Numerology by Name in Hindi)
अंक ज्योतिष के अंदर नाम को अत्यधिक महत्व दिया जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि नाम की ध्वनि व्यक्ति की ऊर्जा को मुख्य रूप से प्रभावित करती है। नाम के अक्षरों को संख्याओं में बदलने के लिए अंक ज्योतिष का इस्तेमाल किया जाता है। अंग्रेजी के अक्षरों को 1 से 9 तक के अंकों में बदला जा सकता है। उदाहरण : A = 1, B = 2, C = 3 आदि। अधिकतर लोग अपने नाम में अतिरिक्त अक्षर जोड़ने, नाम को छोटा या बड़ा करने जैसे काम करते हैं, ताकि उन्हें अपने जीवन में अधिक सफलता मिल सके।
अंक ज्योतिष चार्ट (Numerology Chart)
अंक हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ये अंक बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। इन्हीं अंकों के माध्यम से हम व्यक्ति के जीवनऔर व्यक्तित्व के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त कर पाते हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन को 3 तरह के अंक ही प्रभावित कर सकते हैं। उन्हें मूलांक, भाग्यांक और नामांक के नाम से जाता है। इन्हीं महत्वपूर्ण अंकों को लो-शू-ग्रिड में भरना अंक ज्योतिष चार्ट कहलाता है। अंक ज्योतिष (Numerology Meaning in Hindi) के चार्ट को पढ़ने के लिए मजबूत संख्या, कंजोर संख्या और लुप्त संख्या को देखकर जीवन की प्रवृत्तियों को समझा जाता है।
अंक ज्योतिष में ग्रह (Numerology Planets in Hindi)
प्रत्येक संख्या किसी एक ग्रह की स्वामित्व होती है। इसी के अनुसार व्यक्ति के गुण का आंकलन भी किया जाता है। ग्रहों के अनुसार इसका प्रभाव जीवन में स्वास्थ, करियर, सोच, स्वभाव आदि पर पड़ता है। आइए इन पर एक नजर डालें।
| संख्या | ग्रह | स्वभाव |
| 1 | सूर्य | राजा |
| 2 | चंद्र | रानी |
| 3 | गुरु | मंत्री |
| 4 | राहु | बदमाश |
| 5 | बुध | राजकुमार/मुनीम |
| 6 | शुक्र | शकुनि |
| 7 | केतु | छाया ग्रह |
| 8 | शनि | न्यायाधीश/सेवक |
| 9 | मंगल | सेनापति |
अंक ज्योतिष में नंबर का महत्व
नंबर 1 से 9 (अर्थ एवं विशेषता)
- नंबर 1 - यशस्वी, तेजस्वी, धार्मिक, सफलता को प्राप्त. गुस्सा जल्दी आना
- नंबर 2 – भावुक, करुणामय, दयालु, ज्यादा सोचने वाले, काल्पनिक
- नंबर 3 – ज्ञानी, सलाहकार, आत्मविश्वासी, सामाजिक, ऑकल्ट साइंस में रुचि
- नंबर 4 - दबंग प्रवृत्ति, शैतान प्रवृत्ति, बागी स्वभाव, मेहनती
- नंबर 5 - बुद्धिमान, गणित विद्या के जानकार, व्यापार की रुचि
- नंबर 6 – आकर्षक, पारिवारिक, यात्रा के शौकीन
- नंबर 7 – विश्वासपात्र, भावुक, खोजबीन करने वाले
- नंबर 8 – मेहनती, न्यायप्रिय, जिम्मेदार
- नंबर 9 – गुस्से वाले, जिद्दी, सामाजिक कार्यकर्ता
अंक ज्योतिष के फायदे और नुकसान (Advantages & Disadvantages in Hindi)
अंक ज्योतिष के फायदों में आत्म-विश्लेषण करने में सहायक, निर्णय लेने में मददगार, आत्मविश्वास बढ़ाना, सकारात्मक सोच विकसित करना शामिल हैं। वहीं अंक ज्योतिष के कारण लोगों में अंधविश्वास फैलने का खतरा बना रहता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति अपना हर फैसला Numerology से ही लेना चाहता है। अंक ज्योतिष की वजह से वैज्ञानिक प्रमाणों की कमी भी बनी रहती है।
अंक ज्योतिष के संतुलित दृष्टिकोण की बात करें, तो Numerology को केवल मार्गदर्शन के रूप में ही उपयोग किया जा सकता है। इसे जीवन का अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता है।
क्या अंक ज्योतिष सच होती है?
अक्सर अंक ज्योतिष को लेकर मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या ये सच में काम करती है या सिर्फ विश्वास करने वाली बात है? अंक ज्योतिष को कई लोग आध्यात्मिक विज्ञान मानकर विश्वास करते हैं। वहीं बात इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की कि जाए तो विज्ञान में इसके दावों के कोई ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।
Numerology से जुड़े मिथ की बात करें तो अंक ज्योतिष को लेकर ये माना जाता है कि अगर अंकों में बदलाव कर लिए जाएं तो जीवन में भी बदलाव हो जाएगा। Numerology से जुड़ी सच्चाई यही है कि अंक ज्योतिष व्यक्ति की सफलता, मेहनत, परिस्थिति और निर्णयों पर भी निर्भर करती है।
अंक ज्योतिष (Numerology Meaning in Hindi) कैसे सीखें?
अंक ज्योतिष से जुड़ी कई किताबें और ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं। उन किताबों को पढ़कर अंक ज्योतिष को बेहतर तरीके से सीखा जा सकता है। इसके लिए कई तरह के ऑनलाइन कोर्स की सुविधा भी है जिन्हें अपनाकर आप अंक ज्योतिष में गुणवत्ता हासिल कर सकते हैं।
NUMEROLOGY का अनुभव तभी बढ़ सकता है, जब इसका अभ्यास ज्यादा से ज्यादा किया जाएगा। अंक ज्योतिष का रोजाना अभ्यास करने से ही इसमें आपकी बेहतर समझ विकसित होने लगेगी। अंक ज्योतिष को बेहतरीन विशेषज्ञों द्वारा भी सीखा जा सकता है। अनुभवी NUMEROLOGISTS द्वारा इसे सीखने से बेहतर ज्ञान और अनुभव विकसित हो सकता है।
अंक ज्योतिष का उपयोग कहाँ होता है?
- करियर - अंक ज्योतिष की मदद से करियर में बेहतर तरीके से चयन किया जा सकता है। इसकी मदद से व्यक्ति को उपयुक्त करियर चुनने में मदद मिलती है, साथ ही उस क्षेत्र में सफलता हासिल करने में भी सहायता मिलती है।
- विवाह - Numerology के माध्यम से विवाह और संबंधों में भी ताल-मेल बैठाने में मदद मिलती है। इससे यह पता चल सकता है कि दो व्यक्तियों के बीच का मूलांक उनके संबंध को किस तरह से प्रभावित कर सकता है।
- बिजनेस - अंक ज्योतिष के जरिए सही बिजनेस का चयन करने में भी मदद मिलती है। इसमें अंकों के माध्यम से बिजनेस में सफलता या असफलता का पता लगाया जाता है।
- नामकरण - Numerologyमें प्रत्येक अक्षर के नाम और उसकी संख्या की गणना करके व्यक्ति के भाग्य को दर्शाया जाता है। नामाकरण अंक ज्योतिष का उपयोग करके निकट भविष्य का पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष की मदद से कंपनी, बच्चों के नामकरण में बहुत मदद मिलती है।
- आत्म-सुधार – अंक ज्योतिष के माध्यम से अपनी कमियों और कमजोरियों को जाना जा सकता है। ऐसे मे उन्हें जानकर उनमे सुधार किया जा सकता है।
निष्कर्ष
अंक ज्योतिष का मुख्य निष्कर्ष यही है कि पृथ्वी की हर चीज़ ऊर्जा और वाइब्रेशन्स से बनी हुई है। इन कंपनों को 1 से 9 तक के अंकों के जरिए जीवन को समझने का प्रयास किया जाता है। वैसे तो अंक ज्योतिष प्राचीन, रोचक और लोकप्रिय विद्या माना जाता है। Numerologyमार्गदर्शन करने में भी सहायक मानी जाती है, लेकिन अंक ज्योतिष को भाग्य का निर्धारक मानना उचित नहीं होता है, क्योंकि अंक ज्योतिष कोई जादू नहीं है, जिसके माध्यम से उस पर निर्बर हुआ जा सके। इसमे बस अंकों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार आदि को समझा जाता है।
Read More:
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.