Flypped Hindi

Zodiac Signs in Hindi: 12 राशियों के नाम, अर्थ और व्यक्तित्व पर इसका प्रभाव

By |
Zodiac Signs in Hindi: 12 राशियों के नाम, अर्थ और व्यक्तित्व पर इसका प्रभाव

हमारा स्वभाव कैसा है, हमारा करियर किस दिशा में होगा, हमारी खूबियां क्या है और हमारी कमजोरियां क्या है? इस तरह के सभी सवालों का जवाब कहीं मिलता है, तो वो है ‘Zodiac Signs in Hindi’। ज्योतिष शास्त्र में Zodiac Signs in Hindi का बहुत अधिक महत्व माना जाता है, क्योंकि यह हमारे जीवन, स्वभाव और भविष्य की दिशा तय करने में मदद करता है।

जब भी किसी व्यक्ति के भविष्य या उसके व्यक्तित्व को समझना होता है, तो सबसे पहले उसकी राशि की ही गणना की जाती है। ब्रह्मांड में मौजूद ग्रहों की चाल का सीधा असर हमारी राशियों पर पड़ता है। आज के लेख में हम आपको 12 Zodiac Signs in Hindi, उनके गहरे अर्थ, महत्व और उनके स्वभाव से जुड़ी सभी जरूरी बातें बहुत ही आसान शब्दों में बताएंगे, ताकि आपके मन में राशियों को लेकर जो भी संदेह हो, वह मिट सकें। आइए जानते हैं।

Zodiac Sign Meaning in Hindi: राशि क्या होती है और महत्व

अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल पैदा होते हैं कि What is Zodiac Sign in Hindi और यह कितना गहरा असर दिखाती है? आसान शब्दों में समझें तो Zodiac Sign Meaning in Hindi का सीधा अर्थ "राशि चिन्ह" से होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आकाश मंडल में सूर्य की परिक्रमा के मार्ग को 12 बराबर भागों में बांटा गया है और इन 12 भागों को ही हम Zodiac Signs in Hindi यानी की राशियां कहते हैं।

जब भी कोई बच्चा जन्म लेता है, तो उस समय चंद्रमा जिस नक्षत्र या राशि समूह में मौजूद होता है, वही उस व्यक्ति की चंद्र राशि कहलाती है। राशियों का इतिहास हजारों साल पुराना है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्राचीन काल में हमारे ऋषियों-मुनियों ने तारों के समूहों के आकारों को देखा और उनके आधार पर ही इन राशियों के नाम और प्रतीक का निर्धारण किया।

उदाहरण के लिए, तारों का जो समूह देखने में भेड़ जैसा लगा, उसे मेष और जो शेर जैसा दिखा, उसे सिंह राशि का नाम दिया गया। यह खगोलीय विभाजन आज भी हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित करता है।

एक जरूरी नोट: पश्चिमी ज्योतिष (Western Astrology) में सूर्य की स्थिति यानी सन साइन (Sun Sign) को मुख्य आधार माना जाता है, जबकि भारतीय वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा की स्थिति यानी मून साइन (Moon Sign) को सबसे सटीक और महत्वपूर्ण माना जाता है।

12 Zodiac Signs in Hindi: सभी राशियों के नाम

आप सभी 12 राशियों (All Zodiac Signs in Hindi) के अंग्रेजी नाम, उनके हिंदी नाम और प्रतीक के नाम एक नजर में आसानी से देख सकते हैं।

English Zodiac Sign (अंग्रेजी में नाम)Hindi Zodiac Sign (राशि)पारंपरिक प्रतीक (Symbol)मुख्य तत्व (Element)
Ariesमेष(भेड़ / Ram)अग्नि (Fire)
Taurusवृषभ(बैल / Bull)पृथ्वी (Earth)
Geminiमिथुन(जुड़वां / Twins)वायु (Air)
Cancerकर्क(केकड़ा / Crab)जल (Water)
Leoसिंह(शेर / Lion)अग्नि (Fire)
Virgoकन्या             (कुमारी / Virgin)पृथ्वी (Earth)
Libraतुला(तराजू / Balance)वायु (Air)
Scorpioवृश्चिक(बिच्छू / Scorpion)जल (Water)
Sagittariusधनु(धनुर्धारी / Archer)अग्नि (Fire)
Capricornमकर(मगरमच्छ / Goat)पृथ्वी (Earth)
Aquariusकुंभ(घड़ा / Water Bearer)वायु (Air)
Piscesमीन(मछली / Fishes)जल (Water)

12 zodiac signs in hindi और उनकी विशेषताएं

  1. मेष राशि (Aries): यह राशि चक्र की पहली राशि होती है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही ऊर्जावान, साहसी और निडर होते हैं। करियर में इन राशि के लोगों का बोलबाला होता है, ये लोग बेहतरीन लीडर बनते हैं और सेना, पुलिस या बिजनेस में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं। प्रेम जीवन में ये काफी वफादार होते हैं, लेकिन इनका गुस्सा और जल्दबाजी इनकी सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक है।
  2. वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, जो इन्हें शांत, धैर्यवान और कलाप्रेमी बनाता है। इन राशि वाले लोगों का स्वभाव बहुत ही आकर्षक होता है और ये लोग जीवन में सुख-सुविधाएं और धन कमाना पसंद करते हैं। रिश्तों के मामले में ये बहुत ही भरोसेमंद साथी बनते हैं। हालांकि, इनका स्वभाव थोड़ा सा जिद्दी होता है, जिससे इन्हें बदलाव कम पसंद आते हैं।
  3. मिथुन राशि (Gemini): इस राशि का स्वामी बुद्ध होता है, जिस वजह से यह बहुत ही बुद्धिमान और बातूनी स्वभाव के होते हैं। इनका सामाजिक जीवन बहुत ही एक्टिव होता है और ये नए-नए दोस्त बनाना पसंद करते हैं। इन्हें सबसे अधिक सफलता राइटिंग, मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र में मिलती है। इनकी मुख्य चुनौती यह है कि ये किसी एक काम पर लंबे समय तक फोकस नहीं कर पाते हैं।
  4. कर्क राशि (Cancer): इन राशियों के जातकों का स्वामी चंद्रमा होने के कारण ये लोग बेहद भावुक, संवेदनशील और दयालु होते हैं। इनके लिए इनका परिवार और रिश्ते ही सब कुछ होते हैं और ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। व्यापार और नौकरी में ये अपनी रचनात्मकता से आगे बढ़ते हैं। लेकिन इनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि इनका मूड बार-बार मूड बदलता रहता है।
  5. सिंह राशि (Leo): सिंह राशि का स्वामी साक्षात सूर्य देव हैं, जो इन्हें गजब की नेतृत्व क्षमता और राजा जैसा आत्मविश्वास देते हैं। इस राशि के लोग जहां भी जाते हैं, वहां आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इतना ही नहीं, इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान भी मिलता है। करियर में ये हमेशा ऊंचे पदों पर बैठना पसंद करते हैं। इनका अत्यधिक अहंकार कभी-कभी इनके बने-बनाए रिश्तों को खराब कर देता है।
  6. कन्या राशि (Virgo): बुध ग्रह के प्रभाव वाली कन्या राशि के लोग अपनी विश्लेषणात्मक सोच और कड़े अनुशासन के लिए पहचाने जाते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही बारीकी और परफेक्शन के साथ काम करना पसंद करते हैं। लेकिन दूसरों में लगातार कमियां ढूंढने की आदत इन्हें कई लोगों से दूर कर देती है।
  7. तुला राशि (Libra): तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है और प्रतीक तराजू है, जो जीवन में संतुलन और न्याय को दर्शाता है। तुला राशि के लोग बहुत ही शांत प्रवृत्ति और अच्छे सामाजिक व्यवहार वाले होते हैं। इनका करियर कला, फैशन और कानूनी मामलों में अधिक होता है। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि ये किसी भी बात पर तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं।
  8. वृश्चिक राशि (Scorpio): मंगल और प्लूटो के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफी रहस्यमयी और गहरा होता है। इन राशियों के जातकों में दृढ़ निश्चय लेने की क्षमता होती है। ये लोग एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर छिपी भावनाओं को समझना मुश्किल होता है। यदि कोई इन्हें धोखा दे, तो ये उसे आसानी से माफ नहीं करते।
  9. धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि का स्वामी बृहस्पति यानी की गुरु है, जो इन्हें धार्मिक, ज्ञानप्रेमी और साहसिक स्वभाव का बनाता है। इन लोगों को यात्राएं करना और नई-नई जगहों को खोजना बहुत पसंद होता है। धनु राशि के लोग हमेशा सकारात्मक सोचते हैं और टीचिंग, रिसर्च या कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। कई बार ये बिना सोचे-समझे सच बोल देते हैं, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
  10. मकर राशि (Capricorn): शनि देव के स्वामित्व वाली मकर राशि के जातक बेहद मेहनती, व्यावहारिक और महत्वाकांक्षी होते हैं। इनका पूरा ध्यान अपने करियर और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर होता है। ये लोग बहुत ही अनुशासित जीवन जीते हैं और धीरे-धीरे सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। स्वभाव से थोड़े गंभीर होने के कारण ये अपनी भावनाएं किसी के सामने व्यक्त नहीं कर पाते।
  11. कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि का स्वामी भी शनि ग्रह है, लेकिन इनका झुकाव नवाचार, आधुनिक विचारों और रचनात्मकता की तरफ अधिक देखने को मिलता है। इनकी सोच बहुत ही स्वतंत्र होती है और ये समाज की भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ये लोग कमाल करते हैं। इनकी कमजोरी यह है कि ये हर किसी से जल्दी घुल-मिल नहीं पाते।
  12. मीन राशि (Pisces): राशि चक्र की अंतिम राशि है, जिसका स्वामी गुरु ग्रह है। मीन राशि के लोग अत्यधिक कल्पनाशील, आध्यात्मिक और संवेदनशीलता से भरे होते हैं। ये लोग कला, संगीत और लेखन की दुनिया में बहुत नाम कमाते हैं। दूसरों के दुख को देखकर ये तुरंत पिघल जाते हैं। इनकी कमजोरी यह है कि ये कई बार हकीकत की दुनिया से दूर सपनों की एक अलग दुनिया में खोए रहते हैं।

How to Find Your Zodiac Sign: जन्म तिथि और कुंडली का महत्व

कई बार लोगों को यह प्रश्न करते हुए देखा जाता है कि अपनी सही राशि की पहचान (Zodiac Signs in Hindi) कैसे करें। ज्योतिष शास्त्र में इसके मुख्य रूप से दो तरीके बताए गए हैं, जिनके आधार पर आप अपनी राशि जान सकते हैं।

जन्म तिथि के आधार पर (Zodiac Sign According to Date of Birth): पश्चिमी ज्योतिष शास्त्र में आपकी जन्म की तारीख और महीने के आधार पर राशि तय होती है। जैसे यदि आपका जन्म 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच हुआ है, तो आपकी राशि मेष होगी।

जन्म कुंडली के आधार पर (By Birth Chart): भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आपके जन्म के समय, सटीक स्थान और तारीख की मदद से एक कुंडली तैयार की जाती ह। इस कुंडली में चंद्रमा जिस नंबर की राशि में बैठा होता है, वही आपकी असली राशि मानी जाती है।

नोट: आज के समय में ऑनलाइन इंटरनेट पर कई ऐसे Zodiac Sign Calculator और ज्योतिष वेबसाइट्स उपलब्ध हैं, जहां आप बड़ी ही आसानी से जन्म की सही डिटेल्स डालकर मात्र कुछ ही सेकंड में अपनी राशि, नक्षत्र और अपना दैनिक राशिफल आसानी से पता लगा सकते हैं।

सबसे खतरनाक राशियां कौन-सी मानी जाती हैं? (most dangerous zodiac signs)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, Most Dangerous Zodiac Signs का यह अर्थ बिल्कुल भी नहीं है कि व्यक्ति बुरा या अपराधी है। बल्कि इसका अर्थ यह होता है कि कुछ विशेष राशियों के लोगों में गुस्सा, जुनून, बदला लेने की भावना या अपनी बात मनवाने की जिद दूसरों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जो अक्सर चर्चा में रहती हैं।

  1. वृश्चिक (Scorpio): इस राशि के लोग बहुत ही जुनूनी होते हैं। अगर कोई इन्हें धोखा दे देता है, तो ये लोग चुपचाप तरीके से बदला लेने के उपाय ढूंढते हैं।
  2. मेष (Aries): अग्नि तत्व की राशि होने की वजह से इनका गुस्सा बहुत तेज होता है और ये गुस्से में बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा कदम उठा लेते हैं।
  3. सिंह (Leo): इन राशि के लोगों का स्वाभिमान बहुत ऊंचा होता है और यदि कोई इनके सम्मान को ठेस पहुंचाए, तो ये बेहद आक्रामक और खतरनाक रूप अपना सकते हैं।
  4. मकर (Capricorn): ये लोग बहुत ही ठंडे दिमाग से और योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं, जिससे इनके विरोधी कभी इनका मुकाबला नहीं कर पाते।

Zodiac Signs in Hindi से जुड़े सामान्य मिथक और तथ्य

हमारे समाज में राशियों (Hindi Zodiac Sign) को लेकर कई तरह की गलतफहमियां फैली हुई हैं। आइए जानते हैं कि इन गलतफहमियों को कैसे दूर किया जा सकता है।

क्रमांकराशियों से जुड़े सामान्य मिथक (Myths)उनके पीछे का असली तथ्य (Facts)
1.राशि हमारे जीवन का पूरा भविष्य पहले से तय कर देती है।राशि और ग्रह केवल हमारे जीवन पर असर डालते है और संकेत देते हैं। हमारा भविष्य हमारी मेहनत और कर्मों से बदलता है।
2.एक ही राशि के दुनिया में रहने वाले सभी लोग बिल्कुल एक जैसे होते हैं।हर व्यक्ति की कुंडली में लग्न, चंद्रमा, सूर्य और अन्य ग्रहों की स्थिति अलग होती है, इसलिए उनका व्यक्तित्व और स्वभाव भी अलग होता है।
3.समय के साथ किसी भी व्यक्ति की राशि बदल सकती है।आपका जन्म जिस समय हुआ है, उस समय के ग्रहों के आधार पर तय हुई राशि जीवनभर कभी नहीं बदलती है।

 राशि का व्यक्तित्व पर असर

  1. व्यक्तित्व: राशि के तत्व जैसे- अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल व्यक्ति का स्वभाव तय करते हैं, जिससे व्यक्ति साहसी, शांत, बातूनी या भावुक बनता है।
  2. करियर: ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियां लीडरशिप स्वभाव रखती हैं, तो कुछ बिजनेस व क्रिएटिविटी में सफल होती हैं।
  3. प्रेम और विवाह: यह पार्टनर के साथ आपसी तालमेल  और प्यार में व्यक्ति के समर्पण व वफादारी को दर्शाती हैं।
  4. मित्रता: समान तत्व या मित्र ग्रहों वाली राशियों के लोग एक-दूसरे की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं और जीवन में अच्छे व सच्चे दोस्त बनते हैं।
  5. निर्णय क्षमता: मेष जैसी राशियां तुरंत और निडर फैसले लेती हैं, जबकि तुला जैसी राशियां सोच-विचार में काफी समय लगाती हैं।

निष्कर्ष

संक्षेप में कहें तो Zodiac Signs in Hindi हमारे छिपे हुए व्यक्तित्व, आंतरिक खूबियों और कमजोरियों को समझने का एक बहुत ही सुंदर और प्राचीन माध्यम है। सभी 12 Zodiac Signs in Hindi, उनके तत्वों और स्वामियों का हमारे दैनिक जीवन, करियर, प्रेम संबंधों और निर्णय लेने की क्षमता गहर असर देखने को मिलता है।

जन्म तिथि या कुंडली की मदद से आप अपनी सही राशि का पता लगाकर अपने जीवन को एक बेहतर और सही दिशा दे सकते हैं। यदि आप भी अपने बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो आज ही किसी अच्छे ऑनलाइन Zodiac Sign Calculator या एक्सपर्ट ज्योतिषी की मदद से अपनी राशि की जांच करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।

Disclaimer: वास्तव में कोई भी राशि अच्छी या बुरी नहीं होती है। हर इंसान का व्यवहार उसकी कुंडली के ग्रहों की स्थिति, उसके अच्छे संस्कारों और उसके आसपास की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। इसलिए किसी भी राशि के प्रति कोई गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Zodiac Sign का हिंदी में मतलब "राशि चिन्ह" होता है। यह आकाश मंडल के उन 12 काल्पनिक भागों को दर्शाता है, जिनके आधार पर मनुष्य के स्वभाव की गणना की जाती है।

राशियां खगोल विज्ञान और ज्योतिष का एक विभाजन है, जो सूर्य या चंद्रमा की स्थिति के अनुसार तय होता है। आपके जन्म के समय ग्रह जिस राशि समूह में होते हैं, वही आपका जोडियक साइन (Zodiac Signs in Hindi) कहलाता है।

ज्योतिष शास्त्र में मिथुन (Gemini) और कन्या (Virgo) राशि को सबसे अधिक बुद्धिमान माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन दोनों राशियों का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि, तर्क और चालाकी का कारक होता है।

सभी 12 राशि चिन्ह क्रमशः मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) हैं।

पश्चिमी ज्योतिष के अनुसार, आप अपने जन्म के महीने और तारीख से अपनी राशि का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन किसी भी 'Zodiac Sign Calculator' में अपनी जन्म तिथि डालकर इसे तुरंत चेक कर सकते हैं।

ज्योतिष में धनु (Sagittarius) और मीन (Pisces) राशि को सबसे भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि इनका स्वामी भाग्य और सुख के देवता बृहस्पति (गुरु) हैं। इसके अलावा सिंह और तुला राशि को भी बहुत लकी माना जाता है।

No tags available for this post.