Flypped Hindi

Best Bluetooth Earphones Under 2000: दमदार बेस और बैटरी वाले ईयरफोन्स, जानें आपके लिए क्या सही?

By |
 Best Bluetooth Earphones Under 2000: दमदार बेस और बैटरी वाले ईयरफोन्स, जानें आपके लिए क्या सही?

आज के डिजिटल युग में एक स्मार्टफोन का होना जितना जरूरी है, उतना ही एक बेहतरीन ऑडियो गैजेट का होना भी आवश्यक है। ऐसे में मार्केट में कई तरह के बेहतरनी ऑडियो डिवाइस जैसे- ईयरफोन्स, स्पीकर, माइक्रोफोन उपलब्ध है, जो कि आपकी सभी आवश्यकता को पूरा करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऑडियो गैजेट ‘Earphones’ है। क्योंकि यह कॉल अंटेड करने, गाने सुनने आदि के लिए बहुत उपयोगी है।

बता दें कि भारत में Best Bluetooth Earphones Under 2000 in Hindi की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस बजट रेंज में आपको शानदार बेस, दमदार बैटरी लाइफ और एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) जैसे प्रीमियम फीचर्स आसानी से मिल जाते हैं। फिर चाहे आपको ऑफिस की कॉल अंटेड करना हो या जिम में वर्कआउट के समय अपने पसंद के गानों का लुत्फ उठाना हो, यह ईयरफोन आपकी सभी जरूरतों का ध्यान रखेंगे।

आज के अपने इस ब्लॉग में हम आपके लिए ऐसे ईयरफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कि आपके लिए बेस्ट (Best Earphones Under 2000 in Hindi) होंगे। हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद टॉप 10 विकल्पों के साथ-साथ उन्हें चुनते समय ध्यान में रखने वाली जरूरी बातों के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।

ब्लूटूथ ईयरफोन्स क्या होते हैं और इनकी जरूरत क्यों है?

ब्लूटूथ ईयरफोन्स ऐसे ऑडियो डिवाइस होते हैं, जो बिना किसी वायर या तार के आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट से कनेक्ट हो जाते हैं। इनमें शॉर्ट रेंज वायरलेस टेक्नोलॉजी का यूज किया जाता है, जिससे बड़ी ही आसानी से डेटा ट्रांसफर हो जाता है। अगर हम वायर्ड और वायरलेस ईयरफोन्स के बीच के अंतर की बात करें, तो पुराने समय के वायर्ड ईयरफोन्स के तार अक्सर आपस में उलझ जाते थे, जिससे उनके टूटने का डर हमेशा बना रहता था।

लेकिन, वायरलेस ईयरफोन्स में आपको इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना होता है। ये ईयरफोन्स आपको पूरी आजादी देते हैं। आप फोन को टेबल पर रखकर कमरे में कहीं भी घूमते हुए कॉल्स पर बात कर सकते हैं या बिना किसी उलझन के रनिंग कर सकते हैं।

Best Bluetooth Earphones Under 2000 in Hindi: खरीदने के फायदे

अगर आप 2000 रूपये से भी कम कीमत वाले ईयरफोन खरीदते हैं, तब भी आपको कई सारे फीचर्स बेहतरीन फायदों के साथ मिल जाएंगे।

  1. वायरलेस फ्रीडम: जब आपको बिना तार के झंझट के साथ संगीत सुनने की आजादी मिलती है, तो आपका काम करने का अनुभव दोगुना बेहतर हो जाता है।
  2. बेहतर साउंड क्वालिटी: आजकल के बजट ईयरफोन्स में 10mm से लेकर 12.4mm तक के बड़े ड्राइवर्स मिलते हैं, जो आपको डीप बेस और क्लियर वोकल्स प्रदान करते हैं। इनकी मदद से आपको बेहतर साउंड क्वालिटी मिलती है।
  3. गेमिंग और कॉलिंग के लिए उपयोगी: कम कीमत वाले इन ऑडियो गैजेट्स में आपको लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और क्लियर कॉलिंग के लिए एडवांस माइक दिए जाते हैं।
  4. लंबी बैटरी लाइफ: इस रेंज के नेकबैंड और ईयरफोन्स एक बार फुल चार्ज होने पर 24 घंटे से लेकर 60 घंटे तक का लंबा प्लेबैक टाइम आसानी से दे सकते हैं।
  5. फिटनेस और ट्रैवल: वाटर और स्वेट रेजिस्टेंस रेटिंग होने के कारण इन्हें जिम या यात्रा के दौरान बिना किसी डर के यूज किया जा सकता है।

NOTE: Technology News in Hindi और Hindi News Portal के जरिए AI, गैजेट्स, स्मार्टफोन, इंटरनेट और डिजिटल दुनिया की ताज़ा अपडेट्स प्राप्त करें।

Bluetooth Earphones Under 2000 in Hindi चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • अगर आप मार्केट में नया ईयरफोन खरीदने जा रहे है, तो इसे चुनते समय आपको विज्ञापन के दावों से हटकर इसके मुख्य तकनीकी फीचर्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
  • अगर आपको भारी बेस पसंद हैं, तो हमेशा बड़े ड्राइवर साइज वाले मॉडल्स की तरफ जाएं। क्योंकि इनमें ही आपको दमदार साउंड क्वालिटी मिलेगी।
  • आपको ऐसा मॉडल चुनना चाहिए, जो कम से कम 20 से 30 घंटे का कुल प्लेबैक सपोर्ट देता हो और जिसमें टाइप-सी फास्ट चार्जिंग की सुविधा मौजूद हो।
  • ब्लूटूथ वर्जन हमेशा लेटेस्ट जैसे- Bluetooth 5.2 या 5.3 होना चाहिए, ताकि कनेक्टिविटी एकदम स्थिर रहे और रेंज भी अच्छी मिले।
  • कॉलिंग के लिए हमेशा एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) या एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) वाले ऑप्शन को ही चुनें, ताकि बाहर होने वाले शोर-शराबे में भी आपकी आवाज साफ सुनाई दे।
  • ईयरफोन्स का वजन कम होना चाहिए और उनके ईयरटिप्स का फिट आरामदायक होना चाहिए, ताकि आप बिना कानों में दर्द के लंबे समय तक इसे आसानी से पहन सके।

Top 10 Best Bluetooth Earphones Under 2000 in Hindi: देखें लिस्ट

यहां आपको इंडियन मार्केट में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले Top 10 Best Bluetooth Earphones Under 2000 in Hindi की लिस्ट दी गई है, जिन्हें आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर खरीद सकते हैं। हालांकि, सभी साइट्स पर इनकी रेट अलग-अलग हो सकती है, फिर भी ये आपको 2000 रुपये से कम की कीमत पर मिल जाएंगे।

OnePlus Bullets Wireless Z2: यह ईयरफोन बजट सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद माना जाता है। इसमें 12.4mm के विशाल डायनेमिक ड्राइवर्स मिलते हैं, जो क्रिस्प साउंड और हैवी बेस जनरेट करते हैं। इस ईयरफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें सुपरफास्ट चार्जिंग हैं।

  • बैटरी लाइफ: कुल 30 घंटे तक
  • मुख्य फीचर: क्विक स्विच और मैग्नेटिक कंट्रोल
  • चार्जिंग स्पीड: मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में 20 घंटे का बैकअप

CMF by Nothing Neckband Pro: अगर आपको प्रीमियम डिजाइन और कमाल के फीचर्स पसंद हैं, तो यह नेकबैंड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस बजट में भी 50dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है, जो बाहर से आने वाले शोर को पूरी तरह से रोक देता है। इसके साथ ही इसमें साउंड एडजस्ट करने के लिए एक रोटेटिंग डायल भी मिलता है।

  • बैटरी लाइफ: 37 घंटे तक का प्लेबैक
  • मुख्य फीचर: 50dB स्मार्ट एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC)

Realme Buds Wireless 3: यह नेकबैंड उन लोगो के लिए अच्छा विकल्प है, जो बैलेंस्ड ऑडियो के साथ बेहतरीन फीचर्स की भरमार चाहते हैं। इसमें 13.6mm का बड़ा बास बूस्ट ड्राइवर लगा है। यह डिवाइस 30dB ANC सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आपको कॉलिंग के दौरान बहुत ही शांत और स्पष्ट अनुभव मिलता है।

  • बैटरी लाइफ: करीब 40 घंटे तक
  • मुख्य फीचर: 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट

Oppo Enco Buds 2: यदि आप नेकबैंड की जगह पर ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स (TWS) खरीदना चाहते हैं, तो आप Oppo का यह मॉडल खरीद सकते हैं। इसमें 10mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। इसकी साउंड क्लैरिटी अपने प्राइस ब्रैकेट में सबसे बेहतरीन मानी जाती है।

  • बैटरी लाइफ: केस के साथ 28 घंटे
  • मुख्य फीचर: डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और IPX4 रेटिंग

boAt Rockerz 255 Pro+: जैसा की हम जानते हैं बोट कंपनी अपने सिग्नेचर साउंड और एक्स्ट्रा बेस के लिए आज की जनरेशन में काफी लोकप्रिय है। इस नेकबैंड में आपको बहुत ही तगड़ा बेस मिलता है। साथ ही इसकी IPX7 रेटिंग इसे पूरी तरह से वाटर और स्वेट प्रूफ बनाती है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के वर्कआउट करते समय भी इसे आसानी से यूज कर सकें।

  • बैटरी लाइफ: 60 घंटे का लंबा प्लेबैक
  • मुख्य फीचर: ASAP फास्ट चार्जिंग तकनीक

OnePlus Nord Buds 3r: यह वनप्लस की तरफ से आने वाले बेहद खूबसूरत और लाइटवेट ट्रूली वायरलेस इयरबड्स हैं। इस बड्स में आपको बेहतरीन 12.4mm के ड्राइवर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसका एर्गोनोमिक डिजाइन कानों में बहुत अच्छी तरह फिट होता है और गेमिंग के लिए इसमें बहुत ही कम लेटेंसी देखने को मिलती है।

  • बैटरी लाइफ: केस के साथ 54 घंटे तक
  • मुख्य फीचर: 94ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी

Realme Buds T200 Lite: इन इयरबड्स को खास उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में प्रीमियम लुक्स और क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस प्रोवाइड करते हैं। AI-पावर्ड ईएनसी (AI ENC) तकनीक की मदद से यह आसपास के बैकग्राउंड शोर को आसानी से फिल्टर कर देता है, जिससे कॉल्स बहुत साफ होती हैं।

  • बैटरी लाइफ: लगभग 30 घंटे कुल प्लेबैक
  • मुख्य फीचर: एआई एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (AI ENC)

boAt Rockerz 330 Pro: लंबा बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए बोट का यह नेकबैंड एक वरदान की तरह है। कंपनी का दावा है कि यह एक सिंगल फुल चार्ज पर लगातार कई दिनों तक चल सकता है। इसका रग्ड और धासू लुक इसे बाकी ऑडियो डिवाइस से बेहतर बनाता है।

  • बैटरी लाइफ: 60 घंटे का नॉन-स्टॉप बैकअप
  • मुख्य फीचर: ENx टेक्नोलॉजी फॉर क्लियर कॉल्स

Sony WI-C100: अगर आप एक नामचीन इंटरनेशनल ब्रांड पर भरोसा रखते हैं, जो कि बेहतरीन साउंड क्वालिटी और सटीक आउटपुट दे, तो सोनी का यह बेसिक ब्लूटूथ ईयरफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा। इसमें आपको कस्टमाइजेबल इक्वलाइज सपोर्ट मिलता है, जिसे आप ऐप के जरिए सेट कर सकते हैं।

  • बैटरी लाइफ: 25 घंटे तक
  • मुख्य फीचर: हेडफोन कनेक्ट ऐप सपोर्ट

Samsung Type-C Earphones (Alternative): यदि आप ब्लूटूथ चार्ज करने के झंझट से पूरी तरह बचना चाहते हैं, तो सैमसंग का यह प्रीमियम वायर्ड Type-C ईयरफोन (Best Type C Earphones Under 2000 in Hindi) एक बेहतरीन अल्टरनेटिव है। इसमें AKG की ट्यूनिंग मिलती है, जो स्टूडियो जैसी एकदम शुद्ध और हाई-फाई ऑडियो क्वालिटी देने में सक्षम है।

  • कनेक्टिविटी: वायर्ड Type-C (नो ब्लूटूथ रिक्वायर्ड)
  • मुख्य फीचर: AKG साउंड ट्यूनिंग और टू-वे स्पीकर्स

Best Bluetooth Earphones Under 2000: कीमत और बाकी डिटेल्स पर एक नजर

आपकी सुविधा के लिए हमने इनकी डिटेल्स को संक्षिप्त में समझाने का प्रयास किया है। साथ ही इनकी कीमत भी जोड़ी है। लेकिन ध्यान रहे इनकी कीमत ऑनलाइन साइट्स पर बदलती रहती है। चलिए Best Bluetooth Earphones Under 2000 in India in hindi पर एक नजर डाल लेते हैं।

मॉडल का नामडिवाइस का प्रकारबैटरी लाइफमुख्य खासियतकीमत
OnePlus Bullets Z2नेकबैंड30 घंटे12.4mm ड्राइवर, फास्ट चार्ज1,699 - 1,899 रुपये के बीच
CMF by Nothing Proनेकबैंड37 घंटे50dB एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन1,799 - 1,999 रुपये के बीच
Realme Buds Wireless 3नेकबैंड40 घंटे30dB ANC, स्पैटियल ऑडियो1,699 - 1,799 रुपये के बीच
Oppo Enco Buds 2TWS इयरबड्स28 घंटेडॉल्बी एटमॉस, डीप बेस1,499 - 1,799 रुपये के बीच
boAt Rockerz 255 Pro+नेकबैंड60 घंटेIPX7 वाटरप्रूफ, एक्स्ट्रा बेस1,099 - 1,299 रुपये के बीच
OnePlus Nord Buds 3rTWS इयरबड्स54 घंटेलॉन्ग बैटरी लाइफ, लो लेटेंसी1,799 - 1,999 रुपये के बीच
Samsung Type-C Earphonesवायर्ड ईयरफोनवायर्ड Type-C (नो ब्लूटूथ)टू-वे स्पीकर्स और प्रीमियम डिज़ाइन700 - 1800 रुपये के बीच
boAt Rockerz 330 Proवायरलेस नेकबैंड60 घंटे नॉन-स्टॉप बैकअपENx टेक्नोलॉजी (क्लियर कॉल्स)1399 – 1499 रुपये के बीच
Sony WI-C100ब्लूटूथ ईयरफोन25 घंटे तकहेडफ़ोन कनेक्ट ऐप सपोर्ट1330 – 149 रुपये के बीच
Realme Buds T200 Liteट्रूली वायरलेस इयरबड्स (TWS)लगभग 30 घंटे कुल प्लेबैकAI एनवायरनमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन (AI ENC)1399 रुपये

 Best Bluetooth Earphones Under 2000: जरूरतों के अनुसार हमारे खास सुझाव

  1. म्यूजिक और बेस लवर्स के लिए: यदि आप म्यूजिक लवर्स हैं, तो आपको OnePlus Bullets Wireless Z2 या boAt Rockerz 255 Pro+ की तरफ जाना चाहिए, क्योंकि इनमें मिलने वाला बेस काफी दमदार है।
  2. कॉलिंग और ऑफिस मीटिंग्स के लिए: सबसे बेहतरीन ऑप्शन CMF by Nothing Neckband Pro या Realme Buds Wireless 3 रहेगा, क्योंकि इनका ANC बाहर के शोर को ब्लॉक कर देता है।
  3. सफर और वर्कआउट के लिए: आपके लिए boAt Rockerz 255 Pro+ सबसे बेस्ट है, क्योंकि इसकी वाटरप्रूफ रेटिंग बहुत शानदार है।

ब्लूटूथ ईयरफोन्स की देखभाल कैसे करें?

Best Bluetooth Earphones Under 2000 खरीदने से पहले आपको अपने ब्लूटूथ ईयरफोन्स की देखभाल का तरीका भी पता होना चाहिए। अपने किसी भी नए वायरलेस ऑडियो डिवाइस को लंबे समय तक सही स्थिति में रखने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना भी बहुत जरूरी है।

  1. अपने ईयरफोन्स को ओवरचार्ज करने से बचें। जैसे ही लाइट ग्रीन हो जाए, प्लग को हटा दें।
  2. हमेशा बॉक्स में दिए गए ओरिजिनल Type-C केबल का ही यूज करें और बहुत ज्यादा वॉट वाले फास्ट मोबाइल चार्जर से इन्हें चार्ज करने से बचें।
  3. वर्कआउट के बाद ईयरफोन्स पर जमा हुए पसीने को किसी साफ और सूखे कपड़े से पोंछकर ही केस या पाउच में रखें।
  4. ईयरबड्स के अंदर धूल या कान का वैक्स जमा होने पर उसे किसी सॉफ्ट ब्रश की मदद से धीरे-धीरे साफ करते रहें, ताकि साउंड क्वालिटी तेज और क्लियर बनी रहे।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर देखा जाए तो 2000 से कम का बजट आज के समय में किसी भी यूजर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस कीमत पर आपको अब फीचर्स से कोई समझौता नहीं करना होता है। ऐसे में चाहे आप वनप्लस की फास्ट चार्जिंग चुनें या नथिंग और रियलमी की बेहतरीन ANC टेक्नोलॉजी, सभी ब्रांड्स ग्राहकों को कम दाम में वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट्स दे रहे हैं।

यदि आप हमारी फाइनल रिकमेंडेशन जानना चाहते हैं, तो नेकबैंड कैटगरी में OnePlus Bullets Wireless Z2 और CMF by Nothing Neckband Pro ऑलराउंडर ऑप्शन बन सकते हैं। वहीं, अगर आपको बिना तार वाले छोटे बड्स बहुत पसंद हैं, तो Oppo Enco Buds 2 आपके लिए सबसे बेस्ट च्वॉइस बन सकती है। आप Best Bluetooth Earphones Under 2000 खरीदते समय अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से सही मॉडल चुनें, ताकि आपको शानदार साउंड क्वालिटी मिले और आप अपने पसंद के म्यूजिक का आनंद लें सकें!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

हां, इस बजट में Realme Buds Wireless 3 और CMF by Nothing Neckband Pro जैसे बेहतरीन ऑप्शंस मिलते हैं, जो दमदार ANC सपोर्ट के साथ आते हैं।

boAt Rockerz 255 Pro+ और boAt Rockerz 330 Pro इस सेगमेंट में सबसे बेस्ट (Best Bluetooth Earphones Under 2000) है, जो सिंगल चार्ज पर 60 घंटे तक का नॉन-स्टॉप प्लेबैक देते हैं।

क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग के लिए AI ENC या ANC वाले मॉडल्स जैसे OnePlus Bullets Z2 या Realme Buds T200 Lite सबसे शानदार ऑप्शन में से एक माना जाता है।

बिलकुल, OnePlus Nord Buds 3r जैसे ट्रूली वायरलेस इयरबड्स 94ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी ऑफर करते हैं, जिससे गेमिंग के दौरान कोई लैग नहीं मिलता।

ईयरफोन्स ओवरचार्ज करने से बचें और उन्हें चार्ज करने के लिए हमेशा बॉक्स के साथ आने वाले ओरिजिनल टाइप-सी केबल का ही यूज करें।

No tags available for this post.