Best Smartwatch Under 5000 in Hindi: कॉलिंग और प्रीमियम फीचर्स वाले टॉप ऑप्शन
आज का दौर डिजिटल के दौर में परिवर्तित हो चुका है, ऐसे में कलाई पर सिर्फ समय देखने वाली नॉर्मल सी वॉच लोगों को कम ही पसंद आती है। क्योंकि बदलते युग में लोगों की सोच भी तो बदल गई है। अब लोगों को ऐसी वॉच की तलाश रहती है, जो देखने में स्टायलिश हो और मल्टीपल काम आसानी से कर सकें।
अगर आपको भी ऐसी ही घड़ी की तलाश हैं, जो दिखने में स्टायलिश और सभी फंक्शन के साथ आती हो। इतना ही नहीं उसकी कीमत भी आपके बजट के हिसाब से फिट बैठे। यदि आपका जबाव हां है, तो आज के ब्लॉग में हम आपके लिए लेकर आए हैं शानदार फीचर्स वाली Best Smartwatch Under 5000 in Hindi।
इसके साथ ही आज के अपने ब्लाग में हम आपको यह भी बताएंगे कि एक अच्छी स्मार्टवॉच खरीदते समय आपको क्या-क्या चीजें देखने की जरूरत है। साथ ही एक स्मार्टवॉच में कौन-कौन से फंक्शन मिलते हैं? आइए जानते हैं।
Budget Smartwatch का बढ़ता ट्रेंड और आवश्यकता
पिछले कुछ समय से इंडियन वियरेबल्स मार्केट में कम कीमत वाली शानदार स्मार्टवॉचेस की मांग तेजी से बढ़ रही है। फिर चाहे कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स हो या ऑफिस जाने वाले वर्कर्स, हर कोई अपनी लाइफस्टाइल्स को बेहतर और अधिक अनुशासित बनाने के लिए इस तरह के डिवाइसेज का इस्तेमाल कर रहा है।
कम कीमत में मिलने वाले प्रीमियम फीचर्स: वर्तमान में कंपनियां अपने यूजर्स को ध्यान में रखकर 5000 रुपये से कम के बजट (Smartwatch Under 5000 in Hindi) में भी मेटल यूनिबॉडी डिजाइन, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और AI वॉइस असिस्टेंट जैसी अनेकों सुविधाएं देने लगी हैं। पहले जो एडवांस फीचर्स केवल बहुत महंगी घड़ियों में देखने को मिलते थे, अब इस बजट सेगमेंट में आसानी से उपलब्ध हैं।
किन लोगों के लिए सही है ये स्मार्टवॉच?: यह बजट रेंज उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा सही है, जो पहली बार फिटनेस ट्रैकर से स्मार्टवॉच पर शिफ्ट हो रहे हैं। वहीं, जो स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स बिना आपकी पॉकेट पर असर डाले एक स्टाइलिश और कॉलिंग फीचर वाली डिजिटल वॉच खरीदना चाहते हैं, तो यह उनके लिए सबसे बेस्ट है।
Smartwatch खरीदते समय किन फीचर्स का ध्यान रखें?
जब भी आप मार्केट में किसी भी ब्रांड की वॉच खरीदने चाहते हैं, तो उससे पहले आपको कुछ जरूरी तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए। यदि आप इन मुख्य फीचर्स को सही से चेक कर लेते हैं, तो आपका पैसा बिल्कुल सही जगह पर इनवेस्ट होगा।
डिस्प्ले क्वालिटी (AMOLED vs LCD Display): अगर आप भी Best Smartwatch Under 5000 in Hindi खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इस लिस्ट में सबसे पहले AMOLED स्क्रीन वाले मॉडल को खरीदने पर ध्यान देना चाहिए। एमोलेड डिस्प्ले न सिर्फ रंगों को बेहद खूबसूरत और ब्राइट दिखाती है, बल्कि यह तेज धूप में भी काफी क्लियर विजुअल्स देती है और बैटरी की भी बचत होती है।
बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग: स्मार्टवॉच खरीदने से पहले उसकी बैटरी लाइफ चैक करना न भूलें। स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ कम से कम 5 से 7 दिनों की जरूर होनी चाहिए, ताकि आपको इसे बार-बार चार्ज करने की फिक्र न करनी पड़े। आजकल कई मॉडल्स में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने लगा है, जिससे वॉच महज कुछ मिनटों में पूरे दिन के लिए तैयार हो जाती है।
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स:
- Heart Rate Monitor: यह सेंसर 24 घंटे आपके दिल की धड़कन की लाइव स्पीड पर पूरी नजर रखता है।
- SpO2 Sensor: ब्लड में ऑक्सीजन के लेवल की जांच करने के लिए आज के समय में यह फीचर सबसे ज्यादा जरूरी है।
- Sleep Tracking: रात में आपकी नींद की गहरी और हल्की क्वालिटी का पूरा विश्लेषण करने में मदद करता है।
- Sports Modes: जिम, रनिंग, सायकलिंग जैसी कई फिजिकल एक्टिविटीज को ट्रैक करने के लिए 100+ मोड्स मिलते हैं।
Note: Technology News in Hindi और Hindi News Portal के जरिए AI, गैजेट्स, स्मार्टफोन, इंटरनेट और डिजिटल दुनिया की ताज़ा अपडेट्स प्राप्त करें।
Top Smartwatch Under 5000 in Hindi: सबसे बेहतरीन विकल्प देखें
आपकी जरूरत का ध्यान रखते हुए यहां हमने भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ सबसे बेहतरीन और टॉप रेटेड स्मार्टवॉचेस को उनकी खास विशेषताओं के आधार पर लिस्ट किया है। अगर आपको भी तलाश है Best Smartwatch Under 5000 in Hindi की तो, आप इनमें से किसी एक वॉच को खरीद सकते हैं।
1.Realme 5 Watch In Hindi: Realme कंपनी ने अपनी इस Realme Watch 5 को Realme P4x 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया था। इसमें आपको डिस्प्ले, बिल्ड क्वालिटी और कनेक्टिविटी का अपडेटेड वर्जन देखने को मिलेगा। इस वॉच को आप महज 4,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। जैसे-
- 1.97-इंच की AMOLED डिस्प्ले (600 nits ब्राइटनेस)।
- प्रीमियम मेटल यूनिबॉडी डिजाइन।
- हेल्थ और फिटनेस के लिए इन-बिल्ट GPS, 108 स्पोर्ट्स मोड्स, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स का सपोर्ट।
- 460mAh की बैटरी स्टैंडर्ड, जो यूज में 16 दिनों का बैकअप देती है।
2.Noise ColorFit Pro Series: Noise ColorFit Pro सीरीज एक बेहतरीन और पॉकेट फ्रैंडली स्मार्टवॉच है। इस सीरीज के नए मॉडल, जैसे ColorFit Pro 5 और Pro 6, शानदार AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ मार्केट में उपलब्ध हैं। कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहने वालों के लिए यह एक परफेक्ट विकल्प है। इनमें आपको कई तरह की सुविधाएं देखने को मिल जाएगी।
- इन-बिल्ट ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर की सुविधा, जिससे आप सीधे अपनी कलाई से बात कर सकते हैं।
- स्वास्थ्य के लिए हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप ट्रैकर जैसे जरूरी सेंसर का सपोर्ट शामिल है।
- IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग फीचर्स उपलब्ध है।
- वॉच मजबूत बैटरी लाइफ के साथ आती है, जो लगभग 7 दिनों तक चलती है।
3.Noise Halo Plus Elite Edition: अगर आप अलग-अलग कलर वाली वॉच खरीदना चाहते हैं, तो बता दें कि इस वॉच को प्रीमियम वॉच एलीट ब्लू सहित 12 अलग-अलग रंगों में खरीदा जा सकता है। इसे आप 2,499 से लेकर 3,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। बात करें फीचर्स की तो, इसमें कई तरह की बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं।
- यह स्मार्टवॉच गोल डायल और 1.46 इंच की शानदार AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जो एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।
- सिर्फ 45 ग्राम वजन वाली इस लाइटवेट घड़ी में ब्लूटूथ कॉलिंग और रिमोट म्यूजिक व वॉल्यूम कंट्रोल की बेहतरीन सुविधाएं शामिल हैं।
- हेल्थ का ध्यान रखने के लिए इसमें एक्टिविटी, कैलोरी, हार्ट रेट ट्रैकर और ऑक्सीमीटर जैसे कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
- वॉच सिंगल चार्ज पर करीब 7 दिनों तक चलती है और इसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक इसे महज 2 घंटे में फुल चार्ज कर देती है।
4.Astor FR2 Pro: फास्ट्रैक ब्रांड की Astor FR2 Pro एक प्रीमियम यूनीसेक्स स्मार्टवॉच है, जिसे मजबूत और हाई-क्वालिटी स्टेनलेस स्टील मटेरियल से डिजाइन किया गया है। बात करें इसकी कीमत तो, यह वॉच आपको 2,799 रुपये की कीमत पर आसानी से मिल जाएगी। इतना ही नहीं, यह वॉच 4 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। यह वॉच कई एक्सट्रा फीचर्स के साथ आती है।
- इसमें 1.43 इंच का गोल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो एडाप्टिव ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर के साथ आती है।
- सही कंट्रोल के लिए इसमें फंक्शनल क्राउन और ड्यूअल स्टाइल का सपोर्ट मिलता है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें SingleSync ब्लूटूथ कॉलिंग और AI वॉइस असिस्टेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
- हेल्थ और फिटनेस के लिहाज से यह वॉच 100 से अधिक वॉचफेस, मल्टी-स्पोर्ट्स ट्रैकर, हार्ट रेट, SpO2, नींद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग से लैस है।
- यह घड़ी सिंगल चार्ज पर 5 दिनों का बैटरी बैकअप देती है।
5.Redmi Watch 5 Lite: यह एक प्रीमियम स्क्वायर डायल स्मार्टवॉच है, जो कि भारत की पहली ऐसी वॉच है, जो Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। मात्र 3,499 रुपये की कीमत में आने वाली यह स्मार्टवॉच अपने एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है।
- इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 600 Nits ब्राइटनेस वाली 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो धूप में भी एकदम क्लियर विजुअल्स देती है।
- यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) से लैस है।
- यह वॉच सिंगल चार्ज पर 18 दिनों की दमदार बैटरी लाइफ के साथ आती है।
- आउटडोर गतिविधियों के लिए इसमें इन-बिल्ट फाइव-सिस्टम GPS टेक्नोलॉजी और 150 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स शामिल हैं।
- यह घड़ी 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आती है।
6.BoAt Chrome Horizon: प्रीमियम मेटल बॉडी और गोल डायल के साथ आने वाली एक शानदार स्मार्टवॉच है, जो कि एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। 2,799 की कीमत वाली यह वॉच मिडनाइट ब्लैक सहित 4 प्रीमियम रंगों में उपलब्ध है। आइए इस वॉच के फीचर्स के बारे में समझें।
- इसमें 1.51 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी सबसे खास बात यह है कि आप गैलरी से 3-5 सेकंड का वीडियो चुनकर उसे वीडियो वॉच फेस के रूप में सेट कर सकते हैं।
- हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें HRV (हार्ट रेट वेरिएबिलिटी), VO2 Max, स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग और ऑटो-एक्टिविटी डिटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
- यह घड़ी इन-बिल्ट ब्लूटूथ कॉलिंग और फंक्शनल क्राउन से लैस है।
- सिंगल चार्ज पर यह वॉच 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप देती है। यह ASAP चार्जिंग तकनीक से सिर्फ 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
Which Smartwatch is Best Under 5000 in Hindi? जानें
| प्राथमिकता (Category) | बेस्ट स्मार्टवॉच मॉडल | मुख्य यूनीक फीचर (Key Feature) |
| फिटनेस | Redmi Watch 5 Lite | इन-बिल्ट GPS, 150+ वर्कआउट मोड्स और पानी से सुरक्षा के लिए 5ATM रेटिंग। |
| पावरफुल बैटरी | Redmi Watch 5 Lite
Realme Watch 5 | Redmi में 18 दिनों का और Realme में 16 दिनों का लंबा बैटरी बैकअप मिलता है। |
| कॉलिंग फीचर्स | Noise ColorFit / Halo Plus | इन-बिल्ट ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ कलाई से ही म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल की सुविधा। |
| स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए | boAt व Noise स्मार्टवॉच | ₹2,499 से ₹3,499 के बजट-फ्रेंडली दाम, लाइटवेट डिजाइन और 12 आकर्षक रंग। |
Latest Smartwatch Launches Features of 2026: समझें
साल 2026 के लेटेस्ट बजट स्मार्टवॉच मॉडल्स में काफी एडवांस फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। अगर पुराने मॉडल से कम्पेयर करें, तो नए मॉडल्स में इन-बिल्ट फाइव-सिस्टम GPS, AOD, और अनोखे लाइव वीडियो वॉच फेस जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। पुराने मॉडल्स जहां सिर्फ बेसिक नोटिफिकेशन देते थे, वहीं 2026 के ये नए मॉडल्स AI वॉइस असिस्टेंट, फास्ट चार्जिंग और बेहद सटीक हेल्थ ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीक से लैस हैं।
Best Branded Smartwatch Under 5000 in Hindi
Best Branded Smartwatch Under 5000 in Hindi में भारत के टॉप ब्रांड्स ग्राहकों को बेहतरीन और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन दे रहे हैं।
- Redmi & Realme: ये दोनों ब्रांड्स प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले, इन-बिल्ट GPS और 16 से 18 दिनों की सबसे लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं और Best Smartwatch Under 5000 in Hindi की रेंज में ये अच्छे ऑप्शन्स है।
- Noise & Fire-Boltt: बजट सेगमेंट में ये ब्रांड्स अपनी धांसू ब्लूटूथ कॉलिंग, कस्टमाइजेबल वॉच फेसेस और पॉकेट-फ्रेंडली कीमतों के लिए काफी ज्यादा फैमस है।
- BoAt & Fastrack: बोट अपने इनोवेटिव वीडियो वॉच फेस और मेटल बॉडी के लिए जाना जाता है, जबकि फास्ट्रैक युवाओं के लिए मजबूत स्टेनलेस स्टील और ट्रेंडी डिजाइन्स पेश करता है।
Best Smartwatch Under 5000 in Hindi: फायदे और नुकसान
एक स्मार्टवॉच हमें कई फायदे देती है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी शामिल हैं। आइए दोनों पर एक नजर डालते हैं।
स्मार्टवॉच के फायदे
- फिटनेस ट्रैकिंग: यह आपकी हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्टेप्स और नींद को बिल्कुल सही से ट्रैक करती है।
- नोटिफिकेशन सुविधा: फोन जेब से निकाले बिना ही आपको कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के सारे जरूरी अलर्ट्स अपनी कलाई पर ही मिल जाते हैं।
- कॉलिंग और म्यूजिक कंट्रोल: आप सीधे घड़ी से ब्लूटूथ कॉल अटेंड कर सकते हैं और फोन में बजने वाले म्यूजिक एवं वॉल्यूम को कंट्रोल भी कर सकते हैं।
स्मार्टवॉच के नुकसान
- बैटरी चार्जिंग: स्मार्टफोन की तरह इन्हें भी बार-बार चार्ज करने की जरूरत पड़ती है, जिससे ट्रेवल करते समय बैटरी खत्म होने का डर रहता है।
- छोटे स्क्रीन की सीमाएं: इसकी डिस्प्ले स्क्रीन बहुत छोटी होती है, जिस वजह से इस पर लंबे मैसेज पढ़ना या टाइप करना काफी मुश्किल होता है।
- फीचर्स की सीमित उपलब्धता: कम बजट वाले हर एक मॉडल में GPS या एमोलेड डिस्प्ले जैसे सभी एडवांस फीचर्स एक साथ नहीं मिल पाते हैं।
Best Smartwatch Under 5000 in Hindi खरीदने के लिए टिप्स
अगर आप भी एक नई स्मार्टवॉच खरीदने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। जैसे-
- स्मार्टवॉच खरीदते समय ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की तुलना करें। जिस जगह से आपको सही फीचर्स मिलें, वहां से ही खरीदें।
- एक सही स्मार्टवॉच खरीदने से पहले ऑनलाइन रिव्यू जरूर चेक करें, ताकि आपको वॉच की क्वालिटी की जानकारी मिले।
- स्मार्टवॉच खरीदते समय उसकी वारंटी और गारंटी चेक करना न भूलें।
- कोशिश करें कि ब्रांडेड स्मार्टवॉच ही खरीदें, क्योंकि लॉकल वॉच के लंबे समय तक चलने की संभावना कम होती है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए, तो 5000 रुपये की रेंज में (Best Smartwatch Under 5000 in Hindi) एक प्रीमियम और टिकाऊ स्मार्टवॉच खरीदना अब बेहद आसान हो चुका है। यदि आपकी प्राथमिकता बेहतरीन बैटरी लाइफ और इन-बिल्ट GPS ट्रैकिंग की है, तो Redmi Watch 5 Lite in Hindi और Realme 5 Watch in Hindi सही ऑप्शन होंगे।
वहीं दूसरी तरफ, यदि आप अपनी कलाई पर एक ट्रेंडी लुक, वीडियो वॉच फेस और मेटल या स्टेनलेस स्टील की मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं, तो Boat और फास्ट्रैक के विकल्प बेहद शानदार और पैसा वसूल हैं। आपको हमेशा एक बेहतरीन घड़ी खरीदते समय अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं, जैसे फिटनेस एक्टिविटी या कॉलिंग की जरूरत के हिसाब से ही अंतिम फैसला लेना चाहिए, ताकि आपको लंबे समय तक एक बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस मिल सके।
Read More:
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.