Haunted Places in India in Hindi: भारत की भूतिया जगहें, जहां आज भी भटकती हैं आत्माएं!
भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन साथ ही कईं ऐसी डरावनी जगहें भी हैं जिनका नाम सुनकर ही रुह कांप उठती है। जब भी उन जगहों का जिक्र होता है लोगों का मन दहशत से भर जाता है, लेकिन फिर भी ऐसी जगहों को लेकर लोगों के मन में एक अलग ही रोमांच बना रहता है। क्या कभी आपने सोचा है कि क्यों ऐसी जगहों की तरफ लोग खिंचे चले जाते हैं? आखिर ये सच में डरावनी है भी या नहीं?
बता दें कि भारत में भूतिया जगहों (Haunted Places in India in Hindi) को लेकर लोग काफी दिलचस्पी रखते हैं। लोगों को ऐसी जगहें देखने का न सिर्फ शौक होता है, बल्कि उन्हें ऐसी जगहों पर जाकर मजा भी आता है। ये भूतिया जगहें न सिर्फ डराती हैं, बल्कि रहस्य और रोमांच का एक अनोखा मिश्रण होती है।
अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या भारत में सच मे भूतिया जगहें मौजूद हैं? तो बता दें कि इसका जवाब न ही ‘हां’ में है और ना ही ‘ना’ में है। इसे देखने का नजरिया और अनुभव सभी का अलग-अलग होता है। आज इस लेख में हम भारत की प्रसिद्ध भूतिया जगहों, घूमने लायक डरावनी जगहों आदि के बारे में जानेंगे।
भारत की भूतिया जगहें (Haunted Places) क्या हैं?
भारत में डरावनी जगहों का अपना एक अनोखा इतिहास है। इन जगहों को लेकर सिर्फ कहानियां नहीं, बल्कि अपना एक इतिहास है। भारत की ज्यादातर भूतिया या डरावनी जगहों का इतिहास किसी न किसी ऐतिहासिक लड़ाई, अचानक हुए पलायन या किसी श्राप से जुड़ा है। ये जगहें प्राचीन काल से भारत में मौजूद हैं।
उदाहरण के लिए जैसलमेर का कुलधरा गांव भूतिया जगह (Haunted Places in India in Hindi) में शामिल किया जा सकता है। 19वीं शताब्दी की शुरुआत में दीवान सालम सिंह के अत्याचारों और उसकी बुरी नजर से अपनी बेटियों की रक्षा के लिए पालीवाल ब्राह्मणों के 84 गांवों के लोग एक ही रात में सब कुछ छोड़कर गायब हो गए थे। वे इस जगह को जाते हुए एक श्राप देकर गए थे कि यहां कभी कोई दोबारा नहीं बस पाएगा। बस तभी से वह पूरी जगह खंडर बनी हुई है।
भारत की भूतिया जगहें (Haunted Places in India in Hindi) कुन खास वजहों से मशहूर हुई हैं। आइए उन कारणों के बारे मे जानते हैं -
- हॉरर टूरिज्म (Horror Tourism): आज के युवाओं में 'डार्क टूरिज्म' या हॉरर टूरिज्म का क्रेज बहुत बढ़ चुका है। लोग ऐसी भूतिया जगहें न सिर्फ खूबसूरती के लिए बल्कि उस डर और रोमांच को खुद महसूस करने के लिए देखने जाते हैं।
- सच्ची और काल्पनिक कहानियां: इंटरनेट, यूट्यूब ब्लॉग्स और सोशल मीडिया के इस दौर में इन जगहों से जुड़े स्थानीय लोगों के अनुभव और कहानियां तेजी से फैल रहे हैं। हर कोई यह देखना चाहता है कि जो बातें वे सुनते आ रहे हैं, उनमें कितनी सच्चाई है।
आसान शब्दों में कहें तो 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' (Paranormal Activity) का मतलब है कि ऐसी कोई भी घटना या एक्टिविटी जो विज्ञान के सामान्य नियमों के दायरे से बाहर हो और जिसे मौजूदा वैज्ञानिक सिद्धांतों द्वारा आसानी से समझाया न जा सके। 'पैरा' (Para) का अर्थ 'परे' या 'अलग', और 'नॉर्मल' (Normal) का अर्थ 'सामान्य' होता है। इसका मतलब सामान्य से परे हुआ।
भारत की टॉप 10 भूतिया जगहें (Top 10 Haunted Places in India)
1. भानगढ़ किला, राजस्थान
भानगढ़ किले को सबसे भूतिया जगह इसलिए माना जाता है क्योंकि यहां के खंडहर हो चुके महल, बिना छतों के घर और चारों तरफ पसरा सन्नाटा दिन के वक्त भी एक अजीब-सी बेचैनी पैदा करता है। ऐसा माना जाता है कि जिसने भी इस जगह पर रात को रुकने की कोशिश की या तो वह कभी वापिस लौटकर नहीं आता या अपना मानसिक संतुलन खौ बैठता है।
इस किले से जुड़ी डरावनी कहानी: राजा भगवंत दास ने इस किले को बनाने से पहले वहां ध्यान लगाने वाले तपस्वी 'गुरु बालू नाथ' से अनुमति मांगी थी। साधु ने एक शर्त पर अनुमति दी कि “तुम्हारे महल की परछाई कभी भी मेरी कुटिया पर नहीं पड़नी चाहिए, जिस दिन ऐसा हुआ, यह पूरा शहर तहस-नहस हो जाएगा।“ राजा के वंशज छत्र सिंह ने इस बात को नजरअंदाज किया और महल की ऊंचाई बढ़ा दी, जिससे महल की परछाई साधु की कुटिया पर पड़ गई। साधु ने क्रोधित होकर पूरे नगर को नष्ट होने का श्राप दे दिया, जिससे यह आलीशान किला देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया।
2. कुलधरा गांव, राजस्थान
इस गांव का इतिहास 13वी शताब्दी का है। एक समय में कुलधरा गांव में पालीवाल ब्राह्मण रहा करते थे। वे बहुत मेहनती, समृद्ध और वैज्ञानिक सोच रखने वाले लोग थे। कुलधरा के आसपास ऐसे ही 84 गांव और थे जहां पालीवाल ब्राह्मणों की घनी आबादी थी। 19वी शताब्दी में जैसलमेर रियासत के दीवान सालम सिंह जो कि बेहद अय्याश, लालची और क्रूर थे। वह जनता पर भारी टैक्स वसूलते थे। जब सालम सिंह की नजर कुलधरा के मुखिया की बेटी पर पड़ी तो उसने उसे हासिल करने की ठान ली।
उसने गांव के लोगों को धमकी दी कि अगर अगली पूर्णिमा तक लड़की उसे नहीं सौंपी गई, तो वह पूरे गांव को तबाह कर देगा और टैक्स कई गुना बढ़ा देगा। गांव के लोगों ने सालम सिंह के आगे झुकने के बजाय मातृभूमि छोड़ने का फैसला किया। रात-रात में 84 गांवों के लोग अपना घर-परिवार, धन-दौलत वहीं छडोकर गायब हो गए। आज तक उन लोगों की कोई खबर नहीं मिली है।
कुलधरा गांव का रात-रात में खाली होना रहस्य नहीं है, बल्कि इसके बाद वहां ऐसी घटनाएं हुईं जो इस जगह को Haunted Places में से एक बनाती है। इस जगह को छोड़ते हुए पालीवाल ब्राह्मणों ने बहुत दुखी होकर और गुस्से से इस जगह को एक भयानक श्राप दिया था। उन्होंने कहा था कि "इस जमीन पर अब कभी कोई दोबारा नहीं बस पाएगा। जो भी यहां रहने की कोशिश करेगा, वह बर्बाद हो जाएगा।"
3. डाउ हिल, कुर्सियांग (पश्चिम बंगाल)
डाउ हिल को लेकर बिना सिर वाले लड़के की कहानी मशहूर है। बता दें डाउ हिल फॉरेस्ट ऑफिस और यहाँ के प्रसिद्ध 'विक्टोरिया बॉयज हाई स्कूल' के बीच एक रास्ता है, जिसे स्थानीय लोग 'डेथ रोड' कहते हैं। इस जगह को लेकर दावा किया जाता है कि शाम ढलने के बाद इस रास्ते पर अचानक एक छोटा लड़का घूमता हुआ दिखता है, जिसके शरीर पर सिर नहीं होता है।
थोड़ी देर गाड़ियों के साथ चलने के बाद वह अचानक जंगलों में गायब हो जाता है। जिसने भी इस बिना सिर वाले लड़के को देखा या उसका पीछा करने की कोशिश की वह गहरे सदमे में चला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, डाउ हिल के आसपास के घने जंगलों में पहले कई रहस्यमयी मृत्यु हो चुकी हैं। आज भी उनकी आत्माएं इस जंगल में भटकती हैं।
4. रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद
रामोजी फिल्म सिटी के बारे में कहा जाता है कि यहां शूटिंग के दौरान कई बार भारी-भरकम लाइट्स और कैमरे बिना किसी टेक्निकल खराबी या हवा के झोंके के अचानक ऊपर से नीचे गिर जाते हैं। कई लाइटमैन और क्रू मेंबर्स को ऐसा महसूस होता है जैसे किसी ने उन्हें ऊपर से धक्का दिया हो। यहां के होटल के कमरों मे लगे शीशों पर सुबह के समय उर्दू में कुछ लिखा हुआ मिलता है। वहीं मेहमानों और क्रू मेंबर्स ने कई बार शिकायत की है कि कमरे के बाथरूम के दरवाजे अंदर से अपने आप लॉक हो जाते हैं और काफी मेहनत करने के बाद ही खुलते हैं।
रामोजी फिल्म सिटी के मशहूर कलाकारों और क्रू मेंबर्स की माने तो कई महिला कलाकारों ने शिकायत की है कि जब वे चेंजिंग रूम या मेक-अप रूम में अकेली होती हैं, तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे कोई अदृश्य शक्ति उन्हें छू रही है या उनके कपड़े खींच रही है। कई अभिनेताओं ने यह भी बताया है कि रात में सोते समय उन्हें अपने बेड के पास किसी धुंधली परछाई के खड़े होने का एहसास हुआ है।
5. दिल्ली कैंट, दिल्ली
दिल्ली कैंट के सुनसान रास्तों पर सफेद साड़ी वाली महिला की कहानी बहुत मशहूर हैं। बता दें इस रास्ते पर कम रोशनी वाले इलाके में एक महिला की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत हो गई थी। वह रात के समय किसी से लिफ्ट मांग रही थी और रास्ता पार कर रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन से उसके मौत हो गई। इस रास्ते से रात में गुजरने वाले वाहन चालकों का दावा है कि एक बेहद खूबसूरत महिला अचानक सड़क के किनारे या पेड़ों के बीच से निकलकर सामने आती है।
उसने साफ सफेद साड़ी पहनी होती है और वह आने-जाने वाली गाड़ियों से लिफ्ट मांगने का इशारा करती है। इस रास्ते को लेकर लोगों का दावा है कि यहां लोगों की गाड़ी धीमी रफ्तार पर चलने लगती है और एक महिला गाड़ी की बगल वाली सीट पर बैठी होती है और उन्हें देख रही होती है।
6. मुकेश मिल्स, मुंबई
मुकेश मिल्स, मुंबई उन जगहों में से है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मन में डर (Haunted Places in India) और रहस्य दोनों पैदा हो जाते हैं। यह पुरानी मिल 1980 के दशक में आग लगने के बाद बंद हो गई थी। कहा जाता है कि बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज़ की शूटिंग के दौरान कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने यहां अजीब चीजें महसूस की हैं।
7. जीपी ब्लॉक, मेरठ
यह भी भारत की सबसे डरावनी जगहों (Haunted Places in India in Hindi) में से एक मानी जाती है। यह इलाका वर्षों से भूत-प्रेत और रहस्यमयी घटनाओं की कहानियों के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां कई बार चार आदमियों को मोमबत्ती की रोशनी मे बैठे हुए देखा गया है।
8. लैंबी डेहर माइंस, मसूरी
यह भी भारत की सबसे डरावनी जगहों मे से एक है। मसूरी के पास पुरानी चूना पत्थर की खदानें आज भी वीरान पड़ी हुई हैं जो लोगों को बहुत डराती हैं।
9. शनिवाड़ा किला, पुणे
शनिवार वाड़ा भारत के प्रसिद्ध किलों में से एक माना जाता है। यह जगह अपनी डरावनी कहानियों (Most Haunted Places in India) के लिए मशहूर है। इस किला का निर्माण मराठा साम्राज्य के पेशवा शासकों ने करवाया था।
10. ताजमहल पैलेस होटल, मुंबई
यह होटल भारत के प्राटीन और ऐतिहासिक होटल में से एक है। यह शानदार वास्तुकला के साथ-साथ रहस्यमयी कहानियों के लिए भी जानी जाती हैं। इस होटल में अजीब कदमों की आवाजें सुनाई देती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि होटल का पुराना विंग सबसे ज्यादा रहस्यमयी माहौल वाला हिस्सा माना जाता है।
NOTE: Travel News in Hindi और Latest Hindi News के जरिए भारत और दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों, यात्रा सुझावों और ट्रैवल गाइड्स की जानकारी प्राप्त करें।
क्या ये जगहें सच में भूतिया हैं?
इन भूतिया जगहों (Haunted Places in India in Hindi) के वास्तविक अनुभव की बात करें तो इन जगहों पर जाने वाले लोगों के अनुभव काफी मिले-जुले हैं। भानगढ़ और कुलधरा के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि रात के समय खंडहरों से रोने, चूड़ियों के खनकने और तलवारों के टकराने की आवाजें आती हैं। कुलधरा के स्थानीय गाइड बताते हैं कि कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई आपके बिल्कुल पीछे खड़ा है, लेकिन मुड़कर देखने पर वहां कोई नहीं होता।
पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेशन की रिपोर्ट के अनुसार, इन जगहों पर वैज्ञानिक उपकरणों के साथ रातें बिताई गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक वॉयस फेनोमेनन (EVP) के रिसर्चर्स ने ऑडियो रिकॉर्डर हवा में छोड़े। कुछ मामलों में, इन रिकॉर्डर्स ने ऐसी आवाजें और फुसफुसाहट पकड़ी जो सामान्य इंसानी कानों को सुनाई नहीं दे रही थीं। भानगढ़ के नर्तकी महल और कुलधरा के खंडहर घरों में अचानक K2 EMF मीटर की लाइट्स जल उठीं। जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड में अचानक आए भारी बदलाव को दर्शाती हैं, जबकि वहां बिजली का कोई भी सोर्स मौजूद नहीं था।
इस जगह के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें तो विज्ञान भूत-प्रेत या आत्मा जैसी किसी भी शक्ति को नहीं मानता है। वहीं इसके धार्मिक दृष्टिकोण की बात करें, तो शास्त्रों के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु अचानक हो जाती है, तो उसकी आत्मा अपनी आयु पूरी होने तक 'प्रेत योनि' में भटकती रहती है। ऐसे में श्राप, इच्छाएं पूरी न होना और नकारात्मक ऊर्जाएं किसी स्थान को प्रभावित कर सकती हैं, जिसे धार्मिक दृष्टिकोण से भूतिया माना जाता है।
Myth vs Reality: जानें
| विषय | मिथक (Myth) | सच्चाई (Reality) |
| कुलधरा का गायब होना | यहाँ के लोग एक ही रात में जादुई तरीके से गायब हो गए। | लोग अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए योजनाबद्ध तरीके से रात में दूसरे राज्यों में पलायन कर गए थे। |
| भानगढ़ की छतें | तांत्रिक के श्राप के कारण यहाँ के घरों पर छतें नहीं टिकतीं। | प्राचीन निर्माण की वजह से समय के साथ लकड़ी की छतें सड़कर गिर गईं और सिर्फ पत्थर के ढांचे बचे हैं। |
क्या ये जगहें सच में भूतिया हैं? इस बात का जवाब केवल आप पर निर्भर करता है कि आप उन पर कितना विश्वास करते हैं। पैरानॉर्मल टूल्स वहां कुछ 'असामान्य ऊर्जा' जरूर दिखाते हैं, लेकिन विज्ञान उसे पर्यावरण और दिमाग का भ्रम मानता है। यह डर, रोमांच और इतिहास का ऐसा ताल-मेल है, तो व्यक्ति को ऐसी जगहों की ओर आकर्षित करता है।
भारत की डरावनी लेकिन घूमने लायक जगहें (Haunted Places to Visit)
भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां का इतिहास, वास्तुकला आदि एक साथ एक जगह पर देखने को मिलते हैं। ये जगहें न सिर्फ वाय्तव में डरावनी हैं (Real Haunted Places in India), बल्कि अपनी बनावट और खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। आज हम ऐडवेंचर प्रेमियों को कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताएंगे जहां वे जाकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- भानगढ़ किला (राजस्थान): यह किला अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह जगह अपनी शानदार नक्काशी और प्राचीन मंदिरों के लिए मशहूर है। यहां का सन्नाटा रोमांच पैदा करता है।
- कुलधरा गांव (जैसलमेर, राजस्थान): यह जगह रेगिस्तान के बीचों-बीच है। यह उजड़ा हुआ गांव फोटोग्राफी और पुराने दौर की वास्तुकला को समझने के लिए एक अद्भुत जगह है।
- डाउ हिल (कुर्सियांग, पश्चिम बंगाल): यदि आपको घने पाइन के जंगल, पहाड़ों की ठंडी हवा और कोहरे के बीच ट्रेकिंग करना पसंद है, तो डाउ हिल का रहस्यमयी जंगल आपके लिए बेस्ट है।
इन भूतिया जगहों (Haunted Places in India in Hindi) पर खास तौर के रात के समय ऐंडवेंचर पर जाने से पहले कुछ नियम और सावधानियों को ध्यान में रखना होता है। वे नियम और सावधानियां इस प्रकार हैं –
- ऐसी जगहों पर अकेले घूमना खतरे से खाली नहीं होता। इसलिए ऐसी जगहों पर हमेशा 3 से 4 लोगों के ग्रुप में ही जाएं।
- पहाड़ी इलाकों या किलों में रात के समय जंगली जानवरों और जहरीले सांपों का खतरा पैरानॉर्मल शक्तियों से कहीं ज्यादा वास्तविक होता है। इसलिए ऐसी जगहों से अंधेरा होने से पहले लौट आएं।
- इस तरह की किसी भी अनजानी जगह पर जाने से पहले वहां के स्थानीय गाइड को अपने साथ रखें।
इन जगहों पर फोटोग्राफी करने के लिए सुबह या शाम का वक्त अच्छा माना जाता है। इस समय तस्वीरें अच्छी आती हैं। वहीं इन जगहों पर पैदल बहुत चलना पड़ता है। ऐसे में स्पोर्ट्स शूज़ पहनें और फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें ताकि झाड़ियों या कीड़ों से बचाव हो सके। कई लोग सोचते हैं कि क्या ऐसी भूतिया जगह (Haunted Places in India in Hindi) पर परिवार के साथ जा सकते हैं? तो हां यहां आप परिवार के साथ दिन में आम टूरिस्ट स्पॉट पर सावधानी के साथ जा सकते हैं।
भारत में भूतिया जगहों से जुड़े रहस्य
भारत में कई भूतिया जगहें (Haunted Places in India in Hindi) हैं और उनके इतिहास भी सदियों पुराने हैं। भारत में जितनी भी जगहें हैं वहां किसी न किसी आत्म के भटकने की कहानी जरूर प्रचलित है। इन आत्माओं के कारण मृत्यु या बड़े हादसे हुए हैं। इन कहानियों में शनिवार वाड़ा और दिल्ली केंट की सफेद साड़ी वाली महिला की कहानी बहुत प्रचलित है। यही नहीं इन जहों को श्राप भी दिए गए हैं।
इन श्राप में भानगढ़ का किला और कुलधरा गांव दोनों मुख्य रूप से शामिल हैं। इन जगहों पर लोगों ने क्रोध में श्राप दिया था। इन लोककथाओं का स्थानीय लोगों पर इतना गहरा असर होता है कि कोई भी उस श्राप को चुनौती देने की हिम्मत नहीं करता। यही वजह है कि कुलधरा गांव के आसपास आज भी कोई नया गांव बसाने की हिम्मत नहीं करता है।
पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के दौरान लोगों ने सबसे 'अजीब आवाजों' को सुनने का अनुभव किया है। भानगढ़ का किला, रामोजी फिल्म सिटी जैसी जगहों पर लोगों ने घुंघरु और पायल की बहुत आवाजें सुनी हैं। यहां रात के समय भी रोने और चीखने की आवाजें आती हैं। इतना ही नहीं यहां के लोग जब फोटोग्राफी करते हैं तो उनके कैमरे द्वारा खींची गई तस्वीरों में हवा में तैरते हुए सफेद, चमकीले गोल घेरे दिखाई देते हैं।
क्या भूतिया जगहों पर जाना सुरक्षित है?
इन भूतिया जगहों (Haunted Places in India in Hindi) पर दिन में जाना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अगर आप रात में जा रहे हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए रात के समय बिल्कुल भी न जाएं क्योंकि इस समय जंगली जानवर और कीड़े-मकौड़े सक्रिय हो जाते हैं। इसके साथ ही जाने से पहले सरकारी और स्थानीय नियमों का पालन भी जरूर करें। इन जगहों को लेकर लोग इतने डर जाते हैं कि बीमार पड़ने पर डॉक्टर के पास जाने के बजाय तांत्रिकों या ओझाओं के चक्कर में पड़ जाते हैं। ऐसी जगहों को लेकर अंधविश्वास करने से बचना चाहिए। वहीं बात इन जगहों की वास्तविकता की करें, तो यहां रात के समय अजीब आवाजें आना या परछाइयां दिखना सत्य माना जाता है।
भूतिया जगहों से जुड़े रोचक तथ्य
भानगढ़ किला (Which is the Most Haunted Place in the World) और कुलधरा गांव जैसी जगहें भारत सरकार के पुरात्व विभाग (ASI) के संरक्षण में है। सरकार इन जगहों पर जाने वाले लोगों से टिकट के पैसे लेती है और दिन के समय यहां पूरी सुरक्षा दी जाती है। ये जगहें भूतों से ज्यादा ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के लिए जानी जाती हैं। इन डरावनी जगहों पर न सिर्फ फिल्मों बल्कि वेब सीरीज की भी शूटिंग होती है। इन जगहों (Haunted Places In India In Hindi) के डरावना होने की बात करें, तो यह जगहें यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिए ज्यादा लोकप्रिय हुई हैं।
निष्कर्ष
भारत में इन भूतियां जगहों का रहस्य बेहतरीन प्राचीन वास्तुकला, लोककथाओं का एक अनूठा संगम है। इन जगहों की यात्रा करना आपके अंदर के डर को चुनौती देता है। यह डर और रोमांच का एक ऐसा अनोखा अनुभव है जो जिंदगी भर याद रहता है। यहां घूमने जाने से पहले सावधानी इसलिए जरूरी है क्योंकि यहां खंडहरों की कमजोर बनावट, जहरीले जानवारों का खतरा बना रहता है। यह कहना मुश्किल है कि सच में भूत होते हैं या नहीं। यह अपनी मान्यता पर निर्भर करता है।
Read More:
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.