Nita Ambani Biography: नीता अंबानी कैसे बनीं भारत की सबसे पावरफुल बिजनेस वुमन? जानें उनके जीवन से जुड़े अनसुने पहलू
हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। ये सिर्फ एक कहावत नहीं है, बल्कि इसके पीछे सच्चाई भी छिपी हुई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत की फेमस बिजनेस फैमिली अंबानी परिवार की। आज अंबानी परिवार में अगर मुकेश अंबानी एक सफल इंसान है, तो उसका श्रेय कहीं न कहीं नीता अंबानी को भी जाता है। नीता अंबानी (Nita Ambani Biography) केवल अंबानी परिवार की बहू नहीं हैं, बल्कि एक सफल शिक्षाविद, समाजसेवी, खेल प्रशासक, सांस्कृतिक संरक्षण की समर्थक और बिजनेस लीडर भी हैं।
आज नीता अंबानी का नाम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान के साथ लिया जाता है। आज हम नीता अंबानी के जीवन (Nita Ambani Biography) से जुड़ी कुछ बातों को विस्तार से जानेंगे।
Nita Ambani Date of Birth: कहां हुआ जन्म?
बता दें कि नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को (Nita Ambani Date of Birth) मुंबई में हुआ था। उनका बचपन एक मीडियम गुजराती फैमिली में गुजरा है। नीता अंबानी बचपन से ही पढ़ाई, भारतीय शास्त्रीय नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी रुचि रखती थीं।
उनका पालन-पोषण ऐसे वातावरण में हुआ जहां शिक्षा और संस्कार दोनों को बराबर रूप से महत्व दिया जाता था। यही कारण है कि आगे चलकर उन्होंने समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र को अपने जीवन का एक अहम हिस्सा बना लिया।
NOTE: Latest News in Hindi और Top Hindi News के जरिए देश-विदेश, राजनीति, समाज और करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें पढ़ें।
Nita Ambani Age: कितनी है उम्र?
बात Nita Ambani की Age की करें, तो साल 2026 के अनुसार नीता अंबानी की उम्र 62 वर्ष है। हालांकि, उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी नीता अंबानी के चेहरे पर उनकी उम्र बिल्कुल भी नहीं झलकती है। वे आज भी अपनी फिटनेस, एनर्जी और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। नीता अंबानी की फिटनेस की वजह योग करना, रोजाना व्यायाम करना, संतुलित आहार लेना और अनुशासित दिनचर्या माना जाता है।
Nita Ambani Height: कितनी है ऊंचाई?
Nita Ambani की हाइट की बात करें, तो उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच (5'6"), यानी लगभग 167 सेंटीमीटर (1.67 मीटर) मानी जाती है। हालांकि, उन्होंने अपनी लंबाई को लेकर सार्वजनिक रूप से कभी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उनकी लंबाई इतनी ही बताई जाती है।
Nita Ambani का बचपन
नीता अंबानी के बचपन की बात करें, तो वे पढ़ाई के साथ-साथ साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बेहद सक्रिय थीं। उन्हें खास तौर से भरतनाट्यम, संगीत, मंच प्रस्तुतियां, सामाजिक कार्यक्रम आदि में गहरी रुचि थी।
उन्होंने बहुत ही कम उम्र में भारतीय संस्कृति को अपनाया और बाद में देश-विदेश में भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Nita Ambani Education: कहां से हासिल की शिक्षा?
Nita Ambani ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई में पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के फेमस कॉलेज Narsee Monjee College of Commerce and Economics से बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की डिग्री हासिल की। बता दें कि कॉलेज के दिनों में नीता अंबानी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने शास्त्रीय नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण भी लिया। पढ़ाई और कला दोनों क्षेत्रों में ही उनका संतुलित प्रदर्शन उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।
Nita Ambani Career: करियर की शुरुआत
नीता अंबानी ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद कुछ समय तक टीचर के रूप में काम किया। बाद में उनकी शादी हो गई, जिसके बाद उन्होंने शिक्षा, समाजसेवा और कॉर्पोरेट नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। आज वे Reliance Foundation की संस्थापक-अध्यक्ष हैं और Dhirubhai Ambani International School की स्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
भरतनाट्यम से है विशेष लगाव
रिपोर्ट्स की मानें, तो ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि नीता अंबानी (Nita Ambani Biography) एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। इसी वजह से उन्हें भरतनाट्यम से उन्हें खास लगाव है। उन्होंने कई सालों तक इस शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण भी लिया है और कई मंचों पर प्रस्तुति भी दी है। आज भी वे भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कला के संरक्षण के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं।
Nita Ambani Father: नीता अंबानी के पिता
Nita Ambani के पिता का नाम रवींद्रभाई दलाल था। उनके पिता न सिर्फ साधारण परिवार से संबंध रखते थे, बल्कि पेशे से व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनकी माता का नाम पूर्णिमा दलाल है। नीता अंबानी हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों और उनके द्वारा दी गई शिक्षा को देती हैं।
Nita Ambani की रिलायंस फाउंडेशन में भूमिका
नीता अंबानी, Reliance Foundation की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उनकी यह संस्था कई क्षेत्रों में काम करती है, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, आपदा राहत, खेल, कृषि विकास आदि। इस रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से लाखों लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी योजनाएं पहुंचाई जाती हैं।
नीता अंबानी द्वारा किए गए अहम कार्य:
Nita Ambani ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण और भारतीय कला-संस्कृति के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल (Nita Ambani Biography) की हैं। उनके नेतृत्व में अनेक सामाजिक और विकासात्मक परियोजनाएं संचालित की गई हैं। आइए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानते हैं -
शिक्षा के क्षेत्र में पहल
Nita Ambani का मानना है कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का सबसे बड़ा माध्यम मानी जाती है। उन्होंने स्कूलों, छात्रवृत्तियों और आधुनिक शिक्षण सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई पहल भी की हैं। उनकी पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान
नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी संस्था द्वारा अस्पतालों को सहयोग, ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल मेडिकल यूनिट, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, गंभीर बीमारियों के उपचार सहायता जैसी योजनाएं चलाई जाती हैं।
महिला सशक्तिकरण में भूमिका
बता दें नीता अंबानी न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं, बल्कि वे महिलाओं को भी आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता में समर्थन देने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़े अनेक कार्यक्रमों को भी बहुत बढ़ावा दिया है।
खेल के क्षेत्र में सहयोग
नीता अंबानी शिक्षा और नृत्य के साथ-साथ खेल में भी काफी रुचि रखती हैं। आज Mumbai Indians की सफलता के पीछे नीता अंबानी का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। वे टीम के संचालन और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उन्हीं की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने कई बार आईपीएल खिताब जीता और दुनिया की सबसे सफल T20 फ्रेंचाइज़ियों में अपनी पहचान बनाई है।
नीता अंबानी ने केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि फुटबॉल, एथलेटिक्स, स्कूल स्पोर्ट्स, ग्रासरूट स्पोर्ट्स, ओलंपिक तैयारी जैसे क्षेत्रों में भी निवेश करके इन्हें प्रोत्साहन दिया है।
NMACC की स्थापना
Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) भारतीय कला, संस्कृति, संगीत, थिएटर और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इस सेंटर का उद्देश्य भारतीय कलाकारों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड सेंटर का एक हिस्सा है।
Nita Ambani Net Worth in Hindi: नीता अंबानी की नेट वर्थ
Nita Ambani की Net Worth की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार, नीता अंबानी का मुख्य आर्थिक आधार रिलायंस इंडस्ट्रीज़ से जुड़ा हुआ है। कंपनी के अलग-अलग बिजनेस जैसे तेल और गैस, टेलीकॉम (जियो), रिटेल और मीडिया में उनकी भागीदारी रही है। इन क्षेत्रों से मिलने वाले डिविडेंड और निवेश के जरिए उनकी संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। भले ही उनकी पर्सनल हिस्सेदारी सीधे तौर पर सीमित दिखाई देती हो, लेकिन परिवार के बिजनेस स्ट्रक्चर का हिस्सा होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत है।
नीता अंबानी (Nita Ambani Biography) की व्यक्तिगत संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वे मुख्य रूप से अंबानी परिवार की व्यवसायिक और परोपकारी संस्थाओं से जुड़ी हुईं हैं। हालांकि, वे भारत के सबसे समृद्ध कारोबारी परिवार का हिस्सा हैं और उनके परिवार की संपत्ति का मूल्यांकन अरबों डॉलर में किया जाता है।
नीता अंबानी की जीवनशैली में आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां, कला संग्रह और सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी शामिल है। उनकी आर्थिक स्थिति का आकलन व्यक्तिगत नेट वर्थ से अधिक परिवार और संस्थागत भूमिकाओं के संदर्भ में किया जाता है।
नीता अंबानी की जीवनशैली
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल में आधुनिकता और भारतीय परंपरा का संतुलन देखने को मिलता है। वे रोजाना योग करती हैं, फिटनेस पर ध्यान देती हैं, भारतीय परिधान पसंद करती हैं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं और साथ ही कला और संस्कृति को बढ़ावा देती हैं।
नीता अंबानी की फिटनेस का राज
नीता अंबानी की उम्र लगभग 62 साल है, लेकिन इस उम्र में भी उनकी फिटनेस एक मिसाल है। नीता अंबानी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद रोजाना योग, वॉक, संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, सकारात्मक सोच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानती हैं। इनसी को डेली रूटीन में फॉलो करके नीता अंबानी फिट रहती हैं।
नीता अंबानी से जुड़ी रोचक बातें
नीता अंबानी को केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। शिक्षा, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के कारण उन्हें वैश्विक स्तर पर भी एक अल पहचान मिली है। आइए नीता अंबानी (Nita Ambani Biography) से जुड़ी रोचक बातों को जानते हैं -
- वे प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं।
- उन्हें भारतीय कला और संस्कृति से विशेष लगाव है।
- वे शिक्षा और समाजसेवा को अपना प्रमुख मिशन मानती हैं।
- वे मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइज़ी के प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
- वे बड़े सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का नेतृत्व करती हैं।
- उनकी फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली अक्सर चर्चा में रहती है।
- वे बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य करती हैं।
नीता अंबानी की उपलब्धियां
नीता अंबानी की प्रमुख उपलब्धियों में रिलायंस फाउंडेशन का सफल नेतृत्व, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सामाजिक कार्यक्रम, भारतीय खेलों को बढ़ावा, मुंबई इंडियंस की सफलता में योगदान, भारतीय कला और संस्कृति को वैश्विक मंच देना, महिला सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों का नेतृत्व करना आदि शामिल हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा हैं Nita Ambani
नीता अंबानी का जीवन (Nita Ambani Biography) इस बात का उदाहरण है कि सफलता केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं होती है, बल्कि शिक्षा, अनुशासन, संस्कृति, समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से भी समाज में गहरा प्रभाव छोड़ा जा सकता है। कहना गलत नहीं होगा कि उनका सफर यह सिखाता है कि यदि व्यक्ति अपने मूल्यों के साथ आगे बढ़े और समाज के लिए काम करे, तो वह कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी
नीता अंबानी की मुलाकात मुकेश अंबानी से दोनों परिवारों के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और वे भारत के सबसे बड़े कारोबारी परिवार का हिस्सा बन गईं, लेकिन शादी के बाद भी उन्होंने केवल पारिवारिक जिम्मेदारियां ही नहीं निभाईं बल्कि शिक्षा, खेल, समाजसेवा और बिजनेस के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाकर दिखाई है।
Read More:
- PM Modi Meets Macron: भारत-फ्रांस संबंधों को मिली नई रफ्तार
- Rahul Gandhi's Statement on PM Modi: देश के हालातों पर राहुल का तंज- ‘मोदी ने मरवा दिया’!
- Delhi Fire Safety New Policy 2026: अब हर घर में स्मोक डिटेक्टर जरूरी!
- TMC-Congress Merger in Hindi: बंगाल की राजनीति में हलचल, क्या कांग्रेस में शामिल होंगी ममता बनर्जी?
- Search for Bangladeshi Infiltrators in Gurugram in Hindi: मेगा ऑपरेशन से मचा हड़कंप, घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा!
- Narendra Modi Longest Serving PM: प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड
- India Expands Nuclear Power: भारत ने बढ़ाई परमाणु क्षमता, 190 वॉरहेड्स होने का दावा
- Khan Sir FIR News: खान सर को मिलेगी राहत या होगी गिरफ्तारी?
- Cockroach Janta Party Protest in Hindi: CJP का प्रदर्शन शुरू, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़
- Trump Modi Friendship Statement in Hindi: ट्रंप ने दिया मोदी को लेकर बड़ा बयान!