Flypped Hindi

Buttermilk In Hindi: गर्मियों का अमृत 'छाछ', जानें इसके फायदे और सेहत के राज

By |
Buttermilk In Hindi: गर्मियों का अमृत 'छाछ', जानें इसके फायदे और सेहत के राज

हम भारतीय हमेशा से ही खाने के बहुत शौकीन रहे हैं और कुछ खाने के बाद पीना भी हम भारतीयों का जरूरी हिस्सा है। हमारे भारत देश में पीने की न जाने कितनी वैरायटी आपको आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन एक ऐसा तरल पदार्थ, जो कि आपको गर्मियों के मौसम में राहत देने के साथ-साथ आपके खाने को पचाने की काबिलियत भी रखता है।

यहां हम बात कर रहे हैं ‘छाछ (buttermilk in hindi)’ की। बता दें कि भारतीय व्यंजनों में छाछ (दही या मट्ठा से बना तरल पदार्थ) का एक अलग ही स्थान है। यह एक ऐसा पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के हिसाब से भी अच्छा माना जाता हैं। आज के समय में लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह एक बेहतरीन और लो-कैलोरी हेल्दी ड्रिंक के रूप में जाना जाता है।

आज के अपने इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि buttermilk benefits in hindi के साथ-साथ इसे बनाने की विधि, इसका अर्थ और यह वजन कम करने में कितनी मददगार है। आइए इसके महत्व को समझते हैं।

What is Buttermilk in Hindi? इसका सरल अर्थ

सरल शब्दों में समझें तो buttermilk meaning in hindi का असली अर्थ 'छाछ' या 'मट्ठा' होता है। यह दूध या दही से तैयार होने वाला एक गाढ़ा और हल्का खट्टा तरल पदार्थ है। प्राचीन समय में जब दूध से जमे दही को मथकर मक्खन निकाला जाता था, तो नीचे बचे हुए अवशेष तरल को ही असली मट्ठा या ट्रेडिशनल buttermilk in hindi कहा जाता था।

आज के समय में जैसे-जैसे नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है, वैसे-वैसे लोग नई रेसिपी से भी जुड़ रहे हैं। ऐसे में छाछ बनाने का तरीका थोड़ा बदल गया है। अब लोग दही में पानी, नमक और मसाले मिलाकर मिक्सी या मथनी की मदद से तुरंत ‘Buttermilk’ तैयार कर लेते हैं। इसे कमर्शियल तौर पर कल्चर्ड बटरमिल्क भी कहा जाता है, जिसमें दूध में विशेष बैक्टीरिया मिलाकर उसे हल्का खट्टा और गाढ़ा बनाया जाता है।

दही और बटरमिल्क में अंतर: अधिकांश लोग दही और छाछ को अक्सर एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इन दोनों की प्रकृति और पोषक तत्वों में काफी अंतर होता है। दही गाढ़ा होता है और उसमें वसा (फैट) की मात्रा अधिक पाई जाती है। वहीं, buttermilk in hindi में पानी मिलाकर उसे मथा जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, दही देर से पचता है, जबकि छाछ बहुत हल्की होती है और आसानी से पच जाती है।

छाछ पीने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ (Buttermilk Benefits in Hindi)

अगर आपको भी छाछ पीना पसंद हैं, तो आपको buttermilk benefits in hindi के बारे में समझना चाहिए। इस चमत्कारी पेय में शरीर की कई समस्याओं को जड़ से खत्म करने की अद्भुत क्षमता छिपी होती है।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत: buttermilk in hindi का सबसे बड़ा फायदा हमारे पाचन तंत्र को मिलता है। इसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक एसिड और मसाले पेट के भारीपन को तुरंत कम करते हैं। यदि खाना खाने के बाद आपका भोजन नहीं पचता है और गैस, एसिडिटी या कब्ज की शिकायत रहती है, तो भुने जीरे और काले नमक के साथ छाछ पीना आपके लिए एक वरदान साबित हो सकता है।

शरीर को दे प्राकृतिक ठंडक: गर्मियों के मौसम में लू और शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन एक बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में छाछ में पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी होता है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। अगर आप धूप में घूमके कही से आए हैं, तो इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत शीतलता मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

  • इम्यूनिटी बढ़ाए: इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) आंतों की सेहत को सुधारते हैं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
  • हड्डियों की मजबूती: छाछ को कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसके नियमित सेवन से दांत और हड्डियां अंदर से मजबूत होती हैं।
  • त्वचा और बालों में चमक: छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट रखता है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है।

वजन घटाने में कैसे मददगार है छाछ? (Buttermilk for Weight Loss in Hindi)

जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो उनके लिए buttermilk for weight loss in hindi एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। अगर आप भी अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं, तो छाछ को डेली डाइट का हिस्सा बनाएं। यह एक बेहद ही कम कैलोरी और कम फैट वाला पेय पदार्थ है, जो तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।

buttermilk in hindi पीने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है। दोपहर के भोजन से पहले या बाद में एक गिलास छाछ पीने से किसी भी समय लगने वाली भूख शांत होती है, जिससे ओवरईटिंग या अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बच जाते हैं।

इसके अलावा, छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। जब शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, तो भोजन का पाचन सही तरीके से होता है और शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं हो पाता। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें दोपहर के समय छाछ पीना चाहिए (buttermilk for weight loss in hindi), क्योंकि यह समय सबसे सही और सटीक माना जाता है।

Note: Lifestyle News in Hindi और Trending Hindi News के माध्यम से फैशन, ब्यूटी, होम डेकोर और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े नए ट्रेंड्स जानें।

छाछ में मौजूद पोषक तत्व

छाछ (buttermilk in hindi) केवल प्यास बुझाने का साधन नहीं है, बल्कि यह पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। हम आपको बताएंगे कि छाछ में कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद हैं।

पोषक तत्व (Nutrients)मात्रा (प्रति 100 ग्राम)मुख्य कार्य (Main Function)
कैलोरी (Calories)लगभग 40 kcalशरीर को हल्की ऊर्जा देनें में सहायक
फैट (Fat)1 ग्राम से कमवजन नियंत्रित रखने में मददगार
कैल्शियम (Calcium)116 मिलीग्रामहड्डियों और दांतों को मजबूत बनाना
प्रोटीन (Protein)3.3 ग्राममांसपेशियों की मरम्मत और विकास
पोटैशियम (Potassium)151 मिलीग्रामब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना
विटामिन B12 (Vitamin B12)अच्छी मात्रा मेंतंत्रिका तंत्र और ऊर्जा के लिए

Buttermilk Recipe in Hindi: ऐसे बनाएं छाछ

अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट और मसाला छाछ बनाना चाहते हैं, तो इसे बनाना बहुत ही सरल है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। इसे बनाने के लिए कम सामग्री की आवश्यकता होगी, जो कि हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती है।

आवश्यक सामग्री

  1.  दही (Curd): 1 कप (ताजा और हल्का खट्टा)
  2. पानी (Water): 2 कप (ठंडा या सामान्य)
  3. काला नमक (Black Salt): आधा छोटा चम्मच
  4. भुना जीरा पाउडर (Roasted Cumin): आधा छोटा चम्मच
  5. पुदीना पत्ती (Mint Leaves): 5-6 (बारीक कटी या पीसी हुई)
  6. हरी मिर्च और धनिया: स्वादानुसार (ऑप्शनल)

बनाने की विधि स्टेप-बाय स्टेप समझें

सबसे पहले एक गहरे बर्तन या मिक्सर जार में एक कप ताजा दही डालें।

  1. इसके बाद, मथनी की सहायता से या मिक्सर को कुछ सेकंड चलाकर दही को अच्छी तरह से फेंट लें।
  2. इसके बाद, इसमें दो कप ठंडा पानी मिलाएं और दोबारा अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि ऊपर हल्का सा झाग आ जाए।
  3. अब इस मिश्रण में काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और पुदीने की पत्तियां डालें।
  4. सभी मसालों को अच्छी तरह चम्मच से हिलाकर मिला लें। आपकी रिफ्रेशिंग मसाला छाछ सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Buttermilk Side Effects in Hindi: छाछ पीने के नुकसान और सावधानियां

भले ही छाछ सेहत के लिए बहुत लाभदायक है, लेकिन buttermilk side effects in hindi को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर किसी भी चीज का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा किया जाता है, तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

  1. रात के समय सेवन से बचें: आयुर्वेद की माने तो, रात के समय छाछ का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण रात में इसे पीने से सर्दी, खांसी, कफ और गले में खराश की समस्या हो सकती है। जोड़ों के दर्द या गठिया से पीड़ित मरीजों को भी रात में इसके सेवन से बचना चाहिए।
  2. अत्यधिक सेवन से बचे: यदि आप दिन-भर में बहुत अधिक मात्रा में छाछ पीते हैं, तो इससे पेट खराब होने की समस्या या दस्त लग सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को गंभीर किडनी की समस्या है, उन्हें इसमें नमक डालकर पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में सोडियम का लेवल अधिक बढ़ जाता है।
  3. Lactose Intolerance: जिन लोगों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, उन्हें छाछ डॉक्टर की सलाह पर ही पीनी चाहिए। बिना सलाह के पीना खतरनाक हो सकता है।
  4. अस्थमा के मरीज: फेफड़ों की समस्या या अस्थमा से पीड़ित लोगों को अत्यधिक ठंडी छाछ पीने से बचना चाहिए।

भारतीय घरों में छाछ (Buttermilk in Hindi) का महत्व

भारतीय संस्कृति और भोजन में छाछ का महत्व सदियों पुराना है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक, हर घर में दोपहर के भोजन के साथ छाछ परोसने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो कि आज भी बरकरार है। गर्मियों के दिनों में जब सूरज की तपन शरीर की पूरी ऊर्जा सोख लेती है, तब एक गिलास ठंडा मट्ठा या छाछ शरीर को तुरंत ताजगी और नई ऊर्जा से भर देता है।

आज के आधुनिक दौर में बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस की तुलना में लोग घरेलू और प्राकृतिक पेय पदार्थों को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस लिस्ट में छाछ का नाम टॉप पर है, क्योंकि यह पूरी तरह से प्राकृतिक, सस्ती और पोषण से भरपूर होती है, जो हर वर्ग के बजट में आसानी से फिट हो जाती है।

आयुर्वेद में छाछ का विशेष महत्व: प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति यानी आयुर्वेद में छाछ को 'धरती का अमृत' कहा गया है। आयुर्वेद के ग्रंथों में लिखा है कि जिस प्रकार देवताओं के लिए स्वर्ग में अमृत है, उसी प्रकार मनुष्यों के लिए धरती पर छाछ यानी Buttermilk है। यह शरीर के तीनों दोषों- वात, पित्त और कफ को संतुलित बनाए रखने में मदद करती है। लेकिन इसका सेवन सही तरीके से करना बहुत जरूरी है।  

भोजन के अंत में छाछ पीने की परंपरा इसीलिए है, क्योंकि यह खाने को पचाने की शक्ति रखती है, गर्मियों के मौसम में होने वाले हीटस्ट्रोक (लू लगना) से बचाने में छाछ एक अचूक औषधि की तरह काम करती है।

निष्कर्ष

जैसा कि हम ऊपर पढ़कर आए हैं कि buttermilk in hindi यानी छाछ हमारे स्वास्थ्य के लिए एक वरदान की तरह है। अगर इसका सेवन संतुलित मात्रा में और सही समय पर जैसे- सुबह या दोपहर के भोजन के बाद किया जाए तो, यह पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इससे वजन नियंत्रित रहता है और शरीर को अंदरूनी ठंडक मिलती है।

बस ध्यान रखें कि सर्दी-जुकाम के दौरान और रात के समय इसके सेवन से बचें। ऐसे में आज ही कोल्ड ड्रिंक्स को अलविदा कहें और इस देसी, प्राकृतिक अमृत को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ जीवन की शुरुआत करें।

Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

बटर मिल्क यानी छाछ पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, पेट की गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है। इतना ही नहीं, शरीर का तापमान संतुलित रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। यह कैल्शियम और विटामिंस का भी बेहतरीन स्रोत है, जो कि दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

बटरमिल्क का हिंदी अर्थ 'छाछ' या 'मट्ठा' होता है। पारंपरिक रूप से यह मक्खन निकालने के बाद बचा हुआ तरल पदार्थ है, जिसे आजकल दही में पानी और मसाले मिलाकर भी तैयार किया जाता है।

छाछ को कभी भी रात के समय नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा, यदि आप गंभीर सर्दी, खांसी, बुखार या जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं, तो छाछ का सेवन भूलकर भी न करें। किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीज को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

नियमित छाछ के सेवन से कब्ज, अपच, एसिडिटी, मोटापा, शरीर की कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं पूरी तरह से ठीक हो सकती हैं।

लैक्टोज एलर्जी वाले लोग, किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज, अस्थमा के रोगी और अत्यधिक सर्दी-जुकाम से परेशान व्यक्तियों को डॉक्टर की सलाह के बिना छाछ नहीं पीनी चाहिए।

No tags available for this post.