Flypped Hindi

Love Marriage in Hindi – लव मैरिज क्या है, फायदे, नुकसान और सफल रिश्ते के टिप्स

By |
Love Marriage in Hindi – लव मैरिज क्या है, फायदे, नुकसान और सफल रिश्ते के टिप्स

एक समय था जब बच्चों की शादी के लिए जीवनसाथी पसंद करने का काम मां-बाप और परिवार किया करते थे और एक आज का समय है जब शादी से जुड़े सारे फैसले बच्चे खुद ही ले लेते हैं। यहां तक कि जीवनसाथी भी खुद ही चुन लेते हैं। यही वजह है कि दुनिया से Arrange Marriage का ट्रेंड खत्म होता जा रहा है और Love Marriage का ट्रेंड (Love Marriage In Hindi) बढ़ता जा रहा है।   

आज Love Marriage का चलन इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि जहां पहले के समय में शादी परिवार की पसंद से होती थी। वहां आज दो लोग एक-दूसरे को समझते हैं फिर प्यार करते हैं और अंत में शादी कर लेते हैं। बात युवा पीढ़ी (Young Generation) की करें, तो लव मौरिज (Love Marriage In Hindi) युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हो गई है। इसमें उन्हें एक-दूसरे को जानने, समझने और परखने का मौका मिलता है। युवा पीढ़ी में लव मौरिज लोकप्रिय होने के अन्य कारण : 

  • एक-दूसरे के साथ भावनात्मक जुड़ाव रहता है।
  • शिक्षा और आत्मनिर्भरता बढ़ती है।
  • समान सोच वाला जीवनसाथी मिलता है।

Love Marriage:

  • लड़का-लड़की अपना जीवनसाथी खुद चुनते हैं।
  • Love Marriage में लड़का-लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते हैं, इसलिए तालमेल बैठाने में समय नहीं लगता है।
  • Love Marriage में स्वतंत्रता बहुत ज्यादा होती है। 

Arrange Marriage:

  • बच्चों के लिए जीवनसाथी मां-बाप चुनते हैं।
  • अरेंज मैरिज में लड़का-लड़की एक-दूसरे के लिए अजनबी होते हैं, इसलिए तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लगता है।
  • अरेंज मैरिज में स्वतंत्रता सीमित होती है। 

एक समय था जब Love Marriage (Love Marriage In Hindi) को समाज में अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ लव मैरिज को लेकर लोगों की सोच बदल रही है। आज न सिर्फ शहरों में बल्कि छोटे-छोटे इलाकों में भी लोग लव मैरिज को अपना रहे हैं। 

आज हम इस लेख में Love Marriage के बारे में विस्तार से जानेंगे - 

  • Love Marriage क्या होती है?
  • Love Marriage कैसे करें?
  • Love Marriage के फायदे
  • Love Marriage के नुकसान
  • क्या Love Marriage सफल होती है?  

Love Marriage की परिभाषा (Love Marriage Meaning In Hindi) 

Love Marriage में लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। यह वह प्रेम विवाह होता है जिसमें दोनों पक्ष आपसी सहमति से शादी करते हैं। इस तरह की शादी में लाइफ पार्टनर का चयन दोनों व्यक्ति ही करते हैं। 

आसान शब्दों में समझाएं तो Love Marriage (Love Marriage In Hindi) का मतलब है कि जब दो लोग एक-दूसरे को पसंद करते हैं, एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं और एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर लेते हैं, तो ही शादी करते हैं। आजकल Love Marriage स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, सोशल मीडिया, दोस्तों के जरिए ज्यादा देखने को मिलती हैं। 

Love Marriage की खास बात यही होती है कि इसमें दो  लोगों के बीच प्यार के साथ-साथ सहमति भी जरूरी होती है और ये शादी तभी मुमकिन होती है जब दोनों व्यक्ति एक-दूसरे को पसंद करते हैं, एक-साथ जीवन बिताने का फैसला खुद लेते हैं, उनके रिश्ते में भावनात्मका जुड़ाव होता है, शादी में प्रेम होता है और आधार समझ लेते हैं। ऐसी शादी में दोनों पार्टनर एक-दूसरे की आदतों, सोच और व्यवहार से परीचित होते हैं, जिससे रिश्ते को लंबे समय तक चलाने में मदद मिलती है। 

Love Marriage में भले ही सारे फैसले लड़का और लड़की खुद लेते हैं, लेकिन इस शादी में भी अरेंज मैरिज की तरह ही परिवार की भूमिका जरूरी होती है। भारत जैसे देश में शादी का फैसला केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का रिश्ता माना जाता है।  परिवार की भूमिका कई कारणों से जरूरी होती है - 

1) दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ते में अपनापन और प्यार बढ़ता है। 

2) परिवार के सहयोग से शादी के बाद की जिम्मेदारियों को निभाने में मदद मिलती है। 

3) परिवार के साथ से रिश्ते में विश्वास बढ़ता है और स्थिरता आती है। 

लव मैरिज क्या होती है? (Love Marriage Kya Hoti Hai?)  

Love Marriage में रिश्ते की शुरुआत अलग-अलग तरीके से होती है, लेकिन इस शादी में रिश्ते की सामान्य शुरुआत दोस्ती और जान-पहचान से होती है। लव मैरिज में रिश्ते की शुरुआत के जरिए - 

1) स्कूल और कॉलेज की दोस्ती

2) सोशल मीडिया पर बात-चीत

3) ऑफिस और वर्कप्लेस पर काम के दौरान 

4) रिश्तेदारों के जरिए 

इस शादी को मुकाम केवल शुरू में हुई बातचीत से मिलता है। Love Marriage का रिश्ता भरोसे और इमोशनल अटैचमेंट से जुड़ा होता है। 

Love Marriage (Love Marriage In Hindi) का सफर अक्सर दोस्ती से शुरू होता है और शादी पर ही खत्म होता है - 

1) ऐसी शादी में दो लोग आपस में स्कूल, कोचिन सेंटर्स या कॉलेज में मिलते हैं और वहीं उनकी पहली मुलाकात होती है। 

2) इसके बाद धीरे-धीरे उन दो लोगों में आपस में बात-चीत बढ़ती है और दोस्ती गहरी होती जाती है। 

3) इस रिश्ते में एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताया जाता है, जिससे एक-दूसरे की आदतों और व्यवहार को समझने का मौका ज्यादा मिलता है। 

4) इस रिश्ते में दोनों व्यक्ति एक-दूसरे से इमोशनली अटैच्ड होते हैं। 

5) लव मैरिज का फैसला दो लोग तभी लेते हैं, जब दोनों का एक-दूसरे पर विश्वास और भरोसा गहरा और पक्का हो जाता है। 

बात आज के समय यानी आधुनिक समाज की कि जाए तो Love Marriage में लोग ऐसे लाइफ-पार्टनर ढूंढ़ते हैं, जिनसे उनकी सोच, पसंद वगैराह सब मिलते हो। आधुनिक समाज में Love Marriage का महत्व - 

1) समान सोच - लव मैरिज का फैसला दो लोग तब ज्यादा लेते हैं, जब उनकी सोच और लक्ष्य समान होते हैं। 

2) भावनात्मक जुड़ाव - इस रिश्ते में प्यार और विश्वास होने की वजह से कई लाइफ-पार्टनर ज्यादा सहज महसूस करते हैं। 

3) आपसी समझ - शादी से पहले ही एक-दूसरे को अच्छे से समझ लेने से एक-दूसरे को जानने का मौका मिलता है। इसी वजह से रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। 

बात Social Media Relationships के प्रभाव की कि जाए, तो आजकल Instagram, Facebook, LinkedIn, WhatsApp, Wedding Apps जैसे Digital Platforms और Apps के जरिए लोगों में आपस में बाच-चीत शुरू होती है। इससे नए-नए लोगों से जुड़ने के साथ-साथ लंबी दूरी पर बैठे लोगों को भी करीब से जानने का मौका मिलता है। वहीं बात Workplace Relationships की कि जाए, तो ऑफिस जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। जो लोग नौकरी करते हैं, उनका आधे से ज्यादा समय ऑफिस में ही बीतता है, जिसकी वजह से लोगों के बीच दोस्ती और प्रेम बढ़ता है। 

लव मैरिज कैसे करें? (Love Marriage Kaise Kare)  

लव मैरिज में सही लाइफ पार्टनर का चयन करना बहुत जरूरी है। इसमें केवल अट्रैक्शन और इमोशनल अटैचमेंट से शादी नहीं की जा सकती है। ऐसे रिश्तों में न सिर्फ आपसी समझ होनी जरूरी है, बल्कि कम्पैटिबिलिटी होना भी जरूरी है तभी रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। Love Marriage (Love Marriage In Hindi) करने से पहले सही पार्टनर का चयन कैसे करें - 

1) ईमानदारी और जिम्मेदारी 

2) स्वभाव 

3) व्यवहार 

4) जीवन का लक्ष्य 

5) परिवार और संस्कार 

6) ईमानदारी और जिम्मेदारी 

7) भविष्य की सोच 

8) विश्वास 

9) सम्मान 

परिवार को कैसे मनाएं?

Love Marriage करने से पहले अपने परिवार, मां-बाप से खुलकर बातचीत करनी चाहिए। कोशिश करें कि माता-पिता को अपने पक्ष में लेकर अपने पार्टनर के बारे में सब-कुछ बताएं। आप चाहें तो अपने किसी रिश्तेदार या बड़े-बुजुर्ग की मदद ले सकेत हैं, जो आपके माता-पिता को धैर्य और सम्मान बनाकर रखते हुए आपके पक्ष में मनाएं।

Note: Relationship Tips in Hindi और Daily Hindi News के माध्यम से प्यार, रिश्तों, विवाह और पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने वाले उपयोगी सुझाव पढ़ें।

आर्थिक और मानसिक तैयारी

Love Marriage (Love Marriage In Hindi) करने के बाद जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में शादी से पहले ही आर्थिक और मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शादी के बाद खर्चे और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही शादी केवल रोमांस ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियां समझना भी हैं। 

कानूनी प्रक्रिया

भारत जैसे देश में Love Marriage कानूनी रूप से वैध (Legal) है। इस शादी से अगर आपके परिवार वाले सहमत नहीं है, तो भी लड़का-लड़की कानून का सहारा लेकर शादी कर सकते हैं। कोर्ट मैरिज एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें दो बालिग लोग आपस में सरकारी नियमों के अनुसार शादी कर सकते हैं। कोर्ट मैरिज में कुछ दस्तावेजों की खास जरूरत होती है। जैसे - 

1) पासपोर्ट साइज फोटो

2) बर्थ सर्टिफिकेट 

3) पता प्रमाण पत्र 

4) गवाहों के पहचान पत्र 

5) पहचान पत्र 

6) आधार कार्ड 

लव मैरिज के फायदे (Love Marriage Benefits in Hindi) 

  •  बेहतर समझ और Compatibility: Love Marriage का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें दो लोगों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है। दो लोग जब एक दूसरे को पहले से ही बहुत वक्त देते हैं, तो एक-दूसरे की आदतें, स्वभाव, पसंद-नापसंद, सोच वगैराह को जानने का मौका करीब से मिलता है। वहीं जब दो लोगों की सोच और लाइफस्टाइल भी मिलता है, तो रिश्ते में लड़ाई-झगड़े कम और समझ ज्यादा बढ़ती है।
  • रिश्ते में दोस्ती और विश्वास : Love Marriage  (Love Marriage In Hindi) में अक्सर रिश्ता दोस्ती से शुरू होता है और विश्वास के भरोसे चलता है। इन रिश्तों की नींव ही भरोसे पर टिकी होती है।  इससे रिश्ते मजबूत होते हैं और पार्टनर के साथ खुलकर सारी बात की जा सकती है। रिश्ते में विश्वास होने से गलतफहमियां कम होती हैं और insecurity भी कम महसूस होती है।
  • खुलकर होती है बातचीत: Love Marriage में दो लोग एक-दूसरे को पहले से ही जानते हैं, इसलिए वे एक-दूसरे से शर्म कम करते हैं। ऐसे रिश्ते में एक-दूसरे को अपने दिल की कोई भी बात आसानी (Love Marriage Benefits) से कही जा सकती है।
  • भावनात्मक साथ: लव मैरिज में दोनों लोग एक-दूसरे को पहले से ही जानते हैं, इमोशनली अटैच्ड होते हैं, इसलिए एक-दूसरे को आसानी से Emotional Suppport दे पाते हैं। इससे करियर बनाने, तनाव कम लेने में मदद मिलती है।
  • जीवनसाथी चुनने की आजादी: Love Marriage का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें व्यक्ति को अपना पार्टनर चुनने की आजादी होती है। युवा पीढ़ी के लिए ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि शादी जीवन का सबसे जरूरी फैसला होता है। ऐसे में खुद की खुशी और पसंद से आप जीवनसाथी चुनते हैं। 

लव मैरिज करने के लाभ (Advantages of Love Marriage) 

  • एक-दूसरे को पहले से जानना : Love Marriage के दौरान दो लोग न सिर्फ एक-दूसरे को जानते हैं, बल्कि एक-दूसरे की पसंद-नापसंद, व्यवहार, स्वभाव, सोच, आदतें वगैराह सब जानते हैं। इससे नई चीजों को अपनाने में दिक्कत नहीं होती, क्योंकि आप पहले से ही एक-दूसरे के बारे में सब जानते हैं।
  • रिश्ते में कम झिझक:  लव मैरिज में लोग एक-दूसरे को पहले से ही जानते हैं। ऐसे में उन दोनों के बीच पहले से ही दोस्ती होती है, जिससे कुछ भी कहने में झिझक महसूस नहीं होती है।
  • फैसले लेने में आसानी; लव मैरिज में दो लोग समान सोच वाले पार्टनर चुनते हैं। ऐसे में करियर, परिवार की जिम्मेदारियां, आर्थिक योजना से जुड़े फैसले लेने में आसानी हो जाती है।
  • समान सोच और लाइफस्टाइल : Love Marriage (Love Marriage In Hindi)  में लोग अक्सर एक-जैसी सोच और लाइफस्टाइल वाले पार्टनर चुनते हैं। इसमें घूमने-फिरने को लेकर पसंद, परिवार को लेकर विचार वगैराह सब आपस में मिलते हैं।
  • इमोशनल बॉन्डिंग मजबूत बनती है:  लव मैरिज में भावनात्मक जुड़ाव ज्यादा होता है। ऐसे में कपल्स के बीच पहले से ही इमोशनल बॉन्डिंग मजबूत बनी रहती है। 

लव मैरिज करने के नुकसान (Disadvantages of Love Marriage in Hindi) 

 जहां लव मैरिज करने के फायदे होते हैं। वहीं लव मैरिज करने के नुकसान भी मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं वे नुकसान क्या हैं - 

  • परिवार की असहमति : लव मैरिज का सबसे बड़ा नुकसान परिवार की सहमति न मिलना ही है। भारतीय समाज में कभी जाति, धर्म, पारिवारिक परंपराओं के चलते अक्सर लव मैरिज होने में रुकावटें आती हैं।
  • सामाजिक दबाव : आज भी भारत के कई हिस्सों में लव मैरिज को लेकर आज भी पारंपरिक और रूढ़ीवादी सोच मौजूद है। ऐसी स्थिति में कपल्स को समाज की बातें सुननी पड़ती हैं, लोगों के ताने बर्दाश्त करने होते हैं, रिश्तेदारों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा खास-तौर से छोटे शहरों और गांवों में ज्यादा होता है।
  • अपेक्षाओं का बढ़ना:  Love Marriage (Love Marriage In Hindi) में दोनों लोगों को एक-दूसरे से बहुत उम्मीदें होती हैं। इसमें एक पार्टनर दूसरे से और दूसरा पहले से उम्मीदें जोड़े रखता है। वे यही सोचते हैं कि उन्हें एक दूसरे से इमोशनल सपोर्ट, आपसी समझ ज्यादा मिलेगी।
  • रिश्ते में जल्दी विवाद: लव मैरिज में विवाद भी बहुत जल्दी होता है। इसकी वजह ज्यादा उम्मीद लगाना, इगो सामने आना, insecurity महसूस होना, एक-दूसरे से बातचीत कम करना हो सकता है। शादी से पहले पार्टनर्स जितना एक-दूसरे से अपने दिल की बात खुलकर कह लेते हैं, उतना शादी के बाद नहीं कहते हैं, जिससे विवाद बढ़ने का खतरा ज्यादा हो सकता है।
  • फाइनेंशियल और करियर का दबाव: लव मैरिज के बाद कपल्स को न सिर्फ आर्थिक बल्कि करियर से जुड़ी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। इसमें घर का खर्च, भविष्य से जुड़ी प्लानिंग, आर्थिक जिम्मेदारियां आदि सब मौजूद हैं। 

लव मैरिज करने के साइड-इफेक्ट्स (Love Marriage Side Effects in Hindi) 

  1. इमोशनल स्ट्रेस:  लव मैरिज में अक्सर Emotional Stress ज्यादा देखने को मिलता है, क्योंकि इसमें परिवार की सहमति नहीं मिलती, आर्थिक दबाव भी ज्यादा रहता है, साथ ही पार्टनर के साथ मतभेद भी ज्यादा रहते हैं।
  2. परिवार से दूरी: लव मैरिज में जाति, धर्म, परंपराओं की वजह से परिवार दोनों लोगों की शादी से सहमत नहीं होते हैं। ऐसे में परिवार से दूरी आने लगती है।
  3. रिश्ते में भरोसा कम होना: लव मैरिज (Love Marriage In Hindi) की शुरुआत में रिश्ता मजबूत लगता है, लेकिन समय के साथ बात-चीत कम होने, सोशल मीडिया के ज्यादा प्रभाव और गलतफहमियों के चलते रिश्ते में भरोसा कम होने लगता है।
  4. एडजस्ट करने में परेशानी:  लव मैरिज में रिश्ता निभाना शुरू में आसान लगता है, लेकिन परिवार के साथ तालमेल न बैठने वगैराह की वजह से एक-दूसरे के साथ एडजस्ट करने में दिक्कत आने लगती है।
  5. समाज का दबाव: लव मैरिज में समाज कते तानों के साथ-साथ उनका दबाव भी ज्यादा रहता है। 

Love Marriage को सफल कैसे बनाएं?

  1.  बात-चीत करते रहें: लव हो या अरेंज किसी भी रिश्ते की नींव आपस में अच्छी बातचीत होती है। ऐसे में अपने विचार, भावनाएं और परेशानियां खुलकर एक-दूसरे से शेयर करने चाहिए।
  2. एक-दूसरे का सम्मान करें: लव मैरिज में पार्टनर से प्यार करने के साथ-साथ उसकी भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करना भी जरूरी है।
  3. परिवार को महत्व दें: लव मैरिज (Love Marriage In Hindi) में दोनों परिवार की सहमति पाना और एडजस्टमेंट करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोनों परिवारों के साथ तालमेल बिठाकर चलें।
  4. फाइनेंशियल प्लानिंग करें: शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में पैसों की प्लानिंग पहले से ही करनी चाहिए।
  5. छोटी बातों को समझदारी से संभालें:  हर रिश्ते में छोटे-मोटे मतभेद होते ही हैं। ऐसे में एक-दूसरे से गुस्से से बात करने के बजाय समझदारी से बात को संभालें। 

भारत में Love Marriage का बदलता ट्रेंड

1. शहर और गांव में सोच का अंतर 

लव मैरिज को लेकर आज भी शहर और गांव की सोच में काफी अंतर है। जहां शहर में लोग लव मैरिज के लिए आसानी से मंजूरी दे देते हैं। वहीं गांव में परिवार और समाज की राय को ऊपर रखा जाता है। 

2. शिक्षा और करियर का प्रभाव  

तेजी से बढ़ती हुई शिक्षा और करियर की वजह से लव मैरिज पर काफी अच्छा प्रभाव डाला है। इससे आपसी समझ और कंपैटिबिलिटी बढ़ी है। 

3. इंटर-कास्ट और इंटर-रीलिजन मैरिज 

इसमें अलग धर्मों से होने के बावजूद भी कानूनी सुरक्षा और जागरुकता ने लव मैरिज को काफी बढ़ावा दिया है। 

 4. सोशल मीडिया का योगदान  

फेसबुक, इंस्टाग्राम और डेटिंग एप्स जैसे सोशल मीडिया के जरिए लव मैरिज का ट्रेंड काफी बढ़ा है। 

Love Marriage से जुड़े कानूनी अधिकार

स्पेशल मैरिज एक्ट: Special Marriage Act, 1954 भारत के एक जरूरी कानून है। इसके अंतर्गत अलग-अलग जाति, धर्म या समुदाय के लोग बिना धर्म बदले शादी कर सकते हैं। यह कानून Love Marriage (Love Marriage In Hindi) को कानूनी मान्यता देता है।

  1. व्यस्क होने की कानूनी उम्र: भारत में शादी के लिए पुरुषों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और महिलाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है।
  2. कोर्ट मैरिज प्रक्रिया: कोर्ट मैरिज एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें दो लोग बिना धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर सकते हैं।
  3. सुरक्षा और अधिकार: कई बार Love Marriage करने वाले कपल्स को परिवार या समाज के विरोध का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कानून उन्हें सुरक्षा देता है और शादी करने का अधिकार भी देता है। 

Love Marriage से जुड़े Myths and Facts

1. क्या Love Marriage हमेशा सफल होती है? 

नहीं हर लव मैरिज सफल हो, ये जरूरी नहीं होता है। केवल प्यार होना ही मजबूत रिश्ते की गारंटी नहीं देता है। शादी के बाद जिम्मेदारियां, आर्थिक दबाव, परिवार, करियर और आपसी समझ जैसी कई चीजें रिश्ते को प्रभावित करती हैं।

2. क्या Love Marriage में तलाक ज्यादा होते हैं? 

कम बातचीत करने, भरोसा न होने, परिवार के दबाव के चलते लव हो या अरेंज किसी भी शादी में तलाक हो सकता है। ये जरूरी नहीं है कि केवल लव मैरिज में ही तलाक ज्यादा होते हैं। 

3. क्या परिवार का support जरूरी है?

परिवार का सपोर्ट किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है। परिवार का साथ बहुत जरूरी होता है। 

4. क्या सिर्फ attraction ही Love Marriage का आधार है? 

नहीं, अट्रैक्शन के अलावा एक-दूसरे की इज्जत करना, समान विचार और सोच, मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ निभाना वगैराह भी लव मैरिज का आधार है। 

माता-पिता को Love Marriage के लिए कैसे मनाएं?

1. सही समय पर बात करें 

घर का माहौल शांत और सकारात्मक देखकर परिवार में सही समय पर बात करनी चाहिए। सही समय पर बातचीत करने से माता-पिता लव मैरिज के लिए मान सकते हैं। 

2. पार्टनर से परिवार को मिलवाएं 

कई बार माता-पिता पार्टनर से मिलते नहीं है। इसी वजह से शादी के लिए मना कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने पार्टनर को परिवार वालों से मिलवाएं। 

3. धैर्य और सम्मान बनाए रखें 

कोई भी माता-पिता तुरंत Love Marriage (Love Marriage In Hindi) के लिए तैयार नहीं हो पाते हैं। ऐसे में जल्दबाजी मचाए बिना धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। 

4. भविष्य की प्लानिंग समझाएं 

माता-पिता अक्सर अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में रहते हैं। ऐसे में उन्हें यह भरोसा दिलाएं कि आपने अपने भविष्य के बारे में सही ढंग से और गंभीरता से सोचा है। 

निष्कर्ष 

Love Marriage में प्यार होना जरूरी है, लेकिन लव मैरिज केवल प्यार का रिश्ता नहीं होता है। उसमें आपसी समझदारी और जिम्मेदारी होना भी जरूरी है। किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए अपने पार्टनर के प्रति जिम्मेदारी निभाना जरूरी होता है। ऐसे में हर छोटी बात को बड़ा होने से पहले संभाल लेना चाहिए। इसमें परिवार और बात-चीत की अहम भूमिका होती है, क्योंकि बातचीत करने से गलतफहमियां कम होती हैं। लव हो या अरेंज मैरिज प्यार के साथ-साथ भरोसा, सम्मान और जिम्मेदार भी जुड़ी हुई हो, तो शादी खुशहाल और सफल रहती है।

Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रेम विवाह में लड़का-लड़की पहले से ही एक-दूसरे को पसंद करते हैं और एक-दूसरे को समझने और जानने के बाद ही शादी करने का फैसला लेते हैं। इसमें परिवार की सहमति से ज्यादा खुद की पसंद का ज्यादा महत्व होता है।

लव मैरिज करने के नुकसान में परिवार और समाज का दबाव, शादी के बाद बढ़ती हुई अपेक्षाएं, फाइनेंशियल और करियर का तनाव जैसे नुकसान शामिल हैं।

लव मैरिज साइकोलॉजी का मतलब है कि लोग इमोशनल अटैचमेंट, अट्रैक्शन, समझ और कम्पैटिबिलिटी के आधार पर अपना लाइफ पार्टनर चुनते हैं।

लव मैरिज के नियमों में शामिल हैं

लड़की की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।

लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।

लड़का-लड़की दोनों की रजामंदी जरूरी है।

दोनों पक्षों की शादी बिना किसी दबाव के होनी चाहिए।

लव मैरिज के लिए मुख्य तौर पर 2 कानून हैं

हिंदु मैरिज एक्ट - यह एक्ट हिंदू धर्म के लोगों की शादी से जुड़ा कानून है।

स्पेशल मैरिज एक्ट - यह एक्ट अलग धर्म और जाति के लोगों को कानूनी रूप से शादी करने की अनुमति देता है।

No tags available for this post.