Platonic Relationship In Hindi: प्लेटोनिक रिलेशनशिप क्या है? दोस्ती और प्यार के बीच का खास रिश्ता
आज के समय में रिश्ते बस नाम के रह गए हैं। फिर चाहे वो रिश्ता प्यार का ही क्यों ना हो। प्यार के रिश्ते में आप अपने पार्टनर से प्यार, रोमांस, अट्रैक्शन, घर-परिवार, शादी सब चाहते हैं। लेकिन क्या कभी आपने कोई ऐसा रिश्ता देखा है, जिसमें पार्टनर के लिए जज्बातों (Romantic Feelings) से ज्यादा सम्मान, भरोसा, विश्वास, ईमानदारी, लगाव, निस्वार्थ प्रेम होता है। जी हां, भले ही आज प्यार के रिश्ते भी केवल नाम के लिए रह गए हो, लेकिन कुछ ऐसे रिश्ते भी मौजूद हैं, जिसे Platonic Relationship कहा जाता है। आज इस लेख में हम Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Platonic Relationship क्या है? (What Is A Platonic Relationship)
आसान शब्दों में कहें तो Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) वह रिश्ता होता है, जिसमें दो लोगों के बीच गहरा इमोशनल कनेक्शन होता है। ऐसे रिश्ते में प्यार, विश्वास, भरोसा, सम्मान, परवाह तो बहुत होती है, लेकिन पार्टनर के लिए मन में रोमांटिक और सेक्शुअल अट्रैक्शन नहीं होता है। सिंपल भाषा में इसे ‘अफलातूनी प्यार’ कहा जाता है। इस तरह का रिश्ता दोस्ती से काफी गहरा होता है, लेकिन ऐसे रिश्तों में रोमांस का एंगल काफी कम देखने को मिलता है।
Platonic Relationship का हिंदा में मतलब (Platonic Relationship Meaning In Hindi)
जैसे-जैसे समय बदल रहा है। वैसे-वैसे लोगों की प्यार और रिश्तों को लेकर सोच भी बदल रही है। एक समय था जब लोग एक लड़का-लड़की की दोस्ती को भी गलत नजर से देखा करते थे, लेकिन आज कम समय में लोग दोस्ती और प्यार के बीच का फर्क समझने लगे हैं। वैसे कुछ लोग आज भी मौजूद हैं, जिनकी सोच में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 90% लोगों की प्यार और दोस्ती को लेकर सोच में काफी बदलाव आ रहा है। आज हर व्यक्ति इस बात को समझ रहा है कि हर रिश्ता रोमांस से जुड़ा हुआ नहीं होता है। (Platonic Relationship In Hindi) का मतलब भी यही है कि ऐसे रिश्ते में प्यार से गहरी दोस्ती होती है, बिना किसी फायदे के एक-दूसरे का साथ निभाना होता है और बिना किसी शारीरिक आकर्षण (Physical Attraction) के इमोशनल बॉन्डिंग होती है।
Platonic Relationship के फायदे (Benefits Of Platonic Relationships In Hindi)
- दबाव का रिश्ता नहीं हो: Platonic Relationship में Romantic Relationships की तरह किसी तरह की उम्मीदें और जलन की भावना नहीं होती है। इस रिश्ते में रहने से पार्टनर को किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होता है।
- मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहना: Platonic Relationship में प्यार से गहरी दोस्ती होती है और दोस्त अच्छे हो, तो स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं अपने आप दूर हो जाती हैं। इस रिश्ते में इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है, जिससे मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।
- इमोशनल सपोर्ट मिलना: Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) में आने से अकेलापन और तनाव महसूस नहीं होता। इस रिश्ते में पार्टनर एक-दूसरे से भाव से जुड़ते हैं। ऐसे में इस रिश्ते में आने से इमोशनल बॉन्डिंग मजबूत होती है।
- विश्वास गहरा होना: Platonic Relationship में ईमानदारी होती है। इसी वजह से एक दूसरे पर किया गया विश्वास या भरोसा दिन पर दिन गहरा और मजबूत होता जाता है।
- जीवन में सकारात्मकता; Platonic Relationship में आने से जिंदगी में सिर्फ खुशियां और सकारात्मकता ही आती है, क्योंकि इस रिश्ते में कोई एक दूसरे को जजमेंट नहीं देता, बल्कि एक-दूसरे की बातें दिल से सुनी जाती हैं। इससे जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहती है।
क्या Platonic Relationship काम करते हैं? (Can Platonic Relationships Work In Hindi)
Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) को लेकर अक्सर लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या ऐसे रिश्ते होते हैं और होते हैं तो क्या काम करते हैं? बता दें कि हां Platonic Relationship न सिर्फ होते हैं, बल्कि काम भी करते हैं। ऐसे रिश्तों में पार्टनर एक-दूसरे के प्रति अपनी हद समझते हैं, सम्मान, भरोसा और विश्वास करते हैं, आपस में बात-चीत करते हैं। ऐसे में इस तरह का रिश्ता न सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि साकार भी होता है। ऐसे रिश्ते में ईमानदारी से एक-दूसरे से बैठकर बीतचीत करना जरूरी होता है।
Platonic Relationship को कैसे बनाएं रखें? (How To Maintain A Platonic Relationship In Hindi)
किसी भी रिश्ते की शुरुआत करना आसान होता है, लेकिन जरूरी उसे निभाना और समझदारी के साथ उसे आगे तक बनाए रखना होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) को कैसे बनाए रखा जा सकता है।
- सम्मान करें: Platonic Relationship में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस भी देना चाहिए।
- विश्वास रखें मजबूत : हर रिश्ते की नींव भरोसा होता है। अगर भरोसा टूट जाता है, तो रिश्ता ही खत्म हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि Platonic Relationship में एक-दूसरे के प्रति अपने भरोसे और विश्वास को मजबूत बनाए रखें।
- अपनी हदें रखें साफ; Platonic Relationship में पार्टनर को एक-दूसरे और रिश्ते के प्रति अपनी हदें पता होनी चाहिए। इससे रिश्ता जल्दी खराब नहीं होता और लंबे समय तक मजबूत रहता है।
Note: Relationship Tips in Hindi और Daily Hindi News के माध्यम से प्यार, रिश्तों, विवाह और पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने वाले उपयोगी सुझाव पढ़ें।
Platonic Relationship को बनाए रखने के तरीके (Maintaining A Platonic Relationship In Hindi)
Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें:
- सामाजिक दबाव से परेशान नहीं होना चाहिए
- अपने रिश्ते में जलन की भावना ना आने दें
- रिश्ते में ट्रांस्पेरेंसी बनाए रखें
- पार्टनर एक दूसरे के साथ-साथ उनके परिवारों का भी सम्मान करें
- भावनात्मक रूप से जरूरत से ज्यादा एक-दूसरे पर निर्भर न हो
प्लेटोनिक से रोमांटिक रिलेशनशिप (Platonic To Romantic Relationship In Hindi)
Platonic Relationship में लंबे समय तक एक-साथ रहने के बाद कई बार ये रिश्ता Romantic Relationship में बदल सकता है। ऐसा ज्यादातर तब होता है जब पार्टनर की एक-दूसरे के प्रति इमोशनल बॉन्डिंग गहरी हो जाए, आकर्षण बढ़ने लगे और साथ ही दोनों एक-दूसरे के साथ अपना भविष्य देखने लगे। ऐसा जरूरी नहीं होता कि हर Platonic Relationship रोमांटिक रिलेशनशिप में बदल जाए, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा देखा जाता है। वैसे बता दें कि Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) में केवल दोस्ती का ही एक ऐसा रिश्ता होता है जो लंबे समय तक चलते हुए मजबूत बना रहता है, लेकिन अगर आपके मन में एक-दूसरे के प्रति रोमांस की फीलिंग्स आ जाती हैं, तो आप एक-दूसरे को खुलकर इसके बारे में बता सकते हैं, क्योंकि बात करने से रिश्ता कभी भी बिगड़ता नहीं, बल्कि सुधरता है। ऐसे में एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें।
Platonic Relationship कितने प्रकार का होता है (Types Of Platonic Relationships In Hindi)
Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) एक ऐसा रिश्ता है जिसमें दो लोगों के बीच इमोशनल कनेक्शन, भरोसा, सम्मान, विश्वास, चिंता हद से ज्यादा होती है, लेकिन हर प्लेटोनिक रिश्ता एक जैसा नहीं होता है। इसके भी कई प्रकार होते हैं –
- वर्क प्लेस प्लेटोनिक रिलेशनशिप: वर्क प्लेस या ऑफिस में एक-दूसरे के करीब आने वाले करीबीयों को Workplace Platonic Relationship में गिना जाता है। इन रिश्तों में रोमांस नहीं होता। Workplace वाले प्लेटोनिक रिलेशनशिप से भरोसा बढ़ता है, टीमवर्क मजबूत होता है और साथ ही प्रोफेशनल सपोर्ट भी मिलता है।
- परिवार जैसा प्लेटोनिक रिलेशनशिप: कई दोस्त ऐसे होते हैं, जो समय के साथ परिवार जैसे जरूरी हो जाते हैं। ऐसे रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति चिंता, इमोशनल अटैचमेंट बहुत गहरा होता है, लेकिन उनके बीच में रोमांटिक फीलिंग्स नहीं होती हैं। इससे रिश्ता लंबे समय तक चलता है। इसे Familial Platonic Relationship कहा जाता है।
- फ्रेंडशिप प्लेटोनिक रिलेशनशिप: Friendship Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) का सबसे आम प्रकार होता है। इस रिश्ते में एक-दूसरे के ऊपर हद से ज्यादा भरोसा और विश्वास होता है। एक-दूसरे से सारी बातें शेयर की जाती हैं और साथ ही मुश्किल से मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया जाता है।
- मेंटर-मेंटी प्लेटोनिक रिलेशनशिप: इस तरह का रिश्ता कोच, सीनियर, गाइड. शिक्षक आदि किसी के साथ भी जुड़ सकता है। ऐसे रिश्तों में साथ, सीखना और गाइडेंस की भावना ज्यादा होती है। इस प्रकार के प्लेटोनिक रिश्ते में एक-दूसरे का आत्मविश्वास बढ़ाने, निजी विकास में मदद देने, प्रेरणा देने जैसी चीजें होती हैं। इन्हें Mentor-Mentee Platonic Relationship कहा जाता है।
- स्पिरिचुअल प्लेटोनिक रिलेशनशिप: इस तरह के प्लेटोनिक रिलेशनशिप में एक-दूसरे के प्रति धार्मिक और मानसिक भावनाएं जुड़ी हुई होती हैं। ऐसे रिश्तों में एक-दूसरे की आत्मा से जुड़ाव, भावनात्मक शांति, सम्मान होता है। इन्हें Spiritual Platonic Relationship कहा जाता है।
- क्रॉस-जेंडर प्लेटोनिक रिलेशनशिप: ऐसे रिश्तों में जब लड़का और लड़की के बीच गहरी दोस्ती होने लगती है, लेकिन उनके बीच में रोमांटिक फीलिंग्स नहीं होती हैं, तो उसे Cross Gender Platonic Relationship कहा जाता है। ऐसे रिश्तों में दोस्ती गहरी होती है, सम्मान और इमोशनल सपोर्ट होता है।
Platonic Relationship को हेल्दी कैसे रखें?
Platonic Relationship को हेल्दी रखने के कई तरीके हैं –
- उम्मीदें सीमित रखें: Platonic Relationship में पार्टनर एक-दूसरे के कितने भी करीब हो, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर रिश्ता रोमांटिक ही हो। इस तरह के रिश्तों में एक-दूसरे से की जाने वाली उम्मीदों को बैलेंस करना जरूरी होता है।
- ईमानदारी से बातचीत करें: Platonic Relationship (Platonic Relationship In Hindi) में एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें। इसके लिए एक-दूसरे से ईमानदारी से अपनी बात कहें और अपनी भावनाओं को भी खुलकर एक-दूसरे के साथ शेयर करें।
- हदें करें तय: Platonic Relationship के अंदर पार्टनर को एक-दूसरे के प्रति अपनी हदों को पहले से ही तय कर लेना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी तरह की समस्या ना हो। ऐसे रिश्तों में हदों का तय होना जरूरी होता है।
निष्कर्ष
Platonic Relationship का आधार पार्टनर का एक-दूसरे के प्रति भरोसा, विश्वास, सम्मान, चिंता, हदें, इमोशनल कनेक्शन जैसी चीजें होती हैं। इस रिश्ते में रोमांस की भावनाएं और फिजिकल अट्रैक्शन नहीं होता है। इस रिश्ते में दोस्ती की नींव मजबूत होने से रिश्ता लंबा चलता है। इस रिश्ते की खूबसूरती एक-दूसरे को अपने दिल की बात खुलकर कहना, जलन की भावना न होना, ईमानदारी, विकास में बढ़ावा देना है। जरूरी नहीं कि हर Platonic Relationship रोमांटिक रिलेशनशिप में बदल जाए। ऐसा केवल कुछ ही मामलों में देखने में आता है। इसलिए हेल्दी Platonic Relationship के लिए विश्वास, इमोशनल बैलेंस और पॉजिटिव माइंड सेट बहुत जरूरी है।
Read More:
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.