Flypped Hindi

Gaslighting Meaning in Hindi: गैसलाइटिंग क्या है? जानें संकेत, प्रभाव और बचाव के तरीके

By |
Gaslighting Meaning in Hindi: गैसलाइटिंग क्या है? जानें संकेत, प्रभाव और बचाव के तरीके

आज रिश्तों में केवल शारीरिक या आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी शोषण किया जाता है। इन्हीं में एक व्यवहार गैसलाइटिंग भी होता है। Gaslighting Meaning in Hindi में एक व्यक्ति जानबूझकर दूसरे को अपनी सोच, याद्दाश्त और हकीकत पर शक करने के लिए मजबूर करता है। आजकल रिश्तों में गैसलाइटिंग सोशल मीडिया और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से बढ़ रही है।  

गैसलाइटिंग न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी किसी व्यक्ति का शोषण कर सकती है। लंबे वक्त तक गैसलाइटिंग का शिकार रहने वाला व्यक्ति चिंता, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना कर सकता है। आज इस लेख में हम Gaslighting Meaning in Hindi के साथ-साथ रिश्तों में इसके संकेत, प्रभाव और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

गैसलाइटिंग का हिंदी अर्थ (Gaslighting Meaning in Hindi)

Gaslighting का शाब्दिक अर्थ

गैसलाइटिंग शब्द की उत्पत्ति एक प्रसिद्ध नाटक और बाद में बनी फिल्म Gaslight से हुई थी। इस कहानी में एक पति अपनी पत्नी को मानसिक रूप से भ्रमित करने के लिए घर की गैस लाइट की रोशनी कम कर देता है और जब पत्नी इस बदलाव का जिक्र करती है, तो वह इसे नकार देता है। धीरे-धीरे पत्नी अपनी समझ और याददाश्त पर संदेह करने लगती है। Gaslight फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ही गैसलाइटिंग के व्यवहार को पहचान दिलाई थी।  

गैसलाइटिंग का हिंदी में मतलब (Gaslighting Meaning in Hindi)

किसी व्यक्ति को उसकी सोच, याददाश्त और वास्तविकता पर शक करवाना गैसलाइटिंग का खास मकसद होता है। इसमें सामने वाले को इस हद तक वहम में डालना होता है कि वह अपनी बातों, अनुभवों और भावनाओं पर भरोसा ही न करें। गैसलाइटिंग में सामने वाले की भावनाओं को कमजोर करना और उस पर मानसिक रूप से कंट्रोल पाने की कोशिश की जाती है। इससे जूझ रहे लोग धीरे-धीरे अपने सारे फैसलों के लिए दूसरों पर निर्भर होने लगते हैं। 

Gaslighting in Hindi क्या है?

आसान शब्दों में कहें तो गैसलाइटिंग के दौरान एक व्यक्ति आपको बार-बार ये महसूस करवाता है कि आपकी याददाश्त, सोच या भावनाएं गलत हैं, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं होता है।  

Gaslighting in Hindiसामान्य बहस
इसमें एक ही व्यक्ति आपको लगातार गलत साबित करता है।इसमें दोनों पक्ष अपनी राय रखते हैं।
इसमें भावनाओं को महत्व ही नहीं दिया जाता है।भावनाओं को महत्व देकर गलतफहमी दूर करने की कोशिश की जाती है।
इसमें व्यक्ति को भ्रमित और असुरक्षित महसूस कराया जाता है।इसमें व्यक्ति का सम्मान बना रहता है।

 गैसलाइटिंग को मानसिक शोषण इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें व्यक्ति के आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन को कमजोर किया जाता है। लंबे समय तक इस व्यवहार से किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

NOTE: Relationship Tips in Hindi और Daily Hindi News के माध्यम से प्यार, रिश्तों, विवाह और पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने वाले उपयोगी सुझाव पढ़ें।

What is Gaslighting in a Relationship in Hindi?: रिश्ते में गैसलाइटिंग क्या होती है?

Gaslighting in Relationships Definition in Hindi का मतलब है जब एक पार्टनर दूसरे पार्टनर की भावनाओं, अनुभवों और विचारों को लगातार मना करता है या उसे कमजोर बना देता है।

पार्टनर द्वारा गैसलाइटिंग करने के सामान्य तरीके

  • आपकी भावनाओं को गलत बताना: गैसलाइटिंग करने वाला व्यक्ति ज्यादातर ये बातें कहता है कि - "तुम बेवजह परेशान हो रहे हो।", "तुम जरूरत से ज्यादा सोचते हो।" या "तुम्हारी भावनाएं गलत हैं।" इससे व्यक्ति के मन में शक पैदा होने लगता है।
  • बातों को नकारना: यदि एक पार्टनर कोई बात कहता है और दूसरा पार्टनर उसे पूरी तरह नकार दे और आपको ही गलत साबित करने लगे, तो यह गैसलाइटिंग का संकेत हो सकता है।
  • आपको अत्यधिक संवेदनशील कहना: गैसलाइटिंग करने वाले लोग अक्सर अपनी गलतियों को छिपाने के लिए सामने वाले को "ओवरसेंसिटिव" या "बहुत भावुक" कहकर उसकी बातों को महत्वहीन बनाने की कोशिश करते हैं।

रिलेशनशिप में गैसलाइटिंग के वास्तविक उदाहरण

  • कही हुई बातों से मुकर जाना
  • आपकी भावनाओं को महत्व न देना
  • गलती का दोष आप पर डालना
  • हुत संवेदनशील कुछ कह देना

10 Gaslighting Signs in an Abusive Relationship in Hindi: गैसलाइटिंग के संकेतों पर एक नजर

गैसलाइटिंग एक ऐसा मानसिक और भावनात्मक शोषण है जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी सोच, याददाश्त और फैसले लेने की क्षमता पर भरोसा खो बैठता है। निर्णय लेने की क्षमता पर भरोसा खोने लगता है। अगर आप किसी रिश्ते में है, तो इन संकेतों से गैसलाइटिंग की पहचान कर सकते हैं। 

  1. आपकी बातों को बार-बार झूठ साबित करना: गैसलाइटिंग करने वाला व्यक्ति अक्सर आपकी कही हुई बातों को गलत या झूठा बताने की कोशिश करता है। आपके पास सबूत होने के बाद भी वह आपको गलत ही ठहराएगा।
  2. आपकी याददाश्त पर सवाल उठाना: गैसलाइटिंग में व्यक्ति बार-बार आपकी याददाश्त को गलत साबित करने की कोशिश करता है, ताकि आप खुद पर ही भरोसा करना छोड़ दें।
  3. आपकी भावनाओं को नजरअंदाज करना: जब आप किसी गैसलाइटिंग के रिश्ते में होते हैं और अपने सुख, दुख, गुस्सा या निराशा व्यक्त करते हैं, तो आपकी भावनाओं को महत्व नहीं दिया जाता है।
  4. हर गलती का दोष आप पर डालना: गैसलाइटिंग के रिश्ते में होने वाली लगभग हर समस्या के लिए आप ही को जिम्मेदार ठहराया जाता है, चाहे गलती दूसरे की ही क्यों न हो।
  5. आपको भ्रमित और असुरक्षित महसूस कराना: गैसलाइटिंग का बड़ा उद्देश्य व्यक्ति को मानसिक रूप से भ्रमित करना होता है ताकि वह अपनी समझ पर भरोसा न कर सके और दूसरे पर विश्वास करे।
  6. दूसरों के सामने आपकी छवि खराब करना: गैसलाइटिंग के रिश्तों में अक्सर दोस्तों, परिवार या सहकर्मियों के सामने आपकी छवि खराब करने की कोशिश की जाती है।
  7. अपनी गलतियों को कभी स्वीकार न करना: गैसलाइटिंग करने वाले लोग आमतौर पर अपनी गलतियों की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। वे हमेशा बहाने बनाते हैं या दोष किसी और पर डाल देते हैं।
  8. आपके आत्मविश्वास को कमजोर करना: ऐसे रिश्ते में आपकी बार-बार आलोचना, मजाक या क्षमताओं को कम आंककर आपके आत्मविश्वास को तोड़ने की कोशिश की जाती है।
  9. आपको अलग-थलग करने की कोशिश करना: गैसलाइटर अक्सर आपको दोस्तों, परिवार और करीबी लोगों से दूर करने की कोशिश करता है ताकि आप केवल उसी पर निर्भर रह सकें।
  10. आपको अपनी ही सोच पर शक होने लगना: यह गैसलाइटिंग का सबसे बड़ा और गंभीर संकेत माना है। लगातार मानसिक हेरफेर के बाद व्यक्ति अपनी सोच, निर्णय और अनुभवों पर भरोसा खोने लगता है।

Gaslighting in Relationships: गैसलाइटिंग करने वाले लोगों की पहचान कैसे करें?

Gaslighting Meaning in Hindi के रिश्ते में अक्सर लोग शुरुआत में भरोसेमंद दिखाई देते हैं, लेकिन समय के साथ-साथ उनका व्यवहार बदलने लगता है। वे दूसरों की भावनाओं, सोच और आत्मविश्वास पर काबू पाने की कोशिश करने लगते हैं। ऐसे लोगों की पहचान उनकी सामान्य आदतें जैसे कि अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने से बचना, हर विवाद में खुद को सही साबित करना आदि से की जा सकती है।   

गैसलाइटिंग करने वालों के व्यवहारिक संकेतों में बार-बार आपकी बातों को गलत साबित करना, आपकी भावनाओं का मजाक उड़ाना, सच को तोड़-मरोड़कर पेश करना आदि शामिल है। वहीं गैसलाइटर के Toxic Personality Traits में सहानुभूति की कमी होना, हमेशा सही होने की जिद्द, चालाक और जोड़-तोड़ करने वाला व्यवहार शामिल है।

गैसलाइटिंग के मानसिक और भावनात्मक प्रभाव

गैसलाइटिंग के रिश्ते में एक व्यक्ति दूसरे के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। गैसलाइटिंग करने से मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत प्रभाव पड़ता है। आइए जानें -  

  • आत्मविश्वास में कमी: जब किसी व्यक्ति को बार-बार गलत साबित किया जाता है, तो उसका आत्मविश्वास धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। वह अपनी क्षमताओं और फैसलों पर भरोसा खो सकता है।
  • चिंता और तनाव: गैसलाइटिंग का शिकार हो रहा व्यक्ति अक्सर मानसिक दबाव में रहता है। उसे हर समय ये डर सताता रहता है कि कहीं वह फिर से गलत न साबित हो जाए।
  • डिप्रेशन का खतरा: लंबे समय तक मानसिक और भावनात्मक शोषण झेलने से व्यक्ति में डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति खुद को अकेला महसूस करने लगता है।
  • निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होना: गैसलाइटिंग का शिकार हो रहा व्यक्ति अपने फैसलों पर भरोसा खो देता है। ऐसे में वह व्यक्ति छोटी-छोटी बातों के लिए भी दूसरों की राय लेने लगता है।
  • आत्म-सम्मान का कमजोर होना: लगातार आलोचना और भावनात्मक हेरफेर व्यक्ति के आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उसे लगने लगता है कि वह अच्छा नहीं है।

गैसलाइटिंग का शिकार होने पर क्या महसूस होता है?

गैसलाइटिंग का असर केवल व्यवहार पर नहीं होता, बल्कि व्यक्ति की भावनाओं और सोचने के तरीके पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गैसलाइटिंग का शिकार होने पर व्यक्ति को कैसा महसूस होता है?

  • लगातार भ्रम की स्थिति: गैसलाइटिंग का शिकार होने वाला व्यक्ति अक्सर यह समझ नहीं पाता कि सच क्या है और झूठ क्या है? वह हर स्थिति को लेकर वहम जैसा ही महसूस करता है।
  • खुद को दोषी मानना: जो व्यक्ति गैसलाइटिंग का शिकार हो रहा होता है, वह हर समस्या के लिए खुद को जिम्मेदार मानने लगता है फिर चाहे गलती उसकी हो या ना हो।  
  • हर बात पर माफी मांगना: गैसलाइटिंग का शिकार होने वाला व्यक्ति बिना किसी गलती के भी बार-बार माफी मांगने लगता है।
  • वास्तविकता पर संदेह करना: यह गैसलाइटिंग का सबसे गंभीर प्रभाव माना जाता है। इसमें व्यक्ति अपनी याददाश्त, भावनाओं और अनुभवों पर भरोसा करना छोड़ देता है। 

How to Stop Gaslighting in a Relationship in Hindi?: गैसलाइटिंग को कैसे रोकें?

गैसलाइटिंग किसी भी रिश्ते में हो सकती है। इससे मानसिक और भावनात्मक रूप से बुरा प्रभाव पड़ता है। इसमें व्यक्ति को उसकी अपनी सोच, यादों और वास्तविकता पर शक करने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसे में मन में ये सवाल आता है कि How to Stop Gaslighting in a Relationship in Hindi? आइए इसका जवाब जानते हैं-

  1. गैसलाइटिंग को पहचानें: गैसलाइटिंग को पहचानने के लिए जरूरी है कि ये समझें कि गैसलाइटिंग हो रही है या नहीं। जब आप इस बात को पहचान लेते हैं, तभी आप इससे बाहर निकल सकते हैं।
  2. अपनी भावनाओं पर भरोसा करें: गैसलाइटिंग का मुख्य उद्देश्य ही आपको अपनी भावनाओं पर शक करवाना होता है। ऐसे में अपनी भावनाओं को सही मानकर उन पर भरोसा करना शुरू करें। 
  3. घटनाओं का रिकॉर्ड रखें: जब कोई व्यक्ति आपकी बातों को बार-बार नकारता है, तो रिकॉर्ड रखना आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए जरूरी बातें नोट करें और चैट्स, मैसेज सेव करें।
  4. सीमाएं (Boundaries) तय करें: रिश्ते में सीमाएं तय करना जरूरी होता है। इसके लिए अपनी भावनाओं का सम्मान करवाएं, किसी को भी खुद को बद्तमीजी से बात करने न दें।
  5. भरोसेमंद लोगों से बात करें: गैसलाइटिंग आपको अकेला और मुश्किल में डाल सकती है। ऐसे में दोस्तों, परिवार के सदस्यों से बात करें, सलाह लें, अनुभव शेयर करें। 
  6. मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लें: अगर गैसलाइटिंग की स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाए, तो पेशेवर रूप से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है।
  7. जरूरत पड़ने पर रिश्ते से बाहर निकलें: अगर गैसलाइटिंग लगातार चल रही है और सामने वाला बदलने को तैयार नहीं है, तो उस रिश्ते को छोड़ना ही सही फैसला होता है।

गैसलाइटिंग से खुद को कैसे बचाएं?

  • आत्मविश्वास बढ़ाएं: गैसलाइटिंग के रिश्ते में खुद पर भरोसा रखें, अपनी कामयाबियों को नजरअंदाज किए बिना उन पर ध्यान दें, खुद पर विश्वास करें।
  • भावनात्मक जागरूकता विकसित करें: गैसलाइटिंग के दौरान अपनी भावनात्मक जागरुकता को विकसित करें। इसके लिए अपनी भावनाओं को समझना बहुत जरूरी है।
  • स्वस्थ रिश्तों की पहचान करें: स्वस्थ रिश्ते की पहचान के लिए सम्मान, विश्वास, बात-चीत करना जरूरी होता है।  
  • Red Flags को नजरअंदाज न करें: गैसलाइटिंग के रिश्ते में Red Flags जैसे कि बार-बार झूठ बोलना, भावनाओं से खिलवाड़ करना आदि को नजरअंदाज न करें। इन संकेतों को हल्के में न लें।

Healthy Relationship और Gaslighting Relationship में अंतर

Healthy RelationshipGaslighting Relationship
इसमें एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान होता है।इसमें एक-दूसरे को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है।
इस रिश्ते में विश्वास और सुरक्षा होती है।इस रिश्ते में बार-बार संदेह होता है।
इस रिश्ते में ईमानदारी से बातचीत की जाती है।इस रिश्ते में बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है।
इस रिश्ते में एक-दूसरे को भावनात्मक सहारा मिलता है।इस रिश्ते में सामने वाले को कमजोर और निर्भर बनाया जाता है।
इस रिश्ते में ईमानदारी से सच बोला जाता है।इस रिश्ते में असलियत को छिपाया या बदल दिया जाता है।

 क्या गैसलाइटिंग हमेशा जानबूझकर की जाती है?

गैसलाइटिंग हमेशा जानबूझकर नहीं की जाती है। इसे कुछ लोग सोच-समझकर करते हैं, जबकि कुछ लोग इसे बिना समझे इस व्यवहार में शामिल हो जाते हैं जो सामने वाले व्यक्ति को भ्रमित या मानसिक रूप से कमजोर कर सकता है।

1. जानबूझकर गैसलाइटिंग: जानबूझकर की जाने वाली गैसलाइटिंग की स्थिति में व्यक्ति पूरी तरह समझता है कि वह सामने वाले को मानसिक रूप से प्रभावित या नियंत्रित कर रहा है। इसमें सामने वाले को जानबूझकर वहम में डाला जाता है, बार-बार झूठ बोला जाता है, पार्टनर के आत्मविश्वास को कमजोर किया जाता है।  

2. अनजाने में होने वाली गैसलाइटिंग: इस स्थिति में व्यक्ति जानबूझकर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन उसकी आदतें या व्यवहार सामने वाले को गलत महसूस करवा सकते हैं। इसमें भावनाओं को समझने की कमी, दूसरे की भावनाओं को हल्के में लेने की कोशिश की जाती है।  

आधारजानबूझकर गैसलाइटिंगअनजाने में गैसलाइटिंग
इरादासामने वाले व्यक्ति को जानबूझकर कंट्रोल करना।इसमें समझ की कमी के कारण कंट्रोल करना।
व्यवहारइसमें सोच-समझकर चालाकी दिखाई जाती है। इसमें अनजाने मे चालाकी का व्यवहार कर दिया जाता है।
पैटर्नइसमें रणनीतिक पैटर्न शामिल होता है।इसमें कभी-कभी या अनजाने में रणनीति बन जाती है।
प्रभावसमें गंभीर रूप से मानसिक शोषण होता है।इसमें हल्का या मध्यम भावनात्मक प्रभाव होता है।
सुधरने की संभावनाइसमें व्यक्ति के सुधरने की संभावना मुश्किल होती है।इसमें जागरुकता से सुधार संभव होता है।

 गैसलाइटिंग से उबरने के उपाय

गैसलाइटिंग एक ऐसी मानसिक और भावनात्मक स्थिति है जो व्यक्ति के आत्मविश्वास, सोचने की क्षमता और आत्म-सम्मान को धीरे-धीरे कमजोर करने लगती है। इससे उबरना उतना आसान नहीं होता है। ऐसे में कुछ उपाय करने से गैसलाइटिंग से उबरा जा सकता है। आइए जानते हैं वे उपाय कौन-से हैं।

  • आत्म-देखभाल (Self-Care): गैसलाइटिंग से उबरने के लिए सबसे जरूरी चीज अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत पर ध्यान देना है। इसके लिए पूरी नींद लें, संतुलित और हेल्दी खाना खाएं, मेडिटेशन और योग करें।
  • थेरेपी और काउंसलिंग: गैसलाइटिंग में थेरेपी और काउंसलिंग बहुत मदद कर सकते हैं। इसके लिए प्रोफेशनल मदद लेना बहुत प्रभावी कदम होता है। इससे ट्रॉमा से बाहर निकलने में मदद मिलती है।
  • सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताना: गैसलाइटिंग से उबरने के लिए सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं। इसके लिए दोस्तों, परिवारों के साथ जुड़े और टॉक्सिक लोगों से दूरी बनाएं।
  • आत्मविश्वास दोबारा बनाना: गैसलाइटिंग के रिश्ते में सबसे बड़ा असर आत्मविश्वास पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि छोटे-छोटे फैसले खुद लें, अपनी कामयाबी को याद रखें।

निष्कर्ष 

गैसलाइटिंग को गंभीर मानसिक और भावनात्मक शोषण कहा जा सकता है, क्योंकि ये धीरे-धीरे व्यक्ति के आत्मविश्वास, सोचने की क्षमता और मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है। गैसलाइटिंग (Gaslighting Meaning in Hindi) के संकेतों को समय रहते पहचानने से अपने अनुभवों पर भरोसा करने, अपनी भावनाओं को समझने और उन्हें स्वीकार करने में मदद मिलती है। इस व्यवहार से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। रिश्तों में सीमाएं होने और आत्मविश्वास मजबूत होने से गैसलाइटिंग के व्यवहार से बचने में मदद मिल सकती है। अगर गैसलाइटिंग की स्थिति गंभीर होने लगे, तो आप बिना संकोच के मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद जरूर लें।  

Reference Links:

  1.  https://en.wikipedia.org/wiki/Gaslighting
  2. https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC11535807/

Read More:

Sibling Bond in Hindi
Family Bonding Meaning in Hindi
Love Bombing in Hindi
Infatuation Meaning in Hindi
Manipulate Meaning in Hindi
Committed Meaning in Relationship in Hindi
Casual Relationship

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

गैसलाइटिंग (Gaslighting Meaning in Hindi) एक तरह का मानसिक और भावनात्मक शोषण है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को उसकी सोच, याददाश्त और वास्तविकता पर शक करने के लिए मजबूर कर देता है। इसमें व्यक्ति आपको महसूस कराता है कि आप गलत सोच रहे हो।

गैसलाइटिंग के 5 लक्षण में बार-बार गलत साबित करना, भावनाओं को नजरअंदाज करना, याददाश्त पर शक कराना, गलती का दोष आप पर डालना, खुद पर शक कराना शामिल है।

कंट्रोल करने की चाह रखने वाले लोग, असुरक्षित लोग, जिम्मेदारी से बचने वाले लोग, आत्मकेंद्रित व्यवहार करने वाले लोग आदि दूसरों को आसानी से गैसलाइट कर सकते हैं।

रिश्तों में गैसलाइटिंग (Gaslighting Meaning in Hindi) होने से आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है, भरोसा टूट जाता है, मानसिक तनाव बढ़ने लगता है, व्यक्ति खुद पर शक करता है

No tags available for this post.