BJP Central Election Committee Meeting in Hindi: PM Modi के आवास पर बैठक, रणनीति पर मंथन!
रविवार के दिन PM मोदी के घर बड़ी बैठक हुई। BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक (BJP Central Election Committee Meeting in Hindi) में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ मौजूद रहे। यह बैठक करीब दो घंटे तक चली, जिसमें आगामी राज्यसभा चुनाव, राज्यसभा उपचुनाव और कई राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
बता दें कि PM मोदी के घर हुई BJP बैठक का आधिकारिक एजेंडा 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों, कुछ राज्यसभा उपचुनावों और विधान परिषद (MLC) चुनावों के लिए उम्मीदवारों के गठन को लेकर था। कहा जा सकता है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है।
BJP की नई टीम का गठन
पीएम की बैठक (Narendra Modi BJP Meeting in Hindi) इस बात को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है कि पार्टी, नेतृत्व संगठनात्मक में बदलाव करके नई टीम के गठन पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बैठक के बाद शीर्ष नेताओं के बीच अलग से भी चर्चा हुई, जिसे आगामी संगठनात्मक बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज यानी 1 जून, सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि यह बैठक अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा नई टीम के गठन और संगठनात्मक पुनर्गठन की तैयारियों से जुड़ी हुई हो सकती है। इस बैठक को पदाधिकारी टीम की संभावित आखिरी बैठक भी माना जा रहा है।
BJP Central Election Committee Meeting in Hindi: बैठक से जुड़े संकेत
PM Modi की घर हुई बैठक अब तक की सबसे बड़ी बीजेपी न्यूज है। रिपोर्ट्स की मानें, तो बीजेपी के दिग्गजों के साथ हुई इस बैठक को लेकर कई संकेत मिल रहे हैं। इस बैठक को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा संगठन में नई नियुक्तियों (BJP Cabinet Reshuffle in Hindi) पर जोर दिया जा सकता है। इसके साथ ही ये अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि इस बैठक मे आगामी राज्यों के चुनावों और राजनीतिक रणनीति की समीक्षा की तैयारी पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं ये बैठक राज्यसभा और एमएलसी चुनावों के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को लेकर भी हो सकती है।
Note: Latest News in Hindi और Top Hindi News के जरिए देश-विदेश, राजनीति, समाज और करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें पढ़ें।
अमित शाह ने सुलझाया महाराष्ट्र सीट का विवाद
सूत्रों के अनुसार, PM मोदी के घर हुई बैठक के बाद पार्टी ने समय बर्बाद किए बिना MLC की 16 सीटों के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। महाराष्ट्र में ग्रैंड अलाइंस के सहयोगियों यानी कि शिवसेना जिसे शिंदे गुट और NCP जिसे पवार गुट के नाम से जाना जाता है, उन दोनों के बीच सीटों को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में पीएम के आवास पर हुई बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने इस विवाद को सुलझाया है।
BJP Central Election Committee Meeting in Hindi: BJP की बैठक क्यों है विशेष?
PM Modi की इस बैठक में परिषद चुनावों के उम्मीदवारों के चयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनसे जुड़ी स्टेट यूनिट्स को ऑथोराइज्ड किए जाने पर भी सहमति बनी हुई है। राजनीति के नजरिए से ये बैठक इसलिए जरूरी मानी जा रही है क्योंकि आमतौर पर राज्यसभा चुनाव के लिए BPJ की सेंट्रल इलेक्शन कमिटि की बैठक को नहीं बुलाया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सेंट्रेल इलेक्शन कमिटि की बैठक के बाद पीएम के साथ कई वरिष्ठ और शीर्ष नेताओं की एक बैठक अलग से भी हुई है। इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीएल संतोष जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर होने वाली नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई है।
BJP ने नहीं की कोई आधिकारिक घोषणा
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसी भी संगठनात्मक परिवर्तन को लेकर कोई बड़ी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व की लगातार बैठकों ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जरूर बढ़ा दिया है। फिलहाल लोगों की नजर इस बात पर है कि 24 राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी किन नए चेहरों को भेजने की तैयारी में है।
Read More:
- Delhi Hotel Fire Tragedy: मालवीय नगर अग्निकांड में 21 मौतें
- 114 Rafale Fighter Jets in Hindi: भारत राफेल डील? फ्रांस को भेजा लेटर ऑफ रिक्वेस्ट
- Mumbai Security Guard Attack: मीरा रोड में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
- UAE OPEC Exit Impact: सऊदी से विवाद और तेल संकट, भारत पर असर!
- Ganga Expressway Inauguration: यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे शुरू
- CENTCOM Iran Attack Plan: ट्रंप को मिला ईरान पर हमले का घातक ब्लूप्रिंट
- Jabalpur Cruise Boat Accident: नर्मदा नदी में नाव पलटी, कई लोगों की मौत
- US Dark Eagle Missiles Deployment News: क्या अब बदल जाएगी युद्ध की तस्वीर?
- ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, शांति वार्ता को बड़ा झटका
No tags available for this post.