Grishneshwar Jyotirlinga In Hindi: क्या है मंदिर की पौराणिक कथा और चमत्कारी इतिहास?
भारत की पावन भूमि पर भगवान शिव के 12 सबसे पवित्र और चमत्कारी रूप विराजमान (12 jyotirlinga grishneshwar) हैं, जिन्हें हम ज्योतिर्लिंग के नाम से जानते हैं। हमारे हिंदू धर्म में इन सभी धामों की महिमा को कल्याणकारी और दुखों का नाश करने वाला माना गया है। बता दें कि सभी ज्योतिर्लिंग की महिमा अपरंपार है, यदि आप भी देवों के देव महादेव के अंतिम पावन धाम की महिमा जानने चाहते हैं, तो grishneshwar jyotirlinga in hindi का विस्तारपूर्वक वर्णन आपको इस लेख में मिल जाएगा।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) जिले में स्थित यह अलौकिक मंदिर अपनी असीम शांति, चमत्कारी पौराणिक कथा और अद्भुत वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। शास्त्रों के मुताबिक, भगवान शिव के इस पवित्र स्थान को शिव पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में बहुत ऊंचा स्थान प्राप्त है।
ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आकर महादेव के इस अनोखे रूप का दर्शन करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आज के इस लेख से हम आपको grishneshwar jyotirlinga history in hindi के बारे में बताएंगे। साथ ही यहां पहुंचने के आसान रास्तों, मंदिर की अद्भुत वास्तुकला और दर्शन से जुड़े सभी नियमों के बारे में विस्तार से समझाएंगे, ताकि आपकी यात्रा बेहद सुगम और सुखद हो सके।
Grishneshwar Jyotirlinga क्या है और इसकी मान्यता?
ज्योतिर्लिंग का सरल अर्थ होता है 'प्रकाश का स्तंभ' या भगवान शिव का वह निराकार रूप जो अनंत प्रकाश से युक्त है। शिव पुराण को देखें तो, जब सृष्टि के निर्माण के समय विष्णु और ब्रह्मा जी के बीच श्रेष्ठता को लेकर झगड़ा हुआ था, तब महादेव एक विशाल प्रकाश स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे। ऐसे में जहां-जहां इस दिव्य प्रकाश के अंश गिरे, उस स्थान पर ये ज्योतिर्लिंग उत्पन्न हुए। बता दें कि यह अंश 12 ज्योतिर्लिंगों पर गिरे थे, जिनमें से अंतिम स्थान पर घृष्णेश्वर महादेव (grishneshwar jyotirlinga temple in hindi) नाम का ज्योतिर्लिंग उद्भूत हुआ।
Grishneshwar नाम की उत्पत्ति 'घृष्णा' शब्द से हुई है, जिसका अर्थ होता है ‘दया या करुणा’। यही वजह है कि इस पावन धाम को दया के ईश्वर के रूप में जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यहां पर महादेव अपने भक्तों के सभी कष्टों को पल भर दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर इस पावन भूमि पर माथा टेकने आते हैं और भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त करते हैं।
12 ज्योतिर्लिंगों में घृष्णेश्वर (12 jyotirlinga grishneshwar) का पावन स्थान
सनातन धर्म में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की अपनी विशेष महिमा है, लेकिन घृष्णेश्वर महादेव को इस पावन श्रृंखला का अंतिम मोती माना जाता है। हिंदू धर्म में मानना है कि जब तक व्यक्ति 12 ज्योतिर्लिंगों में इस अंतिम ज्योतिर्लिंग के दर्शन नहीं कर लेता है, तब तक उसकी यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है। शिव पुराण की कोटिरुद्र संहिता में इस स्थान के महत्व को बहुत ही विस्तार से बताया गया है, जो इसके महत्व को और बढ़ाता है।
शिव पुराण में अंतिम ज्योतिर्लिंग का वर्णन
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग को 'घुश्मेश्वर' के नाम से भी पुकारा जाता है, जिसका सीधा संबंध शिव की परम भक्त घुश्मा से है। अगर बात करें सभी ज्योतिर्लिंग की तो, उन सबकी तुलना में यहां का वातावरण बेहद शांत और सहज है, जहां भक्त आसानी से शिवलिंग के बिल्कुल पास जाकर उन्हें छू सकते हैं। इस स्थान पर जाकर आपको न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि यह इंसान को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति दिलाने का भी एक मार्ग माना जाता है।
grishneshwar jyotirlinga temple in hindi कहां स्थित है और यहां कैसे पहुंचें?
यह पावन तीर्थ स्थल पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र राज्य के छत्रपति संभाजीनगर (पुराना नाम औरंगाबाद) जिले में स्थित है। यह स्थान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध 'एलोरा की गुफाओं' के बिल्कुल समीप, वेरुल नामक गांव में बसा हुआ है। इस स्थान पर आपको कई सारी एतिहासिक चीजें और धार्मिक धरोहरें देखने को मिलेंगी। यहां आकर आपको एक अलग ही मानसिक शांति और दैवीय ऊर्जा का एहसास होगा।
ऐसे में अगर आप इस पावन धाम की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो बता दें कि इस मंदिर तक पहुंचना आपके लिए बहुत ही आसान है। grishneshwar jyotirlinga in hindi परिवहन के सभी साधनों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। फिर चाहे आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हो या फिर हवाई जहाज से, यहां आपको बस से लेकर सारे परिवहन के साधन आसानी से मिल जाएंगे।
| परिवहन का माध्यम | निकटतम स्थान / स्टेशन | मंदिर से अनुमानित दूरी |
| हवाई मार्ग (Air) | औरंगाबाद हवाई अड्डा (IXU) | लगभग 38 किलोमीटर |
| रेल मार्ग (Rail) | औरंगाबाद रेलवे स्टेशन | लगभग 30 किलोमीटर |
| सड़क मार्ग (Road) | छत्रपति संभाजीनगर बस डिपो | लगभग 30 किलोमीटर |
एलोरा गुफाओं से इस पावन मंदिर की दूरी: बता दें कि यह grishneshwar mahadev mandir विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर एलोरा की गुफाएं इस मंदिर से मात्र 1 से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। आप मंदिर के दर्शन करने के बाद बड़ी आसानी से पैदल या स्थानीय ऑटो रिक्शा के माध्यम से एलोरा की गुफाओं को देखने जा सकते हैं। यहां का प्रसिद्ध कैलाशा मंदिर भी वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना है, जिसे आपको अपनी यात्रा का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
सड़क मार्ग से यात्रा की पूरी जानकारी: यदि आप महाराष्ट्र के अन्य बड़े शहरों जैसे- मुंबई, पुणे या फिर नासिक से सड़क के रास्ते यात्र कर रहे हैं, तो यहां का हाईवे बहुत ही सीधा और सुरक्षित है। पुणे से grishneshwar mahadev mandir की दूरी 240 किलोमीटर है, जिसे आप कार या लग्जरी बसों के माध्यम से 5,6 घंटे में आसानी से तय कर सकते हैं। वहीं, नासिक के शिरडी साईं बाबा मंदिर से भी इस ज्योतिर्लिंग की दूरी महज 100 किलोमीटर है। ऐसे में जो भक्त साईं बाबा के दर्शन करने के बाद grishneshwar jyotirlinga in hindi के दर्शन का भी तुरंत प्लान बना सकते हैं।
जानें Grishneshwar Jyotirlinga History in Hindi
शिव पुराण के मुताबिक, देवगिरि पर्वत के पास सुधर्मा नाम के ब्राह्मण अपनी पत्नी सुदेहा के साथ रहते थे। संतान न होने की वजह से सुदेहा ने अपने पति की दूसरी शादी अपनी छोटी बहन घुश्मा से करवा दी। कहा जाता है कि घुश्मा भगवान शिव की अनन्य भक्त थी, जो रोज मिट्टी के 101 शिवलिंग बनाकर पूजा करती थी और बाद में तालाब में विसर्जित कर देती थी।
महादेव की कड़ी पूजा करने के बाद उनकी असीम कृपा से घुश्मा को एक सुंदर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। बेटा जब बड़ा हुआ और उसकी शादी हुई, जिसके बाद घर में आई इस बड़ी खुशी को देखकर बड़ी बहन सुदेहा के मन में अचानक भयानक ईर्ष्या की भावना उत्पन्न हुई।
वह अपनी इस ईर्ष्या में इतनी जल रही थी कि एक रात जब सब सो रहे थे, तब सुदेहा ने सौतेलेपन की नफरत में आकर घुश्मा के बेटे की हत्या कर दी और उसके शव को उसी तालाब में फेंक दिया, जहां घुश्मा रोजाना शिवलिंग विसर्जित करती थी। अगली सुबह जब उस बेटे की पत्नी ने खून देखा तो कोहराम मच गया। सुदेहा दिखावे के लिए रोने का नाटक करने लगी, लेकिन भगवान शिव की भक्ति में लीन घुश्मा अपनी रोज की पूजा में वैसी ही बैठी रही, जैसी वह हमेशा बैठती थी।
बेटे की मृत्यु की खबर सुनकर भी घुश्मा का ध्यान महादेव की पूजा से बिल्कुल नहीं भटका। उसका अटूट विश्वास था कि उसका बेटा जरूर जीवित होगा। उसने हमेशा की तरह मिट्टी के 101 शिवलिंग बनाए और उन्हें लेकर तालाब की ओर चल पड़ी। जैसे ही घुश्मा ने शिवलिंगों को तालाब में विसर्जित किया, उसका बेटा तालाब के भीतर से जीवित और सुरक्षित बाहर निकल आया।
भगवान शिव का साक्षात प्रकटीकरण और वरदान: पुत्र को जीवित अपने सामने पाकर घुश्मा को न तो अंहकार हुआ और न ही उसे गुस्सा आया। तभी तालाब के भीतर से साक्षात भगवान शिव प्रकट हुए और उन्होंने सुदेहा के इस गंभीर अपराध के लिए उसे त्रिशुल से मारने की बात कही। लेकिन घुश्मा ने हाथ जोड़कर महादेव से प्रार्थना की कि उसकी बड़ी बहन को माफ कर दिया जाए, इससे प्रसन्न होकर शिवजी ने उनसे वरदान मांगने को कहा।
घुश्मा ने महादेव से प्रार्थना की कि वे लोक-कल्याण के लिए हमेशा के लिए इसी स्थान पर निवास करें। भगवान शिव जी ने उसकी इस प्रार्थना को स्वीकार कर लिया और वे उसी तालाब के पास एक ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थापित हो गए।
जैसा कि यह ज्योतिर्लिंग घुश्मा की भक्ति के कारण प्रकट हुआ था, इसलिए इसे 'घुश्मेश्वर' या 'घृष्णेश्वर' नाम दिया गया। आज भी ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर के पास बने शिवालय सरोवर में स्नान करने से वंश की वृद्धि होती है और संतान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
grishneshwar jyotirlinga history in hindi की पृष्ठभूमि पर एक नजर
अगर हम इसके मध्यकालीन इतिहास पर नजर डालें, तो इस मंदिर ने कई उतार-चढ़ाव सहन किए हैं। मुगल आक्रमणकारियों के शासनकाल के दौरान इस पवित्र मंदिर को कई बार तोड़ा गया और इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की गई। छत्रपति शिवाजी महाराज के दादाजी मालोजी राजे भोसले ने 16वीं शताब्दी में इस टूटे हुए मंदिर का फिर से निर्माण करवाया था और यहां फिर से पूजा-अर्चना शुरू की।
इसके बाद 18वीं शताब्दी में इंदौर की महान और धर्मपरायण महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने इस मंदिर का भव्य रूप से पुनर्निर्माण करवाया। उन्होंने न केवल इस मंदिर को लाल पत्थरों से सजाया, बल्कि एक नया और मजबूत ढांचा भी दिया। इतना ही नहीं, इसके आसपास के सरोवरों और धर्मशालाओं को भी सुधारा गया। आज हम जिस खूबसूरत और नक्काशीदार मंदिर के दर्शन करते हैं, वह पूरी तरह से महारानी अहिल्याबाई होल्कर के अथक प्रयासों और उनकी महान शिव भक्ति का ही परिणाम है।
Grishneshwar Mahadev Mandir की वास्तुकला
grishneshwar jyotirlinga temple in hindi न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह प्राचीन भारतीय वास्तुकला का एक जीता जागता उदाहरण भी है। यह पूरा मंदिर पारंपरिक 'हेमाडपंथी शैली' में बनाया गया है। मंदिर के निर्माण में विशेष रूप से लाल और भूरे रंग के बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जो धूप पड़ने पर एक अलग ही सुनहरी और दिव्य चमक बिखेरते हैं। मंदिर की बाहरी दीवारों पर उकेरी गई बारीक नक्काशी इस मंदिर को एक अलग पहचान दिलाती है।
इस पांच मंजिला ऊंचे मंदिर के शिखर को बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया, जिस पर हिंदू देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर जाते ही एक विशाल और नक्काशीदार सभामंडप आता है, जो कई मजबूत खंभों पर टिका हुआ है। इन खंभों पर पुरानी और पौराणिक कहानियां देखने को मिलेगी, जो यहां आने वाले इतिहास प्रेमी और कला प्रेमी को बार-बार इस मंदिर पर आने के लिए प्रेरित करती हैं।
गर्भगृह और मुख्य शिवलिंग का अलौकिक वर्णन: बता दें कि मंदिर का सबसे पवित्र हिस्सा इसका गर्भगृह है, जहां पर भगवान घृष्णेश्वर का पावन ज्योतिर्लिंग (grishneshwar jyotirlinga in hindi) स्थापित है। गर्भगृह का आकार बहुत बड़ा नहीं है, जिससे यहां एक बेहद एकांत और आध्यात्मिक वातावरण मिल जाता है। यहां मौजूद शिवलिंग का मुख पूर्व दिशा की तरफ है। इस शिवलिंग की खास बात यह है कि यह भूमि की सतह के बिल्कुल बराबर है और यहां आने वाले श्रद्धालु बेहद ही पास बैठकर महादेव की पिंडी का जल से अभिषेक कर सकते हैं।
मंदिर परिसर का शांत और ऊर्जामय वातावरण
grishneshwar mahadev mandir के ठीक सामने भगवान शिव के परम वाहन नंदी जी की एक बहुत ही सुंदर और विशाल मूर्ति स्थापित है, जो ध्यान मुद्रा में बैठी हुई है। पूरे मंदिर की बनावट ऐसी है कि यहां आते ही मन के विचार शांत हो जाते हैं और केवल शिव नाम की गूंज चारो तरफ से सुनाई देती है। मंदिर के चारों तरफ फैली हरियाली और स्वच्छता भक्तों के मन को एक नई स्फूर्ति और गहरी आत्मिक शांति से भर देती है।
12 jyotirlinga grishneshwar मंदिर की यात्रा के लिए टिप्स
यदि आप भी घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (grishneshwar jyotirlinga in hindi) के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको इन महत्वपूर्ण बातों और नियमों का ध्यान रखना होगा, ताकि आपकी यात्रा आसान हो सके।
गर्भगृह में प्रवेश करने और शिवलिंग को छूने के लिए पुरुषों को अपने शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े (शर्ट, टी-शर्ट) उतारने होते हैं और केवल धोती या लोअर पहनना होता है।
मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच या किसी भी तरह के लेदर के सामान जैसे बेल्ट और पर्स ले जाना वर्जित है। आप इन्हें बाहर लॉकर में जमा कर सकते हैं।
यदि आप शांति से दर्शन करना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह होने वाली मंगला आरती (सुबह 6:00 बजे) के समय जाएं। इस समय भीड़ बहुत कम होती है और दर्शन आसानी से हो जाते हैं।
मंदिर परिसर में चलने-फिरने में असमर्थ या बुजुर्ग लोगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध है, जिसे आप मुख्य द्वार के पास से ले सकते हैं।
घूमने का समय: अगर आप भी घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने का मन बना चुके हैं, तो इस स्थान पर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है, क्योंकि इस दौरान महाराष्ट्र का मौसम बेहद सुहावना और ठंडा रहता है। वहीं, आपका मन शिव भक्ति के रंग में पूरी तरह से सराबोर होने का है, तो जुलाई-अगस्त में आने वाले सावन के महीने में यहां की यात्रा करें। बता दें कि रहने और खाने के लिए मंदिर के आसपास कई अच्छी धर्मशालाएं और होटल है, जो बजट दाम में आसानी से मिल जाते हैं।
निष्कर्ष
यह पावन grishneshwar jyotirlinga in hindi हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में कितनी शक्ति होती है, जो एक मृत बालक को भी दोबारा जीवित कर सकती है। यहां की शांति और आध्यात्मिकता आपको एक अलग अनुभव कराएगी। ऐसे में हर किसी को इस अद्भुत वास्तुकला और असीम श्रद्धा के पवित्र संगम को अपने जीवन में एक बार जरूर देखना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.