Flypped Hindi

Mobile Banking Kyu Jaruri Hai? मोबाइल बैंकिंग के फायदे, नुकसान और उपयोग की पूरी जानकारी

By |
Mobile Banking Kyu Jaruri Hai? मोबाइल बैंकिंग के फायदे, नुकसान और उपयोग की पूरी जानकारी

क्या आप भी ऐसा मानते हैं कि आज के समय में तकनीक ने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। हाँ, यह बात सही है कि पहले के दौर में जब भी हमें पैसे ट्रांसफर करने होते थे या बैंक का कोई काम होता था, तो हमें लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। लेकिन आज स्मार्टफोन और इंटरनेट का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि अब हम बैंक से जुड़ें विभिन्न प्रकार के काम घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। यही वजह है कि आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर Mobile Banking Kyu Jruri है और यह कैसे काम करती है।

डिजिटल बैंकिंग का बढ़ता चलन इस बात का सबूत है कि लोग अब समय बचाना चाहते हैं। इस लेख में हम मोबाइल बैंकिंग के हर पहलू को बहुत ही आसान भाषा में समझेंगे। इस लेख में हम आपको विस्तारपूर्वक बताएँगे की कैसे आप मोबाइल बैंकिंग को उपयोग करते समय सुरक्षित रह सकते हैं।

मोबाइल बैंकिंग क्या है? (What is Mobile Banking in Hindi)

Mobile Banking Kya Hai और Mobile Banking Kyu Jruri इसे सरल शब्दों में समझें तो यह बैंक द्वारा दी जाने वाली एक ऐसी सेवा है, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन पर बैंक का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करके कहीं से भी अपने खाते को मैनेज कर सकते हैं। इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब आपको किसी भी काम हेतु बैंक शाखा जाने की कोई ज़रुरत नहीं है।

Mobile Banking कैसे काम करती है?

आपको यह तो पता है कि Mobile Banking Kyu Jruri? लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल बैंकिंग कैसे काम करती है? अपने देखा होगा कि जब आप अपने फोन में बैंक का ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो वह ऐप आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और बैंक खाते से सुरक्षित रूप से जुड़ जाता है। आप इंटरनेट की मदद से जैसे ही कोई कमांड देते हैं जैसे कि पैसे भेजना, बैंक का सर्वर उसे तुरंत प्रोसेस कर देता है।

Mobile Banking और Internet Banking में अंतर

कई लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं, लेकिन इनमें थोड़ा अंतर है:

  • इंटरनेट बैंकिंग: इसके लिए आपको कंप्यूटर या लैपटॉप पर बैंक की वेबसाइट खोलनी होती है और लॉगिन आईडी-पासवर्ड की जरूरत होती है।
  • मोबाइल बैंकिंग: यह पूरी तरह से स्मार्टफोन के ऐप्स जैसे कि YONO SBI, iMobile, HDFC Bank App पर आधारित होती है, जिसे आप MPIN या फिंगरप्रिंट से तुरंत खोल सकते हैं।
    NOTE: Business News in Hindi और Latest Updates in Hindi के जरिए शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप्स और व्यापार जगत की महत्वपूर्ण खबरें पढ़ें।

मोबाइल बैंकिंग के प्रमुख फीचर्स

  • मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आप IMPS, NEFT, RTGS, UPI के रूप में 24 घंटे पैसे भेजने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • आप हर महीने अपने बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खाते का बैलेंस भी चेक सकते हैं।
  • मोबाइल बैंकिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने फ़ोन के एप्लीकेशन की मदद से चेक बुक के लिए आवेदन कर सकते हैं साथ ही साथ किसी भी स्थिति में एटीएम कार्ड ब्लाक कर सकते हैं।
  • सभी प्रकार के यूटिलिटी बिलों का भुगतान भी आप मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

Mobile Banking क्यों आवश्यक है?

अब मुख्य सवाल पर आते हैं कि आखिर आज के डिजिटल युग में Mobile Banking Kyu Jruri है? इसके कई महत्वपूर्ण कारण हैं जो हमारे दैनिक जीवन को बेहद सरल बनाते हैं:

1.24x7 बैंकिंग सुविधा

पारंपरिक बैंक का एक निश्चित समय होता है, लेकिन मोबाइल बैंकिंग आपके लिए साल के 365 दिन और 24 घंटे खुली रहती है। रात के 2 बजे भी अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप एक क्लिक में भेज सकते हैं। इसलिए Mobile Banking Kyu Jruri है, यह समझना मुश्किल नहीं है।

 2.घर बैठे बैंकिंग सेवाएं

चाहे कड़कड़ाती धूप हो या भारी बारिश, आपको बैंक के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने  पर घर बैठकर या ऑफिस में काम करते हुए भी अपने बैंक से जुड़े सभी जरूरी काम निपटा सकते हैं।

 3.समय और पैसे की बचत

बैंक जाने में लगने वाला समय, पेट्रोल का खर्च और वहां लाइनों में खड़े होने की परेशानी से पूरी तरह मुक्ति मिल जाती है। बस यही कारण यह साबित करने के लिए काफी है कि हर भारतीय के लिए Mobile Banking Kyu Jruri Hai बन चुकी है।

4.तेज और आसान लेनदेन

मोबाइल बैंकिंग की मदद से अब कुछ ही सेकंड्स में पैसा एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर हो जाता है। डिजिटल इंडिया अभियान में मोबाइल बैंकिंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है, जिसने देश के कोने-कोने तक बैंकिंग को पहुंचा दिया है।

मोबाइल बैंकिंग के फायदे (Mobile Banking Benefits in Hindi)

अगर हम Mobile Banking Benefits in Hindi की बात करें, तो इसके लाभों की सूची बहुत बड़ी है। आइए कुछ प्रमुख फायदों को विस्तार से देखते हैं:

  • तुरंत फंड ट्रांसफर: आप बिना किसी देरी के किसी भी समय अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को पैसे भेज सकते हैं।
  • बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट चेक करना: पासबुक प्रिंट कराने की झंझट खत्म। ऐप खोलते ही आपको अपने पिछले सभी लेनदेन की जानकारी मिल जाती है, इसीलिए तो लोग कहते हैं कि आज के समय में Mobile Banking Kyu Jruri बन चुकी है।
  • बिल भुगतान की सुविधा: बिजली, पानी, गैस और पोस्टपेड मोबाइल के बिलों का भुगतान सीधे खाते से हो जाता है।
  • मोबाइल और DTH रिचार्ज: दुकान पर जाए बिना आप अपने या परिवार के किसी भी सदस्य का फोन रिचार्ज कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन शॉपिंग पेमेंट: अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसी साइट्स पर शॉपिंग करते समय तुरंत सुरक्षित भुगतान।
  • FD और RD खोलने की सुविधा: बैंक जाए बिना आप अपने मोबाइल ऐप से ही फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या रिकरिंग डिपॉजिट (RD) शुरू कर सकते हैं।
  • UPI और QR कोड पेमेंट: दुकानदारों को सीधे स्कैन करके भुगतान करने की सुविधा भी इसी के अंतर्गत आती है।

मोबाइल बैंकिंग कैसे चालू करते हैं? (How to Start Mobile Banking in Hindi)

बहुत बार ऐसा देखा गया है कि कई लोग इस सुविधा का लाभ सिर्फ इसलिए नहीं ले पाते क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि Mobile Banking Kaise Chalu Karte Hain? बता दें कि इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है।

मोबाइल बैंकिंग शुरू करने के लिए आवश्यक चीजें:

  1. आपका एक्टिव बैंक खाता।
  2. बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो आपके फोन में मौजूद हो)।
  3. एक स्मार्टफोन।
  4. अच्छा इंटरनेट कनेक्शन।

Mobile Banking Activate करने की प्रक्रिया (How to Activate Mobile Banking in Hindi)

  • Step 1: सबसे पहले अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से अपने बैंक का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
  • Step 2: ऐप खोलें और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके उसे Verify करें। इसके लिए एक सुरक्षित SMS भेजा जाता है।
  • Step 3: वेरिफिकेशन के बाद अपनी User ID और एक मजबूत MPIN बनाएं।
  • Step 4: अब अपने बैंक खाते की जानकारी या डेबिट कार्ड यानी कि ATM Card की डिटेल्स डालकर खाते को लिंक करें।
  • Step 5: आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करते ही आपकी Mobile Banking सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

मोबाइल बैंकिंग से क्या-क्या काम कर सकते हैं?

क्या आप जानते हैं कि आप Mobile Banking Se Kya Kya Kaam Kar Sakte Hain? बता दें कि दैनिक जीवन में मोबाइल बैंकिंग का उपयोग केवल पैसे भेजने तक सीमित नहीं है। आप इससे निम्नलिखित काम भी बहुत आसानी से कर सकते हैं:

  1. पैसे भेजना और प्राप्त करना: किसी भी बैंक खाते में तुरंत पैसे ट्रांसफर करना और आपातकालीन स्थिति में यह सुविधा इतनी मददगार साबित होती है कि लोग तुरंत समझ जाते हैं कि आखिरकार Mobile Banking Kyu Jruri है।
  2. बिजली, पानी और गैस बिल भुगतान: हर महीने के बिलों का ऑटो-पेमेंट सेट करना ताकि लेट फीस न लगे।
  3. बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करना: लोन या टैक्स भरने के लिए पिछले 6 महीने या 1 साल का स्टेटमेंट पीडीएफ फॉर्मेट में निकालना।
  4. चेकबुक अनुरोध: नई चेकबुक सीधे अपने घर के पते पर मंगवाना।
  5. ATM कार्ड ब्लॉक करना: कार्ड खो जाने की स्थिति में सुरक्षा के लिए उसे तुरंत ऐप से ही ब्लॉक या अनब्लॉक करना।
  6. लोन और निवेश सेवाएं: म्यूचुअल फंड में निवेश करना या पर्सनल लोन के लिए पात्रता चेक करना।

क्या मोबाइल बैंकिंग सुरक्षित है?

तकनीक के साथ-साथ लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि Kya Mobile Banking Surakshit Hai? इसका सीधा जवाब है - हाँ, यह पूरी तरह सुरक्षित है, परन्तु आपको इसके लिए विभिन्न प्रकार के नियमों का पालन करना होता है।

मोबाइल बैंकिंग की सुरक्षा व्यवस्था

बैंकिंग क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि बैंक अपने ऐप्स को सुरक्षित रखने के लिए अत्याधुनिक एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं। इसका मतलब है कि आपके और बैंक के बीच होने वाली बातचीत को कोई तीसरा व्यक्ति नहीं पढ़ सकता।

इसके अलावा, हर बड़े ट्रांजैक्शन के लिए OTP (One Time Password) और Two-Factor Authentication की व्यवस्था होती है। सुरक्षा का यह मजबूत चक्र ही यह भरोसा देता है कि डिजिटल दौर में Mobile Banking Kyu Jruri है और इस पर भरोसा किया जा सकता है।

सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग के लिए महत्वपूर्ण सुझाव:

  • मजबूत पासवर्ड रखें: अपने ऐप का MPIN कभी भी अपनी जन्मतिथि या '1234' जैसा आसान न रखें।
  • OTP साझा न करें: बैंक का कोई भी कर्मचारी कभी भी आपसे फोन पर OTP या पासवर्ड नहीं मांगता। इसे हमेशा गुप्त रखें।
  • केवल आधिकारिक ऐप का उपयोग करें: किसी भी अनजान वेबसाइट या थर्ड-पार्टी लिंक से बैंकिंग ऐप डाउनलोड न करें।
  • सार्वजनिक Wi-Fi से बचें: रेलवे स्टेशन या होटल के फ्री वाई-फाई पर कभी भी मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल न करें।

मोबाइल बैंकिंग के लाभ और हानि

अगर मोबाइल बैंकिंग के बहुत अधिक लाभ हैं, तो इसके कुछ नुकसान भी हैं जिनके बारें में आपको पता होना चाहिए। आइए Mobile Banking Advantages and Disadvantages in Hindi को इस तालिका के माध्यम से अच्छे से समझते हैं:

तुलना का आधारMobile BankingTraditional Banking (पारंपरिक बैंक)
सुविधाअत्यधिक (कहीं से भी उपयोग संभव)कम (शाखा तक जाना पड़ता है)
समय24x7 उपलब्धकेवल बैंक के कार्यसमय तक सीमित
लागतबेहद कम (आने-जाने का खर्च शून्य)अधिक (समय और पैसे दोनों की लागत)
प्रक्रियाबहुत तेज (पलक झपकते ही काम)अपेक्षाकृत धीमी (कागजी कार्रवाई के कारण)
पहुंचइंटरनेट की मदद से दुनिया में कहीं से भीकेवल बैंक की भौतिक शाखा तक सीमित

Mobile Banking के फायदे (Benefits of Mobile Banking in Hindi)

  • सुविधा: बिना किसी कागजी कार्रवाई के पेपरलेस बैंकिंग का अनुभव मिलता है।
  • तेज लेनदेन: आपातकालीन स्थिति में तुरंत पैसों का ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • समय की बचत: मोबाइल बैंकिंग की मदद से आप बैंक में लगने वाली लंबी कतारों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

मोबाइल बैंकिंग के क्या नुकसान हैं?

हालांकि इसके नुकसान बहुत कम हैं, लेकिन लापरवाही बरतने पर Mobile Banking Ke Nuksan भी सामने आ सकते हैं:

  • इंटरनेट पर निर्भरता: यदि आपके क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या है या इंटरनेट बंद है, तो आप इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे।
  • साइबर फ्रॉड का खतरा: ऑनलाइन धोखाधड़ी का जोखिम और डेटा चोरी की संभावना तब बढ़ जाती है जब आप असुरक्षित लिंक पर क्लिक करते हैं।
  • तकनीकी जानकारी की आवश्यकता: जिन लोगों को स्मार्टफोन चलाना नहीं आता, उनके लिए इसे समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
  • मोबाइल खोने पर जोखिम: हालांकि ऐप बिना पिन के नहीं खुलता, फिर भी फोन खोने पर तुरंत सिम और बैंक ऐप को ब्लॉक कराना जरूरी होता है।

भारत में Mobile Banking का विकास और भविष्य

बैंकिंग एक्सपर्ट्स बताते हैं कि डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत के बाद से भारत में बैंकिंग के तौर-तरीके पूरी तरह बदल गए हैं। आज UPI का बढ़ता उपयोग इस बात का गवाह है कि एक छोटी सी सब्जी की दुकान से लेकर बड़े मॉल तक लोग कैशलेस लेनदेन कर रहे हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल बैंकिंग का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसने लोगों को यह बखूबी समझा दिया है कि आज के समय में Mobile Banking Kyu Jruri बन चुकी है।

मोबाइल बैंकिंग का भविष्य (Future Trends of Mobile Banking in Hindi)

ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले समय में मोबाइल बैंकिंग और भी अधिक आधुनिक होने वाली है, जिसे आप निम्नलिखित बिंदुओं से समझ सकते हैं:

  • AI आधारित बैंकिंग: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपके खर्चों को ट्रैक करके आपको सही निवेश की सलाह देगा।
  • बायोमेट्रिक सुरक्षा: भविष्य में केवल आपकी आवाज या चेहरे को स्कैन (Face ID) करके ही सारे बड़े लेनदेन सुरक्षित रूप से पूरे हो जाएंगे।
  • कैशलेस अर्थव्यवस्था: नोटों का उपयोग न्यूनतम हो जाएगा और पूरी अर्थव्यवस्था डिजिटल वॉलेट पर चलेगी।

मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • नियमित अंतराल पर अपना इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड और MPIN बदलते रहें।
  • अपने बैंकिंग ऐप को हमेशा प्ले स्टोर से अपडेट रखें ताकि सुरक्षा के नए फीचर्स आपको मिलते रहें।
  • किसी भी ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें जो आपको लॉटरी या इनाम का लालच देता हो।
  • अपने खाते में 'बैंक अलर्ट' (SMS Notifications) हमेशा सक्रिय रखें ताकि हर लेनदेन की जानकारी तुरंत मिल सके।

दैनिक जीवन में मोबाइल बैंकिंग का उपयोग

मोबाइल बैंकिंग का हमारे जीवन में कितना अधिक महत्व है उसे आप इन आसान उदाहरणों से समझ सकते हो:

  1. सब्जी मंडी में: रमेश जी ने ₹50 की सब्जी ली और जेब में खुले पैसे न होने पर दुकानदार का QR Code Scan करके तुरंत ₹50 ट्रांसफर कर दिए।
  2. देर रात दवाइयों की जरूरत: रात को अचानक तबियत खराब होने पर अमित ने फार्मेसी से दवाइयां मंगवाईं और UPI के जरिए घर बैठे पेमेंट कर दिया।
  3. बच्चे की स्कूल फीस: रीना ने बिना बैंक की लाइन में लगे, अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप से सीधे बच्चे के स्कूल के खाते में फीस ट्रांसफर कर दी।
  4. मोबाइल रिचार्ज: रात के 11 बजे इंटरनेट पैक खत्म होने पर विकास ने तुरंत ऐप खोला और DTH व मोबाइल रिचार्ज कर लिया।
  5. पैसे की बचत: सुनीता हर महीने की 5 तारीख को अपने मोबाइल ऐप से ₹1000 की ऑटो-डेबिट RD यानी कि रिकरिंग डिपॉजिट चलाती हैं, जिससे उनकी बचत आसान हो गई है।

निष्कर्ष

ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि Mobile Banking ने आज के व्यस्त दौर में बैंकिंग को बेहद आसान, तेज और सुविधाजनक बना दिया है। जहाँ पहले छोटे-छोटे कामों के लिए पूरा दिन बर्बाद हो जाता था, आज वही काम कुछ सेकंड्स में उंगलियों के इशारे पर हो जाते हैं। परन्तु, ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी कमियां इसके साथ जुड़ी हैं, लेकिन अगर हम थोड़ी सी सावधानी और सही नियमों का पालन करें, तो मोबाइल बैंकिंग पूरी तरह से सुरक्षित और आज के समय का सबसे प्रभावी विकल्प है

Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

हाँ, आप बिना इंटरनेट के भी अपने फोन से *99# डायल करके (USSD आधारित सेवा) बुनियादी बैंकिंग जैसे बैलेंस चेक करना और पैसे भेजना कर सकते हैं।

आमतौर पर बैंक का ऐप डाउनलोड करना और इस्तेमाल करना पूरी तरह मुफ्त होता है। हालांकि, कुछ विशेष सेवाओं जैसे IMPS ट्रांसफर पर बैंक बहुत ही मामूली शुल्क ले सकते हैं।

आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐप के लॉगिन पेज पर 'Forgot MPIN' का विकल्प होता है। आप अपने डेबिट कार्ड की डिटेल्स या नेट बैंकिंग पासवर्ड की मदद से नया पिन बना सकते हैं।

आपका खाता तब तक सुरक्षित है जब तक किसी को आपका MPIN या फिंगरप्रिंट एक्सेस नहीं पता। फिर भी, फोन खोने पर तुरंत अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से सिम ब्लॉक करवाएं और बैंक के कस्टमर केयर पर फोन करके मोबाइल बैंकिंग सेवा को कुछ समय के लिए होल्ड करवा दें।

यदि आप UPI आधारित ऐप जैसे कि भीम ऐप, गूगल पे, या फोनपे का उपयोग कर रहे हैं, तो आप एक ही ऐप में अपने अलग-अलग बैंकों के खातों को लिंक कर सकते हैं।

No tags available for this post.