Hypertension in Hindi: जानें क्या है हाई ब्लड प्रेशर का सही इलाज?

भागदौड़ भरी लाइफ और बेतहाशा मानसिक तनाव के बीच हाइपरटेंशन (hypertension in hindi) आज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। यह बीमारी दुनियाभर में तेजी से अपने पैर पसार रही है। हालियां रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में हाइपटेंशन के मामले चिंताजनक स्तर पर जा पहुंचे हैं। लेकिन सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात तो यह है कि इनमें से अधिकांश लोग अपनी इस बीमारी के बारे में जानते तक नहीं हैं।

डॉक्टर्स ने इस बीमारी को ‘साइलेंट किलर’ नाम दिया है, क्योंकि यह बिना किसी वॉर्निंग यानी चेतावनी के दस्तक देती है और व्यक्ति के शरीर, दिल, दिमाग और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करती है। वर्तमान में हाई ब्लड प्रेशर की बढ़ती समस्या का संबंध सीधा हमारे खान-पान और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ा है।

ऐसे में यदि समय रहते इसके बारे में नहीं सोचा गया तो, यह स्थिति मौत का कारण भी बन सकती है। आज के अपने इस फिटनेस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि hypertension kya hota hai? साथ ही इसके लक्षण, कारण और खान-पान पर भी चर्चा करेंगे, ताकि आप इस समस्या को वक्त पर ठीक कर सकें।

हाइपरटेंशन का अर्थ और परिभाषा (Hypertension Definition in Hindi)

हाइपरटेंशन का अर्थ (hypertension meaning in hindi) है ‘उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर)’। जब हृदय ब्लड को पंप करना शुरू करता है, तो धमनियों की दीवारों पर दबाव पड़ता है, इसे ही ब्लड प्रेशर कहा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति में सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होता है।

इसमें ऊपर वाले नंबर को ‘सिस्टोलिक’ और नीचे वाले को ‘डायस्टोलिक’ कहा जाता है। अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लगातार 140/90 mmHg या उससे अधिक होता है, तो उसे मेडिकल टर्म में हाइपरटेंशन के मुताबिक हाई बल्ड प्रेशर का मरीज माना जाता है।

ब्लड प्रेशर का बढ़ना सीधे तौर पर हमारे दिल और गुर्दों पर दबाव डालता है। सिस्टोलिक प्रेशर वह दबाव है, जिसमें दिल धड़कता है और ब्लड को शरीर में भेजता है। वहीं, डायस्टोलिक वह दबाव है, जिसमें हृदय धड़कनों के बीच आराम करता है। बता दें कि यह बीमारी रातों-रात पैदा नहीं होती है, बल्कि लंबे समय तक खराब आदतों और आनुवांशिक कारणों की वजह से उत्पन्न होती है। ऐसे में यह बेहद ही जरूरी हो जाता है कि आप समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें।

ब्लड प्रेशर की अन्य स्थितियां mmHg में-

  • सामान्य: 120/80 से कम
  • बढ़ा हुआ: 120-129 (सिस्टोलिक) और 80 से कम (डायस्टोलिक)
  • हाइपरटेंशन (स्टेज 1): 130-139 / 80-89
  • हाइपरटेंशन (स्टेज 2): 140/90 या उससे अधिक

हाइपरटेंशन के प्रकार (Types of Hypertension)

हाइपरटेंशन को बेहतर ढंग से समझने के लिए इसके प्रकारों को समझना बहुत जरूरी है, आइए जानें।

  • प्राइमरी हाइपरटेंशन: यह सबसे साधारण प्रकार है, जो बढ़ती उम्र और लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से धीरे-धीरे विकसित होता है।
  • सेकेंडरी हाइपरटेंशन: यह किसी दूसरी बीमारी जैसे- किडनी रोग या स्लीप एपनिया के कारण अचानक से होता है।
  • व्हाइट कोट हाइपरटेंशन: इसमें कुछ लोग डॉक्टर को देखकर घबरा जाते हैं, जिसकी वजह से उनका बीपी केवल क्लीनिक में प्रवेश करने मात्र से बढ़ जाता है।
  • साइलेंट हाइपरटेंशन: यह गंभीर अवस्था है, जिसमें कोई लक्षण महसूस नहीं होते हैं। लेकिन शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचता रहता है।

हाइपरटेंशन होने के मुख्य कारण (Causes of Hypertension in Hindi) और लक्षण (Hypertension Symptoms in Hindi)

यह समस्या मुख्य रूप से अनहेल्दी लाइफस्टाइल, भोजन में अधिक नमक का सेवन और मोटापे की वजह से होती है। शारीरिक सक्रियता की कमी, अत्यधिक मानसिक तनाव, धूम्रपान और शराब का सेवन नसों को नुकसान पहुंचाकर ब्लड प्रेशर बढ़ा देते हैं। इन गलत आदतों के कारण दिल पर दबाव बढ़ता है और शरीर गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

Hypertension symptoms in hindi के बारे में पता लगाना अनिवार्य है, ताकि समय पर इलाज संभंव हो सकें।

  • सिर के पिछले हिस्से में दर्द: सुबह उठने पर सिर में भारीपन और तेज दर्द महसूस होता है, तो यह भी हाइपरटेंशन का लक्षण हो सकता है।
  • थकान और बेचैनी: अगर बिना किसी कारण के शरीर में कमजोरी और घबराहट महसूस होती है, तो इसे हल्के में न लें।
  • सांस लेने में दिक्कत: सीढ़ियां चढ़ते समय या सामान्य काम करते वक्त अगर आपकी सांस जोर-जोर से चलती है, तो तुरंत जांच करवाएं।
  • नाक से खून आना: ब्लड प्रेशर का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर अचानक नाक से ब्लीडिंग होना संभंव है।
  • धुंधला दिखाई देना: बीपी बढ़ने से आंखों की नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे विजन में समस्या आ सकती है।

Note: लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें और स्वास्थ्य व फिटनेस से जुड़ी हर खबर को आसान और सरल भाषा में जानें।

हाइपरटेंशन की जटिलताएं (Complications of Hypertension)

अनियंत्रित हाइपरटेंशन शरीर के प्रमुख अंगों के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर में रक्त का दबाव लगातार अधिक बना रहता है, जो कि धमनियों को कमजोर और सख्त कर देता है, जिससे हृदय रोग और हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से दिमाग पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है, जो कि स्ट्रोक का कारण बनता है। स्ट्रोक की वजह से स्थायी विकलांगता की समस्या घेर सकती है।

इसके अलावा, उच्च रक्तचाप किडनी डैमेज, आंखों की नसों पर प्रभाव, ब्रेन और नसों की कार्यक्षमता घटने से याददाश्त कमजोर होने जैसी गंभीर जटिलताएं उत्पन्न कर सकता (causes of hypertension in hindi) है। इसलिए समय पर नियंत्रण अनिवार्य है।

हाइपरटेंशन डाइट चार्ट (Hypertension Diet Chart in Hindi)

सही खान-पान के सेवन से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। हाइपरटेंशन डाइट चार्ट (Hypertension diet chart in Hindi) फॉलो करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

क्या खाएं

  1. पोटैशियम युक्त फल: केला, संतरा और तरबूज का सेवन करें, क्योंकि इनमें पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो सोडियम के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
  2. हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और लौकी जैसी हरी सब्जियां रक्तचाप को स्थिर रखने में सहायक हैं।
  3. साबुत अनाज: चोकरयुक्त आटा, ओट्स और ब्राउन राइस को अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में योगदान देंगी।
  4. लो-फैट डेयरी: टोंड मिल्क और ताजी दही का सेवन आपके बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा।
  5. लहसुन: सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से धमनियों की रुकावट कम होती है।

क्या न खाएं:

  1. अत्यधिक नमक: अत्यधिक नमक का सेवन आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए ऊपर से नमक डालना बंद करें और अचार-पापड़ जैसे नमकीन चीजों से परहेज करें।
  2. प्रोसेस्ड और जंक फूड: पैकेट बंद चिप्स, पिज्जा, बर्गर और डिब्बाबंद सूप को नजरअंदाज करना शुरू करें।
  3. कैफीन और सोडा: चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ऐसा करना आपके लिए अच्छा हो सकता है।
  4. सैचुरेटेड फैट: घी, मक्खन और डालडा का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि अधिक चिकनाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का कारण बन सकती है।

हाइपरटेंशन से बचाव (Prevention of Hypertension in Hindi)

हाइपरटेंशन से बचाव के लिए दवाओं से ज्यादा अनुशासन की आवश्यकता होती है।

  • नियमित व्यायाम: प्रतिदिन कम से कम 30-40 मिनट पैदल चलना या साइकिल चलाना शुरू करें। इससे आपको फर्क नजर आएगा।
  • तनाव कम लें: मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान और गहरी सांस लेने वाले व्यायाम करें।
  • वजन पर नियंत्रण: शरीर का वजन BMI के अनुसार संतुलित रखने का प्रयास करें।
  • पर्याप्त नींद: रोजाना 7 से 8 घंटे की सुकून भरी नींद लेना आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
  • धूम्रपान: धूम्रपान और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें।

हाइपरटेंशन का उपचार (Hypertension Treatment in Hindi)

  1. नियमित जांच: घर पर डिजिटल बीपी मशीन की मदद से सप्ताह में कम से कम दो बार अपने ब्लड प्रेशर की जांच करें।
  2. डॉक्टर की सलाह: यदि बीपी बढ़ा हुआ आता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  3. दवाइयों का सेवन: डॉक्टर द्वारा दी गई गोलियों को नियमित और समय पर लें। अपनी मर्जी से दवा न छोड़ें।
  4. घरेलू देखभाल: अर्जुन की छाल का काढ़ा पीएं। हाई बीपी के मरीज को गुनगुना पानी पीना सहायक हो सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य और हाइपरटेंशन: संबंध एवं समाधान

कारक प्रभाव आराम (रिलैक्सेशन) की तकनीक
तनाव तनाव के दौरान शरीर में ‘कोर्टिसोल’ और ‘एड्रिनलीन’ हार्मोन बढ़ जाते हैं, जो अस्थायी रूप से बीपी बढ़ाते हैं। रोजाना 10-15 मिनट गहरी सांस लेने से नसों को शांति मिलती है।
चिंता बार-बार होने वाली चिंता दिल की धड़कन बढ़ाती है, जिससे धमनियों पर दबाव बढ़ता है। ध्यान लगाने से दिमाग शांत होता है और एंग्जायटी कंट्रोल होती है।
नींद पूरी न होना नींद पूरी न होने से शरीर खुद को रिपेयर नहीं कर पाता, जिससे बीपी लगातार हाई बना रह सकता है। सोने से पहले शरीर को ढीला छोड़कर मन को एकाग्र करें, यह बेहतर नींद में मदद करता है।
मानसिक थकान चिड़चिड़ापन और मानसिक थकान ब्लड प्रेशर की दवाइयों के असर को कम कर सकती है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों की मांसपेशियों को सिकोड़ना और ढीला छोड़ना।

निष्कर्ष

हाइपरटेंशन जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा केवल जागरूकता और अनुशासित जीवनशैली से ही प्राप्त किया जा सकता है। इसे ‘साइलेंट किलर’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह बिना किसी शोर और संकेत के आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे दिल, दिमाग और किडनी को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि आप अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

दवाइयों पर निर्भर रहने की जगह, संतुलित आहार अपनाएं और योग को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाएं। कम नमक का सेवन, तनाव रहित दिमाग और सकारात्मक सोच ही इस बीमारी से बचने की असली कुंजी है। यदि आप समय रहते ही लापरवाही करना छोड़ देते हैं और अपनी आदतों में छोटा-छोटा सा परिवर्तन लाते हैं, तो आप अपने बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करेंगे ही, साथ ही एक लंबी, सक्रिय और स्वस्थ जिंदगी भी जी सकते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी केवल शैक्षणिक और जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। इस जानकारी को बीमारी का निदान, उपचार या डॉक्टरी सलाह न मानें। हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसलिए आवश्यक है कि किसी भी दवा या डाइट को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या प्रमाणित स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।