Flypped Hindi

Fatty Liver Ka Ilaj: फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए क्या करें? जानें पूरी जानकारी

By |
Fatty Liver Ka Ilaj: फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए क्या करें? जानें पूरी जानकारी

जब भी किसी व्यक्ति को शरीर में किसी भी तरह की समस्या हो रही होती है। वो सबसे पहले डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाते हैं और टेस्ट में पता चलता है कि व्यक्ति का लिवर फैटी आया है। आज देश में आधी जनसंख्या इसी समस्या की शिकार हो रही है, लेकिन फैटी लिवर का पता चलने के बाद लोगों के मन में पहला सवाल यही आता है कि आखिर Fatty Liver ka Ilaj कैसे करें?    

फैटी लिवर वो स्थिति होती है, जिसमें लिवर सेल्स में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। लिवर में सामान्य से थोड़ा फैट जमा होना आम बात है, लेकिन जब उस फैट की मात्रा दिन पर दिन बढ़ती जाती है, तो लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता और फैटी हो जाता है। खराब खानपान, बढ़ते हुए वजन, फिजिकल एक्टिविटीज कम करने, खराब नींद लेने आदि की वजह से फैटी लिवर की समस्या बढ़ती जा रही है। इसी वजह से भारत में फैटी लिवर के केस भी बढ़ते जा रहे हैं।

बता दें यदि Fatty Liver Ka Ilaj समय पर न कराया जाए, तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। सही समय पर इलाज न कराने से लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर, लिवर में सूजन, लिवर फाइब्रोसिस जैसी समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है।

फैटी लिवर क्या है? (What is Fatty Liver?)  

फैटी लिवर की समस्या में लिवर में अधिक मात्रा में फैट जमा हो जाता है। इसकी वजह से वह सही से काम नहीं कर पाता है। बता दें कि लिवर शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक होता है। यह पेट के दाहिने हिस्से (Right Side) में मौजूद होता है। लिवर का मुख्य काम:    

  1. प्रोटीन्स और कोलेस्ट्रॉल का निर्माण करना
  2. बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकालना
  3. खाना पचाने में मदद करना
  4. विटामिन्स और मिनरल्स को स्टोर करना 

ब्लड साफ करना 

ज्यादा शराब पीने, मोटापा बढ़ने, खराब खानपान, फिजिकल एक्टिविज कम करने से बॉडी में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। मेडिकल भाषा में Fatty Liver की समस्या को 'Hepatic Steatosis' कहते हैं। ये समस्या तब होती है, जब लिवर में सामान्य से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। इससे लिवर सही से काम नहीं कर पाता और डैमेज होने लगता है। 
Alcoholic Fatty Liver: Alcoholic Fatty Liver की स्थिति ज्यादा शराब का सेवन करने के कारण होती है जो सीधा लिवर को नुकसान पहुंचाती है और उसे फैटी बनाती है।  

Non-Alcoholic Fatty Liver: Non-Alcoholic Fatty Liver की समस्या उन लोगों में होती है जो शराब का सेवन नहीं करते हैं। यह बीमारी बढ़ते हुए वजन, खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है। 

फैटी लिवर के प्रकार (Fatty Liver Grades Explained) 

  • ग्रेड 1 फैटी लिवर (Grade 1 Fatty Liver in Hindi): जब लिवर में सामान्य से थोड़ा ज्यादा फैट जमा होने लगता है, तो उसे Grade 1 Fatty Liver कहा जाता है। यह लिवर के फैटी होने की सबसे शुरुआती स्टेज होती है। मेडिकल भाषा में इसे Mild Fatty Liver भी कहा जाता है। आमतौर पर इस समस्या का पता जांच कराने के बाद चलता है। इस स्टेज पर लक्षण काफी कम ना के बराबर दिखाई देते हैं। अगर वक्त रहते Grade 1 Fatty Liver की समस्या पर ध्यान दिया जाए और सही खानपान, रोजाना व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाया जाए, तो इसके ठीक होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
  • फैटी लिवर ग्रेड 2 (Fatty Liver Grade 2 in Hindi): Fatty Liver Grade 2 मीडियम स्टेज पर होता है। इस स्टेज पर लिवर में फैट की मात्रा Grade 1 Fatty Liver की तुलना में बढ़ जाती है। इसका असर सीधा लिवर सेल्स पर दिखने लगता है। इसमें फैट लिवर में Grade 1 के मुकाबले बढ़ने लगता है। इस स्टेज पर भूख कम लगने, शरीर में सुस्ती आने, गैस, कमजोरी जैसे हल्के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। 
  • फैटी लिवर ग्रेड 3 (Fatty Liver Grade 3 in Hindi): Fatty Liver Grade 3 गंभीर स्थिति मानी जाती है। इस स्टेज पर लिवर में बहुत ज्यादा फैट जमा हो जाता है, जिससे लिवर सही से काम करना बंद कर देता है। इसे Severe Fatty Liver की समस्या भी कहा जाता है। लिवर में सूजन, सेल्स डैमेज होने, लिवर डैमेज होने का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जाता है। Fatty Liver Grade 3 की बीमारी का सही समय पर इलाज न कराने से लिवर सिरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।   

Fatty Liver Ka Ilaj: फैटी लिवर का इलाज कैसे करें?

Fatty Liver Ka Ilaj शुरुआती स्टेज पर ज्यादा आसानी से किया जा सकता है। स्टेज बढ़ने पर इसका इलाज केवल डॉक्टर द्वारा ही मुमकिन है। अगर शुरुआती स्टेज पर इसके लक्षण महसूस होने पर ध्यान दिया जाए, तो इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। 

जीवन शैली में परिवर्तन: Fatty Liver ka Ilaj करने के लिए सबसे जरूरी काम लाइफस्टाइल में बदलाव करना है। इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले वजन कम किया जाए, क्योंकि वजन बढ़ने से लिवर में भी फैट जमा होने लगता है। अगर वजन कम कर लिया जाए, तो लिवर में जमा फैट भी कम हो सकता है। रोजाना कम से कम आधे घंटे वॉक करने से कैलोरी बर्न होने लगती है और लिवर में जमा फैट भी कम हो सकता है। इसके साथ ही फैटी लिवर पर काबू पाने के लिए एक्सरसाइज भी जरूरी है। इसके लिए आप स्विमिंग, साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

मेडिकल ट्रीटमेंट: Fatty Liver की समस्या को रोकने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि शुरुआती स्टेज पर भले ही आप इस बीमारी को घर बैठे कंट्रोल करने की सोच लें, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इसे खत्म नहीं कर पाएंगे और इस बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा शुगर कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवाइयां फैटी लिवर डिजीज का खतरा कम कर सकती हैं। डॉक्टर की दवाइय़ों के साथ नियमित टेस्ट जैसे कि अल्ट्रासाउंड, ब्लड शुगर टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT)  भी जरूरी है। 

प्राकृतिक इलाज संभव है?: अगर समय रहते वजन कंट्रोल कर लिया जाए, हेल्दी डाइट लें, शराब का सेवन न करें, रोजाना योग और एक्सरसाइज करें, तो कहा जा सकता है कि शुरुआती स्टेज पर फैटी लिवर की बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। 

Note: Health News in Hindi और Latest Hindi News के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, डाइट और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और विशेषज्ञ सुझाव प्राप्त करें।

लिवर फैट कैसे कम करें? (Liver Fat Kaise Kam Kare?)  

लिवर में जमा हो रहे फैट को कम करने के लिए न सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है, बल्कि डॉक्टर की सलाह भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या बिना डॉक्टर के जाए घर बैठे Liver Fat Kaise Kam Kare? तो आइए इस समस्या का समाधान करते हैं - 

1.30 मिनट एक्सरसाइज  

अपने लाइफस्टाइल में रोजाना आधे घंटे की एक्सरसाइज करके फैटी लिवर की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए आप साइकिलिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, तेज चलना, दौड़ लगाना जैसी एक्सरसाइज को डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। 

2.शुगर बंद  

ज्यादा शुगर लेने से लिवर में फैट जमा होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में मिठाई, पैकेज्ड फूड, पैकेट फूड, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ये फूड आइटम्स लिवर के काम पर गलत असर डालती हैं। 

3.ऑयली फूड कम  

ऑयली या फ्राइड फूड जैसे कि समोसे, ब्रेड पकौड़े, कचौड़ी, ज्यादा नमक वाले स्नैक्स खाने से भी लिवर के फैटी होने का खतरा बढ़ सकता है। इन चीजों को अवॉइड करके अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दालें आदि शामिल करने चाहिए। 

4.इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से वजन कम करने के साथ-साथ लिवर में जमा हो रहे फैट को भी कम करने में मदद मिल सकती है। इस तरह की फास्टिंग में कम से कम 16 घंटे भूखे रहना होता है और 8 घंटे खाना खा सकते हैं, लेकिन डायबिटीज या अन्य बीमारी के मरीजों को इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

5.अच्छी नींद

बेहतर और पूरी नींद लेने से न सिर्फ मूड फ्रेश होता है, बल्कि Fatty Liver की समस्या भी कम हो सकती है। इसके लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें। इससे न सिर्फ वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी, बल्कि लिवर की रिकवरी भी बेहतर हो जाएगी। 

फैटी लिवर कम करने के घरेलू उपाय (Fatty Liver Home Remedies in Hindi) 

अगर फैटी लिवर की समस्या का पता शुरुआती स्टेज पर चल जाता है, तो उसे कुछ घरेलू उपायों की मदद से घर बैठे कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं वे घरेलू उपाय कौन-से हैं - 

1.ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। ये लिवर में मौजूद फैट से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। Fatty Liver ka Ilaj करने में ग्रीन टी बहुत कारगर साबित होती है। 

2.नींबू पानी  

नींबू में विटामिन-C की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में नींबू पानी बनाकर पीने से कैलोरी बर्न होती है और लिवर में मौजूद फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। 

3.आंवला

आंवले में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन-C होता है। इसका सेवन करने से लिवर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे लिवर की कार्यप्रणाली में सुधार आता है। 

4.हल्दी

किचन में मौजूद हल्दी खाना बनाने के साथ-साथ फैटी लिवर की समस्या में भी काम आती है। इसमें हेपटो प्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो लिवर के काम को बेहतर करने में मदद करते हैं और लिवर को फैटी होने से बचाते हैं। 

5.लहसुन

लहसुन खाने से बॉडी में फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन फैटी लिवर की बीमारी में बहुत लाभकारी माना जा सकता है। 

6.सेब का सिरका

सेब का सिरका पीने से लिवर में जमा हो रहे फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन Fatty Liver Disease की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। 

7.कॉफी (सीमित मात्रा)

यदि कॉफी का सीमित मात्रा में सेवन किया जाए, तो फैटी लिवर की बीमारी को कम करके लिवर को स्वस्थ बनाने में मदद मिल सकती है। 

Fatty Liver Diet Chart in Hindi – क्या खाएं क्या नहीं?  

फैटी लिवर की समस्या पर काबू पाने के लिए सही डाइट बहुत जरूरी होती है। सही खानपान लिवर में फैट जमा होने से रोकता है और लिवर के काम में सुधार लाने में भी मदद कर सकता है। 

क्या खाएं  

1.हरी सब्जियां

हरी सब्जियां जैसे कि पालक, गोभी, मेथी, तोरी, लौकी आदि में भरपूर फाइबर और न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से वजन कंट्रोल होता है और लिवर हेल्दी रहता है। 

2.फल

फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। पपीता, सेब, अमरूद, संतरा जैसे फल खाने से लिवर स्वस्थ रहता है। 

3.ओट्स

ओट्स में भरपूर फाइबर होता है, जो न सिर्फ वजन और कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है, बल्कि लिवर को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। 

4.दाल

मूंग दाल, चना दाल आदि में भरपूर प्रोटीन्स होते हैं, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखती है। इसे खाने से लिवर का काम सुचारु रूप से चलता रहता है। 

5.नट्स

बादाम, अखरोट जैसे नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो लिवर के लिए अच्छे माने जाते हैं। 

क्या न खाएं 

1.फ्राइड फूड

फ्राइड फूड जैसे कि समोसे, कचौड़ी आदि खाने से लिवर में फैट जमा होने की समस्या तेजी से बढ़ सकती है। 

2.कोल्ड ड्रिंक

पैकेज्ड जूस, सोडा, एनर्जी ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ये लिवर में फैट को तेजी से स्टोर करने का काम करती है। 

3.मैदा

मैदा से बनी चीजें जैसे कि पिज्जा, बर्गर, चाइनीज़ फूड बॉजी में ब्लड शुगर की क्वांटिटी को तेजी से   बढ़ाकर लिवर को अनहेल्दी बनाता है। 

4.मिठाई

मिठाइयों में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इनका सेवन करने से लिवर में फैट तेजी से जमा हो सकता है। 

फैटी लिवर में क्या बिल्कुल बंद करें? (Lifestyle Mistakes)  

Fatty Liver को शुरुआती स्टेज पर ही ठीक करने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके रोका जा सकता है। इसके लिए कुछ चीजों से बचना जरूरी है - 

1.शराब

फैटी लिवर की समस्या में शराब पीने से बचना चाहिए। शराब लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचाता है। इसे पीने से लिवर में फैट तेजी से जमा होने लगता है। 

2.स्मोकिंग

धूम्रपान या स्मोकिंग करने से बॉडी में सूजन आने के साथ-साथ ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस भी बढ़ता है। इससे लिवर के काम में रुकावटे आती हैं, जिससे लिवर डैमेज होने का खतरा भी बढ़ सकता है। 

3.देर रात खाना

देर रात खाना खाने से खाना देर से पचता है और पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। इससे बॉडी में फैट जमा होने लगता है और फैटी लिवर का खतरा बढ़ता है। 

फैटी लिवर कब खतरनाक बनता है?  

Fatty Liver ka Ilaj सही समय पर न किया तब वह खतरनाक बीमारी का रूप ले लेता है। अगर आपको इसका पता शुरुआती स्टेज पर लग जाए, तो इसे नजरअंदाज किए बिना लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ-साथ डॉक्टर से सलाह लेकर ठीक करें। यदि इस बीमारी पर लंबे समय तक ध्यान न दिया तो इससे न सिर्फ लिवर फेलियर, बल्कि सिरोसिस और कैंसर जैसी भयंकर बीमारी पैदा होने का खतरा हो सकता है। ऐसे में इस बीमारी की शुरुआत में पहचान और रोकथाम दोनों ही बहुत जरूरी हैं।  

फैटी लिवर से बचाव  

Fatty Liver की समस्या से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए पौष्टिक खाना खाएं, जंक फूड से बचें, रोजाना एक्सरसाइज और योग करें। स्मोकिंग और शराब पीने से दूर रहें। लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ-साथ नियमित जांच और टेस्ट जैसे कि LFT, ब्लड शुगर टेस्ट वगैराह भी बहुत जरूरी है। वहीं वजन कंट्रोल करने से लिवर में जमा हो रहा फैट भी कम हो सकता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या से बचा जा सकता है। 

निष्कर्ष 

Fatty Liver की समस्या को न्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाना, रोजाना योग और एक्सरसाइज करना, नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहना, जीवनशैली में बदलाव करना आदि द्वारा रोका या खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही इस बीमारी पर काबू पाने के लिए डॉक्टर से सही समय पर इलाज करवाना भी बेहद जरूरी है। 

Disclaimer: यह ब्लॉग केवल विज्ञान और चिकित्सीय जानकारी पर आधारित है। ऐसे में फैटी लिवर के लक्षण दिखने पर बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से सलाह करें। डॉक्टर आपको बेहतरीन दवाइयों और मेडिकल सलाह द्वारा पूरी तरह ठीक कर सकते हैं। 
 

Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

हां, यदि इस बीमारी का शुरुआती स्टेज पर ही पता चल जाए, तो सही डाइट लेने और लाइफस्टाइल में बदलाव करने से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

आमतौर पर फैटी लिवर की बीमारी में करीब 3 से 6 महीने में सुधार दिखता है। इसका ठीक होना इस बीमारी की स्टेज और लाइफस्टाइल में बदलाव करने पर निर्भर करता है।

लिवर पेट के दाहिने हिस्से में स्थित होता है। ऐसे में इस बीमारी के दौरान कभी-कभी पेट के दाहिने हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है।

हां, वजन कम करके, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट आहार में शामिल करने से फैटी लिवर की बीमारी को बिना दवा के ठीक किया जा सकता है।

फैटी लिवर की बीमारी में सेब, पपीता, जामुन, अमरूद और संतरा जैसे फल अच्छे माने जाते हैं। इन फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। ये Fatty Liver ka Ilaj करने में सहायक हो सकते हैं।

हां, बिना चीनी की चाय या सीमित मात्रा में ब्लैक कॉफी का सेवन करना फैटी लिवर की समस्या में लाभदायक माना जा सकता है।

हां, लो-फैट या टोंड दूध को सीमित मात्रा में पीना फैटी लिवर की बीमारी में सुरक्षित माना जा सकता है। इन्हें पीने से फैटी लिवर की समस्या में आराम मिल सकता है।

No tags available for this post.