Breast Cancer Symptoms in Hindi: शुरुआती लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज!
ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला आम कैंसर है। इसे बहुत गंभीर माना जाता है। इसका पता यदि शुरुआती स्टेज पर ही चल जाए, तो इसके इलाज में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं, लेकिन देर से पता चलने पर इसका इलाज करना असंभव हो सकता है। पिछले कुछ सालों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सवाल आता है कि आखिर ब्रेस्ट कैंसर को शुरुआती स्टेज पर कैसे पहचानें? ताकि इसका इलाज समय पर शुरू किया जा सके। ऐसे में आइए ब्रेस्ट कैंसर और Breast Cancer Symptoms in Hindi के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्रेस्ट सेल्स असामान्य रूप से बढ़ जाते हैं और गांठ या ट्यूमर बना देते हैं। इस बीमारी का समय पर इलाज न होने से ये बॉडी के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लगती है। WHO के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में हर साल ब्रेस्ट कैंसर के लाखों नए मामले सामने आते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना इसलिए जरूरी है, क्योंकि इस बीमारी का शुरुआत में पता चलने से मरीज को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगभग हर 28 में से 1 भारतीय महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा हो सकता है। आज इस लेख में हम Breast Cancer Symptoms in Hindi के साथ-साथ इसके कारण, बचाव, जांच आदि के बारे में भी जानेंगे।
ब्रेस्ट कैंसर क्या है?
ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसा कैंसर है, जो ब्रेस्ट टिशूज़ में पैदा होता है। ये आमतौर पर दूध बनाने वाली ग्रंथियों (Lobules) या दूध ले जाने वाली नलिकाओं (Ducts) से शुरू होता है। बता दें कि बॉडी सेल्स सामान्य रूप से बढ़ते और खत्म होते रहते हैं, लेकिन जब ब्रेस्ट के कुछ सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं, तो वे ट्यूमर बना सकती हैं। यही स्थिति आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकती है। वैसे तो ब्रेस्ट कैंसर अधिकतर महिलाओं मे ही पाया जाता है, लेकिन कई मामलों में ये पुरुषों को भी हो सकता है, हालांकि पुरुषों में इसके मामले कम देखने को मिलते हैं। कैंसर का सही समय पर इलाज न होने से कैंसर सेल्स ब्लड या लसीका तंत्र (Lymphatic System) के जरिए शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है।
Early Symptoms of Breast Cancer in Hindi: शुरुआती लक्षण पर एक नजर
Breast Cancer Symptoms in Hindi हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं। कई बार शुरुआत में कोई दर्द महसूस नहीं होता है। चलिए ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण विस्तार से जान लें -
- स्तन में गांठ महसूस होना: ब्रेस्ट या अंडरआर्म्स में नई गांठ महसूस होना ब्रेस्ट कैंसर का सबसे आम लक्षण माना जाता है। यह गांठ कठोर होती है और इसमें दर्द भी नहीं होता है।
- स्तन के आकार या आकृति में बदलाव: यदि किसी की ब्रेस्ट का आकार, आकृति या बनावट अचानक बदलने लगे, तो यह ब्रेस्ट कैंसर का चेतावनी संकेत हो सकता है।
- त्वचा पर गड्ढे या सिकुड़न आना: ब्रेस्ट की स्किन में गड्ढे पड़ना, सिकुड़न आना या स्किन का खिंचा हुआ दिखाई देना भी कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।
- निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना: यदि ब्रेस्ट का निप्पल अचानक अंदर की ओर धंसने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि ये भी ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक हैं।
- निप्पल से असामान्य स्राव निकलना: ब्रेस्ट के निप्पल से खून आना, पीले रंग का तरल या कोई दूसरा असामान्य स्राव निकलना भी ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
- स्तन में लगातार दर्द: ज्यादातर मामलों में ब्रेस्ट कैंसर के दौरान दर्द महसूस नहीं होता है, लेकिन अगर आपको ब्रेस्ट में लगातार दर्द या असहजता बनी हुई है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
- बगल में गांठ या सूजन: बगल या अंडरआर्म्स में सूजी हुई लिम्फ नोड्स या गांठ महसूस होना ब्रेस्ट कैंसर के फैलने का संकेत हो सकता है।
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (Symptoms of Breast Cancer in Women in Hindi)
स्तनों में असामान्य बदलाव: महिलाओं की ब्रेस्ट की बनावट, आकार या स्किन में किसी भी तरह का असामान्य बदलाव होना महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का एक लक्षण हो सकता है।
त्वचा का लाल होना या मोटा होना: ब्रेस्ट की स्किन का लाल होना, सूजन आना या मोटा दिखाई देना भी ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है।
निप्पल में खुजली या जलन: निप्पल के आसपास लगातार खुजली, जलन या पपड़ी बनना भी ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा हुआ ही एक लक्षण हो सकता है।
स्तन के किसी हिस्से में कठोरता: अगर ब्रेस्ट का कोई हिस्सा सामान्य टिशूज़ की तुलना में ज्यादा कठोर महसूस हो रहा है, तो इसकी जांच तुरंत करा लेनी चाहिए।
बगल और कॉलर बोन के पास सूजन: कॉलर बोन और बगल के आसपास सूजन या गांठ महसूस होना भी ब्रेस्ट कैंसर का एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है।
Note: Health News in Hindi और Latest Hindi News के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, डाइट और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और विशेषज्ञ सुझाव प्राप्त करें।
Signs and Symptoms of Breast Cancer in Hindi: संकेत और लक्षण जानें यहां
- दिखने वाले संकेत: ब्रेस्ट कैंसर के दिखने वाले लक्षणों में ब्रेस्ट के आकार या आकृति में बदलाव, ब्रेस्ट की स्किन का सिकुड़ना या गड्ढेदार दिखना, लाल या मोटा होना या ब्रेस्ट के निप्पल या स्किन पर घाव या पपड़ी दिखना शामिल हैं।
- महसूस होने वाले लक्षण: ब्रेस्ट कैंसर में जो लक्षण महसूस होते हैं उनमें – ब्रेस्ट में गांठ या कठोर होना, बगल में गांठ या सूजन, लगातार दर्द या भारीपन, निप्पल से असामान्य स्राव, कॉलर बोन के आसपास सूजन आना शामिल हैं।
- डॉक्टर से कब संपर्क करें?: अगर आपको ब्रेस्ट या अंडरआर्म्स में कोई गांठ या सूजन, ब्रेस्ट की स्किन मे बदलाव या दर्द महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
First Stage Breast Cancer Symptoms in Hindi: स्टेज फर्स्ट
स्टेज 1 ब्रेस्ट कैंसर, कैंसर की शुरुआती स्टेज होती है। इसमें ट्यूमर का आकार काफी छोटा होता है। इसमें कैंसर केवल ब्रेस्ट तक ही सीमित रहता है या बहुत कम मात्रा में आसपास के लिम्फ नोड्स तक पहुंच जाता है। इस स्टेज पर बीमारी का पता चलने पर इलाज की सफलता की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
स्टेज 1 पर ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण ना के बराबर महसूस होते हैं। कुछ मामलों में मामूली संकेत दिख सकते हैं। इसमें ब्रेस्ट में छोटी गांठ महसूस होना, स्किन में मामूली सिकुड़न, निप्पल में बदलाव, ब्रेस्ट की बनावट में हल्का बदलाव होना शामिल है। शुरुआती स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर में दर्द नहीं होता है। इसी वजह से कई महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं। हालांकि कुछ महिलाओं को हल्का दर्द या असहजता महसूस हो सकती है। स्टेज 1 ब्रेस्ट कैंसर को समय पर पहचानने से इलाज पर प्रभाव पड़ता है, कैंसर फैलने का खतरा कम होता है, मरीज स्वस्थ हो सकता है।
Breast Cancer Symptoms in Hindi: स्टेज 2 के सामान्य लक्षण
स्टेज 2 ब्रेस्ट कैंसर होने पर न सिर्फ कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, बल्कि कैंसर आसपास के लिम्फ नोड्स तक भी पहुंच सकता है। स्टेज 2 ब्रेस्ट कैंसर के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं -
- गांठ का आकार बढ़ना: स्टेज 2 ब्रेस्ट कैंसर में गांठ स्टेज 1 के मुकाबले बढ़ी हुई महसूस होती है। कई बार ये गांठ ज्यादा स्पष्ट रूप से दिखाई या महसूस होने लगती है।
- लिम्फ नोड्स पर प्रभाव: कैंसर सेल्स अंडरआर्म्स के लिम्फ नोड्स तक पहुंच सकती हैं, जिससे बगल में सूजन या गांठ महसूस हो सकती है।
- डॉक्टर द्वारा जांच की जरूरत: अगर आपको ब्रेस्ट में कोई बदलाव दिखाई दे, तो मैमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड या बायोप्सी जैसी जांचों करवानी पड़ सकती है।
Stage 3 Breast Cancer Symptoms in Hindi: स्टेज 3 के लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 को कैंसर की उन्नत स्टेज माना जाता है। इसमें कैंसर ब्रेस्ट के साथ-साथ टिशूज़ में भी फैल सकता है। आइए 3rd Stage Breast Cancer Symptoms in Hindi के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं -
- स्तन में बड़ी गांठ: स्टेज 3 पर ब्रेस्ट में गांठ का आकार काफी बड़ा हो सकता है और यह आसानी से महसूस की जा सकती है।
- त्वचा का संतरे के छिलके जैसा दिखना: स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर में ब्रेस्ट की स्किन मोटी, सूजी हुई और संतरे के छिलके जैसी दिखाई दे सकती है। ये एक जरूरी चेतावनी संकेत हो सकता है।
- बगल के लिम्फ नोड्स में सूजन: ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 पर बगल या कॉलर बोन के आसपास लिम्फ नोड्स में सूजन और गांठ महसूस हो सकती है।
- लगातार दर्द और असहजता: स्टेज 3 पर ब्रेस्ट में लगातार दर्द, भारीपन और असहजता बनी रह सकती है। ये स्टेज 3 का सबसे आम लक्षण माना जाता है।
- निप्पल से खून या स्राव: इस स्टेज पर ब्रेस्ट के निप्पल से खून या अन्य असामान्य तरल पदार्थ निकल सकता है, जो एक गंभीर संकेत माना जाता है।
ब्रेस्ट कैंसर के कारण और जोखिम कारक
ब्रेस्ट कैंसर का केवल एक कारण नहीं है, लेकिन कुछ कारक इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
- बढ़ती उम्र: उम्र बढ़ने के साथ-साथ ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ता जाता है। ऐसे में समय-समय पर जांच करानी चाहिए।
- पारिवारिक इतिहास: अगर आपके परिवार या रिश्तेदार में किसी को भी ब्रेस्ट कैंसर रहा हो, तो इसका जोखिम बढ़ सकता है।
- आनुवंशिक बदलाव (BRCA Gene): BRCA1 और BRCA2 जीन्स में होने वाले बदलाव ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
- हार्मोनल परिवर्तन: एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन में होने वाले बदलाव इसके खतरे को बढ़ा सकते हैं।
- मोटापा: बढ़ता हुए वजन और मोटापा, विशेष रूप से मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
- धूम्रपान और शराब: तंबाकू खाना या ज्यादा शराब पीना ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को काफी हद तक बढ़ा सकता है।
- शारीरिक गतिविधि की कमी: राजाना योग करना और अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम में शामिल है।
How to Know Breast Cancer Symptoms in Hindi? कैसे पहचानें लक्षण?
ब्रेस्ट कैंसर की पहचान (Breast Cancer Symptoms in Hindi) शुरुआत में होने से उसके इलाज में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं, लेकिन सवाल ये आता है कि ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण कैसे पहचानें? तो बता दे कि नियमित रूप से अपने स्तनों की जांच करके शुरुआती संकेतों से इसकी पहचान सकती है।
- स्वयं स्तन जांच (Breast Self-Examination): ब्रेस्ट की खुद जांच करना एक आसान प्रक्रिया है। इसमें महिलाएं अपने ब्रेस्ट में होने वाले बदलाव को खुद पहचानने की कोशिश करती हैं। शुरुआत में ब्रेस्ट कैंसर की पहचान होने से इसका इलाज करना आसान हो सकता है।
- शीशे के सामने जांच करने का तरीका: आप शीशे के सामने दोनों हाथों को शरीर के किनारे रखकर अपने ब्रेस्ट को देखें। इसके साथ आप हाथों को सिर के ऊपर उठाकर भी दोबारा जांच कर सकते हैं। वहीं आप हाथों को कमर पर रखकर हल्का दबाव डालें और स्तनों के आकार व आकृति में बदलाव देखें।
- हाथों से गांठ महसूस करने की प्रक्रिया: आप पीठ के बल लेटने के बाद एक हाथ को सिर के पीछे रखें। दूसरी तरफ के हाथ की उंगलियों के पोरों से स्तन को हल्के दबाव के साथ गोलाकार गति में जांचें। दोनों ब्रेस्ट की अलग-अलग जांच भी की जा सकती है।
- किन बदलावों पर ध्यान देना चाहिए?: ब्रेस्ट या बगल में नई गांठ, ब्रेस्ट के आकार या आकृति में बदलाव, ब्रेस्ट के निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना जैसे बदलावों पर ध्यान देना चाहिए।
ब्रेस्ट कैंसर की जांच कैसे की जाती है?
ब्रेस्ट कैंसर की पहचान (Breast Cancer Symptoms in Hindi) शुरुआत में करने से इसके इलाज की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। हालांकि इसका इलाज केवल डॉक्टर के उपचार से ही संभव है, लेकिन घर पर जांच करके भी इसके लक्षणों का पता लगाया जा सकता है।
क्लिनिकल ब्रेस्ट एग्जाम: ये एक शारीरिक जांच होती है, जिसे डॉक्टर या प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी द्वारा किया जाता है। इसमें डॉक्टर ब्रेस्ट और बगल के हिस्से को हाथों से महसूस करते हैं, जिससे गांठ या सूजन की पहचान की जाती है।
मैमोग्राफी: ये स्तनों का एक विशेष एक्स-रे टेस्ट है। इसका इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए किया जाता है। इसमें ब्रेस्ट को दो प्लेटों के बीच हल्के दबाव के साथ रखा जाता है।
MRI (Magnetic Resonance Imaging): ये एक डेवलप्ड इमेजिंग टेक्नीक है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स और रेडियो तरंगों की मदद से ब्रेस्ट की विस्तृत तस्वीरें तैयार करती है। ये तब किया जाता है, जब मैमोग्राफी या अल्ट्रासाउंड में परिणाम स्पष्ट न हो।
बायोप्सी: ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि करने के लिए बायोप्सी की जाती है। ये अहम जांच होती है। इस प्रक्रिया में ब्रेस्ट के संदिग्ध हिस्से से टिशूज़ या सेल्स का एक छोटा हिस्सा लिया जाता है, जिसे लेब में टेस्ट के लिए भेजा जाता है।
ब्रेस्ट कैंसर का इलाज
ब्रेस्ट कैंसर का इलाज कैंसर के प्रकार, मरीज की उम्र आदि पर निर्भर करता है। कैंसर का पता शुरुआत में चलने से इसके ठीक होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं देर से पता चलने पर ठीक होना असंभव हो सकता है। आइए ब्रेस्ट कैंसर का इलाज जानते हैं
1. सर्जरी: सर्जरी ब्रेस्ट कैंसर के सबसे सामान्य और प्रभावी उपचारों में से एक मानी जाती है। इसका उद्देश्य कैंसर से घिरे हुए टिशूज़ को बॉडी से बाहर निकालना होता है।
2. कीमोथेरेपी (Chemotherapy): कीमोथेरेपी में विशेष दवाओं का उपयोग करके कैंसर सेल्स को खत्म किया जाता है और उन्हें बढ़ने से रोका जाता है।
3. रेडिएशन थेरेपी (Radiation Therapy): रेडिएशन थेरेपी में हाई-एनर्जी रेज़ का इस्तेमाल करके कैंसर सेल्स को खत्म किया जाता है। इसका इस्तेमाल कैंसर के दोबारा होने के जोखिम को कम करने के लिए किया जाता है।
4. हार्मोन थेरेपी (Hormone Therapy): कुछ प्रकार के ब्रेस्ट कैंसर हार्मोन एस्ट्रोजन या प्रोजेस्टेरोन के प्रभाव में बढ़ सकते हैं। ऐसे मामलों में हार्मोन थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।
5. टारगेटेड थेरेपी (Targeted Therapy): टारगेटेड थेरेपी कैंसर सेल्स में मौजूद विशेष प्रोटीन या जीन को निशाना बनाकर काम करती है। ये हेल्दी सेल्स को कम नुकसान पहुंचाती है।
6. इम्यूनोथेरेपी (Immunotherapy): इम्यूनोथेरेपी बॉडी के इम्यून सिस्टम को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करती है। ये इम्यून सिस्टम को ज्यादा प्रभावी बनाती है।
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय
ब्रेस्ट कैंसर को पूरी तरह से रोकने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल और रूटीन चेकअप से इसे ठीक किया जा सकता है। आइए ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपायों के बारे में जानते हैं –
- स्वस्थ आहार अपनाएं: संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से बॉडी को हेल्दी रखने के साथ-साथ कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, मेवे, बीज आदि खाएं।
- नियमित व्यायाम करें: फिजिकल रूप से एक्टिव रहने से ब्रेस्ट कैंसर के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है। इसे करने से वजन को कंट्रोल करने, तनाव कम करने आदि में मदद मिल सकती है।
- वजन नियंत्रित रखें: वजन ज्यादा होने या मोटापा बढ़ने से ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। वजन को संतुलित बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लें, रोज योग करें, पूरी नींद लें।
- धूम्रपान और शराब से बचें: धूम्रपान और ज्यादा शराब पीने से कई प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
- नियमित स्क्रीनिंग करवाएं: ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए रोजाना स्क्रीनिंग करना बहुत जरूरी है। इसके लिए क्लिनिकल ब्रेस्ट एग्जाम, मैमोग्राफी, डॉक्टर द्वारा अन्य टेस्ट जरूरी है।
- परिवार में इतिहास होने पर अतिरिक्त सावधानी: अगर आपके परिवार में मां, बहन, बेटी या अन्य करीबी रिश्तेदार को ब्रेस्ट कैंसर रहा हो, तो इसके होने का खतरा बढ़ सकता है।
कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण महसूस होने पर उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको ब्रेस्ट में बदलाव दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपको ब्रेस्ट में गांठ महसूस हो, निप्पल से असामान्य स्राव, स्तन के आकार में बदलाव, लगातार दर्द या सूजन होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। शुरुआती स्टेज पर डॉक्टर से इलाज कराने से ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
निष्कर्ष
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों का शुरुआत में पता चलने से इसके इलाज में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इन लक्षणों में ब्रेस्ट में गांठ, निप्पल से असामान्य स्राव, स्तन के आकार या आकृति में बदलाव आदि शामिल है। ब्रेस्ट कैंसर की समय पर जांच होने से उसके उपचार में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शुरुआती स्टेज में इलाज शुरू होने पर मरीज के पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए महिलाओं को खुद तो स्वयं जांच करनी ही चाहिए, लेकिन साथ ही समय-समय पर स्क्रीनिंग भी करानी चाहिए।
Disclaimer:इस ब्लॉग में दी गई जानकारी की वास्तविकता को सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी मुहैया कराना है। इसलिए किसी भी उपाय या सलाह को मानने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.